Entertainment - Aadarsh Himachal

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । शिक्षा मंत्री ने 23 वें वार्षिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। यहां केवल हिमाचल के ही नहीं भारत के कोने-कोने से बच्चे पढ़ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे है। बोर्डिंग स्कूल की वजह से बच्चे कई चीजों के निपुण बन रहे हैं और यहां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव यहां मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिंदगी एक संघर्ष है और जिंदगी की चुनौतियों को जिसने पार कर लिया उसने हमेशा इतिहास लिखा है।

उन्होंने कहा कि रूट्स कंट्री स्कूल की सफलता की कहानी दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम, समर्पण और दूरदर्शी सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में मात्र 21 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह विद्यालय आज लगभग 1,000 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विद्यालय के विकास में सुनील और प्रीति रोहटा के योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि बद्दी जैसे क्षेत्र में एक छोटे से प्रयास को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करना असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने पिछले 23 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सीबीएसई परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा को किफायती बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को अवसर प्रदान करने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में विद्यालय को मिली पहचान को भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्राकृतिक एवं शांत वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल है। छात्रावास व्यवस्था बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है और शिक्षकों एवं अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर प्रदान करें। शिक्षा के साथ खेलकूद, संगीत, कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को महत्व देना भी आवश्यक है।

उन्होंने विद्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को *“विविधता में एकता”* का सुंदर उदाहरण बताया। दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत, बंगाल, गुजरात और लद्दाख तक के विद्यार्थियों का एक ही परिसर में शिक्षा ग्रहण करना राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विशेष रूप से लद्दाख से आने वाले विद्यार्थियों की उल्लेखनीय संख्या का जिक्र करते हुए इसे विद्यालय की व्यापक पहुंच और अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक बताया।

हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने साक्षरता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है। उन्होंने नई पीढ़ी को उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक अवसरों का सदुपयोग करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। रूट्स कंट्री स्कूल जैसे संस्थान बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रूट्स कंट्री स्कूल भविष्य में भी इसी समर्पण, दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ नई ऊंचाइयां हासिल करेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने बताया की वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हर क्षेत्र में सुनिश्चित किये जा रहे हैं। आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए स्कूल पदाधिकारियों एवं विभिन्न हाउस के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। रोहठा को हेड बॉय, अर्शिता मिश्रा को हेड गर्ल, स्टैंजिन सिंगे को वाइस हेड बॉय तथा तान्वी भाटिया को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया है।

विद्यालय में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चार हाउस गठित किए गए हैं।

*विक्टर हाउस* : कप्तान समर प्रताप सिंह, उपकप्तान चोकोयंग, स्पोर्ट्स कप्तान अब्दुल फैज के तथा हाउस मैनेजर ममनाजीत कौर।

*वारियर हाउस* : कप्तान अनुराग ठाकुर, उपकप्तान रिया सैनी, स्पोर्ट्स कप्तान अंजेल खोतला तथा हाउस मैनेजर फोरम।

*क्रूसेडर हाउस* : कप्तान अर्शिता यादव, उपकप्तान अदिराज, स्पोर्ट्स कप्तान रोनित वर्मा तथा हाउस मैनेजर कनुष लोहन।

*पायनियर हाउस* : कप्तान सम्राट सैनी, उपकप्तान ऋषि केश्वरवानी, स्पोर्ट्स कप्तान निंगमाई वांगमो तथा हाउस मैनेजर आलोक राणा।

इस मौके पर विद्यालय समिति द्वारा मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान एसडीएम डॉ मनु वर्मा, खंड विकास अधिकारी स्पर्श,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मेहता,  जिला परिषद् सदस्य रेखा चौहान , स्थानीय पंचायत प्रधान हरि प्रकाश शौकटा, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी सुनील ठाकुर पंचायत, लायक राम औसटा, डायरेक्टर सुनील रोहटा, प्रिंसिपल रूट्स कंट्री स्कूल कृति रोहटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

The post रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता appeared first on Aadarsh Himachal.

विधायक हरीश जनारथा ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। शिमला शहरी विधायक  हरीश जनारथा ने राजीव गांधी खेल परिसर, संजौली (पुराना एसपीएम ग्राउंड) में रोटारैक्ट, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों ने विधायक हरीश जनारथा से मुलाकात कर खेल परिसर में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया था। विद्यार्थियों के आग्रह पर विधायक ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरबा और डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा भी उपस्थित रहे।

The post विधायक हरीश जनारथा ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह appeared first on Aadarsh Himachal.

