काग्रेंस - Aadarsh Himachal

राजस्व मंत्री ने सांगला घाटी की ग्राम पंचायत शौंग का किया दौरा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

किन्नौर । राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री  जगत सिंह नेगी ने कल्पा विकास खण्ड की सांगला घाटी के गा्रंम पंचायत शौंग का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में 21 लाख रूपये की लागत से निर्मित बास्केट बॉल कोर्ट का उद्घाटन किया तथा 12 लाख 75 हजार रूपये की लागत से निर्मित आंगनबाडी केंद्र बानो शौंग का भी उद्घाटन किया।

बागवानी मंत्री  जगत सिंह नेगी ने देवता श्री बद्रीनारायण  के मन्दिर प्रांगण में गा्रमवासीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढावा दे रहीं है तथा जिला के युवक एवं युवतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी, फुटबॉल व वालीबॉल में अपना परचम लहराया है तथा कल्पा में भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे युवा वर्ग खेलों के प्रति आकर्षित होगें।

राजस्व मंत्री ने बताया कि चिट्टा जैसी नशीली वस्तुओ का प्रयोग आज सामाजिक समस्या बन गया है जिससे न केवल व्यक्ति विशेष पर बल्कि परिवार सहित समाज पर भी बुरा असर पड रहा है। उन्होने लोगों से आहवान किया कि खेलकूद में माध्यम से युवा पीढ़ी नशे की प्रवृत्ति से दूर रह सकती है। युवाओं को पढाई के साथ-साथ व्यायाम व अन्य खेल गतिविधियो में भाग लेना चाहिए ताकि अपनी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगा कर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश से चिट्टा जैसे घातक नशे को साफ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ताकि युवा वर्ग को नशे के दलदल से बचाया जा सकें। और युवा सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ें और एक सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सतत् योगदान दे सकें।

राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 व नो-तोड़ अधिनियम-1968 प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की देन है, जोकि निर्धन व उपेक्षित वर्गों के सरंक्षण व उत्थान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो कांग्रेस सरकार की गरीबों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बागवानी मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जिला किन्नौर में अब तक 550 लोगों को वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत भू-पट्टे प्रदान कर मालिकाना हक प्रदान किया गया है ताकि वंचित वर्गों का उत्थान संभव हो सके। उन्होने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन व गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है और काम की गारंटी को केंद्र के पास रखने का निर्णय भाजपा की जन विरोधी सोच को दर्शाता है।

बागवानी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छोटे व सीमांत बागवानों, पशुपालकों व कामगारों के कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं तथा इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और प्रदेश आदर्श राज्य के रूप में उभरे।

जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा के सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है तथा प्रदेश में 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। उन्होने बताया कि किन्नौर जिला में निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ व कानम स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा आरंभ किया जा रहा हैं व सरकरी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा शीघ्र ही कटगांव व पूह सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न आरंभ किया जाएगा जिससे हर वर्ग के बच्चों को घर-द्वार पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल सके ।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भाजपा प्रतिशोध और विभाजन की राजनीति में विश्वास रखती है तथा राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

नवनिर्वाचित गा्रंम पंचायत प्रधान ठाकुर मनी ने राजस्व मंत्री का शौंग गांव में पहुंचने पर स्वागत किया व आभार जताया तथा गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। श्री जगत सिंह नेगी ने पंचायत प्रधान व गा्रंमवासीयो की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शौंग पंचायत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कूहल को दुरुस्त किया जाएगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संपर्क सड़क को चौड़ा व पक्का किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मण्डलों व स्कूल के छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रूपये की राशि प्रदान की।

इस अवसर पर निदेशक ए0पी0एम0सी0 शिमला-किन्नौर उमेश नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राजकुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी व गा्रंमवासी उपस्थित थे।

The post राजस्व मंत्री ने सांगला घाटी की ग्राम पंचायत शौंग का किया दौरा appeared first on Aadarsh Himachal.

