district - Aadarsh Himachal

गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते MDR-66 मार्ग पर रात्रिकालीन यातायात रहेगा बंद
मालविका सिंह

शिमला। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत आदेश जारी करते हुए MDR-66 मार्ग पर RD 03/965 स्थित कोम्बरमेयर ब्रिज (लिफ्ट के समीप) को 23 सितंबर और 24 सितंबर, 2026 की रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह मार्ग ब्रिज गर्डर की लॉन्चिंग/स्थापना के कार्य के चलते बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के शिमला शहरी मंडल द्वारा मार्ग बंद करने का अनुरोध किया गया था, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला की संस्तुति के बाद जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

मार्ग बंद रहने के दौरान वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों, जिसमें विक्ट्री टनल और टॉलैंड मार्ग शामिल हैं, से यातायात पुलिस के निर्देशानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

उपायुक्त ने संबंधित कार्यदायी एजेंसी को मार्ग बंद करने के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव चेतावनी संकेत, ब्लिंकर/फ्लैशर, कोन तथा अन्य यातायात नियंत्रण उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पर्याप्त श्रमिक, फ्लैगमैन, वॉचमैन और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आदेश में कार्यदायी एजेंसी को यातायात पुलिस, स्थानीय प्रशासन तथा संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और आपातकालीन वाहनों, जिसमें एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं पुलिस वाहन शामिल हैं, की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कार्य अवधि के अतिरिक्त सड़क पर मशीनरी, निर्माण सामग्री अथवा अन्य किसी प्रकार का अवरोध अनावश्यक रूप से न रखा जाए। मार्ग बंद होने की सूचना MLA क्रॉसिंग, विक्ट्री टनल, टॉलैंड और रैवन्सवुड सहित प्रमुख स्थानों पर अग्रिम रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं आम जनता से यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

The post गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते MDR-66 मार्ग पर रात्रिकालीन यातायात रहेगा बंद appeared first on Aadarsh Himachal.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में विकास के सारे काम रोके, चौतरफा अराजकता और बदहाली : जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