रैंप वॉक से रॉक बैंड तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा प्रतिभाओं का शानदार संगम
आदर्श हिमाचल बयूरों

शिमला ।  ऑडिटोरियम में कहानियों, दृष्टिकोणों और आवाज़ों की एक टेपेस्ट्री जीवंत हो उठी, जब “वर्ड वीव 2026” ने सांस्कृतिक प्रदर्शन और अकादमिक उत्सव के एक जीवंत कार्यक्रम के साथ अपने दो दिवसीय उत्सव का समापन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत के साथ हुई। संस्थागत परंपराओं के अनुसार, उत्सव के दूसरे दिन की मुख्य अतिथि, डा मीनाक्षी फेथ पॉल, सेवानिवृत्त प्राचार्या, राजीव गांधी सरकार के योग्य प्राचार्य डॉ गोपाल चौहान को सम्मानित करने के लिए एक औपचारिक रोसेट पिनिंग और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य, डा शालिनी चौहान, डा अनुप्रिया शर्मा, डॉ. अंशू कौशल, निर्णायकों के सम्मानित पैनल, सेंट बीडीस महाविद्यालय से डॉ. दीप्ति पठानिया, आरकेएमवी, शिमला से डॉ. उपमा शर्मा और राजकीय महाविद्यालय संजौली से डॉ. हरीश भारद्वाज, विशेष अतिथि, आरकेएमवी, शिमला से डॉ. संध्या शर्मा और भाग लेने वाले संस्थानों के समर्पित प्रभारी शिक्षक, जिन्होंने कार्यक्रम के समन्वय का मार्गदर्शन किया, इन सभी का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी की प्रेसिडेंट एवं उत्सव की मुख्य समन्वयक डा पूनम किमता चौहान ने स्वागत भाषण दिया, जिससे दिन के लिए गर्मजोशी भरा और जश्न का माहौल तैयार हो गया।

सांस्कृतिक प्रदर्शन में प्रस्तुतियों का जीवंत मिश्रण प्रस्तुत किया गया। रैंप वॉक के दो राउंड ने मंच पर रंग और ऊर्जा ला दी, जबकि कैप्शन लेखन, मोनोलॉग, एकल नृत्य, संगीत प्रदर्शन और एक समूह गीत ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को उजागर किया। दर्शकों ने एक अंग्रेजी नाटक, एक हिंदी नाटक और एक वृत्तचित्र स्क्रीनिंग का भी आनंद लिया। रॉक बैंड प्रदर्शन, बॉल डांस और पंजाबी फ्यूजन डांस ने कार्यक्रम में और विविधता ला दी।

मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण समारोह से पहले सभा को संबोधित किया, जिसमें प्रतिभागियों की उपलब्धियों को मान्यता दी गई और उनका जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का समापन डा अंशु कौशल के धन्यवाद ज्ञापन, एक जोशीले नाटी प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वर्ड वीव 2026 के दूसरे दिन साहित्य, संस्कृति और प्रदर्शन का एक यादगार उत्सव पेश किया गया, जिसमें उत्सव की एकीकृत थीम के तहत आवाज़ों और प्रतिभाओं की एक समृद्ध श्रृंखला को एक साथ लाया गया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय चौरा मैदान के अन्य शिक्षक, डा यश देश डुलता, डा पी अल वर्मा, डा स्नेह, डा राजीव शर्मा, डा निखिल सरता, डा सुधीर, डा शिल्पा चौहान, डा सुमित गुप्ता, डा अजय, डा अंजू शर्मा, डा किशोरी लाल, डा दिव्या चौहान, डा कमलेश, डा कामिनी शांडिल, डा रीना डोगरा, डा नेहा कटोच, मिस प्रगति कश्यप, मिस प्रतिभा, मिस अंजना एवं ग़ैर शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

