DESH-DUNIA - Aadarsh Himachal

शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शुराला, । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा योग, ध्यान और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा देता है। इसी उद्देश्य के साथ शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में योग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक एवं गोल्ड मेडलिस्ट भूपेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बताया गया।

कॉलेज की प्राचार्या  कृष्णा चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में वृद्धि तथा बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षकों ने भी संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया तथा अपने परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में शिमला नर्सिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक मोहित सूद, सचिव डॉ. किमी सूद तथा प्राचार्या कृष्णा चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महिला नेतृत्व वाली सामाजिक संस्था मेट्री सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशी सूद, द्वितीय उपाध्यक्ष उमा वर्मा, कोषाध्यक्ष सुधा सूद, तृतीय उपाध्यक्ष शशि सूद, सलाहकार कमला भोइल, संयुक्त सचिव राजेश जोशी, योग प्रशिक्षक भूपेंद्र कुमार एवं हरी शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग क्विज प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा ऊर्जावान जुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे:

योग क्विज प्रतियोगिता

विजेता: कलाम हाउस

योग प्रतियोगिता

अंशिका – नेहरू हाउस

खुशी – अशोका हाउस

तनिषा – कलाम हाउस

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

प्रबल – विवेकानंद हाउस

अंजलि – नेहरू हाउस

महिमा – अशोका हाउस

सभी विजेताओं को कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। शिमला नर्सिंग कॉलेज भविष्य के स्वास्थ्यकर्मियों में स्वास्थ्य, कल्याण एवं समग्र विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने के लिए मेट्री सोसायटी, योग प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

The post शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया appeared first on Aadarsh Himachal.

आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई खुलकर सामने आई
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । शिमला कजरी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े छोटे नेताओं ने विधानसभा चुनाव के समय 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की थी।

बाकायदा होर्डिंग बैनर छपवाए गए थे कांग्रेस के नेता घर-घर जाकर लोगों के 300 यूनिट बिजली बिल निशुल्क करवाने की गारंटी ली थी। सरकार बनी लेकिन सत्ता में बैठे किसी भी जिम्मेदार नेता को कांग्रेस की कोई गारंटी याद नहीं रही। अपनी गलतियों के उल्टा काम करते दिखाईदिए। एक तरफ सरकार ने पहले दिन से ही पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को निशाने पर लिया और उसे लगभग बंद करके छोड़ा। प्रदेश के कि लोगों को 300 यूनिट बिजली इस्तेमाल पर मिल रही सब्सिडी को खत्म किया। जिसकी वजह से लोगों के बिजली बिल में दो फिर ढाई गुना की वृद्धि हो गई।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इसके बाद भी नहीं रुके और लगातार बिजली के दाम बढ़ते रहे।  300 यूनिट बिजली फ्री करने की गारंटी देकर सत्ता में आने  वाली सुक्कू सरकार सत्ता में आते ही बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर प्रदेश वासियों के साथ विश्वासघात किया है। यह सरकार के बेशर्मी है जो लोगों का वोट लेने के लिए झूठ बोलती है और सत्ता हासिल करने के बाद उसके विपरीत कार्य करती है।  अब फिर सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार के रूप में प्रति यूनिट 33 पैसे का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। इससे हर उपभोक्ता पर औसतन सौ से सवा सौ रूपए का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। यह अधिभार किसानों से भी वसूला जा रहा है, जिन्हें सब्सिडाइज बिजली कृषि कार्य के लिए दी जाती है। सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को अपनी आय का जरिया बनाने का काम किया है।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश में अफसर शाही के बीच चल रही खींच और प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर सीधे मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के बीच खींचतान का जो प्रकरण आया है वह न सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि हैरानी भरा भी है। प्रदेश में अपराधी तांडव मचा रहे हैं, आशंका जाहिर करने और पुलिस से मदद मांगने के बाद भी दिनदहाड़े स्कूल कैंपस में एक महिला की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी जा रही है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है लेकिन उसके आगे कुछ बोलने को तैयार नहीं है?