कांगड़ा/बैजनाथ । विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला सुक्खू सरकार में पूरी तरह बदहाल है। नए काम तो छोड़िए, पूर्व सरकार के समय के जो काम थे, उन्हें भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उनका बजट रोक दिया गया या डायवर्ट कर दिया गया। जो सड़कें टूटी हुई थीं, वे आज भी टूटी हुई हैं। जो काम जहां था, वहीं ठहरा हुआ है। कांगड़ा के लिए पूर्व सरकार में जो भी योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई थीं, वे बंद हैं। पूर्व सरकार के समय बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक मुल्क राज प्रेमी ने जो भी मांगा, वह दिया गया। स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, जिसकी मांग की गई, सब कुछ मिला। लेकिन तालाबंदी में माहिर मुख्यमंत्री ने सत्ता में आते ही ज्यादातर संस्थानों को डीनोटिफाई कर दिया। आईटीआई सकड़ी का भवन बनकर तैयार है, लेकिन ताला अभी तक लगा है। छोटा भंगाल में मिनी सचिवालय बनकर तैयार है, लेकिन वहां पर भी ताला लटका हुआ है। बस अड्डे का काम रोका गया है। आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला बंद होने के कगार पर है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में जहां देखो, वहां व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार की तालाबंदी नजर आती है। इसका कारण है कि यह सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना और तालाबंदी की नीयत के साथ ही आगे बढ़ रही है। जब हमारी सरकार आई थी तो हमने अपनी पहली कैबिनेट में वृद्धावस्था पेंशन का दायरा बढ़ाने के लिए बुजुर्गों की आयु और आय सीमा हटाई थी, जिसकी वजह से प्रदेश में चार लाख नए पेंशनर जुड़े और सामाजिक सुरक्षा पर हर साल 1400 करोड़ रुपए खर्च हुए। सहारा, शगुन, स्वावलंबन, गृहिणी जैसी योजनाएं चलाईं। बिजली और पानी के बिल माफ किए। बसों में मातृशक्ति के लिए किराया आधा किया। चुनाव से पहले हमने किसी भी चीज की गारंटी नहीं दी थी, लेकिन जो प्रदेशवासियों के हित के लिए, मातृशक्ति के भले के लिए और बुजुर्गों के स्वाभिमान के लिए जरूरी था, वह हमने किया, क्योंकि हमारी नीयत में हर प्रदेशवासी को सुख, समृद्धि, स्वाभिमान और स्वावलंबन देने की थी। हमने किया, जिसकी वजह से बेसहारा लोगों को सहारा मिला और बीमार लोगों को इलाज से नया जीवन। कितनी बेशर्मी की बात है कि मुख्यमंत्री इसे भी रेवड़ी कहकर अपनी निम्न स्तर की सोच का प्रदर्शन करते हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी हार निश्चित देखकर यह तय कर लिया था कि पंचायत चुनाव नहीं करवाएंगे। उसके लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक साजिशें कीं। हमने भी तय किया कि पंचायत चुनाव करवाकर रहेंगे। इसके लिए हमने उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी। हमने पंचायत के चुनाव कोविड जैसी महामारी के दौरान भी करवाए, क्योंकि लोकतंत्र की इस मौलिक इकाई का हम गला नहीं घोंट सकते। न्यायालय ने हमारी बात मानी और सुक्खू सरकार को 2026 से पहले सभी चुनाव संपन्न करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव हुए, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की चौतरफा जीत हुई और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जीत प्रदेशवासियों के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है। नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा पड़ा है। बड़े अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के समय में जो भारत की अर्थव्यवस्था ‘फ्रैजाइल फाइव’ थी, वह ‘टॉप फोर’ तक पहुंची। देश नक्सल मुक्त हुआ, धारा 370 हटी, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। हम सभी चंद्रयान से लेकर गगनयान तक की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साक्षी बने। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को धूल चटाई, बल्कि भारत की रणनीतिक कुशलता और आत्मरक्षा प्रणाली में हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए पूर्व सरकार द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ, बस प्रदेश सरकार को 30 करोड़ रुपए जमा करने हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वह पैसे नहीं जमा कर रहे हैं। दूसरी तरफ अपने लिए 50 करोड़ से हाई-फाई कार्यालय बनवा रहे हैं। काम करने के लिए कार्यालय नहीं, सही नीयत और सकारात्मक दृष्टिकोण चाहिए। दुर्भाग्य से वह मुख्यमंत्री के अंदर नहीं है। इसी कार्यालय में बैठकर हमने पिछली सरकार में हजारों संस्थान खोले, जनहित की दर्जनों योजनाएं चलाकर प्रदेश के लाखों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। उसी कार्यालय से मुख्यमंत्री सुक्खू ने हजारों की संख्या में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बंद किए और सैकड़ों की संख्या में शराब के नए ठेके खोले।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी हमें रुकना नहीं है। एकजुट होकर सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का इसी तरह सूपड़ा साफ करना है। यह पता चले कि हिमाचल में झूठी गारंटियां देने वालों और झूठ बोलने वालों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। इस दौरान कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तथा सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी रहे मुल्क राज प्रेमी, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री लोकेंद्र कपूर, जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक घनश्याम शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में विकास के सारे काम रोके, चौतरफा अराजकता और बदहाली : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और उपलब्धियों का दम
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल, कला और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम दो चरणों—वैरायटी एंटरटेनमेंट प्रोग्राम और सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस—में आयोजित किया गया। फॉर्म III से V के विद्यार्थियों ने ‘द विजार्ड ऑफ ओज़’ की संगीतमय प्रस्तुति, पियानो वादन, कोयर प्रस्तुतियों तथा कश्मीर, हरियाणा और संबलपुर के लोकनृत्यों के माध्यम से दर्शकों की सराहना बटोरी।

मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटक ‘पानी आ गया’ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रहा। नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रस्तुत किया गया।

सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती स्मारकी सामंतरॉय की रिपोर्ट से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और समग्र विकास पर विद्यालय के प्रयासों को रेखांकित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती स्मारकी सामंतरॉय ने कहा, “स्पीच डे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उत्सव है। हमारे विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्य अतिथि डॉ. दीपाली धौल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं संस्कृत विभाग की चेयरपर्सन, ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की।

डॉ. धौल ने कहा, “शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने का आत्मविश्वास, समझने की संवेदनशीलता और अपनी बात रखने का साहस विकसित करती है। आज की प्रस्तुतियों में अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान, धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

The post ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और उपलब्धियों का दम appeared first on Aadarsh Himachal.