इस दो दिवसीय लिटरेरी फेस्टिवल के सफल आयोजन में अंग्रेजी विभाग के सभी शिक्षक डा पूनम किमता चौहान, प्रेसीडेंट, इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी, डा अंशु कौशल, डा प्रियंका विनता, डा वीना शर्मा, मिस मिताली धरियोला, मिस रितिका धतवालिया, मिस सुष्मिता नेगी एवं इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी के छात्र सदस्य नमन ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट, श्रुति,सेक्रेट्री, शैव्या, ज्वाइंट सेक्रेट्री, कुणाल, ट्रेजरर, हर्षिनी, साक्षी, खुशी, वेंकटेश, दिग्विजय सिंह कंवर का कुशल सहयोग रहा।

परिणाम:

निबंध लेखन प्रतियोगिता

तीसरा: काश्वी अधिकारी- राजकीय महाविद्यालय संजौली

दूसरा: साक्षी- राजीव गांधी महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: तन्वी- आरकेएमवी, शिमला

वैकल्पिक समापन लेखन प्रतियोगिता

तीसरा: आंचल सिंह-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

दूसरा: सुनिधि शर्मा- राजकीय महाविद्यालय संजौली

प्रथम: अनन्या शर्मा- सेंट बीड्स कॉलेज

भाषण प्रतियोगिता

तीसरा: दीया- राजीव गांधी महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

दूसरा: पल्लवी शर्मा-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: सृजन शर्मा: सेंट बीड्स कॉलेज

काव्य पाठ प्रतियोगिता

तीसरा: अक्षरा हैट्टा- आरकेएमवी, शिमला

दूसरा: वेदांशु वर्मा- राजकीय महाविद्यालय संजौली

प्रथम: कुणाल-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता

तीसरा: सलोनी-राजकीय महाविद्यालय संजौली

दूसरा: ममता-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: तनुज ठाकुर-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

पुस्तक/साहित्यिक ट्रेलर प्रतियोगिता

तीसरा: आर्यन-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

दूसरा: मोहित-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: हर्षनी: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

The post रैंप वॉक से रॉक बैंड तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा प्रतिभाओं का शानदार संगम appeared first on Aadarsh Himachal.

तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में संगीत, नृत्य, एंकरिंग और फैशन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी के वार्षिक अंतर-विभागीय सांस्कृतिक उत्सव ‘मंचतंत्र 2026’ में फार्मास्युटिकल साइंसेज फैकल्टी ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती, जबकि फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी एवं बायोइंजीनियरिंग दूसरे स्थान पर रही। 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न फैकल्टी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संगीत, नृत्य, एंकरिंग, फैशन शो और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्सव की शुरुआत 7 अक्टूबर को फ्लैश मॉब के साथ हुई।

फ्लैश मॉब प्रतियोगिता में मीडिया एवं लिबरल आर्ट्स फैकल्टी, लीगल साइंसेज फैकल्टी और योगानंद स्कूल ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड हैप्पीनेस ने पहला स्थान हासिल किया। फार्मास्युटिकल साइंसेज दूसरे स्थान पर रही, जबकि एप्लाइड साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी एवं बायोइंजीनियरिंग को उनके प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।

एंकरिंग प्रतियोगिता में बेसिक साइंसेज एवं एग्रीकल्चर फैकल्टी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि फार्मास्युटिकल साइंसेज दूसरे स्थान पर रही। वेस्टर्न डुएट सिंगिंग प्रतियोगिता में फार्मास्युटिकल साइंसेज विजेता बनी और इंजीनियरिंग फैकल्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेमी-क्लासिकल डुएट डांस में बेसिक साइंसेज एवं एग्रीकल्चर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मीडिया एवं लिबरल आर्ट्स, लीगल साइंसेज और योगानंद स्कूल ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड हैप्पीनेस दूसरे स्थान पर रहे।

‘द मिसिंग तत्व’ प्रतियोगिता में फार्मास्युटिकल साइंसेज ने जीत दर्ज की। लिबरल आर्ट्स और लीगल साइंसेज ने बेसिक साइंसेज एवं एग्रीकल्चर के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बॉलीवुड मेडले सॉन्ग प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग फैकल्टी विजेता रही, जबकि एप्लाइड साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी एवं बायोइंजीनियरिंग दूसरे स्थान पर रही।