आखिर कौन सा सच है जिसे छुपाया जा रहा है? घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या हो रही है और हिमाचल पुलिस आपस में “घर-घर” खेल रही है।  इतना सब कुछ होने के बाद भी मुख्यमंत्री तमाशाई बनकर सब कुछ देख रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था पतन की ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।  सुक्खू सरकार की अस्थाई व्यवस्थाएं प्रदेश पर भारी पड़ रही है।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0075.mp4

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते 4 महीने से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में आपस में ही घमासान मचा हुआ था। पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आपस में लड़ रहे थे और प्रदेश हित दांव पर लगा था। वरिष्ठ नौकरशाह एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे और मुख्यमंत्री पूरे प्रकरण में कुछ भी बोलने से बच रहे थे। उन्होंने आपस में लड़ रहे आईएएस अधिकारियों के बचाव में जो टिप्पणी की थी वह उनकी बेबसी का एक नमूना भर थी। अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई भी प्रदेश में चर्चा का विषय बन रही है और मुख्यमंत्री बेबस होकर सब कुछ देख रहे हैं। जिस कदर मुख्यमंत्री ने कुछ भी करने की छूट अधिकारियों को दे दी थी उससे यह स्थिति आनी ही थी।

हमने मुख्यमंत्री को पहले ही आगाह किया था कि जिस रास्ते पर आप चल रहे हैं कहीं के नहीं रहेंगे। आज ऐसी- ऐसी घटनाएं, ऐसे-ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं और मुख्यमंत्री सब कुछ सिर्फ चुपचाप देखने को मजबूर हैं। वह कॉम्प्रोमाइज्ड है क्योंकि वह अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं।

The post आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई खुलकर सामने आई appeared first on Aadarsh Himachal.

डॉ. शिखा शर्मा ने आयकर विभाग, शिमला में उप आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी डॉ. शिखा शर्मा ने आयकर विभाग, शिमला में उप आयुक्त आयकर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

हमीरपुर जिले की निवासी डॉ. शिखा शर्मा का जन्म और पालन-पोषण शिमला में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला से प्राप्त की तथा सरकारी डेंटल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की।

डॉ. शर्मा ने वर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और इसके बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा में प्रवेश किया और उत्तराखंड में उप महालेखाकार के रूप में सेवाएं दीं।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा आयोजित व्यावसायिक एवं अन्य कार्यक्रमों के अंतर्गत जापान में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन, सार्वजनिक वित्त और कराधान के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव रखने वाली डॉ. शर्मा विशेषज्ञता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। आयकर विभाग ने उनके पदभार ग्रहण करने का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में करदाता सेवाओं तथा कर प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।

The post डॉ. शिखा शर्मा ने आयकर विभाग, शिमला में उप आयुक्त का पदभार ग्रहण किया appeared first on Aadarsh Himachal.

किसान भवन, चंडीगढ़ में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंडीगढ ।  श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। इस अवसर पर किसान भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संगत में ठंडा-मीठा जल, छोले और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया और गुरु साहिब जी की शिक्षाओं को याद किया गया।

इस दौरान स. अजयपाल सिंह बराड़ डी.एम.ओ., परवेज़ सिंह चौहान केयर टेकर, रविंदर सिंह गिल, परमिंदर मंगत, नवीन वर्मा, रोशन, हरीश, अश्वनी, नरेश, करनवीर सिंह, अर्शदीप कौर बुट्टर, संत सिंह, गुरप्रीत सिंह समेत स. सुखविंदर सिंह गिल, पंजाब मंडी बोर्ड यूनियन के सदस्यों और पंजाब मंडी बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा तन-मन-धन से सेवा की गई।

इस अवसर पर संगत को गुरु साहिब जी की शहादत से प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा और सरबत दा भला के संदेश पर चलने का आह्वान किया गया।

The post किसान भवन, चंडीगढ़ में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई appeared first on Aadarsh Himachal.

मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला  । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में बहुमंजिला पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया। इस पार्किंग परिसर का निर्माण 28.37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें 315 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह पार्किंग सुविधा स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इस पार्किंग सुविधा के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया था। शिमला शहर में पार्किंग स्थलों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है और राज्य सरकार अधिक पार्किंग सुविधाओं के निर्माण पर विशेष बल दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला को अधिक व्यवस्थित और सुचारु शहर बनाने के लिए राज्य सरकार 246 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट प्रणाली का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सौंदर्यात्मक छवि को बढ़ाने के लिए शहर में केबलों को भूमिगत किया जा रहा है। इससे न केवल शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिमला की सर्कुलर रोड के सुधार एवं चौड़ीकरण पर भी 150 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर यातायात दबाव कम होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकॉन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया appeared first on Aadarsh Himachal.