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमरा ने  अपने 49 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में 60 छात्राओं को नोटबुक भेंट की ।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा भी उनके साथ उपस्थित रही,विद्यालय की प्रधानाचार्य व स्टाफ ने स्कूल की तरफ से हिमांशु कुमरा का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया व उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

The post जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक appeared first on Aadarsh Himachal.

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय द्वारा टैलेंट हंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके समग्र विकास के लिए एक मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मंच पर आकर नृत्य, गायन, मॉडलिंग और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की मंच झिझक को दूर करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत से ही उन्हें विश्वविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ना रहा।

टैलेंट हंट में नए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आपस में संवाद करने, टीम के रूप में कार्य करने तथा संचार, टीमवर्क और मंच प्रस्तुति कौशल विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी समन्वयकों—जानवी रंजन, पीयूष, आर्य रतन, अदिति, सेजल, मेहक और शालिनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को तैयार करने, उनका उत्साह बढ़ाने और कार्यक्रम के विभिन्न चरणों के समन्वय में निरंतर सहयोग दिया।

वहीं, मीडिया टीम के अरमान, पवन सिंह और संचित ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, सहभागिता और उत्साह को कैमरे में दर्ज करने के साथ कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में सहयोग किया।

डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने विद्यार्थी समन्वयकों, मीडिया टीम और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संचार कौशल और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए भी अवसर प्रदान करता है।

टैलेंट हंट 2026 का समापन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सराहना के साथ हुआ। नए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के मंच पर अपने सफर की शुरुआत आत्मविश्वास और उत्साह के साथ की तथा अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

The post एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच appeared first on Aadarsh Himachal.

रचनात्मकता के रंगों से सजा तीन दिवसीय युवा महोत्सव, कोटशेरा में समापन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ‌। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा, चौड़ा मैदान, शिमला में आयोजित तीन दिवसीय (16-18 सितंबर) हिमाचल प्रदेश अंतर-कॉलेज युवा महोत्सव (ग्रुप-1 रचनात्मकता) का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त अधिवक्ता जनरल ,मोहिंदर जेरेक, राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा, भौतिकी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बृजेश चौहान तथा कोटशेरा कॉलेज के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. राजेश चौहान, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा पीटीए (PTA) सदस्य चंपा, उर्मिला तोमर, अंजू तोमर और मनीषा कुमारी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान का वक्तव्य: समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने युवा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य सफलता दिलाने के लिए पीटीए (PTA), राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि इस युवा महोत्सव में भाग लेकर जो सीखने का अनुभव मिला है, वह प्रतियोगिता जीतने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यक्रम को दिन-रात मेहनत कर सफल बनाने वाले एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), रोवर्स एंड रेंजर्स (R&R) तथा अन्य सभी छात्र स्वयंसेवकों की जमकर सराहना की और विभिन्न महाविद्यालयों से आए दल प्रभारियों (Contingent Incharges) का भी आभार जताया। साथी उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, इंडियन बैंक एमबीडी ग्रुप तथा Minchy’s जूस कंपनी का भी हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया|

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “मैं एक वाइस चांसलर से पहले एक शोधकर्ता हूँ।” उन्होंने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उनके 33 वर्षों के शोध करियर में मिली असफलताएं उनकी सफलता का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा कि असफलता या हार आपको रोकती नहीं है, बल्कि यह सीखने का एक पड़ाव (learning curve) है। संघर्ष ही जीवन है।

प्राचार्य. डॉ. गोपाल चौहान के साथ अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कुलपति ने भावुक अंदाज़ में कहा, “गोपाल जी मेरे दिल में बसते हैं।” कोटशेरा महाविद्यालय से अपने लगाव को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “कोटशेरा महाविद्यालय मेरे लिए दूसरे घर की तरह है, जहाँ आते ही एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा (positive vibe) का अहसास होता है।

