लाहौल स्पीति - Aadarsh Himachal

किसानों और बागवानों की फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – किरण भड़ाना
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग । उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) लाहौल-स्पीति अध्यक्ष किरण भड़ाना ने मंगलवार को जालहमा नाला में आई बाढ़ से सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित अस्थायी सड़क को हुए नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्बहाली कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसान एवं बागवान इन दिनों अपनी नगदी फसलों और सब्जियों को मंडियों तक भेज रहे हैं। ऐसे समय में सड़क संपर्क बाधित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों और बागवानों की उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाना तथा यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य बनाना है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपनी मशीनरी एवं उपलब्ध मैनपावर के साथ सीमा सड़क संगठन को सड़क बहाली कार्य में हरसंभव सहयोग प्रदान करें, ताकि वैकल्पिक मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को जालहमा नाला की ड्रेसिंग (dredging) का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग से भविष्य में अस्थायी मार्ग को बाढ़ से होने वाले नुकसान की संभावना कम होगी तथा सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्माणाधीन बैली ब्रिज के पूर्ण होने तक इसी मार्ग से निर्बाध एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, सीमा सड़क संगठन के प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क बहाली का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के किसानों, बागवानों और आम नागरिकों को यातायात संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

The post किसानों और बागवानों की फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – किरण भड़ाना appeared first on Aadarsh Himachal.

नई होमस्टे नियमावली के तहत लाहौल उपमण्डल में होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग । उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी केलांग कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित नई होमस्टे नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 मई, 2026 को लाहौल उपमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकृत होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण।

उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी केलांग कुनिका एकर्स के नेतृत्व में पर्यटन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के दौरान नई होमस्टे नियमावली के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों, मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। टीम द्वारा होमस्टे इकाइयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति, आगन्तुकों के अभिलेखों एवं आवश्यक रजिस्टरों का संधारण, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा प्रबन्ध, अनिवार्य सूचना पट्टों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था तथा अधिसूचित नियमों में वर्णित अन्य आवश्यक मापदण्डों की जांच की गई।

इस अवसर पर होमस्टे संचालकों को नई नियमावली के विभिन्न प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यटकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिन इकाइयों में कमियां पाई गईं, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।

कुनिका एकर्स ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि लाहौल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाया जा सके तथा प्रदेश सरकार की पर्यटन नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

The post नई होमस्टे नियमावली के तहत लाहौल उपमण्डल में होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण appeared first on Aadarsh Himachal.

लाहौल में पंचायती राज चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 429 नामांकन पत्र दाखिल – उपायुक्त किरण भड़ाना
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग ।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के लाहौल उपमण्डल में पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के लिए निर्धारित तिथियों में कुल 429 प्रतियाशियों ने जिला परिषद पंचायत समीति, पंचायत प्रधान, उप-प्रधान एवं वार्ड सदस्य के पदों के लिए अपने नामांकन भरे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड उदयपुर तथा कोलोंग, त्रिलोकनाथ से प्रत्येक से दो-दो प्रतियाशियों, वार्ड जहालमा, केलंग सिस्सू तथा वारपा सेे एक -एक प्रत्याशियों ने जिला परिषद पद के लिए नामांकन दर्ज करवाया है। उन्होेंने बताया कि पंचायत समिति के लिए उदयपुर तथा तिंगरट, मूरिंग, जहालमा, केलंग में प्रत्येक से एक -एक प्रत्याशी , पंचायत समिति त्रिलोकनाथ, गोशाल कोलोंग प्रत्येक से दो – दो प्रत्याशी, पंचायत समिति तिन्दी व कारदंग प्रत्येक से तीन -तीन प्रत्याशी व गोहरमा पंचायत समिति के अंतर्गत 4 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा है।

उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 67, दूसरे दिन 167 तथा तीसरे दिन 195 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 429 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों में लाहौल विकास खंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 21, विभिन्न पंचायतों से प्रधान पद के लिए 15, उप-प्रधान पद के लिए 35 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

The post लाहौल में पंचायती राज चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 429 नामांकन पत्र दाखिल – उपायुक्त किरण भड़ाना appeared first on Aadarsh Himachal.