ग्रुप फोक डांस और थीम-बेस्ड फैशन शो, दोनों प्रतियोगिताओं में मैनेजमेंट साइंसेज फैकल्टी ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रुप फोक डांस में बायोटेक्नोलॉजी फैकल्टी दूसरे स्थान पर रही, जबकि फैशन शो में मीडिया एवं लिबरल आर्ट्स, लीगल साइंसेज और योगानंद स्कूल ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड हैप्पीनेस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फैकल्टी की भागीदारी के लिए दिए गए पुरस्कार में भी फार्मास्युटिकल साइंसेज पहले स्थान पर रही, जबकि मीडिया एवं लिबरल आर्ट्स, लीगल साइंसेज और योगानंद स्कूल ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड हैप्पीनेस दूसरे स्थान पर रहे।

मंचतंत्र 2026 की प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संगीत, फैशन और नृत्य के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल थे। ‘मिस क्वीन ऑफ हिमालय’ और ‘मिस पहाड़न’ की विजेता तथा ‘मिस हिमाचल बेस्ट रैंप वॉक मॉडल’ का खिताब जीत चुकीं श्वेता ठाकुर ने फैशन शो का मूल्यांकन किया। हर्ष संधू ने गायन प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सोलन के डांसर और एसजे डांसिंग ज़ोन अकादमी के सह-संस्थापक नवीन पॉल जॉनी ने नृत्य प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

शूलिनी यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी और कम्युनिटी एंगेजमेंट की निदेशक श्रीमती पूनम नंदा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मंचतंत्र विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और टीम के साथ काम करने का अवसर देता है। यह उत्सव विभिन्न फैकल्टी के विद्यार्थियों और फैकल्टी को एक मंच पर लाता है, जहां वे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ एक-दूसरे से सीखते हैं। मैं इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों, और शिक्षकों को बधाई देती हूं।

The post तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में संगीत, नृत्य, एंकरिंग और फैशन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा appeared first on Aadarsh Himachal.

शूलिनी विवि में 29 सितंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय मीडिया फेस्ट, 14 से अधिक प्रतियोगिताओं में युवा दिखाएंगे
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन। दो दिवसीय मीडिया फेस्ट में 14 से अधिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा

शूलिनी यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस 29 से 30 सितंबर तक मार्वल शूलिनी इंटरनेशनल मीडिया फेस्ट’ के चौथे संस्करण का आयोजन करेगा। दो दिवसीय इस फेस्ट में भारत और पड़ोसी देशों के लगभग 200 से अधिक युवा मीडिया प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं, रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संवादात्मक सत्रों में हिस्सा लेंगे।

फेस्ट में भारत, बांग्लादेश, नेपाल और अन्य देशों के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रमुख राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र भी भाग लेंगे। यह आयोजन उभरते पत्रकारों, फिल्म निर्माताओं, फोटोग्राफरों, कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों और संचार के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभागियों के साथ संवाद का अवसर देगा।

फेस्ट के दौरान 14 से अधिक प्रतियोगिताएं  आयोजित की जाएंगी। इनमें न्यूज़ एंकरिंग, फोटोग्राफी, शॉर्ट फिल्म, रील मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, स्टैंड-अप कॉमेडी सहित मीडिया और संचार से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक विधाएं शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर अपनी व्यावहारिक, रचनात्मक और संचार कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

फेस्ट के दौरान विद्यार्थी मीडिया प्रोफेशनल्स, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों के साथ संवाद भी करेंगे। इससे पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, डिजिटल कम्युनिकेशन, फोटोग्राफी और मीडिया उद्योग में उभरते रुझानों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। 2023 में 10 संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह फेस्ट अब अपने चौथे संस्करण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है।

शूलिनी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ मीडिया एंड लिबरल आर्ट्स की डीन, फेस्ट डायरेक्टर, ट्रस्टी एवं मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस की डायरेक्टर प्रो. निष्ठा शुक्ला आनंद ने कहा कि यूनिवर्सिटी विभिन्न देशों और संस्थानों से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मीडिया फेस्ट ऐसा मंच उपलब्ध कराएगा, जहां रचनात्मकता, सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संगम होगा। इससे युवा मीडिया प्रतिभाओं को एक-दूसरे से सीखने के साथ विभिन्न संस्थानों और देशों के दृष्टिकोणों को समझने का अवसर मिलेगा।

प्रोफ निष्ठां ने  कहा कि फेस्ट में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को शूलिनी यूनिवर्सिटी के कैंपस जीवन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और प्राकृतिक परिवेश को करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय के साथ संवाद को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभागियों को कैंपस और आसपास के क्षेत्रों से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

The post शूलिनी विवि में 29 सितंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय मीडिया फेस्ट, 14 से अधिक प्रतियोगिताओं में युवा दिखाएंगे appeared first on Aadarsh Himachal.