जनरेशन जी (GenZ) के युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और आपस में प्रतिस्पर्धा करने के बजाय एक-दूसरे के साथ मिलकर काम (collaborate) करना चाहिए। उन्होंने स्वयं भौतिकी (Physics) का स्वास्थ्य, कानून, सामाजिक विज्ञान और संचार जैसे क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया है तथा शिमला की जल प्रबंधन प्रणाली पर भी शोध कार्य किया है।

उन्होंने आंतरिक शक्ति (inner strength) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में 5 अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और 6वें को स्वीकृति मिल चुकी है।

आयोजन सचिव डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय महाकुंभ में प्रदेश के लगभग 60 महाविद्यालयों से आए करीब 600 छात्र-छात्राओं ने 11 विभिन्न रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विस्तृत परिणाम इस प्रकार रहे:

• 1. क्विज़ (Quiz): क्विज़ के फाइनल राउंड में 5 टीमों ने भाग लिया।

o प्रथम: हितेश कुमार, रोहित ठाकुर, राहुल देवल (राजकीय महाविद्यालय चंबा)

o द्वितीय: सुनील कुमार, ज़यार हुसैन, पायल (पीजी सेंटर शिमला)

o तृतीय: ईशा ठाकुर, नैतिक शर्मा, कार्तिक (राजकीय महाविद्यालय शाहपुर)

• 2. वाग्मिता (Vagmita):

o प्रथम: मिशल (राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला-4)

o द्वितीय: अनमोल शर्मा (राजकीय महाविद्यालय ऊना)

o तृतीय: नितिका (एसवी राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं)

• 3. आशुभाषण अंग्रेजी (Elocution English):

o प्रथम: निधि (राजकीय डिग्री कॉलेज नोहराधार)

o द्वितीय: सृजन शर्मा (सेंट बेड्स कॉलेज)

o तृतीय: सूर्यांश पुंडीर (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला)

• 4. वाद-विवाद (Vaad Vivaad):

o प्रथम: नितिन, आंचल (राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू)

o द्वितीय: अजय, अंशिका ठाकुर (राजकीय महाविद्यालय सोलन)

o तृतीय: उमेश कुमार, मुकेश कुमार (राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला-4) एवं अनाइता शर्मा, वृंदा (जीसी धर्मशाला)

• 5. डिबेट (Debate):

o प्रथम: स्वप्निल सूर्यान, अभिषेक (पीजी सेंटर शिमला)

o द्वितीय: अर्किता, अर्पिता (जीडीसी नगरोटा बगवां, कांगड़ा)

• 6. ऑन द स्पॉट पेंटिंग (On the Spot Painting):

o प्रथम: विनीत कश्यप (राजकीय महाविद्यालय सोलन)

o द्वितीय: हंस जोशी (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला-11)

o तृतीय: केतन कुमार (पीजी सेंटर शिमला)

• 7. क्ले मॉडलिंग (Clay Modelling):

o प्रथम: प्रोमिला देवी (पीजी सेंटर शिमला)

o द्वितीय: प्रीत (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

o तृतीय: अक्षित कुमार (अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय डिग्री कॉलेज सुन्नी, शिमला)

• 8. कॉलाज मेकिंग (Collage Making):

o प्रथम: तनुज (राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला-4)

o द्वितीय: गौतम (जीसी धर्मशाला)

o तृतीय: आशिष कुमार (पीजी सेंटर शिमला)

• 9. पोस्टर मेकिंग (Poster Making):

o प्रथम: हर्ष कुमार (राजकीय महाविद्यालय सोलन)

o द्वितीय: मोनिका (जीसी रामपुर बुशहर)

o तृतीय: मुस्कान (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

• 10. रंगोली (Rangoli):

o प्रथम: खुशनुमा मलिक (पीजी सेंटर शिमला)

o द्वितीय: राघव नाहर (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला-11)

o तृतीय: रिया (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

• 11. कार्टूनिंग (Cartooning):

o प्रथम: विशाल (एनएससीबीएम कॉलेज हमीरपुर)

o द्वितीय: अखिल (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला-11)

o तृतीय: स्वाति (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।|

The post रचनात्मकता के रंगों से सजा तीन दिवसीय युवा महोत्सव, कोटशेरा में समापन appeared first on Aadarsh Himachal.

सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिलाई । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की है, लेकिन जनता के ज़हन में आज भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई विकास योजनाओं का ही जिक्र होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई नई योजना बनाई ही नहीं, ऐसे में जनता भला क्या याद रखेगी। हम सत्ता में हैं या नहीं यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों में रहना बड़ी बात है। जब हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो हम उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि बदले की भावना से विकास कार्यों को बंद करने और तालाबंदी करने के लिए जानी जा रही है। सरकार ने बजट प्रावधान और जनता की मांग पर खोले गए लगभग ढाई हजार शैक्षणिक व प्रशासनिक संस्थानों को ताले लटका दिए, क्योंकि मुख्यमंत्री को लगता है कि जब सत्ता में वापस लौटना ही नहीं है तो विकास क्यों कराया जाए।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री सुक्खू केवल भाजपा के गुट गिनते रह गए, जबकि भाजपा ने अपनी विचारधारा के 80 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों को जीत दिलाई और 11 में से 10 जिला परिषदों व तीन नगर निगमों पर परचम लहराया। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान खड़गे और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री की क्लास ली, जिसमें अपनी विफलता छिपाने के लिए सुक्खू ने मंत्रियों पर कसूर मढ़ा, लेकिन मंत्रियों ने सीधे मुख्यमंत्री को हार का जिम्मेदार ठहराकर उन्हें पद से हटाने तक की सिफारिश कर दी है। अब तिलमिलाए मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में लगे हैं और हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं, यहाँ तक कि उनकी ही सरकार के एक मंत्री के पूर्व विधायक पुत्र ने उन पर दिल्ली में अटैची भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जयराम ठाकुर ने झूठी गारंटियों, किशाऊ परियोजना के भ्रामक श्रेय और बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर भी सुक्खू सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना छह राज्यों की सहमति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद पूरी हुई, लेकिन सुक्खू जी बिना वजह अपना गुणगान कर रहे हैं। कर्ज के आंकड़ों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पूरे कार्यकाल में मात्र 19,600 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था जिससे लगातार विकास कार्य हुए, लेकिन सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल में ही 50,000 करोड़ रुपये का नया ऋण लेकर प्रदेश का कुल कर्ज 69,600 करोड़ से सीधे 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये पहुंचा दिया है, फिर भी ज़मीन पर कोई विकास नजर नहीं आ रहा।

शिलाई की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने हाटी समुदाय को ट्राइबल का दर्जा दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि पूर्व विधायक बलदेव तोमर की मेहनत बेकार नहीं जाएगी तथा साजिश रचने वालों को जनता सबक सिखाएगी। पूर्व विधायक बलदेव तोमर की अगुवाई में हुए भव्य स्वागत और “हाटी का मामा जयराम ठाकुर” के नारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम ठेठ पहाड़ी हैं और जो रिश्ता एक बार दिल से जोड़ लेते हैं, उसे जी-जान से निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में जयराम ठाकुर ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता दिवंगत विनय गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी वर्मा, उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, नारायण सिंह और दलीप सहित अनेक गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

नन्हे कदम, बड़े सपने: AHSB ने मनाया LPD स्पीच डे
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला — ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़, शिमला में शुक्रवार को लोअर प्राइमरी डिपार्टमेंट (LPD) का स्पीच डे 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगीत, नृत्य, कहानी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एचआईएमएफईडी, हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन श्री महेश्वर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नन्हे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा, “इन नन्हे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उत्साह को देखना बेहद सुखद रहा। उनकी प्रस्तुतियों में न केवल उनकी प्रतिभा, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की झलक भी दिखाई दी। मैं विद्यालय और विद्यार्थियों को इस आनंदमय एवं यादगार आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन, दीप प्रज्वलन और कक्षा II के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत “You Are with Me, O Lord!” से हुआ। इसके बाद नन्हे कलाकारों ने Hula Hula, Japanese Bum Bum, Rasputin, Howdy! Let’s Get Hoppin और Dreamers जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा II के विद्यार्थियों ने The Selfish Giant कहानी का प्रभावशाली मंचन किया, जबकि It’s a Small World और You Are My Sunshine की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का समापन Bihu, Ghoomar, Garba और Bhangra जैसी जीवंत लोक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य  रेबेन जॉन ने विद्यार्थियों के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की।

