चुनाव - Aadarsh Himachal

राज्यसभा चुनाव पर उठे सवाल, प्रमाण पत्र जारी करने के फैसले की उच्च स्तरीय जांच की मांग — राजेंद्र राणा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर उठे विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को जारी किए गए जीत के प्रमाण पत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को एक विस्तृत शिकायत भेजी गई है, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा की उम्मीदवारी को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 9A के तहत अयोग्य ठहराने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि उम्मीदवार के हलफनामे में स्वयं यह उल्लेख है कि उनका मुख्य व्यवसाय सरकारी ठेकेदारी है और उनके कई सरकारी ठेके जारी हैं, जो इस धारा के तहत अयोग्यता का आधार बन सकते हैं।

राणा ने कहा कि यही तथ्य पहले निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) के सामने भी रखे गए थे और उनसे अनुरोध किया गया था कि कानून के प्रावधानों के अनुसार हलफनामे और दस्तावेजों की जांच कर उचित निर्णय लिया जाए।उन्होंने आरोप लगाया कि इन तथ्यों पर गौर नहीं किया गया और सरकार के दबाव में आकर निर्वाचन अधिकारी ने अनुराग शर्मा को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया कि मामले में हस्तक्षेप कर शिकायत में उठाए गए तथ्यों की जांच करवाई जाए और यदि किसी स्तर पर कानून की अनदेखी हुई है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राजेंद्र राणा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सर्वोपरि होती है और यदि किसी भी स्तर पर कानून के प्रावधानों की अनदेखी हुई है तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

The post राज्यसभा चुनाव पर उठे सवाल, प्रमाण पत्र जारी करने के फैसले की उच्च स्तरीय जांच की मांग — राजेंद्र राणा appeared first on Aadarsh Himachal.

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार आखिरकार खुलकर सामने आ ही गई। अगर सरकार को समय पर चुनाव नहीं करवाने थे और हाई कोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देनी ही थी तो सरकार चुनाव की तैयारी का स्वांग क्यों रच रही थी? मुख्यमंत्री एक तरफ माननीय न्यायालय के फैसले पर अवांछनीय टिप्पणी करके निर्वाचन सूची के प्रकाशन के निर्देश की खबरें क्यों छपवा रहे थे? जब भारतीय जनता पार्टी चुनाव में सरकार द्वारा की जा रही देरी पर सवाल उठा रही थी तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्री क्यों कह रहे थे कि समय पर चुनाव होंगे? आखिर सरकार और उसके मुखिया किस हद तक, कहां-कहां झूठ बोलेंगे? अपनी पाताल में चली गई लोकप्रियता के चलते सरकार ने बहुत पहले ही ठान लिया था कि उसे पंचायत चुनाव नहीं करवाने हैं। इसीलिए बार-बार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी उनके द्वारा दिए जा रहे पत्रों पर न तो कोई कार्रवाई की जा रही थी और न ही उचित जवाब दिया जा रहा था। यह सरकार पूर्णतया दिशाहीन और किंकर्तव्यविमूढ़ है।

पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज सपनों को कुचल रही है। सरकार पंचायत चुनावों  को इतने  हल्के में क्यों ले रही है, यह समझ नहीं आ रहा है। एक तरफ सरकार केंद्र द्वारा सहयोग न किए जाने का रोना रोती है और दूसरी तरफ केंद्र द्वारा दिए जा रहे भरपूर सहयोग को प्राप्त करने के रास्ते बंद कर रही। यदि लोगों द्वारा निर्वाचित स्थानीय निकाय नहीं होगा तो उसका विकास कैसे होगा? केंद्र द्वारा चलाई जा रही है सैकड़ों योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे किया जाएगा? बिना निर्वाचित प्रतिनिधियों के केंद्र की योजनाएं जमीन पर कैसे पहुंचेंगी क्योंकि ज्यादातर योजना में निर्वाचित स्थानीय निकायों का होना बहुत जरूरी है। यदि सरकार इन चुनाव को साल यह 6 महीने और खींच लेगी तो प्रदेश को केंद्र द्वारा दी जा रही तमाम योजनाओं के पैसे नहीं मिलेंगे या देर से मिलेंगे। इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी। 16वें वित्त आयोग में देश भर के शहरी और ग्रामीण निकायों हेतु जो लगभग 8 लाख करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है बिना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के इसका लाभ कैसे मिलेगा? चुनाव के बिना स्थानीय निकायों  का विकास रुक जाएगा। सरकार किसी नाकामी की वजह से मनरेगा प्रदेश में मनरेगा के 1.72 लाख  प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं और 655 पंचायतों में मनरेगा के तहत एक भी व्यक्ति को एक दिन का भी रोजगार नहीं मिला है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 9 जनवरी को  उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करवाने के आदेश दिए थे। तब से सरकार चुनाव करवाने के बजाय चुनाव न करवाने की रणनीति पर काम कर र हीथी। बार-बार डेडलाइन खत्म होने के बाद भी निर्वाचन सूची का प्रकाशन नहीं कर रही थी। साथ ही साथ प्रदेश को गुमराह भी कर रही थी। मुख्यमंत्री ने अपनी मंशा तो न्यायालय के आदेश पर सवालिया निशान लगाते हुए की हुई टिप्पणी से पहले ही जाहिर कर दी थी। सरकार पंचायत चुनाव करवाने में होने वाले खर्च पर  दुहाई देती है लेकिन चुनाव न करवाने के लिए मुकदमे लड़ने  पर करोड़ों रुपए खर्च करती है। सरकार आपदा प्रबंधन कानून थोप कर प्रदेश में चुनाव रोकना चाहती है लेकिन सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित क्षेत्र में जाकर अपने 3 साल का जश्न मनाने  के लिए आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए करोड़ों रुपए खर्च करती है। सरकार आपदा से हुए नुकसान के नाम पर पंचायत चुनाव रोकने की पैरवी भी करती है लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सुविधाओं को बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि आपदा प्रबंधन कानून लागू होने के बाद उन्होंने प्रदेश की आपदा राहत क्षेत्र में आपदा राहत की समीक्षा करने के लिए कितने दौरे किए हैं?

The post पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

युवा मोर्चा हिमाचल डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

घोषणा के अनुसार मुस्कान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दिव्यांशी शर्मा एवं राकेश कुलेठी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समीक्षा शर्मा एवं संदीप शर्मा को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी तथा साक्षी भारती को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है, उनमें भुवन शर्मा, राकेश ठाकुर, वरुण सहगल, दिनेश राजपूत, निहाल ठाकुर, हरनाम अत्री, नरेंद्र ठाकुर, मुकेश नड्डा, रूपेंद्र ठाकुर, रोहित कौशल, कुनाल गुप्ता, संदीप चंदेल, रजनीश ठाकुर, विशाल शर्मा, सचिन नेगी, रजत गांधी, परीक्षित सांख्यान, नवनीत शर्मा, पंकज कुमार, नरेंद्र हांडा, अरुण भावटा, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, वरुण शर्मा, रोहित ठाकुर, हरप्रीत सिंह, विपिन बरपा, राजन सैनी, यान चंद, विनय ठाकुर, निखिल गंगरोटा, अधिवक्ता अजय शर्मा, विश्व बंधु, भवन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, दिलीप कुमार, विकास ठाकुर, मोनिका राणा, श्वेता ठाकुर, अर्चना नंदोली, चेतन वर्मा, अशोक शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रिंस हिमराल, अक्षत सैनी, मोहित कुमार, रूप चंद, आदित्य कश्यप, तनकराज लक्की, विकास शर्मा, मनोज शर्मा, नितिन शर्मा, दीपक शर्मा, अमन ठाकुर, मनीष वर्मा, आकाश चौहान, दुशाला लंस्टा, पृथ्वी राज नेप्टा, रणजीत ठाकुर एवं साहिल ठाकुर शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि युवा मोर्चा की यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी तथा केंद्र व प्रदेश में भाजपा की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक मजबूती और जनसरोकारों को लेकर पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

The post युवा मोर्चा हिमाचल डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा appeared first on Aadarsh Himachal.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 11 जिलों के अध्यक्षों की सूची की जारी
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह सूची कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार मंडी जिला से चंपा ठाकुर, कांगड़ा से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से सुमन भारती शर्मा और लाहौल-स्पीति से दोरजे अंगरुप को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। कुल्लू जिले की जिम्मेदारी सेस राम आजाद को सौंपी गई है।

The post अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 11 जिलों के अध्यक्षों की सूची की जारी appeared first on Aadarsh Himachal.

छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंडीगढ़| पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पहली बार अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हमीरपुर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “पंजाब यूनिवर्सिटी में एक बार फिर राष्ट्रवाद का परचम लहराया है यह जीत न केवल छात्रहित, बल्कि राष्ट्रहित के नए अध्याय की शुरुआत है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एबीवीपी को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताते हुए कहा कि यह संगठन मात्र संख्या में नहीं, बल्कि “अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रवाद” के प्रतीक के रूप में कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि “48 वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद आज ABVP ने इतिहास रच दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल से जुड़ाव पर कहा कि हम हिमाचलियों के संस्कार हिमालय की बर्फ की तरह निर्मल हैं। वामपंथ की विचारधारा भारत की परंपरा और संस्कृति के विपरीत है। हिमाचल कभी वामपंथी विचारधारा को स्वीकार नहीं करेगा, एबीवीपी ने पहले ही इस विचारधारा को प्रदेश से उखाड़ फेंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज अर्थव्यवस्था से लेकर अंतरिक्ष तक नई ऊंचाइयां छू रहा है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार ये सभी राष्ट्रवादी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रमाण हैं, अब भारत आतंकियों को सबूत नहीं ताबूत देता है।

इस दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष नैतिक रूप से भ्रष्ट हो चुके हैं। इन्हें देश की बजाय विदेशों पर भरोसा है जब देश संकट में होता है, तब ये खुशी मनाते हैं, भारत की जनता अब इन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों की भारी उपस्थिति रही। पंजाब यूनिवर्सिटी में यह जीत न केवल संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि छात्र राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के रूप में भी देखी जा रही है।

The post छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला appeared first on Aadarsh Himachal.

विधायक सुरेश कुमार होंगे जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

हमीरपुर। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार को हमीरपुर की जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार, सुरेश कुमार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की जगह यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने अब से जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति का नेतृत्व संभालना शुरू कर दिया है।

The post विधायक सुरेश कुमार होंगे जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष appeared first on Aadarsh Himachal.

उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल : भाजपा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

नाहन/सोलन। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में व्यवस्था परिवर्तन का नया दौर शुरू हो गया है, जहां आम जनता को राशन डिपुओं से न तो दालें मिल रही हैं और न ही गुणवत्तापूर्ण आटा। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर सहित अन्य क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानों पर वितरित किए जा रहे आटे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस दौरान विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि अगस्त माह में डिपुओं में सप्लाई किए गए आटे की गुणवत्ता इतनी खराब है कि कई स्थानों पर थैलों में आटा काला पड़ने लगा है, जबकि इसकी एक्सपायरी डेट अभी दूर है। जिसकी वजह से उपभोक्ता खराब आटा लेने के बाद उसे लौटाने को मजबूर हो रहे हैं और बाजार से महंगा आटा खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीमें अब केवल औपचारिकता के तहत कार्रवाई कर रही हैं और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मात्र 8 सैंपल एकत्र किए गए हैं, जबकि समस्या व्यापक स्तर पर फैली हुई है।

विनय गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो माह से डिपुओं में न तो दालें उपलब्ध हैं और न ही सरसों का तेल, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है और यह केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उचित मूल्य की दुकानों पर वितरित किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता कर रही है और यह सरकार चंद लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।

The post उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल : भाजपा appeared first on Aadarsh Himachal.

निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला| नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नवनिर्वाचित महासचिव डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। ये सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी शिष्टाचार भेंट हेतु नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचे थे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और पार्टी के कार्यों में समर्पण के साथ जुटने का आग्रह किया। उन्होंने युवा मोर्चा की भावी चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा की कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और पार्टी के भविष्य में उनकी अहम भूमिका होगी।

इस दौरान, जयराम ठाकुर ने आपदा के दौरान भाजपा के युवा मोर्चा की सराहना की, जिन्होंने प्रदेशभर में आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता देने, राहत सामग्री पहुंचाने और हर संभव मदद करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने युवा मोर्चा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मदद से प्रभावितों को राहत मिल पाई।

The post निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत appeared first on Aadarsh Himachal.

सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां : जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला| हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पारित ‘नगर निगम संशोधन विधेयक 2025’ को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस विधेयक को संविधान का खुला उल्लंघन करार देते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243(U) का उल्लंघन करता है, जो स्पष्ट रूप से नगर निगमों के चुनाव 5 वर्षों के भीतर कराने और भंग होने पर 6 माह के भीतर चुनाव की अनिवार्यता की बात करता है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी एक ओर संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, वहीं कांग्रेस की हिमाचल सरकार विधानसभा के भीतर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और यह पहला अवसर है जब प्रदेश में चुनाव टालने के लिए विधायी रास्ता अपनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पहले शिक्षकों की नियुक्ति रोकती है, फिर नामांकन घटने का हवाला देकर स्कूल बंद कर देती है। जिसमें करीब 2000 से अधिक संस्थानों को बंद करना एक राजनीतिक विद्वेष का परिणाम है। उन्होंने याद दिलाया कि कैबिनेट गठन से पहले ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मिलकर संस्थानों को बंद करना शुरू कर दिया था, जो जनविरोधी सोच का परिचायक है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में एक राजनीतिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “यह इंडी गठबंधन की मानसिक कुंठा और असली चरित्र को उजागर करता है, सत्ता को पुश्तैनी अधिकार समझने वाले शहजादों ने बिहार की संस्कृति का अपमान किया है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को गाली देना कांग्रेस की संस्कृति और उसकी नैतिक गिरावट को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने मांग की कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस “जघन्य कृत्य” के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

नव नियुक्त पदाधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने निज आवास पर भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और इस दौरान महासचिव डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, और युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी शुक्ला मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मज़बूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी और उन्होंने आपदा राहत कार्यों में युवा मोर्चा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है और आने वाले समय में वे बड़ी चुनौतियों के साथ नेतृत्व करेंगे।

The post सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया 130वाँ संविधान संशोधन राजनीति में नैतिकता और सुशासन को मज़बूती देगा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

ऊना। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का एक बहुत मजबूत संगठन हैं। उन्हें कहा कि जिला कार्यसमितियो के गठन में हमारे 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 है, जिसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी 258 है। अगर हम मंडलों की बात करें तो पहले हम 74 थे अब हम 171 है कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 जिसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी 3532 है।

भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कुल कार्यकर्ता 89646 है। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन अभेद्य है और आगामी विधानसभा चावन के लिए तैयार है, जिसमें भाजपा का यह तरुण संगठन विजय की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की आगामी 2027 के विधान सभा चुनावों में भाजपा के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता 68 विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करते हुए जीत की ओर अग्रसर होगी।

सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया 130वाँ संविधान संशोधन राजनीति में नैतिकता और सुशासन को मज़बूती देगा तथा भ्रष्टाचार व अपराधीकरण को समाप्त करने का एक प्रभावी हथियार बनेगा। यह कानून सुनिश्चित करता है कि कोई भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री यदि गंभीर अपराध में 30 दिन तक जेल में रहे और उसे राहत न मिले तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा। सौदान सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब देश इस पहल का स्वागत कर रहा है, तब कांग्रेस और कई विपक्षी दल एवं आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियाँ भ्रष्टाचार को संरक्षित करने के लिए इस विधेयक का विरोध कर रही हैं। ऐसा लगता है कि विपक्ष “बहिष्कार ब्रिगेड” और “भ्रष्टाचार के संरक्षक” की भूमिका निभा रहा है। ये लोकतंत्र नहीं बल्कि अपने परिवार और सत्ता को बचाना चाहते हैं। कांग्रेस की निर्लज्ज राजनीति बनाम मोदी  की नैतिक राजनीति में यही स्पष्ट फर्क है। विपक्ष को बताना चाहिए कि वे नैतिकता के साथ हैं या निर्लज्जता के साथ।

The post प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया 130वाँ संविधान संशोधन राजनीति में नैतिकता और सुशासन को मज़बूती देगा appeared first on Aadarsh Himachal.