मढोंल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण – रोहित ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

जुब्बल-कोटखाई । मढोल पंचायत में आयोजित  मढोल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, खेल, सामाजिक सहभागिता पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल पंचायत न केवल जुब्बल.कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक आदर्श गांव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में विकास शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एक समय ऐसा था जब प्रदेश विभिन्न विकास सूचकांकों में 21वें स्थान पर था लेकिन दूरदर्शी नीतियों और कठिन निर्णयों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश देश के 28 राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यदि केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल किया जाए तो प्रदेश पांचवें स्थान पर है जो समस्त हिमाचल वासियों के लिए गर्व का विषय है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की परफॉर्मेंस रेटिंग इंडेक्स में भी उत्कृष्ट स्थिति रही है, जो विकास और सुशासन का महत्वपूर्ण संकेतक है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वाधिक साक्षर राज्य घोषित किया गया जो शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। आजादी के समय प्रदेश की साक्षरता दर काफी नीचे थी, जबकि महिलाओं की शिक्षा की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। निरंतर प्रयासों और शिक्षा सुधारों के परिणामस्वरूप यह परिवर्तन संभव हो पाया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल  युवक मंडल पिछले कई वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है। मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष नए नवाचारों और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने युवक मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने युवाओं द्वारा खेल मैदान में पवेलियन निर्माण की मांग पर कहा कि इसके लिए शीघ्र ही प्राक्कलन तैयार किया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता मंदिर के विकास के लिए पूर्व में घोषित 15 लाख रुपये में से 9 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं तथा शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ केवल पुलिस विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज को एकजुट होकर इस लड़ाई में भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग करोड़ो रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। पिछले साढ़े तीन वार्षिक मढोल पंचायत क्षेत्र में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की आधारशिला सड़कें होती हैं और इसी सोच के अनुरूप सरकार द्वारा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी डेढ़ वर्ष के भीतर अधिकांश विकास कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना अनुशासन और सहभागिता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  मढोल पंचायत भविष्य में भी विकासए सामाजिक जागरूकता और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

विजेताओं को किया सम्मानित

आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबले में मढोल क्रिकेट टीम ने शवसधार क्रिकेट टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शिक्षा मंत्री द्वारा विजेता टीम को 01 लाख 51 हजार रुपए की राशि और उप विजेता रही टीम को 77 हजार रूपये की प्रस्तावित राशि प्रदान की गई। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को एक-एक देवदार का पौधा भी वितरित किया गया।

मढोल प्रीमियर लीग के समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की शिरकत

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढोल में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

विधायक ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति, स्थानीय पंचायत तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक ने मढोल प्रीमियर लीग के आयोजनकर्ताओं को अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

समापन समारोह के दौरान विधायक ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर  जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, अध्यक्ष पंचायत समिति कमलेश जागटा, उपाध्यक्ष लोकपाल शशखोली, पंचायत समिति सदस्य सुनम बंटा, ग्राम पंचायत मढोल की प्रधान आशा झांगटा, उपप्रधान बबलू झांगटा, युवक मंडल मढोल के प्रधान बॉबी जस्टा, उपप्रधान बंटू धारटा व सचिव रोविन चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

The post मढोंल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण – रोहित ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

शूलिनी यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी
आदर्श हिमाचल ब्यूरो।

सोलन । हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित शूलिनी यूनिवर्सिटी ने वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दुनिया की शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान बनाया है। यूनिवर्सिटी को वैश्विक स्तर पर 452वां तथा भारत में समग्र श्रेणी में 10वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही शूलिनी यूनिवर्सिटी लगातार चौथे वर्ष देश की नंबर-1 निजी विश्वविद्यालय बनी हुई है।

QS क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS Quacquarelli Symonds) द्वारा जारी वर्ष 2027 की रैंकिंग में 106 देशों की 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। भारत की 52 विश्वविद्यालयों को इस सूची में स्थान मिला है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इनमें शूलिनी यूनिवर्सिटी एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जिसने लगातार चार रैंकिंग चक्रों में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष-10 में अपनी जगह बनाए रखी है।

पिछले कुछ वर्षों में शूलिनी यूनिवर्सिटी ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2023 में 801-1000 बैंड से शुरुआत करने वाली यूनिवर्सिटी 2024 में 771-780, 2025 में 587, 2026 में 503 और अब 2027 में 452वें स्थान पर पहुंच गई है। यह लगातार सुधार संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