विद्यार्थी मानवीय मूल्यों को अपनाएं और नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचे – विक्रमादित्य सिंह
आरर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को छोटा शिमला स्थित तिब्बतन स्कूल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि समाज में बढ़ते अपराध, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के गलत और गैर-जिम्मेदाराना उपयोग के कारण समाज में अनेक नकारात्मक प्रवृत्तियां जन्म ले रही हैं, जिनका दुष्प्रभाव आज पूरे देश और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय ही वह स्थान है जहां बच्चों के व्यक्तित्व, सोच और जीवन मूल्यों की नींव रखी जाती है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, साइबर जागरूकता तथा नैतिक मूल्यों के प्रति समय-समय पर जागरूक करें। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के बीच नियमित जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया ताकि वह सही और गलत में अंतर समझ सकें।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में रासायनिक नशे, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने हाल ही में शिमला के एक विद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज के लिए चिंता का विषय हैं और इनसे सबक लेते हुए युवाओं को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विकास केवल सड़कों, भवनों, पर्यटन और आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। आज यह समझना आवश्यक है कि विद्यार्थियों के मन में क्या चल रहा है और वह किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। यदि उनके मानसिक स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों की अनदेखी की गई तो भौतिक विकास के बावजूद समाज मानवीय संवेदनाओं से रिक्त हो जाएगा।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सड़कों और आधारभूत ढांचे का निर्माण आवश्यक है, लेकिन यह विकास पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई जनहानि, घरों का क्षतिग्रस्त होना तथा अनेक परिवारों का विस्थापन केवल प्राकृतिक घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थित विकास प्रक्रिया और पर्यावरणीय असंतुलन भी एक प्रमुख कारण है। इसलिए विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र और वनों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश का लगभग 78 प्रतिशत भू-भाग वन भूमि के अंतर्गत आता है, किंतु वास्तविक वन आच्छादन लगभग 35 से 36 प्रतिशत ही है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधारोपण कर वन संपदा को समृद्ध बनाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले दलों को 31 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं विभिन्न तिब्बती शिविरों के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि को टाॅपी, खतक और थंका पेंटिग देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेष अतिथि को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

दलाईलामा की वजह से हिमाचल को मिली दुनिया में अलग पहचान

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विश्व के अनेक देशों के वर्तमान एवं पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय हस्तियां तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व नियमित रूप से धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा उनके करुणा और मानवता के मार्ग से प्रेरणा लेते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस वजह से आज हिमाचल को दुनिया भर में दलाईलामा के कारण अलग पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दलाई लामा को भारत में शरण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय मानवता और भारतीय संस्कृति की उदार परंपरा का प्रतीक है। निर्वासन के बाद धर्मशाला को अपना निवास बनाने के साथ ही यह नगर आज विश्वभर में लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने अपने पिता एवं हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह और दलाई लामा के बीच रहे विशेष आत्मीय संबंधों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका परिवार स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है कि वर्ष 2017 में धर्मशाला में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जीवनी का लोकार्पण दलाई लामा के करकमलों द्वारा किया गया था। उस अवसर पर उपस्थित रहना उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि हमें दलाईलामा के बताए मार्गों पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

*दलाई लामा का जन्मदिन केक काटकर मनाया*

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत दलाई लामा के चित्र का गोल्डन थ्रोन पर स्वागत किया गया तथा तिब्बती शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में तिब्बती एवं भारतीय राष्ट्रगान के साथ विद्यार्थियों ने जन्मदिवस गीत प्रस्तुत किया। तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने परम पावन दलाई लामा के चित्र पर पारंपरिक धार्मिक अर्पण किए तथा सम्मान स्वरूप खतक भेंट किए। समारोह के दौरान तिब्बती प्रशासन तथा तिब्बती संसद-इन-एक्साइल के संदेशों का वाचन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं जन्मदिवस केक काटकर परम पावन दलाई लामा की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। तिब्बती समुदाय की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह दलाई लामा के करुणा, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।

The post विद्यार्थी मानवीय मूल्यों को अपनाएं और नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचे – विक्रमादित्य सिंह appeared first on Aadarsh Himachal.

बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित – विक्रमादित्य सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

लोक निर्माण मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गत साढ़े तीन वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके तहत अब तक 23 लाख रूपये की राशि विधायक ऐच्छिक निधि से विभिन्न संपर्क सड़क मार्गों, व अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए खर्च की गई है। इसके अलावा बटमैन-बसंतपुर सड़क मार्ग 06 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि से लगभग तैयार है और कुछ कैंचियों के निर्माण उपरांत पूर्ण रूप से वाहनों के लिए उपलब्ध होगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं का सशक्तिकरण करने में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की भूमिका सबसे अहम है जिनकी दूरदर्शी सोच के कारण महिलाओं को पंचायती चुनाव में 50 प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त हुआ। उनकी सोच के कारण ही आज पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री के समक्ष बसंतपुर क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा गया जिसमें युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण, पेयजल योजनाएं, मल निकासी योजनाएं, सामुदायिक भवनों के निर्माण इत्यादि समस्याएं शामिल थीं। विक्रमादित्य सिंह द्वारा सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निपटान करने का आश्वासन दिया गया।

इससे पूर्व बसंतपुर पहुंचने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा लोक निर्माण मंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति बसंतपुर की अध्यक्षा कौशल्या, खंड विकास परिषद के सदस्य हरदेव कंवर, बसंतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान देवराम, उपप्रधान रमेश कुमार, विभिन्न वार्ड सदस्य व पूर्व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगणों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The post बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित – विक्रमादित्य सिंह appeared first on Aadarsh Himachal.

युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका – रोहित ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जहाँ शारीरिक स्वास्थ्य दृढ़ होता है, वहीँ खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध होता है।

रोहित ठाकुर ने आज 50वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट (रोहड़ू) के समापन के अवसर पर बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय युवक मण्डल को इस आयोजन पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और क्रिकेट जैसे खेल के लिए यहाँ पर समतल और बड़े मैदानो की कमी है।

इसके बावजूद इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाना एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता शीलघाट तो अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता है और इस वर्ष प्रतियोगिता अपने 50 वर्ष पुरे कर लिए है जो कि एक हर्ष और गौरव का विषय है।

गौरतलब है कि बुशहर कप खेलकूद प्रतियोगिता एक ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता है। सन 1976 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में हर वर्ष खेल कूद गतिविधियां आयोजित की जाती रही हैं। इस प्रतियोगिता में कब्बडी और वॉलीबाल की स्पर्धाएं भी होती रही हैं। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में जिन टीमों ने हिस्सा लिया उनमे स्थानीय खिलाड़ियों के अतिरिक्त उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल थे।

प्रदेश सरकार खेलों के साथ नशा उन्मूलन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध

रोहित ठाकुर ने खेलों के विकास व संवर्धन पर बल देते हुए हुए बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं में नशे की प्रवृति को लेकर चिंतित है और इसके उन्मूलन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। साथ ही प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है।

इसके तहत जुब्बल के डकैड़ गाँव के समीप 17 करोड़ रुपए की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह संस्थान एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके सुखद परिणाम भविष्य में दृष्टिगोचर होंगे। साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि इसका कार्य निश्चित समयावधि में ही पूरा हो जाए।

उन्होंने कहा कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय का स्वीकृत होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करके बच्चों की पढ़ाई भी आरम्भ की जा चुकी है। इसी सन्दर्भ में शीघ्र ही शिक्षकों के पदों को भी भरा जाना है जिसकी प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इस शिक्षा संस्थान के निर्माण हेतु 30 करोड़ रुपए स्वीकृत किये जा चुके है।

शिक्षा मंत्री ने बागवानी के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि सेब हमारी आर्थिकी की रीढ़ है और इसके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बहुत जल्दी सेब बहुल राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे और सेब-बागवानो के हितों को सुरक्षित किया जायेगा।

इस अवसर पर शिक्षा रोहित ठाकुर द्वारा स्थानीय युवक मण्डल को 75 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई।

इस अवसर पर रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री मोहन लाल बरागटा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रोहडू और जुब्बल क्षेत्रों में परस्परिक मधुर और पारिवारिक सम्बन्ध है और कांग्रेस का गढ़ होने के नाते वह और शिक्षा मंत्री मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन शीलघाट की दूसरी मंज़िल के कार्य को अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी।

50वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट में फागु टीम विजेता रही और ननखड़ी टीम उपविजेता रही जिन्हे मुख्यातिथि ने क्रमशः 3 लाख और 1.50 लाख रुपए नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने 50 वर्ष से लगातार इस खेलकूद प्रतियोगिता में खेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। उन्होंने युवक मण्डल शील के सभी आयोजकों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति रोहड़ू की अध्यक्ष ज्ञानपति देवी, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, ग्राम पंचायत शील के प्रधान निरंजन चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, डीएफओ रोहड़ू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

The post युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका – रोहित ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

राजस्व मंत्री ने कल्पा पंचायत घर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रिकांगपिओं । राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री  जगत सिंह नेगी ने यहां अपने गृह पंचायत क्षेत्र कल्पा के गा्रंम पंचायत कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

जगत सिंह नेगी ने पंचायत कार्यालय परिसर प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर अपने संबोधन में कहा कि गा्रम पंचायत ग्रामीण लोकतत्रं में अहम भूमिका निभाती है तथा स्वयं भी वह पूर्व में पंचायत समिति पूह के अध्यक्ष रह चुकें हैं। उन्होनें वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा वर्तमान बदलते परिवेश में गा्रम सभा के विकास कार्यों में महत्व पर प्रकाश डाला।

राजस्व मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही कल्पा क्षेत्र में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यों में राहत मिलेगी तथा कल्पा कंडे के लिए सडक कार्य को पूर्ण करने के लिए धन राशि तथा सीवरेज परियोजना के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही कल्पा में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पुलिस चौकी कल्पा के समीप किया जाएगा तथा पुराने स्वास्थ्य भवन में चिट्टे से ग्रस्त युवाओं का उपचार एवं पुनर्वास किया जाएगा ताकि नशे की लत से ग्रस्त युवा वर्ग समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें ।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि बालिका आश्रम कल्पा के भवन निर्माण के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने 2 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की है जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के बच्चों को लाभ मिलेगा।

बागवानी मंत्री  जगत सिंह नेगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार सदैव निर्धन व उपेक्षित वर्गों के साथ तत्परता के साथ खड़ी रही है और उनके उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नो-तोड़ अधिनियम-1968 व मनरेगा-2005 निर्धन व उपेक्षित वर्गों के सरंक्षण में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो वर्तमान कांग्रेस सरकार की गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि गरीब विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन व गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है और काम की गारंटी को केंद्र के पास रखने का निर्णय भाजपा की जन विरोधी सोच को दर्शाता है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को सी.बी.एस.ई बोर्ड में परिवर्तित किया जा रहा है जिसके तहत जिला के भावानगर, सांगला, रिकांग पिओ, कानम व निचार के विद्यालयों को सी.बी.एस.ई बोर्ड से जोड़ा गया है ताकि जनजातीय जिला के बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकेे।

जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष से पहली से आठवीं कक्षा तक अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षा से संबंधित नवीनतम डिजिटल उपकरण प्रदान किए गए हैं तथा शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा प्रदेश अव्वल बन सके।

कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के समान विकास के लिए कटिबद्ध है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्म पत्नी सुशीला नेगी, निदेशक राज्य सहकारी बैंक विक्रम सिंह नेगी, जिला महिला काग्रेंस की अध्यक्षा  सरोज नेगी, निदेशक ए0पी0एम0सी0 शिमला-किन्नौर उमेश नेगी, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप नेगी, गा्रम पंचायत प्रधान कल्पा सुनिता नेगी, पंचायत समीति सदस्य कल्पा वेद प्रकाश नेगी, उप-प्रधान गा्रम पंचायत कल्पा राज कुमार नेगी, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी अधिवक्ता निर्मल चन्द्र नेगी, इंटक राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह नेगी, अध्यक्ष ब्लॉक काग्रेंस कमेटी कल्पा प्रीतम नेगी, पूर्व जिला परिषद् सदस्य हितेश नेगी, अध्यक्ष ब्लॉक काग्रेंस कमेटी निचार अनिल नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post राजस्व मंत्री ने कल्पा पंचायत घर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। appeared first on Aadarsh Himachal.

खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास – विक्रमादित्य सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला मार्ग ऐतिहासिक महत्व का मार्ग है, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह आज खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पूर्व यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघी क्षेत्र के लोगों द्वारा भी इस मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई गई है। पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस मार्ग का विशेष महत्व है, इसलिए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का व्यापक दौरा किया जाएगा तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुंगरी मार्ग के सुधार एवं मेटलिंग कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है तथा कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य संपर्क मार्गों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि खदराला के ऐतिहासिक महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे सेब एवं आलू उत्पादन की बात हो या पर्यटन विकास, हर क्षेत्र में खदराला की पहचान को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेहतर सड़क संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनके प्रयासों से क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल सहित अनेक आधारभूत सुविधाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी विकास संबंधी कमियां शेष हैं, उन्हें भी चरणबद्ध ढंग से दूर किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश एवं प्रदेश का भविष्य हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहे। उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के समक्ष रखा।

The post खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास – विक्रमादित्य सिंह appeared first on Aadarsh Himachal.

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर – रोहित ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की।

रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शुराचली क्षेत्र से कोई बीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है जो क्षेत्र के लिए एक प्रसन्नता का विषय है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि जनता सकारात्मक सोच और विकास की राजनीति का सदैव समर्थन करती है।

उन्होंने बताया कि खंड विकास समिति (जुब्बल) की 15 में से 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है और जिला परिषद की 03 सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इस सहयोग और समर्थन के लिए वह जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।

रोहित ठाकुर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इन चुनावों में महिला शक्ति विशेष रूप से उभर कर सामने आई है। जहाँ तीनो जिला परिषद की सीटों पर महिलाएं विजयी रही, वही नगर पंचायत जुब्बल में भी अनीता चौहान अध्यक्षा बनी और खंड विकास समिति की अध्यक्ष भी कमलेश झगटा बनी इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी पंचायतों में महिलाएं प्रधान और उप-प्रधान के पदों पर निर्वाचित हुई।

उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र का सबसे महत्व पूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये व्यय हो रहे हैं। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के परिणामो से उनके उत्साह में वृद्धि हुई है और वर्तमान सरकार के शेष बचे कार्यकाल में भी वह पुरे समर्पण और सेवाभाव से अपना कार्य करते रहेंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार मिलता रहेगा।

इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष अनीता चौहान, ग्राम पंचायत रावीं की प्रधान कौशल्या बाल्टू, उपप्रधान मोंटू झगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायत समिति ब्लॉक जुब्बल के सभी नव निर्वाचित सदस्य, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

The post पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर – रोहित ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी, पारदर्शिता से होगा समग्र विकास : राजेश धर्माणी
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

बिलासपुर । प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की नवगठित देहरा हटवाड़ पंचायत के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं और ग्रामीण विकास की सबसे सशक्त आधारशिला भी।

आधुनिक पंचायत भवन के लिए 1.20 करोड़ रुपये की घोषणा

मंत्री ने घोषणा की कि पंचायत द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाते ही प्रदेश सरकार लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आधुनिक पंचायत भवन का निर्माण करेगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक एवं विकासात्मक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

ग्रामीण विकास और पंचायतों को मजबूत बनाने पर जोर

राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बड़ी पंचायतों का पुनर्गठन कर रही है, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही आसानी से मिल सके। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

शिक्षा में बड़े सुधार

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 100 से अधिक सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलकर सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। पांचवीं और आठवीं की बोर्ड जैसी वार्षिक परीक्षाएं फिर से लागू की गई हैं। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल सुविधाएं और आधुनिक पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

स्वास्थ्य और हिमकेयर पर सरकार का फोकस

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं तथा लगभग 3000 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजना पर कार्य जारी है। सरकार हिमकेयर योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 7 से 10 लाख रुपये तक करने की दिशा में भी काम कर रही है।

घुमारवीं में तेज होगा विकास

मंत्री ने बताया कि हटवाड़ क्षेत्र में सड़कों के उन्नयन का कार्य जारी है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण हो रहा है और लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 65 से अधिक नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मनोज कुमारी, उपप्रधान देशराज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेम्बल सिंह, हटवाड़ पंचायत प्रधान काशीराम, हम्बोट पंचायत प्रधान मति देवी, बीडीसी सदस्य सुभाष चंद्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी, पारदर्शिता से होगा समग्र विकास : राजेश धर्माणी appeared first on Aadarsh Himachal.

मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कदम, बड़ा भंगाल में पहली बार किया रात्रि प्रवास
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

बडा बंगाल। करीब 15 साल के एक लंबे अंतराल के बाद हिमाचल प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर सिर्फ कांगड़ा जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के सबसे दुर्गम और कठिन क्षेत्र बड़ा भंगाल के लोग खुशी से चहक उठे। खासकर उन युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं था जिन्होंने बचपन की दहलीज को अभी-अभी लांघा है और पहली बार किसी मुख्यमंत्री को देखने का सपना पूरा हुआ।

लगभग डेढ़ दशक के बाद कोई मुख्यमंत्री न सिर्फ बड़ा भंगाल क्षेत्र के दौरे पर पहुंचा बल्कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूरी रात स्थानीय लोगों के साथ बिताकर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया। यह पहली बार नहीं जब श्री सुक्खू ने दुर्गम क्षेत्र में पहंुचकर लोगों का दुःख-दर्द साझा किया है। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की नई सोच के साथ वह लगातार ऐसे कठिन क्षेत्रों में रात्रि ठहराव करते आए हैं जहां आमतौर पर कोई नेता पहुंचने में रुचि नहीं दिखाता है।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0075.mp4

इससे पहले उन्होंने शिमला ज़िले के डोडरा-क्वार और कुपवी, कुल्लू ज़िले के बागा सराहन सहित जनजातीय जिलों लाहौल-स्पिति और किन्नौर के दूरस्थ गांवों का दौरा कर वहां के लोगों के बीच रात्रि प्रवास कर उनकी समस्याओं और परेशानियों का समाधान किया है।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बड़ा भंगाल के क्षेत्र के लोगों में उत्सवी माहौल है। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है कि वर्ष 2011 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल का दौरा कर उनकी सुध ली है। क्षेत्र में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के रात्रि ठहराव से स्थानीय लोग बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं और प्रशासन को दिए गए निर्देशों से बड़ा भंगाल क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा।

बड़ा भंगाल के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं में रंगे नजर आए। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा ‘चोला-डोरा’ धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य में भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसानों के खेतों का दौरा कर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा। उन्होंने किसानों से राजमाह की खेती, उत्पादन और विपणन से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा भेड़पालकों की समस्याएं भी सुनीं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऊन का समर्थन मूल्य 100 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है, जिससे भेड़पालकों और स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल के लोग भी सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना’ लागू की है। इसके तहत प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की का 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम तथा पांगी घाटी में उत्पादित जौ का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। इसके अतिरिक्त, हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है, जबकि अदरक के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कदम, बड़ा भंगाल में पहली बार किया रात्रि प्रवास appeared first on Aadarsh Himachal.

खेलों से युवाओं को मिलेगी नई दिशा, नशे पर लगेगी रोक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला/जुब्बल । ग्राम पंचायत धार में नव युवक मंडल धार द्वारा आयोजित “धार उत्सव” ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समापन अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने नव युवक मंडल धार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार हैं। खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। इससे निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये कर दी है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि ठाकुर रामलाल राजकीय बालिका खेल विद्यालय, जुब्बल में वॉलीबॉल सहित सात खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल छात्रावास के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल ही में विद्यालय हेतु 32 नए पदों को स्वीकृति प्रदान की है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 11 खेल छात्रावास संचालित हैं, जिनमें जुब्बल का कन्या खेल छात्रावास सबसे बड़ा संस्थान है। यहां वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन सहित आठ खेलों का प्रशिक्षण आधुनिक सुविधाओं के साथ दिया जा रहा है।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय बालिका वॉलीबॉल टीम में इस छात्रावास की दो छात्राओं का चयन हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से एक आदर्श क्षेत्र के रूप में उभरा है। विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की गई हैं तथा अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत धार में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सड़क संपर्क के क्षेत्र में 181 नई सड़कों का निर्माण एवं स्वीकृति ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय सुधार किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न सर्वेक्षणों में हिमाचल प्रदेश को संतोषजनक एवं बेहतर स्थान प्राप्त हुआ है। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिसके निर्माण हेतु 30 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के लगभग 9,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा 3,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

शिक्षा मंत्री ने हाल ही में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास की राजनीति पर विश्वास जताते हुए सकारात्मक सोच का परिचय दिया है, जिसके परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजय प्राप्त हुई।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने नव युवक मंडल धार को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, बीडीसी सदस्य उर्मिला चौहान, ग्राम पंचायत धार के प्रधान अजय सौहटा, उपप्रधान राकेश राणा, तहसीलदार जुब्बल करणवीर सिंह, बीडीओ जुब्बल करण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The post खेलों से युवाओं को मिलेगी नई दिशा, नशे पर लगेगी रोक appeared first on Aadarsh Himachal.