लाहौल-स्पीति में 78वाँ जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पुलिस मैदान केलांग में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग । जिला लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग स्थित पुलिस मैदान में 78वाँ जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंदर गोमा ने की। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक साहिल राणा ने किया।

इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अप्रैल का दिन हिमाचल प्रदेश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 1948 में 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से हिमाचल का गठन Chief Commissioner Province के रूप में हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, प्रजामंडल आंदोलन के नायकों तथा प्रदेश निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले तीन वर्षों से “व्यवस्था परिवर्तन” के मूल मंत्र के साथ विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है तथा हिमाचल को आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्रदान किया है तथा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सभी दस वादों को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों के हित में पहली कैबिनेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल की गई तथा युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार के तहत पूर्ण साक्षर राज्य का लक्ष्य प्राप्त किया गया है तथा सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शिक्षा शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त शत-प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1700 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की गई है।

लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय जिले के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। पोषण अभियान के तहत 2025-26 में 537 लाभार्थियों को लाभ मिला है। स्पीति में तीन आयुष स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में उन्नत किया गया है तथा कई स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत केलांग और दारचा विद्यालयों के लिए 1.32 करोड़ रुपये प्रति विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। उद्यान विभाग द्वारा 8474 फलदार पौधों का वितरण कर 197 किसानों एवं बागवानों को लाभान्वित किया गया है तथा ई-उद्यान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं।

विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत अनेक लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। मनरेगा के तहत 57,060 श्रम दिवस सृजित किए गए तथा 88 परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूर्ण किया है।

उन्होंने बताया कि जिले में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। काजा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन सहित कई विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

नशा निवारण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगभग 300 एनडीपीएस नाके लगाए गए, 53 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा 62 नशा निवारण समिति बैठकों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे “चिट्टा मुक्त हिमाचल” के निर्माण में सहयोग करें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सभी को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post लाहौल-स्पीति में 78वाँ जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पुलिस मैदान केलांग में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न appeared first on Aadarsh Himachal.

लाहौल-स्पीति में जिला परिषद वार्डों का आरक्षण जारी 🗳️ उपायुक्त ने अधिसूचना की घोषित
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग। लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिला लाहौल-स्पीति में जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए वार्डवार आरक्षण अधिसूचित कर दिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (संशोधित) तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) संशोधन नियम, 2026 के तहत प्राप्त प्रावधानों एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला परिषद लाहौल-स्पीति के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उपायुक्त ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला परिषद के सभी वार्डों के लिए आरक्षण का निर्धारण नियमों के अनुसार किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अंतर्गत निम्न वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया —

उदयपुर – अनुसूचित जनजाति (महिला)

त्रिलोकनाथ – अनुसूचित जनजाति

जहालमा – अनुसूचित जनजाति (महिला)

वारपा – अनुसूचित जनजाति

केलांग – अनारक्षित

सिस्सु – अनुसूचित जाति (महिला)

कोलोंग– अनुसूचित जनजाति

लोसर – अनुसूचित जनजाति (महिला)

काजा – अनुसूचित जनजाति (महिला)

सगनम – अनुसूचित जनजाति

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह आरक्षण व्यवस्था पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए लागू रहेगी तथा चुनाव प्रक्रिया इसी के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं आम नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

#LahaulSpiti#ZilaParishad#PanchayatElection2026#ReservationList#HimachalPradesh#LocalElection#WardReservation

#ElectionUpdate#HimachalNews

#RuralPolitics#Kehlong#Kaza

#SpitiValley#TribalArea

#Governance

The post लाहौल-स्पीति में जिला परिषद वार्डों का आरक्षण जारी 🗳️ उपायुक्त ने अधिसूचना की घोषित appeared first on Aadarsh Himachal.

लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार, 1 करोड़ का सम्मान
📝 आदर्श हिमाचल ब्यूरो

केलांग। Ministry of Panchayati Raj द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के अंतर्गत लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत शांशा ने “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

Kiran Bhadana के नेतृत्व में इस पंचायत को 1 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जो सीधे पंचायत के विकास कार्यों के लिए उपयोग होगी।

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (DDUPSVP) के तहत देशभर से चयनित 27 पंचायतों में शांशा पंचायत ने टॉप स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

उपायुक्त ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य पंचायतों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने पंचायतों में डिजिटल लेखांकन, पारदर्शिता और ग्राम सभा आधारित निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत करने पर जोर दिया।

#LahaulSpiti #HimachalPradesh #PanchayatiRaj #ShanshaPanchayat #NationalAward #RuralDevelopment #KiranBhadana #India #AdarshHimachal #PanchayatAwards

The post लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार, 1 करोड़ का सम्मान appeared first on Aadarsh Himachal.

विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर किरण भड़ाना, उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने DIET तांदी में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग केलांग द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में DIET तांदी की प्रधानाचार्या सुनीता आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रेम जीत ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने प्रारंभिक संबोधन दिया तथा जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एम.के. गांधी ने कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की थीम “Yes! We can end TB – Led by Bharat, Powered by Janbhagidari” के अनुरूप जिले में संचालित टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ (फ्लैग ऑफ) किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके और जिला टीबी मुक्त बन सके।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) एक संक्रामक बीमारी होने के बावजूद पूर्णतः उपचार योग्य है। इसके लिए समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर निदान और टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में छूटे हुए टीबी मामलों की सक्रिय खोज (Active Case Finding) सुनिश्चित की जाए तथा सभी मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने और नए मामलों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में DIET तांदी के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान छात्रों द्वारा टीबी उन्मूलन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा अंत में सभी छात्रों एवं कर्मचारियों की एक्स-रे और रक्त जांच भी की गई।

बैठक में उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) केलांग कुनिका एकर्स, बीएमओ गोंधला डॉ. उषा शर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा, सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशिक्षुओं और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

#WorldTBDay #TBMuktBharat #LahaulSpiti #Keylong #HealthAwareness #Janbhagidari #TBFreeIndia #HimachalNews #AdarshHimachal #PublicHealth

The post विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ appeared first on Aadarsh Himachal.

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

केलांग । एआरओ मंडी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ आज 22 मार्च 2026 को तीसरी इंडिया रिज़र्व बटालियन, पंडोह के प्रशिक्षण मैदान में हुआ। इस भर्ती रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पिति जिलों के CEE उत्तीर्ण कुल 2959 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।

भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने 21 मार्च को रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि संपूर्ण प्रक्रिया को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए।

रैली के पहले दिन आज प्रातः 6:30 बजे 1.6 किलोमीटर दौड़ के फ्लैग-ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की गई। दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों में उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही।

प्रथम दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिलों के 326 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिनमें से 239 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मानकों की जांच, दस्तावेज़ सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण सहित आगामी चरणों से गुजरना होगा।

आगामी दिनों में मंडी सहित अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे और अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेंगे।

#AgniveerBharti #Pandoh #Mandi #Kullu #LahaulSpiti #IndianArmy #YouthPower #Himachal

Text: आदर्श हिमाचल

The post पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश appeared first on Aadarsh Himachal.

क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश, सम्पर्क सड़क जल्द चौड़ी व दुरुस्त करने के आदेश -किरण बडाना
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग । क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की रोगी कल्याण समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति की अध्यक्षा Kiran Bhadana ने की।

बैठक में अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की आपूर्ति, भवनों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था तथा रोगियों की मूलभूत आवश्यकताओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को अस्पताल के सम्पर्क सड़क मार्ग को शीघ्र चौड़ा एवं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल में स्थापित की जा रही लिफ्ट के सिविल कार्य को जल्द पूर्ण करने तथा आगामी बैठक में लोनिवि के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अस्पताल में बाल रोग, नेत्र रोग, अल्ट्रासाउंड तथा एनेस्थीसिया जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

रोगी कल्याण समिति द्वारा चालू वित्त वर्ष में अब तक 24 लाख 34 हजार 210 रुपये व्यय किए गए हैं। वहीं, आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न मदों में 47 लाख 36 हजार 160 रुपये का बजट सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा अब तक 22 लाख 1003 रुपये की आय अर्जित की गई है तथा आगामी वित्त वर्ष में लगभग 36 लाख 80 हजार रुपये की आय का अनुमान है। उपायुक्त ने समिति की धनराशि को सावधि जमा योजनाओं में निवेश कर आय बढ़ाने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में 12,895 रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं एवं उपचार प्रदान किया गया।उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति की बैठक वर्ष में कम से कम दो बार आयोजित की जाए तथा पहली बैठक फरवरी माह में कर कार्यों की स्वीकृति समय रहते सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, पंचायत प्रधान सोनम जांगपो, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, सहायक अभियंता लोनिवि नरेश कुमारी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अंजू कुमारी, सदस्य प्रेम लाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

The post क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश, सम्पर्क सड़क जल्द चौड़ी व दुरुस्त करने के आदेश -किरण बडाना  appeared first on Aadarsh Himachal.

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद होगी अगली बुकिंग
आलर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग।  जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग विवेक गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले की सभी गैस एजेंसियों में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने या जल्दबाजी में गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

जिला नियंत्रक ने बताया कि पहले उपभोक्ता पिछली डिलीवरी प्राप्त होते ही अगली सिलेंडर बुकिंग कर सकते थे, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग करने के लिए पिछली डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिन का इंतजार करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करें तथा विभाग का सहयोग करें, ताकि जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

The post एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद होगी अगली बुकिंग appeared first on Aadarsh Himachal.