मोटिवेशन - Aadarsh Himachal

विद्यार्थी मानवीय मूल्यों को अपनाएं और नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचे – विक्रमादित्य सिंह
आरर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को छोटा शिमला स्थित तिब्बतन स्कूल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि समाज में बढ़ते अपराध, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के गलत और गैर-जिम्मेदाराना उपयोग के कारण समाज में अनेक नकारात्मक प्रवृत्तियां जन्म ले रही हैं, जिनका दुष्प्रभाव आज पूरे देश और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय ही वह स्थान है जहां बच्चों के व्यक्तित्व, सोच और जीवन मूल्यों की नींव रखी जाती है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, साइबर जागरूकता तथा नैतिक मूल्यों के प्रति समय-समय पर जागरूक करें। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के बीच नियमित जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया ताकि वह सही और गलत में अंतर समझ सकें।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में रासायनिक नशे, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने हाल ही में शिमला के एक विद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज के लिए चिंता का विषय हैं और इनसे सबक लेते हुए युवाओं को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विकास केवल सड़कों, भवनों, पर्यटन और आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। आज यह समझना आवश्यक है कि विद्यार्थियों के मन में क्या चल रहा है और वह किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। यदि उनके मानसिक स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों की अनदेखी की गई तो भौतिक विकास के बावजूद समाज मानवीय संवेदनाओं से रिक्त हो जाएगा।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सड़कों और आधारभूत ढांचे का निर्माण आवश्यक है, लेकिन यह विकास पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई जनहानि, घरों का क्षतिग्रस्त होना तथा अनेक परिवारों का विस्थापन केवल प्राकृतिक घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थित विकास प्रक्रिया और पर्यावरणीय असंतुलन भी एक प्रमुख कारण है। इसलिए विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र और वनों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश का लगभग 78 प्रतिशत भू-भाग वन भूमि के अंतर्गत आता है, किंतु वास्तविक वन आच्छादन लगभग 35 से 36 प्रतिशत ही है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधारोपण कर वन संपदा को समृद्ध बनाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले दलों को 31 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं विभिन्न तिब्बती शिविरों के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि को टाॅपी, खतक और थंका पेंटिग देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेष अतिथि को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

दलाईलामा की वजह से हिमाचल को मिली दुनिया में अलग पहचान

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विश्व के अनेक देशों के वर्तमान एवं पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय हस्तियां तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व नियमित रूप से धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा उनके करुणा और मानवता के मार्ग से प्रेरणा लेते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस वजह से आज हिमाचल को दुनिया भर में दलाईलामा के कारण अलग पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दलाई लामा को भारत में शरण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय मानवता और भारतीय संस्कृति की उदार परंपरा का प्रतीक है। निर्वासन के बाद धर्मशाला को अपना निवास बनाने के साथ ही यह नगर आज विश्वभर में लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने अपने पिता एवं हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह और दलाई लामा के बीच रहे विशेष आत्मीय संबंधों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका परिवार स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है कि वर्ष 2017 में धर्मशाला में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जीवनी का लोकार्पण दलाई लामा के करकमलों द्वारा किया गया था। उस अवसर पर उपस्थित रहना उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि हमें दलाईलामा के बताए मार्गों पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

*दलाई लामा का जन्मदिन केक काटकर मनाया*

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत दलाई लामा के चित्र का गोल्डन थ्रोन पर स्वागत किया गया तथा तिब्बती शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में तिब्बती एवं भारतीय राष्ट्रगान के साथ विद्यार्थियों ने जन्मदिवस गीत प्रस्तुत किया। तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने परम पावन दलाई लामा के चित्र पर पारंपरिक धार्मिक अर्पण किए तथा सम्मान स्वरूप खतक भेंट किए। समारोह के दौरान तिब्बती प्रशासन तथा तिब्बती संसद-इन-एक्साइल के संदेशों का वाचन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं जन्मदिवस केक काटकर परम पावन दलाई लामा की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। तिब्बती समुदाय की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह दलाई लामा के करुणा, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।

The post विद्यार्थी मानवीय मूल्यों को अपनाएं और नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचे – विक्रमादित्य सिंह appeared first on Aadarsh Himachal.

