Health - Aadarsh Himachal

भारत-नेपाल स्थित सभी इकाइयों में एसजेवीएन ने उत्साह से मनाया योग दिवस
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसजेवीएन ने अपने कॉरपोरेट मुख्यालय शिमला सहित भारत और नेपाल स्थित सभी कार्यालयों एवं परियोजनाओं में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण, मानसिक सजगता तथा आंतरिक सामंजस्य के लिए नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

हिमाचल प्रदेश स्थित 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन में आयोजित विशेष योग सत्र का शुभारंभ निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी योगाभ्यास में भाग लिया। उनके साथ परियोजना प्रमुख (रामपुर एचपीएस) विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (लूहरी-1 एचईपी) विवेक शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योग किया।

नई दिल्ली स्थित एसजेवीएन के संपर्क कार्यालय में निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने योग सत्र का शुभारंभ किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

वहीं, निगम मुख्यालय शिमला में आयोजित योग सत्र का शुभारंभ निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही, जो शारीरिक सुदृढ़ता, लचीलापन, स्फूर्ति और मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। योग सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया, जिनका उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक सामंजस्य को सुदृढ़ करना था।

एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने संगठन की स्वास्थ्य, कल्याण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

The post भारत-नेपाल स्थित सभी इकाइयों में एसजेवीएन ने उत्साह से मनाया योग दिवस appeared first on Aadarsh Himachal.

फोर्टिस मोहाली में 63 वर्षीय महिला के पेट के दुर्लभ कैंसर का CRS-HIPEC सर्जरी से सफल उपचार
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । फोर्टिस कैंसर संस्थान, मोहाली, के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, ने एक 63 वर्षीय महिला, जो स्यूडोमायक्सोमा पेरिटोनी (पीएमपी) कैंसर से पीड़ित थीं, का साइटोरिडक्टिव सर्जरी (सीआरएस) और हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (हाइपेक) सर्जरी के माध्यम से सफल उपचार कर एक और चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की है। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पीएमपी कैंसर अत्यंत दुर्लभ है, जिसकी वार्षिक दर लगभग 10 लाख में 1–2 मामलों की है। डॉ. जितेंद्र रोहिला, सीनियर कंसल्टेंट, जीआई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जन, फोर्टिस अस्पताल मोहाली, के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने हाल ही में मरीज का सीआरएस-हाइपेक सर्जरी के माध्यम से उपचार किया।

सीआरएस-हाइपेक को पीएमपी कैंसर के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड सर्जिकल उपचार माना जाता है। यह जटिल सर्जरी और पेट के भीतर कीमोथेरेपी का संयोजन है, जो उन्नत अवस्था के पेट के ट्यूमर को समाप्त करने के लिए किया जाता है। पीएमपी पेट का कैंसर है जो अपेंडिक्स से शुरू होता है और पेरिटोनियम (पेट की अंदरूनी परत) में म्यूकिन नामक जेली जैसे पदार्थ का उत्पादन करता है। इससे पेट में अत्यधिक सूजन (फूलना) हो जाती है, जो जेली जैसे तरल पदार्थ के अत्यधिक संचय के कारण होती है, और यह आंतों सहित पेट के सभी अंगों को प्रभावित करता है। ऐसे मरीजों में पेट दर्द, वजन या भूख में कमी और कभी-कभी आंतों में रुकावट जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।

मरीज को गंभीर पेट की सूजन, मल त्याग की आदतों में बदलाव और भूख न लगने की समस्या थी। बाहर कराए गए सीटी स्कैन में अपेंडिक्स से उत्पन्न म्यूकिनस ट्यूमर का पता चला। राहत न मिलने पर उन्होंने अंततः डॉ. जितेंद्र रोहिला से फोर्टिस मोहाली में संपर्क किया, जहां चिकित्सीय जांच और पीईटी-सीटी स्कैन में अपेंडिक्स के निकट म्यूकिनस एसाइटिस (पेट में जेली जैसा पदार्थ) तथा पेल्विस और ऊपरी पेट गुहा में ट्यूमर जमाव पाया गया, जो कैंसर का संकेत था।

ट्यूमर बोर्ड से चर्चा के बाद, डॉ. रोहिला ने मरीज की सीआरएस-हाइपेक सर्जरी की। साइटोरिडक्टिव सर्जरी में पेट से पूरे कैंसरग्रस्त हिस्से को शल्यक्रिया द्वारा हटाया जाता है, जबकि हाइपेक सर्जरी में पूर्ण सीआरएस सुनिश्चित करने के बाद ऑपरेशन थिएटर में ही पेट के भीतर गर्म कीमोथेरेपी दी जाती है।

मामले पर चर्चा करते हुए, डॉ. रोहिला ने कहा, “यह एक जटिल सर्जरी थी, जिसमें आंत का हिस्सा निकालना तथा लीवर और आंतों से ट्यूमर हटाना शामिल था। पूर्ण साइटोरिडक्शन में लगभग 9 घंटे लगे। ट्यूमर हटाने के बाद 90 मिनट तक हाइपेक किया गया। मरीज की सर्जरी के बाद रिकवरी सुचारु रही और उन्हें 10 दिन बाद छुट्टी दे दी गई। अब वह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं।

सीआरएस-हाइपेक सर्जरी के बारे में बताते हुए डॉ. रोहिला ने कहा, “सीआरएस-हाइपेक का उपयोग उन कैंसरों के उपचार में किया जाता है जो अपेंडिक्स, बड़ी आंत (कोलन एवं रेक्टम), पेट, अंडाशय या पेरिटोनियम से फैलकर पेरिटोनियम तक पहुंच जाते हैं, जैसे कि स्यूडोमायक्सोमा पेरिटोनी, मैलिग्नेंट पेरिटोनियल मेसोथेलियोमा और प्राइमरी पेरिटोनियल कैंसर। सीआरएस-हाइपेक एक बड़ी सर्जिकल प्रक्रिया है और इसके लिए उच्च मात्रा वाले केंद्रों में प्रशिक्षित अनुभवी सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट की टीम तथा पोस्ट-ऑपरेटिव जटिलताओं के प्रबंधन और सुचारु रिकवरी के लिए समर्पित आईसीयू (ICU) सहायता की आवश्यकता होती है।

डॉ. रोहिला ने कहा, “फोर्टिस मोहाली में क्षेत्र का पहला और एकमात्र समर्पित पेरिटोनियल सरफेस ऑन्कोलॉजी विभाग है, जहां हाइपेक और पेरिटोनियल एरोसोल कीमोथेरेपी (PIPAC) सर्जरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित सर्जन उपलब्ध हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय प्रमाणित हाइपेक और PIPAC मशीन डिलीवरी सिस्टम, अत्याधुनिक आईसीयू, बहु-विषयक ऑन्कोलॉजी टीम और ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट सहित सर्वोत्तम अवसंरचना उपलब्ध है।”

The post फोर्टिस मोहाली में 63 वर्षीय महिला के पेट के दुर्लभ कैंसर का CRS-HIPEC सर्जरी से सफल उपचार appeared first on Aadarsh Himachal.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता और प्रदेश भर के अन्य योग प्रेमियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई वैश्विक पहचान मिली है। आज योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि योग भारत का वह उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है और आज यह विश्व मानवता के कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधा के रूप में नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभालने के मात्र चार महीने बाद 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान योग को मानवता के लिए भारत का बहुमूल्य उपहार बताते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ और केवल तीन महीनों के भीतर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। इसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति, कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से योग को 21वीं सदी के वैश्विक वेलनेस मूवमेंट का आधार बना दिया है। वह वर्ष 2015 से लगातार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार ने आयुष मंत्रालय को सुदृढ़ किया तथा योग के वैज्ञानिक अध्ययन, प्रशिक्षण, मानकीकरण और प्रमाणन के लिए संस्थागत ढांचे विकसित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को “जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस” बताते हैं। योग केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज विश्वभर से लाखों लोग योग और वेलनेस से जुड़ने के लिए भारत आ रहे हैं। ऋषिकेश, वाराणसी और मैसूर जैसे योग केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, जिससे वेलनेस टूरिज्म को भी नई गति मिली है। योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और उनके नेतृत्व में भारत की यह प्राचीन परंपरा आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा और स्वस्थ जीवन का आधार बन चुकी है।

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शुराला, । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा योग, ध्यान और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा देता है। इसी उद्देश्य के साथ शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में योग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक एवं गोल्ड मेडलिस्ट भूपेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बताया गया।

कॉलेज की प्राचार्या  कृष्णा चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में वृद्धि तथा बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षकों ने भी संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया तथा अपने परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में शिमला नर्सिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक मोहित सूद, सचिव डॉ. किमी सूद तथा प्राचार्या कृष्णा चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महिला नेतृत्व वाली सामाजिक संस्था मेट्री सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशी सूद, द्वितीय उपाध्यक्ष उमा वर्मा, कोषाध्यक्ष सुधा सूद, तृतीय उपाध्यक्ष शशि सूद, सलाहकार कमला भोइल, संयुक्त सचिव राजेश जोशी, योग प्रशिक्षक भूपेंद्र कुमार एवं हरी शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग क्विज प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा ऊर्जावान जुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे:

योग क्विज प्रतियोगिता

विजेता: कलाम हाउस

योग प्रतियोगिता

अंशिका – नेहरू हाउस

खुशी – अशोका हाउस

तनिषा – कलाम हाउस

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

प्रबल – विवेकानंद हाउस

अंजलि – नेहरू हाउस

महिमा – अशोका हाउस

सभी विजेताओं को कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। शिमला नर्सिंग कॉलेज भविष्य के स्वास्थ्यकर्मियों में स्वास्थ्य, कल्याण एवं समग्र विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने के लिए मेट्री सोसायटी, योग प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

The post शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया appeared first on Aadarsh Himachal.

किसान भवन, चंडीगढ़ में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंडीगढ ।  श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। इस अवसर पर किसान भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संगत में ठंडा-मीठा जल, छोले और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया और गुरु साहिब जी की शिक्षाओं को याद किया गया।

इस दौरान स. अजयपाल सिंह बराड़ डी.एम.ओ., परवेज़ सिंह चौहान केयर टेकर, रविंदर सिंह गिल, परमिंदर मंगत, नवीन वर्मा, रोशन, हरीश, अश्वनी, नरेश, करनवीर सिंह, अर्शदीप कौर बुट्टर, संत सिंह, गुरप्रीत सिंह समेत स. सुखविंदर सिंह गिल, पंजाब मंडी बोर्ड यूनियन के सदस्यों और पंजाब मंडी बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा तन-मन-धन से सेवा की गई।

इस अवसर पर संगत को गुरु साहिब जी की शहादत से प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा और सरबत दा भला के संदेश पर चलने का आह्वान किया गया।

The post किसान भवन, चंडीगढ़ में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई appeared first on Aadarsh Himachal.

समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति, ब्लॉक रोहड़ू की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरत राम झामटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सबीर दास रगोरटा, जिला अध्यक्ष जे.पी. चौहान तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष सतवंत सिंह (अंकु) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में समिति द्वारा क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने तथा दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को सहायक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से पात्र लाभार्थियों की सूचियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही निर्णय लिया गया कि 20 जून 2026 तक और अधिक पात्र व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुविधा से वंचित न रहे।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और खदराला-सुंगरी-नरेण बहाली सड़क पर चल रहे मेटलिंग कार्य की गुणवत्ता पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरत राम झामटा ने कहा कि रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न सड़कों पर दीवार निर्माण एवं मरम्मत कार्य आवश्यकता के अनुरूप और संतोषजनक ढंग से नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकार द्वारा स्वीकृत बजट राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित नहीं हो पा रहा।

समिति ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रोहड़ू को ज्ञापन सौंपते हुए उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में संगठन के सहयोग से मौके का निरीक्षण करवाने तथा सड़क कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त बैठक में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कथित वृद्धि पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस विषय पर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जनता की शिकायतों का समाधान करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को विभागों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में महिला इकाई ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा, उपाध्यक्ष चम्पा झामटा, कमला देवी (डिम्पल नेगी), वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश समरैक, पिंकी देवी, रामकृष्ण संग्रेल (अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सुंदरनगर), रामचरण कायथ,

The post समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री appeared first on Aadarsh Himachal.

महानाटी के रंग में रंगीं 320 से अधिक महिलाएं, लोकसंस्कृति के साथ दिया नशामुक्ति का संदेश
आदर्श हिमातल ब्यूरों