रैंकिंग में सबसे उल्लेखनीय सुधार “साइटेशन प्रति फैकल्टी” श्रेणी में दर्ज किया गया है, जिसमें शूलिनी यूनिवर्सिटी ने वैश्विक स्तर पर 138वें स्थान से छलांग लगाकर 76वां स्थान हासिल किया है। 62 स्थानों की यह बढ़त भारतीय संस्थानों में अनुसंधान प्रभाव के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। QS रैंकिंग में इस मानदंड का 20 प्रतिशत वेटेज है, जो किसी संस्थान की शोध गुणवत्ता और वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।

संस्थापक चांसलर प्रो. पी.के. खोसला ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की दूरदर्शी सोच, शोध के प्रति समर्पण और नवाचार की संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शूलिनी का उद्देश्य केवल एक विश्वविद्यालय बनाना नहीं, बल्कि ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने वाला वैश्विक संस्थान स्थापित करना था।

प्रो-चांसलर विशाल आनंद ने कहा कि आज के छात्र वैश्विक अवसरों, उत्कृष्ट शोध और उद्योग से जुड़े अनुभवों की तलाश में हैं। इस प्रकार की रैंकिंग विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां मजबूत करने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर सृजित करने में मदद करती है।

वाइस चांसलर प्रो. अतुल खोसला ने कहा कि भारत का भविष्य उन संस्थानों पर निर्भर करेगा जो शोध, नवाचार और समस्या समाधान को प्राथमिकता देते हैं। यह उपलब्धि ऐसे शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में शूलिनी के प्रयासों को दर्शाती है, जहां विद्यार्थी और शोधकर्ता विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0075.mp4

शूलिनी यूनिवर्सिटी ने हाल के वर्षों में अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय ने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन सहित 2,000 से अधिक बौद्धिक संपदा आवेदन दर्ज किए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय का H-इंडेक्स 150 से अधिक है तथा इसके 19 वैज्ञानिक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में भी शूलिनी यूनिवर्सिटी को सात विषयों में विश्व की शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में स्थान मिला था। यही नहीं, एम्प्लॉयर रेप्युटेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे मानकों में भी विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

शूलिनी यूनिवर्सिटी के इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी प्रेसिडेंट प्रो. आशीष खोसला ने कहा कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण शोध, वैश्विक सहयोग, अत्याधुनिक तकनीक और विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने वाली दीर्घकालिक रणनीति का परिणाम है।

गौरतलब है कि शूलिनी यूनिवर्सिटी से ऊपर रैंक प्राप्त करने वाले सभी नौ भारतीय संस्थान सरकारी वित्तपोषित हैं और कई दशकों पुराने हैं, जबकि वर्ष 2009 में स्थापित शूलिनी यूनिवर्सिटी ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाते हुए देश और दुनिया में उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है।

The post शूलिनी यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी appeared first on Aadarsh Himachal.

समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति, ब्लॉक रोहड़ू की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरत राम झामटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सबीर दास रगोरटा, जिला अध्यक्ष जे.पी. चौहान तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष सतवंत सिंह (अंकु) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में समिति द्वारा क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने तथा दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को सहायक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से पात्र लाभार्थियों की सूचियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही निर्णय लिया गया कि 20 जून 2026 तक और अधिक पात्र व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुविधा से वंचित न रहे।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और खदराला-सुंगरी-नरेण बहाली सड़क पर चल रहे मेटलिंग कार्य की गुणवत्ता पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरत राम झामटा ने कहा कि रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न सड़कों पर दीवार निर्माण एवं मरम्मत कार्य आवश्यकता के अनुरूप और संतोषजनक ढंग से नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकार द्वारा स्वीकृत बजट राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित नहीं हो पा रहा।

समिति ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रोहड़ू को ज्ञापन सौंपते हुए उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में संगठन के सहयोग से मौके का निरीक्षण करवाने तथा सड़क कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त बैठक में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कथित वृद्धि पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस विषय पर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जनता की शिकायतों का समाधान करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को विभागों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में महिला इकाई ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा, उपाध्यक्ष चम्पा झामटा, कमला देवी (डिम्पल नेगी), वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश समरैक, पिंकी देवी, रामकृष्ण संग्रेल (अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सुंदरनगर), रामचरण कायथ,

The post समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री appeared first on Aadarsh Himachal.

किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : मुख्यमंत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना में प्रदेश के हितों की रक्षा करते हुए एक और मील पत्थर हासिल किया है।

मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों से लगभग 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली 422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बांध परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह परियोजना टौंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश हित की मजबूती से पैरवी की और पिछले आठ वर्षों से परियोजना की वित्तीय लागत वहन करने से संबंधित गतिरोध को समाप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

भारत सरकार ने परियोजना केे जल घटक के रूप में लाभान्वित होने वाले राज्यों दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा द्वारा हिमाचल प्रदेश के हिस्से के विद्युत घटक के रूप में होने वाली लगभग 2,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत को वहन करने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के दृढ़ प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश को होने वाला वित्तीय बोझ कम होगा, जबकि पूर्व की सरकार ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने राज्य के हिस्से के रूप में 800 करोड़ रुपये प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रदेश के सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश हित में इसे स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि परियोजना के जल घटक के लिए भारत सरकार 90 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवा रही है, इस स्थिति में विद्युत घटक के लिए इसी प्रकार की सहायता न मिलना अनुचित था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के कारण विस्थापन का सबसे अधिक प्रभाव हिमाचल प्रदेश की आबादी पर पड़ेगा और राज्य को इससे अधिक नुकसान होगा। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालना न्यायसंगत नहीं था तथा राष्ट्र निर्माण में हिमाचल प्रदेश के योगदान की उचित प्रतिपूर्ति की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने के उपरान्त राज्य को विद्युत घटक के रूप में प्रतिवर्ष 100 करोड़ यूनिट बिजली की हिस्सेदारी मिलेगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 600 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष होगी। इससे राज्य के वित्तीय संसाधनों में महत्त्वपूर्ण वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सदैव प्रदेश और प्रदेशवासियों के हितों को सर्वाेपरि रखा है तथा उनकी प्रभावी ढंग से रक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने बिजली परियोजनाओं में राज्य के वैध अधिकार, लंबित बकाया राशि तथा अन्य हितों की लड़ाई में हिमाचल प्रदेश की एक बड़ी जीत बताया।

बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, लाभान्वित राज्यों के मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के. के. पंत, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह तथा ऊर्जा निदेशक राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे।

The post किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : मुख्यमंत्री appeared first on Aadarsh Himachal.

कसौली में विकास को मिली नई रफ्तार: 225 करोड़ की सिंचाई और पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम — मुकेश अग्निहोत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन ।  कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में प्रगति पर है। मुकेश अग्निहोत्री आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी में एक ‘आभार सभा’ समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित थे।

मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का गांव के समग्र विकास में अहम योगदान होता हैं। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सहयोग देंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 135 करोड़ रुपए से गिरी पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य लोगों के सहयोग से शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पेजयल योजना के बनने से 17 ग्राम पंचायतों के लगभग 180 गांव के 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पट्टा बरावरी सिंचाई योजना का कार्य भी प्रगति पर है। यह योजना लगभग 4.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जा रही है। इस योजना के पूर्ण होने से 10 गांव की लगभग 116 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी, जिससे किसान लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि लगभग 1.15 करोड़ रुपए की लागत से हरिपुर सिंचाई योजना का कार्य भी प्रगति पर है। इस योजना के निर्माण से 54 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी जिससे 08 गांव के निवासियों को लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में एशियन विकास बैंक के सहयोग से 38 करोड़ रुपए की पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य भी प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से लगभग 10 ग्राम पंचायत के निवासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।

उन्होंने कहा कि 47 करोड़ रुपए की लागत से परवाणू सीवरेज योजना का कार्य भी प्रगति पर है। इस योजना के प्रथम जा़ेन का कार्य पूर्ण हो चुका है और दूसरे ज़ोन का कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने से लोगों को और बेहतर सीवरेज सुविधा मिलेगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधि को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि ग्राम पंचायत चेवा के प्रधान अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करेंगे।

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधि समाज में एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग रहेगा।

ग्राम पंचायत चेवा के प्रधान रमेश चौहान ने इस अवसर पर सभी गणमान्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद जिंटा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, कांग्रेस पार्टी के अरविंद गुप्ता व राजेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जल शक्ति विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू अनिल कुमार सहित विभिन्न के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

The post कसौली में विकास को मिली नई रफ्तार: 225 करोड़ की सिंचाई और पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम — मुकेश अग्निहोत्री appeared first on Aadarsh Himachal.