युवा लेखक आयुष शर्मा और डॉ. प्रो. कमला कौशिक एक समारोह के दौरान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि युवा लेखक आयुष शर्मा का चयन “प्रधानमंत्री युवा लेखक परामर्श योजना” के अंतर्गत हुआ है। इस योजना के तहत वे राज्य की प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय गम्भरी देवी के जीवन, पहाड़ी परंपराओं, लोकजीवन और सांस्कृतिक योगदान पर शोध कार्य करेंगे। इस शोध कार्य को राष्ट्रीय बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत देशभर से 30 वर्ष से कम आयु के 43 लेखकों का चयन किया गया है, जिनमें आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश से चुने जाने वाले पहले लेखक हैं।

आयुष शर्मा मूल रूप से जिला बिलासपुर के चल्हेली गांव से संबंध रखते हैं और वर्तमान में जयपुर की मनिपाल यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

उनके पिता ज्ञान चन्द हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अनिता देवी एक कुशल गृहिणी हैं।यह शोध कार्य आयुष शर्मा, डॉ. प्रो. कमला कौशिक के मार्गदर्शन में करेंगे। डॉ. कमला कौशिक दिल्ली विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और मूल रूप से जिला मंडी के गोहर क्षेत्र से संबंध रखती हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत पर गहन शोध कार्य किया है।

लोकगायिका गम्भरी देवी ने पहाड़ी लोकसंगीत को नई पहचान दिलाते हुए लोकसंस्कृति को सशक्त स्वर प्रदान किया। बिलासपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाली इस महान कलाकार ने अपनी मधुर और प्रभावशाली आवाज के माध्यम से प्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाया। उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2001 में हिमाचल अकादमी ऑफ आर्ट्स का अचीवमेंट अवॉर्ड तथा वर्ष 2011 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित टैगोर अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उनका प्रसिद्ध लोकगीत “खाणा पीणा नंद लेणी ओ गंभरिए…” आज भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखता है। गम्भरी देवी का जन्म वर्ष 1922 में जिला बिलासपुर के बंदला गांव में हुआ था तथा 8 जनवरी 2013 को उन्होंने इस संसार को अलविदा कहा।#AyushSharma #YuvaLekhakYojana #HimachalPradesh #GambhariDevi #FolkMusic #HimachaliCulture #NBTHIndia #YoungAuthor #ResearchWork #PahadiSanskriti #Bilaspur #HimachalNews

The post युवा लेखक आयुष शर्मा और डॉ. प्रो. कमला कौशिक एक समारोह के दौरान appeared first on Aadarsh Himachal.

समूह की हेती देवी पत्तल के काम से महीने का कमा रही दस हजार
आदर्श हिमाचल की विशेष रिपोर्ट सफलता की कहानी

मंडी।ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाएं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त व स्वाबलंबी बन रही हैं। इन्ही में से एक महिला हैं हेती देवी, जो खाने खाने के लिए विशेष पेड़ की पत्तियों से पत्तलें (थाली) बनाकर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।

मंडी जिला मुख्यालय के समीप बिहनधार गांव की रहने वाली हेती देवी ज्योति स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं। वे बताती हैं कि वर्ष 2018 से वह इस स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उनका समूह पत्तल बनाने का काम करता है। टौर वृक्ष के हरे पत्तों से बनी यह विशेष थाली, मंडी व आस-पास के क्षेत्रों में काफी प्रचलित है, जिसे आम भाषा में पत्तल कहते हैं। विवाह-शादियों व अन्य समारोहों में यह सामूहिक भोज के लिए विशेष तौर पर प्रयोग में लाई जाती हैं। खाने के लिए स्वच्छ तथा उपयोग के उपरांत आसानी से घुलनशील यह पत्तल पर्यावरण अनुकूल भी हैं।

हेती देवी बताती हैं कि शुरूआत में वह हाथ से पत्तल बनाती थीं और महीने का लगभग पांच हजार रुपए कमा लेती थीं। वर्ष 2023 के उपरांत उन्होंने मशीन के माध्यम से पत्तलें बनाने का कार्य शुरू किया। विकास खंड मंडी से पत्तल बनाने की मशीन मिलने के बाद उनकी कमाई दोगुना हो गई। अब वह मशीन से पत्तलें बनाकर महीने का लगभग दस हजार रूपए कमा रही हैं। हालांकि यह सब मांग पर भी निर्भर करता है। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इसमें सहायक बना है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई पत्तल गुणवत्ता के हिसाब से दूसरी पत्तलों से बेहतर है। हाथ से बनी पत्तल 200 रूपए सैंकड़ा की दर से बिकती हैं जबकि मशीनी पत्तल की कीमत 400 रूपए प्रति सैंकड़ा है। इसके अलावा हाथ से पत्तों के बनाए डूने 100 रुपए सैंकड़ा जबकि मशीन द्वारा बनाए डूने 200 रुपए प्रति सैंकड़ा बिकते हैं।

