ABVP प्रदेश सह मंत्री विक्रांत चौहान ने बताया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए प्रदेश अभाविप तैयार

शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक 27,28 और 29 मई को शिमला में आयोजित होने जा रही है जिसके मद्देनजर प्रदेश एबीवीपी ने तैयारियां शुरू भी कर दी है। प्रदेश में आयोजित होने जा रही विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के लिए यातायात टोली की निरंतर रूप से बैठकें भी की जा रही है और उनकी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

Ads

इस बारे में जानकारी देते हुए अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक प्रतिवर्ष होती है जिसमें पूरे देशभर के अखिल भारतीय स्तर के प्रतिनिधि बैठक में भाग लेते है और संगठनात्मक गतिविधियों में समीक्षा और आगामी संगठनात्मक विस्तार हेतु चर्चा होती है। इस वर्ष यह बैठक शिमला में लगभग 40 वर्षों के पश्चात हो रही है अभाविप हिमाचल प्रदेश और अभाविप शिमला की वर्तमान पीढ़ी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतने वर्षों के बाद ऐसा अवसर हिमाचल प्रदेश और शिमला के कार्यकर्ताओं को आयोजन का प्राप्त हुआ है।

इस हेतु से विक्रांत ने कहा कि दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों से आने वाले प्रतिनिधियों को कालका स्टेशन और चंडीगढ स्टेशन से मुख्य रूप से शिमला आने के लिए कार्यकर्ता गाडियों और बसों के माध्यम से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में स्वागत और आदर सहित लेकर आएंगे और बैठक के पश्चात शिमला भ्रमण भी प्रतिनिधियों का करवाया जाएगा।

विक्रांत ने कहा कि इस बैठक में लगभग छह सौ कार्यकर्ता बाहर से आएंगे जिसमें पूरे देश की संस्कृति का दर्शन होगा और विविधता में एकता का भी प्रत्यक्ष उदाहरण शिमला में आयोजित होने वाली इस बैठक में देखने को मिलेगा।

यातायात व्यवस्था में चालीस कार्यकर्ताओं की टोली का गठन किया गया है जिसमें प्रमुख विक्रांत चौहान और सह प्रमुख अनिकेत ढांडा रहेंगे। सभी आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प सहित किया जाएगा।