निरमंड के सैंथुआ में खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, महिला सहित दो घायल

निरमण्ड के सैंथुआ में खाई में गिरी कार
निरमण्ड के सैंथुआ में खाई में गिरी कार
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। बुधवार सुबह जिला के निरमंड उपमंडल के तहत सैंथुआ में एक वाहन के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी देते हुए आनी के डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे के आसपास निरमंड के सैंथुआ में एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमें तीन लोग सवार थे।
बताया कि इस हादसे में सैंथुआ निवासी 63 वर्षीय नाहर दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाहर दास की पत्नी 65 वर्षीय मीरा देवी व चालक 38 वर्षीय पवन कुमार निथर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Ads