समूह की महिलाएं डिजिटल माध्यमों का उपयोग भी बिक्री के लिए कर रही हैं। हेती देवी बताती हैं कि उन्हें ऑर्डर मोबाइल के माध्यम से मिल जाता है। इससे उनका कार्य अच्छे से चल रहा है। इस तरह की योजनाओं के लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करती हैं।

समूह की प्रधान तृप्ता देवी ने बताया कि उनके समूह का गठन वर्ष 2018 में हुआ था। समूह में छ: महिलाएं हैं। सरकार की ओर से समूह को 40 हजार रूपए रिवॉल्विंग फंड के रूप में मिला है, जिससे समूह में इंटर लोनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पत्तलें बनाने के कार्य से वह साल में एक से डेढ़ लाख रुपए कमा रही हैं, जिससे उनके परिवार का खर्च ठीक से चल रहा है। उन्हें सरकार द्वारा पत्तल बनाने की मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला उत्थान की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम है जिसके लिए वह सरकार का विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करती हैं।

उपायुक्त अपूर्व देवगन का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर महिला स्वालंबन पर बल दिया जा रहा है। सरकार के निर्देशों के अनुसार इन समूहों को सशक्त करने के लिए मंडी जिला में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। #SelfReliance #WomenEmpowerment #HetiDevi #PattalWork #RuralEntrepreneur #HimachalNews #VillageSuccess #AdarshHimachal 💪🌿

The post समूह की हेती देवी पत्तल के काम से महीने का कमा रही दस हजार  appeared first on Aadarsh Himachal.

पीएनबी की सोल्जरथॉन में भूतपूर्व सैनिकों और बैंकरों ने लगाई दौड़
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शुक्रवार सुबह यहां फोरलेन बाईपास पर दौड़ ‘सोल्जरथॉन’ आयोजित की। ‘रन विद सोल्जर्स, रन फॉर सोल्जर्स’ विषय पर आयोजित इस सोल्जरथॉन में सीएसडी कैंटीन हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक कर्नल (सेवानिवृत्त) सुरेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव ने की।

इस दौड़ में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों सहित लगभग 125 लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर कर्नल सुरेश ठाकुर ने उपस्थित बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें व्यस्त कार्यशैली के बीच शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नियमित व्यायाम, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव ने अपने संबोधन में भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति, सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। #PNB #Soldierthon #ExServicemen #Bankers #RunForCause #HimachalNews #Fitness

The post पीएनबी की सोल्जरथॉन में भूतपूर्व सैनिकों और बैंकरों ने लगाई दौड़ appeared first on Aadarsh Himachal.

छात्रों ने देखी विधानसभा कार्यवाही, स्पीकर ने समझाया लोकतंत्र का महत्व
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने बजट सत्र के 12वें दिन की विधानसभा कार्यवाही का अवलोकन किया।

कार्यवाही से पूर्व छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष Kuldeep Singh Pathania से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधान सभा की भूमिका, गठन और स्पीकर पद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अध्यक्ष ने बताया कि विधान सभा राज्य में कानून बनाने वाला सर्वोच्च सदन है, जहां विधायक जनता के मुद्दे उठाते हैं और सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बजट प्रक्रिया, सरकार और विपक्ष की भूमिका तथा सदन में होने वाली बहस और मतदान की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया।

उन्होंने छात्रों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक Keval Singh Pathania भी उपस्थित रहे।

छात्रों ने देखी

विधानसभा की कार्यवाही

स्पीकर ने समझाया लोकतंत्र

#HimachalVidhanSabha #KuldeepPathania #Shimla #StudentVisit #Democracy #BudgetSession #HPU #HimachalNews #AdarshHimachal

The post छात्रों ने देखी विधानसभा कार्यवाही, स्पीकर ने समझाया लोकतंत्र का महत्व appeared first on Aadarsh Himachal.

अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी-अचार से हर महीने 60 हजार तक मुनाफा
आदर्श हिमाचल बयूरों रिपोर्ट ऊना से

ऊना जिले के अंबोटा गांव की निशु सूद आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक कहानी बन चुकी हैं। ‘गणेश स्वयं सहायता समूह’ के माध्यम से उन्होंने एक छोटे प्रयास को बड़े उद्यम में बदल दिया।

Nishu Sood of Ambota has become an example of self-reliance, earning up to 60,000 rupees per month from chutney and pickles.

शुरुआत महज 8 महिलाओं के साथ हुई थी, जो आज बढ़कर करीब 70 महिलाओं तक पहुंच चुकी है। समूह द्वारा 60 से अधिक प्रकार की चटनियां और अचार तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी मांग अब हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों तक भी बढ़ रही है।

👉 इस मेहनत का परिणाम यह है कि निशु सूद हर महीने 50 से 60 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा रही हैं और 5 महिलाओं को स्थायी रोजगार भी दे रही हैं।

👉 सरस मेला, श्री चिंतपूर्णी महोत्सव और हरोली उत्सव जैसे बड़े आयोजनों में उनके उत्पादों को शानदार पहचान मिली है।

👉 वर्ष 2023 में उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

निशु सूद की यह कहानी साबित करती है कि अगर हौसले मजबूत हों तो छोटे गांव से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

उन्होंने अन्य महिलाओं से भी अपील की है कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।

#NishuSood #WomenEmpowerment #SelfHelpGroup #AtmanirbharBharat #HimachalPradesh #Una #SuccessStory #VocalForLocal #StartupIndia #RuralDevelopment #MahilaShakti #Inspiration #LocalToGlobal #SmallBusiness #HimachalNews

The post अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी-अचार से हर महीने 60 हजार तक मुनाफा appeared first on Aadarsh Himachal.

शूलिनी विश्वविद्यालय का पुष्प उत्सव: 500+ आगंतुकों ने देखा 200 से अधिक फूलों का अनोखा प्रदर्शन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन । शूलिनी विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक पुष्प उत्सव में 500 से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के फार्मों में उगाई गई 200 से अधिक किस्मों के फूलों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. पंकज खुल्लर ने किया। उन्होंने वानिकी और मृदा संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं में अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर दुरलभ सिंह पुरी (रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी, यूके के आजीवन सदस्य) ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को प्रकृति और पौधों के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने बेगोनिया को अपना पसंदीदा पौधा बताया और इसकी देखभाल से मिलने वाले अनुभवों को साझा किया।

उत्सव में स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें सेंट ल्यूक स्कूल, सोलन पब्लिक स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय और सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। आयोजन में लकी ड्रॉ भी रखा गया, जिसमें 25 आगंतुकों को पुष्प उपहार प्रदान किए गए।

इस वर्ष 200 से अधिक प्रकार के पौधों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें ऑर्किड, एंथुरियम, पिंक क्विल, ब्रोमेलियाड, रेनकुलस, बर्ड्स ऑफ पैराडाइज और बेगोनिया प्रमुख रहे। कुछ पौधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगवाए गए, जैसे क्रिसमस कैक्टस, जबकि बीज जर्मनी और इटली से आयात किए गए।

लैंडस्केप एवं इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स के निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि यह उत्सव अब अपने 13वें वर्ष में है और पहले 20 पौधों से शुरू होकर आज 200+ प्रजातियों तक पहुंच चुका है, जिनमें 10-15 दुर्लभ और विदेशी प्रजातियां भी शामिल हैं।

महोत्सव में स्थिरता (Sustainability) को विशेष महत्व दिया गया। अपशिष्ट सामग्री से बनी कलाकृतियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्थिरता और सामुदायिक सहभागिता की निदेशक पूनम नंदा ने छात्रों के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें कुलाधिपति प्रो. पी. के. खोसला, प्रो-चांसलर विशाल आनंद, कुलपति प्रो. अतुल खोसला, उपाध्यक्ष अवनी खोसला और निदेशक निष्ठा शुक्ला आनंद शामिल रहे।

यह पुष्प उत्सव न केवल सौंदर्य का उत्सव बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।

The post शूलिनी विश्वविद्यालय का पुष्प उत्सव: 500+ आगंतुकों ने देखा 200 से अधिक फूलों का अनोखा प्रदर्शन appeared first on Aadarsh Himachal.

बरशैनी के सतपाल को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। जिला कुल्लू की दूरस्थ पंचायत बरशैनी के निवासी सतपाल के जीवन में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना ने आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बीच स्वरोजगार का सपना देख रहे सतपाल को हिमाचल प्रदेश सरकार ने टैक्सी खरीदने के लिये ₹2 लाख की सहायता राशि प्रदान की है।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्राप्त इस सहायता से सतपाल ने आल्टो K10 वाहन के माध्यम से टैक्सी कैब के रूप में अपना रोजगार आरंभ किया है। यह वाहन उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है। अब सत्यपाल न केवल स्वयं को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में परिवहन सुविधा सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर भी योगदान दे रहे हैं।

सत्यपाल भावुक स्वर में मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार ने उनके उस सपने को पंख दिए, जिसे वे कभी पूरा होता देखने का साहस भी नहीं जुटा पाते थे। यह पहल उन्हें यह विश्वास दिलाती है कि मेहनत और ईमानदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह सहायता उन्हें मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का नया विश्वास देती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई, जिसके तहत निराश्रित बच्चों और युवाओं को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” का दर्जा देकर राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से शिक्षा, आवास, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुंदन लाल ने बताया कि जिला कुल्लू में वर्ष 2023 से 2025 तक इस योजना के अंतर्गत सैकड़ों बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाया गया है। कुल्लू में वर्ष 2023 में 134, वर्ष 2024 में 174 तथा वर्ष 2025 में 183 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। सभी लाभार्थियों को जेब खर्च के रूप में प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला की 03 बाल देखभाल संस्थाओं में रह रहे 83 बच्चों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

वर्ष 2025–26 तक जिले में योजना के अंतर्गत विवाह हेतु 5, गृह निर्माण हेतु 15, उच्च शिक्षा हेतु 12, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 6, कौशल विकास हेतु 1 तथा व्यवसाय हेतु 6 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आज ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। बरशैनी के सत्यपाल की कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि संवेदनशील सरकारी पहल किस प्रकार आम व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकती है।

The post बरशैनी के सतपाल को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा  appeared first on Aadarsh Himachal.

गांव की बेटियां, महिलाएं बन रहीं उद्यमी: हिम इरा शॉप से आत्मनिर्भरता और संस्कृति का नया अध्याय
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मंडी । चुराग विकास खंड की ग्राम पंचायत सवा माहू के अंतर्गत दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग मंदिर के श्री चरणों में गाँव की महिलाओं द्वारा दो वर्ष पूर्व शुरू “हिम इरा शॉप” आज आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। जहां कभी वे केवल घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, वहीं इस शॉप के माध्यम से 100 से अधिक महिलाएं पारंपरिक शिल्प और उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाकर सालाना एक निश्चित आय अर्जित कर रही हैं।

मंदिर के कदमों तले व्यापार

माहूंनाग मंदिर के ठीक पास स्थित इस शॉप में 20 विभिन्न उत्पाद—बांस की टोकरियाँ, ऊनी जैकेट, देशी घी, हल्दी, राजमाह, मोटे अनाज के बीज, हाथ से बनी सजावटी वस्तुएं, आचार–मसाले आदि उपलब्ध हैं। प्रतिमाह यहाँ 25–30 हजार रुपये का कारोबार होता है, जिससे पूरे समूह की सामूहिक आमदनी बढ़कर दो लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

संस्कृति का साक्षात् संगम

हिम इरा शॉप सिर्फ खरीद–फरोख्त का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति का जीवंत मंच बन चुका है। हर सजीव कला–उत्पाद के साथ पर्यटक गाँव की लोककहानियों, रीति–रिवाजों और हस्तशिल्प के पारंपरिक ज्ञान से रूबरू होते हैं, जो आने वाले पीढ़ी के लिए संरक्षण का काम करता है।

डिजिटल विश्व में कदम

आने वाले समय में हिम इरा समूह ऑनलाइन मार्केटप्लेस से भी जुड़ने के प्रयास कर रहा है। जिसके लिए समूह की महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण, पैकेजिंग और ब्रांडिंग इत्यादि का वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है, ताकि हिम इरा उत्पाद प्रदेश की सीमाओं से परे, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक भी पहुँच सकें।

भविष्य की योजना

समूह की प्रधान का कहना है कि समूह भविष्य की योजना पर भी कार्य कर रहा हैं। महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, उत्पादों को एकरूप लेबल और आकर्षक पैकेटिंग देना हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन विस्तार, ई–कॉमर्स पोर्टल पर स्टोर खोलना, सोशल मीडिया प्रचार और

गाँव में ही कारीगरों को नई तकनीक, डिज़ाइन एवं गुणवत्ता नियंत्रण की ट्रेनिंग देने आदि की योजना पर भी समूह कार्य कर रहा हैं।

बाहरी राज्यों से आकर्षण

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बंगाल से आने वाले श्रद्धालु यहाँ के ऊनी जैकेट और हस्तनिर्मित उत्पादों को विशेष रूप से महत्व देते हैं।

जिससे पता चलता है कि ग्रामीण शिल्प को सही मंच और गुणवत्ता मिले तो बड़े बाजारों में भी जमकर प्रतिस्पर्धा की जा सकती है।

पवना ठाकुर (सदस्य, स्वयं सहायता समूह):

“पहले हम घर की दहलीज भी नहीं पार करती थीं, आज खुद अपना उत्पाद बेचते हैं और स्वयं को सशक्त महसूस करते हैं। इससे हमें काफी अच्छा मुनाफा मिल रहा हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने हमारे लिए आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खोले हैं।

त्वारकू देवी, प्रधान, गंगा स्वयं सहायता समूह (ग्राम संगठन) का कहना है कि “प्रारंभ में हमें उम्मीद भी नहीं थी कि हमारी मेहनत सफल होगी, लेकिन दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग के आशीर्वाद और कृपा दृष्टि से हम सभी महिलाएं सफल हो रही हैं। अब हम ‘हिम इरा’ नाम को ब्रांड बनाकर देशभर में पहुंचाना चाहती हैं। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे है

“हिम इरा शॉप” न सिर्फ एक व्यावसायिक पहल है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर भी है। यह मॉडल देशभर के अन्य ग्रामीण समुदायों के लिए प्रेरणा बनकर उभरेगा, जहाँ गांव की बेटियां और महिलाएं अपनी मेहनत व हुनर से आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन दोनों पा रही हैं।

The post गांव की बेटियां, महिलाएं बन रहीं उद्यमी: हिम इरा शॉप से आत्मनिर्भरता और संस्कृति का नया अध्याय appeared first on Aadarsh Himachal.

अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत पात्र युवतियों को बांटी सिलाई मशीनें, स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की दिखाई राह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी ।हिमाचल प्रदेश सरकार वंचित वर्गों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी व प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है।  इनमें से एक अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र लाभार्थियों को आजीविका कमाने के लिए सिलाई मशीन व उपकरण-औजार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे घर बैठे उपयोगी कार्य कर अपनी आय बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।  यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए लाभकारी है, जो पारंपरिक कौशल जैसे सिलाई-कढ़ाई इत्यादि में निपुण हैं।

उपमंडल पधर के तहसील कल्याण कार्यालय के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की 12 महिलाओं को योजना के तहत हाल ही में सिलाई मशीनें बांटी गईं। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा प्रति सिलाई मशीन पर 1800 रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। सरकार के निरंतर प्रोत्साहन से युवतियां भी अब सिलाई-कढ़ाई के कार्य में रूचि दिखा रही हैं।

गांव कथोग की युवती सोनिया और बथेरी क्षेत्र की उपासना ने बताया कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा तहसील कल्याण कार्यालय में अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीनें प्रदान की गई हैं। इससे अब वह घर में ही सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर सकती हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख का आभार व्यक्त किया है। सेरी गांव के गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कृष्णा कुमारी को भी सिलाई मशीन प्राप्त हुई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की यह एक बहुत अच्छी योजना है।

तहसील कल्याण अधिकारी पधर, चंदन वीर सिंह ने बताया कि उपमंडल में अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा पात्र महिलाओं  को 12 सिलाई मशीनें बांटने पर प्रति सिलाई मशीन 1800 रूपए की दर से कुल 21,600 रुपए का उपदान लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। समस्त साधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे आवेदकों को अपनी आजीविका कमाने के लिए 1800 रुपए सिलाई मशीन तथा व्यावसायिक कार्यों जैसे बढ़ई, कताई-बुनाई तथा चमड़े का कार्य करने के लिए 1300 रुपए तक की सहायता उपकरण-औजार खरीदने के लिए प्रदान की जाती है। अधिक जानकारी के लिए तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

The post अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत पात्र युवतियों को बांटी सिलाई मशीनें, स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की दिखाई राह appeared first on Aadarsh Himachal.