पीएमएसएस जेएनवी ठियोग की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

0
10

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । पीएमएसएस जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

विद्यालय की छात्रा कुमारी अर्जु शर्मा ने कक्षा आठवीं में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमारी दिव्यांशी ठाकुर ने कक्षा सातवीं में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान तथा कुमारी एहाना ने कक्षा छठी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।

 

इन मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल Kavinder Gupta द्वारा सम्मानित किया गया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल ने छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा इससे अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी।