शिमला: हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच तोड़ गठजोड़ का खेल जारी है। बीते दिनों आम आदमी पार्टी में बीजेपी की सेंधमारी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के विधानसभा क्षेत्र कसौली में सेंधमारी की है। कसौली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले हरमेल धीमान और देवराज समेत कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। हरमेल धीमान वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे। इससे पहले वे हिमाचल बीजेपी एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा देवराज कसौली विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए इन नेताओं ने कहा कि यह बीजेपी की नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं और मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित हैं। ऐसे में आज इनने इन्होंने बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।
Shoolini University
Latest article
शूलिनी MBA लगातार पांचवीं बार भारत के टॉप 100 B-स्कूलों में शामिल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रोग्राम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी को...
राष्ट्रपति के सामने भी मुख्यमंत्री ने खोल दी अपने झूठ की गठरी, श्वेत पत्र...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
कांगड़ा/ नगरोटा बगवां । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विजय मनकोटिया और...
प्रतिभा पहचान से व्यक्तित्व विकास तक: डीएवी सरस्वती नगर सावरा में ‘व्यक्तिगत रूपांतरण एवं...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सावडा/शिमला ।डीएवी सरस्वती नगर, सावरा, जुब्बल में विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा, अभिरुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से...