“हमारे सबसे छोटे बच्चों को असीम उत्साह, निडर खुशी और सच्ची मुस्कान के साथ मंच पर उतरते देखना हमारे लिए हर दिन किए जाने वाले कार्य का सबसे बड़ा पुरस्कार है। आज केवल प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह बचपन, आत्मविश्वास और सामुदायिक भावना का उत्सव था। हर नृत्य कदम और संगीत की हर धुन में हमारे बच्चों के दिल और उनकी भावना की झलक दिखाई दी, और हमें उन पर बेहद गर्व है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह, आभार स्वरूप भेंट और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर ने नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उल्लास से भरे एक यादगार दिन को उत्सव में बदल दिया।

The post नन्हे कदम, बड़े सपने: AHSB ने मनाया LPD स्पीच डे appeared first on Aadarsh Himachal.

एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी में मल्टीमॉडल रेडियोइमेजिंग पर सेमिनार
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (SOHS) द्वारा “मल्टीमॉडल रेडियोइमेजिंग: फ्रॉम डायग्नोसिस टू क्लिनिकल प्रैक्टिस” विषय पर सेमिनार का आयोजन अलख ऑडिटोरियम में किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और उनके चिकित्सकीय उपयोग से अवगत कराना था।

सेमिनार में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोडायग्नोसिस एंड इमेजिंग से डॉ. सुशील कुमार बट्टन और डॉ. मोहिंदर शर्मा, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक मेडिकल इमेजिंग तकनीकों तथा उनके क्लिनिकल अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने विभिन्न इमेजिंग मॉडेलिटीज की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि मरीज की चिकित्सकीय स्थिति और आवश्यक डायग्नोस्टिक जानकारी के आधार पर उपयुक्त इमेजिंग तकनीक का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित विभिन्न इमेजिंग तकनीकों के क्लिनिकल उपयोग और उनकी उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

सेमिनार में मेडिकल इमेजिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने इमेज एक्विजिशन, प्रोसेसिंग, एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन में AI के अनुप्रयोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि तकनीकी विकास से डायग्नोस्टिक इमेजिंग की कार्यप्रणाली में बदलाव आ रहा है और रेडियोलॉजी तथा एलाइड हेल्थकेयर के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

सेमिनार के तहत स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के 10 विद्यार्थियों ने रेडियोलॉजी और विभिन्न इमेजिंग मॉडेलिटीज, जिनमें एक्स-रे और सीटी स्कैन शामिल हैं, पर पोस्टर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से विषय की अपनी समझ, इमेजिंग तकनीकों में हो रहे विकास और उनके क्लिनिकल अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया।

पोस्टर प्रस्तुति में पांचवें सेमेस्टर की वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांचवें सेमेस्टर की शेरोन और तीसरे सेमेस्टर की पलक शर्मा ने द्वितीय स्थान, जबकि पांचवें सेमेस्टर के मुकुल शर्मा और धनवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. देविंदर शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आनंद मोहन शर्मा, एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. ज्योत्सना शर्मा तथा डीन, स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज एवं डायरेक्टर, IQAC, डॉ. टीना शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विशेषज्ञों के बीच संवाद भी हुआ। विद्यार्थियों ने इमेजिंग तकनीकों, उभरती प्रौद्योगिकियों और उनके क्लिनिकल अनुप्रयोगों से जुड़े प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आमंत्रित विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को डायग्नोस्टिक इमेजिंग के व्यावहारिक पहलुओं तथा रेडियोलॉजी में तकनीक और AI की बढ़ती भूमिका को समझने का अवसर मिला।

The post एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी में मल्टीमॉडल रेडियोइमेजिंग पर सेमिनार appeared first on Aadarsh Himachal.

