रोहड़ू पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

रोहड़ू: शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विभिन्न कार्यक्रमों के चलते जिला शिमला के रोहडू पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ठाकुर ने रोहड़ू नगर पहुंचने के बाद राजकीय सिविल अस्पताल रोहड़ू में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और हिमाचल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष और भाजपा की ओर से अब तक सिर्फ एक मात्र रोहडू क्षेत्र से उपचुनाव जीतने वाले खुशीराम बालनहाटा भी मौजूद रहे।

Ads

आज मुख्यमंत्री ठाकुर ने रोहड़ू सिविल अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन तो कर दिया मगर क्षेत्र की जनता पिछले लंबे अरसे से डॉक्टरों की कमी से जूझ रही है, हालांकि अब अस्पताल में स्थान बढ़ गया है मगर अब समस्या चिकित्सा तंत्र की है। अब देखना होगा कि क्या आने वाले वक्त में एक बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी उठाएं रोहड़ू सिविल अस्पताल में चिकित्सा तंत्र को कैसे विकसित किया जाता है।