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली स्थित बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। वे गुरुवार को बाबा बोदल शाह छिंज मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने बाबा बोदल शाह मंदिर के भवन, परिसर और हाल के निर्माण की सराहना की और इसके लिए मेला समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंदिर और मेले से जुड़े ऐसे आयोजन क्षेत्र की आस्था और सामाजिक परंपराओं से जुड़े हैं। बाबा बोदल शाह छिंज मेला लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए आपसी मेलजोल का अवसर रहा है। उन्होंने कहा कि छिंज और मेले नई पीढ़ी को भी अपनी लोक परंपराओं से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने दंगल के आयोजन के लिए अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में एक लाख रुपये का चेक मेला समिति को भेंट किया। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए समिति और स्थानीय लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हरोली में विकास का लक्ष्य आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य तैयार करना है। बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और आगे बढ़ने के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आज हरोली में जो सुविधाएं तैयार हो रही हैं, उनका लाभ आने वाले समय में यहां के बच्चों और युवाओं को मिले और वे एक बेहतर हरोली में अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ स्थानीय परंपराओं और सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना भी जरूरी है। हम उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

बाबा बोदल शाह छिंज मेला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल और सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मेले के समापन समारोह में शामिल होने और दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समिति ने स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में एक लाख रुपये देने के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

छिंज मेले में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, हरोली एससी मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल जस्सा, लोअर भदसाली पंचायत के प्रधान सूरम सिंह, अप्पर भदसाली की प्रधान सुषमा, एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

The post बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री appeared first on Aadarsh Himachal.

धमानदरी पंचायत भवन का निर्माण 31 मार्च 2027 से पहले पूरा करने का आश्वासन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज ग्राम पंचायत धमानदरी के बतीउड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं मेला समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पारंपरिक दो दिवसीय रिहाली (बिशु) मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर तथा स्थानीय लोगों ने मेला मैदान में मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया।

दो दिवसीय रिहाली (बिशु) मेले में ठोडा दल तुहनाल बलसन तथा ठोडा दल छिब्बर के बीच ठोडा खेल का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों, युवक मंडलों एवं महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-जोल के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामुदायिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने बिशु मेले के आयोजन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं मेला समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

मंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले ठोडा खेल लुप्त होने के कगार पर था, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने इसे पुनर्जीवित कर अपनी समृद्ध संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ठियोग-कसुम्पटी में समान विकास पर जोर

ठियोग एवं कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्रों के विकास की चर्चा करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ दोनों विधानसभा क्षेत्रों में समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पंचायत क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से कच्ची सड़कों को पक्का करना, सभी गांवों को सड़क एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना, कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करना तथा पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों को गति देना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब तक कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 130 सड़कों के एफआरए एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। इनमें से कुछ सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि कुछ सड़कों का निर्माण पूरा कर क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।

उन्होंने कहा कि भेखलटी से बतलाड संपर्क सड़क को शीघ्र चौड़ा एवं पक्का किया जाएगा। उन्होंने मुख्य मार्ग से बतीउड़ा संपर्क सड़क को पक्का एवं चौड़ा करने के लिए ग्रामवासियों से भूमि की गिफ्ट डीड शीघ्र उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि सड़क के सुधार कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

मंत्री ने कहा कि धमानदरी पंचायत भवन के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा तथा 31 मार्च 2027 से पहले भवन का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल सदस्यों एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भी की घोषणाएं

स्थानीय ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेला पहले ठियोग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होता था, लेकिन परिसीमन के बाद इस पंचायत का आधा क्षेत्र कसुम्पटी तथा आधा क्षेत्र ठियोग विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसलिए यह मेला दोनों विधानसभा क्षेत्रों का साझा सांस्कृतिक एवं पारंपरिक मेला है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही पंचायत क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर धमानदरी में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोली गई है, जो नियमित रूप से संचालित हो रही है।

विधायक ने रिहाली-बिशु मेला मैदान के विस्तारीकरण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये तथा मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर सीडीएम ठियोग सुशांत गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ, एपीएमसी बोर्ड के सलाहकार नरेंद्र ठाकुर (नीटू), नगर निगम शिमला के पार्षद नरेंद्र ठाकुर एवं अंकुश वर्मा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी अशोक ठाकुर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा, महासचिव अनीता वर्मा, ठोडा दल बतीउड़ा के प्रधान एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य, श्री देवता चकलेश्वर महाराज के कारदार, बीडीसी सदस्य रमेश चंद, धमानदरी पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह गुंदेल, उपप्रधान राजेश भोटका, मेला समिति बतीउड़ा के प्रधान हरदेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों से आए खेल प्रेमी, अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि, युवक मंडल एवं महिला मंडल सदस्य तथा ठोडा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

The post धमानदरी पंचायत भवन का निर्माण 31 मार्च 2027 से पहले पूरा करने का आश्वासन appeared first on Aadarsh Himachal.

नाटी किंग कुलदीप शर्मा की स्टार नाइट ने बांधा समां, यशस्वी बनीं मिस फ्रेशर और अंशूल शर्मा बने मिस्टर फ्रेशर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । विश्वविद्यालय (एपीजी) का प्रांगण शनिवार को संगीत, संस्कृति, प्रतिभा और युवा ऊर्जा से सराबोर रहा। नए शैक्षणिक सत्र में नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग द्वारा ‘आगाज़-2026’ फ्रेशर्स पार्टी एवं मेगा स्टार नाइट का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ यह समारोह देर रात तक चला, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. नीलम शर्मा एवं डीन फैकल्टी प्रो. डॉ. अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं विधायक श्री आर.एस. बाली रहे। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें हिमाचली परंपरा के अनुरूप टोपी, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

युवाओं को दिया नशामुक्ति और मेहनत का संदेश

मुख्य अतिथि श्री आर.एस. बाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं मजबूत समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि “नशे को कहें न, मेहनत से रचें इतिहास।” उन्होंने सोलो रैंप वॉक प्रतियोगिता के विजेताओं को मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का ताज, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बांधा समां

‘आगाज़-2026’ का सबसे बड़ा आकर्षण हिमाचल के लोकप्रिय लोक गायक एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा की स्टार नाइट रही। मंच पर कुलदीप शर्मा के पहुंचते ही पूरा कैंपस उत्साह और तालियों से गूंज उठा। उनके लोकप्रिय पहाड़ी गीतों के साथ हिंदी और पंजाबी गीतों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

उनकी प्रस्तुतियों में ‘रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा हो, शिल्पा शिमले आलिये’ और ‘ओ नीलमा’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने विशेष समां बांधा। कुलदीप शर्मा ने मनोरंजन के साथ-साथ युवाओं को “जीवन चुनें, नशा नहीं” का संदेश देते हुए हिमाचली लोक संस्कृति और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने की अपील भी की।

प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन

दिन के सत्र में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शिमला विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले नवागत एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोलो रैंप वॉक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही नशामुक्त समाज, राष्ट्रीय सेवा और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वनिता चौहान, डॉ. शिखा शर्मा और माला सिंह शामिल रहीं।

सीनियर्स ने किया जूनियर्स का स्वागत

दोपहर के सत्र में होटल मैनेजमेंट विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागत छात्रों के लिए विशेष रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की। इस पहल ने सीनियर-जूनियर संबंधों में अपनापन और सौहार्द की भावना को मजबूत किया तथा नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत को और यादगार बना दिया।

विश्वविद्यालय नेतृत्व की गरिमामयी मौजूदगी

समारोह में विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. रमेश चौहान, कुलसचिव प्रो. डॉ. आर.एल. शर्मा, सलाहकार इंजीनियर सुमन विक्रांत, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. आनंद मोहन शर्मा, डीन फैकल्टी प्रो. डॉ. अश्वनी शर्मा, डीन मैनेजमेंट डॉ. नीति नाग, एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. ज्योत्सना शर्मा, डीन फॉरेंसिक साइंस प्रो. डॉ. टीना शर्मा, डॉ. प्यार सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, मीडिया कर्मी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

फ्रेशर्स पार्टी में यशस्वी ने मिस फ्रेशर और अंशूल शर्मा ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया।

‘आगाज़-2026’ बना नई शुरुआत की यादगार मिसाल

‘आगाज़-2026’ ने नवागत विद्यार्थियों के विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत को उत्साह, उमंग और यादगार पलों से भर दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं युवा ऊर्जा के साथ अपनी हिमाचली संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।

मेगा इवेंट के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कुलसचिव प्रो. डॉ. आर.एल. शर्मा ने आयोजन समिति, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, सांस्कृतिक समिति, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, मीडिया टीम एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ‘आगाज़-2026’ एक भव्य एवं सफल आयोजन के रूप में यादगार बना।

The post नाटी किंग कुलदीप शर्मा की स्टार नाइट ने बांधा समां, यशस्वी बनीं मिस फ्रेशर और अंशूल शर्मा बने मिस्टर फ्रेशर appeared first on Aadarsh Himachal.

शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन
जुब्बल । शुराचली क्षेत्र के प्रवास पर शिक्षा मंत्री ने जिला स्तरीय राथल मेला के अंतिम दिवस में पहुंचकर देवताओं का आशीर्वाद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत भोलाड़ के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिसके अंतर्गत उन्होंने 8 करोड़ 60 लाख से स्त्रोन्नत वाली क्यारा भौवां सड़क का भूमि पूजन किया, साथ ही 1 करोड़ 87 लाख रूपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ के निर्माण कार्य निरिक्षण किया और भोलाड़ में 3 लाख रूपये से निर्मित एक जिम का उदघाटन भी किया।

सड़कें है पहाड़ों की जीवन रेखा

रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कों का निर्माण एक ज़रूरी और महत्वपूर्ण कार्य है। क्यूंकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सड़क निर्माण से ही गाँव-गाँव तक विकास कार्य पुरे किये जा सकते है और मूलभूत आवश्यकताओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। बागवानी बहुल क्षेत्र होने के कारण सड़कों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्यूंकि सड़को के माध्यम से ही बागवान समय पर अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचा सकता है। इसलिए वह सड़कों को पहाड़ों की भाग्य रेखा की संज्ञा देते है। इसी दृष्टिकोण से आज उनके विधानसभा में 182 नई सड़को का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया की वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई के अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग के अधीन 550 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है जिसके तहत विभिन्न सड़कों और भवनों का निर्माण हो रहा है।

शुराचली क्षेत्र से है विशेष सम्बन्ध* उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपए की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों को इसे इसी वर्ष नवंबर के महीने में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये का व्यय हो रहा है। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।

ंशिक्षा मंत्री ने की जिला स्तरीय राथल मेले में शिरकत

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल में शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जिला स्तरीय राथल मेले मे शिरकत की। शुराचली क्षेत्र के इस मेले का इतिहास सदियों पुराना है और इस मेले को बड़े उत्साह से और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहा है। यह मेला स्थानीय जनता की आस्था का प्रतीक है। इस मेला में क्षेत्र के 4 प्रमुख देवता बनाड़, देशमौलिया, पवासी और गुडारू भाग लेते है जिनका सम्बन्ध क्रमशः शराचली क्षेत्र सहित मांदल, ढाडी, भोलाड़ और छुपाड़ी गाँव से है। इस मेला में स्थानीय जनता के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्र रोहड़ू से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते है। रोहित ठाकुर ने ऐतिहासिक मेले के अवसर पर सभी देवताओं का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र वासियों व मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को राथल मेले की बधाइयाँ दी। उन्होंने बताया कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरो को संजो कर रखें जिससे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए बताया कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है और हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना होगा। वहीं यह भी ज़रूरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से जुड़े रहे।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसमें हिमाचल के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सबको झूमने पर विवश किया।

इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई नावर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर नेहा मेहता, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झोहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिद्वटा, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, बीडीसी अध्यक्षा कमलेश झगटा, प्रधान ग्राम पंचायत भौलाड़ प्रेमलाल रुनेटा, साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

The post शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन appeared first on Aadarsh Himachal.

पाबुच ब्राह्मणों की अनूठी ज्ञान परंपरा पर बनी फिल्म ‘मैं हूँ पाबुच’ MIFF 2026 में चयनित
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । प्रख्यात फिल्मकार डॉ. देव कन्या ठाकुर द्वारा निर्देशित वृत्तचित्र फिल्म “मैं हूँ पाबुच” का चयन प्रतिष्ठित 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 में प्रदर्शन हेतु किया गया है। फिल्म का भारतीय प्रीमियर 16 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे ऑडी-2, एफडी-एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स, पेडर रोड, मुंबई में होगा।

इस वृत्तचित्र का चयन डॉक्यूमेंट्री श्रेणी के प्रतिष्ठित “प्रिज़्म सेक्शन” में किया गया है। प्रिज़्म सेक्शन में भारत तथा विश्व भर की उत्कृष्ट, नवाचारपूर्ण और प्रभावशाली फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है, जो अपनी विशिष्ट कथावस्तु और सिनेमाई उत्कृष्टता के लिए जानी जाती हैं।

“मैं हूँ पाबुच” हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खड़काहन गांव में निवास करने वाले पाबुच ब्राह्मण समुदाय की अद्भुत एवं अपेक्षाकृत अल्पज्ञात सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म सदियों से जीवित एक ऐसी ज्ञान परंपरा की पड़ताल करती है, जो आज भी हिमालयी क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में जीवंत रूप से संरक्षित और विकसित हो रही है।

वृत्तचित्र इस विशिष्ट परंपरा की ऐतिहासिक जड़ों को प्राचीन कश्मीर से जोड़ता है, जो कभी शिक्षा और विद्वत्ता का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। कश्मीर की शारदा पांडुलिपियां भारत की महत्वपूर्ण ज्ञान-संपदाओं में शामिल थीं, जिनके अध्ययन हेतु देशभर से विद्वान वहां पहुंचते थे। इन्हीं में हिमाचल प्रदेश के ब्राह्मण भी शामिल थे, जिन्होंने कश्मीर जाकर शारदा लिपि तथा उससे संबंधित ज्ञान परंपराओं का अध्ययन किया। अपने क्षेत्रों में लौटने के बाद उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ज्ञान और लिपि की नई परंपराओं का विकास किया।

इस बौद्धिक यात्रा का एक अनूठा परिणाम “पवुची पांडुलिपि परंपरा” है, जिसे पाबुच ब्राह्मण समुदाय आज भी संरक्षित किए हुए है। फिल्म समुदाय की विशिष्ट ज्ञान प्रणाली “सांचा विद्या” पर प्रकाश डालती है। “सांचा” वैदिक ज्ञान का एक संक्षिप्त किंतु अत्यंत गूढ़ संकलन है, जिसके माध्यम से पाबुच ब्राह्मण लोगों को मार्गदर्शन और समाधान प्रदान करते हैं।

हिमाचल की जीवंत ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय मंच: MIFF 2026 में प्रदर्शित होगी ‘मैं हूँ पाबुच’

वृत्तचित्र यह दर्शाती है कि यह संपूर्ण और जीवंत ज्ञान प्रणाली आज भी गांव में फल-फूल रही है। यहां 15वीं शताब्दी से संबंधित पांडुलिपियों को अत्यंत सावधानी से संरक्षित किया गया है। लगभग प्रत्येक परिवार इन अमूल्य ग्रंथों की रक्षा करता है तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सांचा परंपरा के माध्यम से पवुची विद्या का संरक्षण और संवहन किया जा रहा है। यह फिल्म भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत तथा स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण के महत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी और यह दक्षिण एशिया का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा गैर-फीचर फिल्मों का महोत्सव है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) द्वारा आयोजित यह महोत्सव वृत्तचित्र, लघु कथा तथा एनीमेशन फिल्मों के लिए विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित मंच के रूप में स्थापित है। यह महोत्सव दुनिया भर के फिल्मकारों, सिनेप्रेमियों और फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों को एक साथ लाकर संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा देता है।

प्रतिष्ठित प्रिज़्म सेक्शन में “मैं हूँ पाबुच” का चयन हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह चयन हिमालयी क्षेत्र में सदियों से संरक्षित एक अद्वितीय जीवंत ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा।

The post पाबुच ब्राह्मणों की अनूठी ज्ञान परंपरा पर बनी फिल्म ‘मैं हूँ पाबुच’ MIFF 2026 में चयनित appeared first on Aadarsh Himachal.