अपना पुस्तकालय’ बना ग्रामीण विद्यार्थियों की सफलता का केंद्र
सफलता की कहानी विशेष रिपोर्ट

पधर ।प्रदेश सरकार के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से ग्राम पंचायत डलाह स्थित पधर में स्थापित ‘अपना पुस्तकालय’ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सफलता की नई राह खोल रहा है। 27 फरवरी, 2025 को शुरू हुआ यह पुस्तकालय विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

करीब 12 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुस्तकालय में एक समय में लगभग 60 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब 500 पुस्तकें, कंप्यूटर, वाई-फाई सुविधा, अच्छा फर्नीचर तथा बिजली के बैकअप के लिए सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में निजी अध्ययन केबिन की व्यवस्था भी की गई है।

‘अपना पुस्तकालय’ की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक करीब 115 विद्यार्थी इसकी सदस्यता ले चुके हैं तथा प्रतिदिन 50 से 60 विद्यार्थी नियमित रूप से यहां अध्ययन करने पहुंच रहे हैं। पुस्तकालय के संचालन के लिए विद्यार्थियों की समिति गठित की गई है, जिसमें विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे उनमें अध्ययन के साथ-साथ नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है।

इस पुस्तकालय से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियां इसकी सफलता की कहानी स्वयं बयां करती हैं। अब तक यहां पढ़ने वाले दो युवा लेक्चरर, दो पुलिस कर्मियों सहित तीन विद्यार्थियों ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा कई विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और पुस्तकालय को अपनी सफलता की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हैं।

*निजी पुस्तकालय का खर्च बचा, पढ़ाई का मिला बेहतर माहौल*

पुस्तकालय में अध्ययन कर रही तनुजा बताती हैं कि पहले वह निजी पुस्तकालय जाती थीं, लेकिन ‘अपना पुस्तकालय’ शुरू होने के बाद से वह नियमित रूप से यहीं अध्ययन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसके लिए वह राज्य सरकार की आभारी हैं।

निखिल कुमार पिछले करीब नौ माह से यहां पीजीटी (PGT) की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि निजी पुस्तकालयों की फीस अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी होती है, लेकिन ‘अपना पुस्तकालय’ शुरू होने से स्थानीय छात्रों को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

अंबिका पिछले तीन माह से पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध हैं और वाई-फाई के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा भी मिलती है। उन्होंने इस सुविधा के लिए सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सोनिया नर्सिंग की तैयारी के लिए पिछले तीन माह से पुस्तकालय आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां निजी अध्ययन केबिन और नर्सिंग से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होने से उनकी तैयारी को काफी मदद मिल रही है।

पुस्तकालय की विद्यार्थी समिति के अध्यक्ष सोमदत्त बताते हैं कि पहले स्थानीय विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए निजी पुस्तकालयों अथवा मंडी जाना पड़ता था। ‘अपना पुस्तकालय’ खुलने के बाद विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अध्ययन सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि यहां अध्ययन करने वाले कई विद्यार्थियों का सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है और स्वयं उन्होंने भी राज्य पात्रता परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण की है।

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर एवं समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ‘अपना पुस्तकालय’ में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें, कंप्यूटर, वाई-फाई, सोलर बैकअप सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। प्रतिदिन करीब 60 विद्यार्थियों का यहां अध्ययन करने आना इसकी सफलता को दर्शाता है।

डलाह का ‘अपना पुस्तकालय’ अब महज किताबों से भरा एक कमरा नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों और सफलता का केंद्र बन चुका है। सरकार की सुविधाओं, प्रशासन के प्रयासों और विद्यार्थियों की मेहनत का यह संगम क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। यह पहल इस विश्वास को मजबूत करती है कि सुविधाएं यदि सही स्थान तक पहुंचे और मेहनत करने वाले हाथों को उचित मंच मिले, तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

The post अपना पुस्तकालय’ बना ग्रामीण विद्यार्थियों की सफलता का केंद्र appeared first on Aadarsh Himachal.