शिमला । अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दूसरे दिन मां थीम (मदरस अगेंस्ट ड्रग्स) पर महा नाटी का भव्य आयोजन शिमला पुलिस सहायता कक्ष के समक्ष किया गया जिसमें शिमला जिला के विभिन्न आईसीडीएस खंड से 320 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी नाटी में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश की शान नाटी का आनंद लिया।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव अनुपम कश्यप ने महानाटी की थीम मां के तहत ‘मां का संकल्प – समाज का संकल्प’ विषय पर उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई और नशे, विशेषकर चिट्टे, हिंसा, और हर प्रकार के दुर्व्यवहार का डटकर विरोध करने का संकल्प दिलाया। सभी 320 प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने “हर मां की यही पुकार – नशा और अत्याचार से इंकार,” “मा की ममता का यही संदेश – नशे से दूर रहे प्रदेश,” “चिट्टा छोड़ो संस्कार जोड़ो मां के संकल्प से समाज को मोड़ो” और “हर मां की यही पुकार- बेटी पर हिंसा नहीं स्वीकार” जैसे नारों से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और महिलाओं पर होने अत्याचारों बारे जागरूक किया गया।

The post महानाटी के रंग में रंगीं 320 से अधिक महिलाएं, लोकसंस्कृति के साथ दिया नशामुक्ति का संदेश appeared first on Aadarsh Himachal.

जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री, 20 जून को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू,।समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति, ब्लॉक रोहड़ू, जिला शिमला की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष  सूरत राम झामटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  सबीर दास रंगोटा तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष  सतवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों से दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करेंगे, जिन्हें व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, दृष्टि संबंधी चश्मे तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरणों की आवश्यकता है।

समिति ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 जून तक पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाएं, ताकि 20 जून तक प्रस्तावित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0075.mp4

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उषा दिवांत, महिला इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा, कमला देवी, उपाध्यक्ष चंपा झामटा, जीत सिंह, भारत भूषण मेहता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

The post जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री, 20 जून को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर appeared first on Aadarsh Himachal.

सेवा भारती हिमाचल प्रदेश: शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन से समाज सेवा की नई मिसाल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । सेवा भारती हिमाचल प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में अथक प्रयासरत है, जो आपदा में सबसे पहले पहुंचने वाली संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। यह वंचित, पीड़ित और अभावग्रस्त वर्ग के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करती है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करती है। सेवा भारती न केवल समाज की जरूरतों को पूरा करने में सहायक है, बल्कि बच्चों में चरित्र निर्माण, देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना जगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0076.mp4

यहाँ के बच्चे न केवल स्वावलंबी बन रहे हैं, बल्कि अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे हैं। शिमला कार्निवल में सेवा भारती हिमाचल और क्रीड़ा भारती दिल्ली के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा मलखंब का प्रदर्शन एक अद्वितीय पहल है, जो सबके लिए गर्व और उत्साह का अनुभव कराएगा। ये बच्चे हिमाचल के दूरस्थ क्षेत्रों से आकर हमारे साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और हम उनकी शिक्षा, आवास और भोजन की जरूरतों को पूरा करते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत हैं।

हमारा लक्ष्य इन्हें आदर्श नागरिक बनाना है जो समाज के लिए एक सशक्त माध्यम बनें। आपके सहयोग और समर्थन से हम इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और भी प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हैं और उन्हें सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

The post सेवा भारती हिमाचल प्रदेश: शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन से समाज सेवा की नई मिसाल appeared first on Aadarsh Himachal.

दिव्यांगजनों के लिए वाईएचएआई चंडीगढ़ की सर पास ट्रेकिंग टीम कुल्लू पहुंची
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

कुल्लू । समावेशी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दिव्यांगजनों को रोमांचक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई) की चंडीगढ़ राज्य शाखा ने सर पास के लिए विशेष हिमालयी ट्रेकिंग अभियान का आयोजन किया है।

अभियान में शामिल प्रतिभागी कुल्लू के सिओबाग (लेफ्ट बैंक) स्थित वाईएचएआई बेस कैंप पहुंचे, जहां उन्हें ट्रेक से पहले अनुकूलन (एक्लिमेटाइजेशन) और ओरिएंटेशन प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद वाईएचएआई चंडीगढ़ राज्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक राजेश जोगपाल ने ट्रेकिंग दल को रवाना किया।

इस अभियान में 18 दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ स्वयंसेवकों, अनुभवी ट्रेक लीडरों और वाईएचएआई पदाधिकारियों सहित कुल 43 सदस्यीय दल शामिल है। यह दल चार रातें ऊंचाई वाले विभिन्न कैंपों में बिताने के बाद 7 जून को पुनः सिओबाग बेस कैंप लौटेगा।

सर पास हिमालय के सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत ट्रेकिंग स्थलों में से एक माना जाता है। स्थानीय भाषा में ‘सर’ का अर्थ झील या जमी हुई जलराशि होता है। इस दर्रे का नाम शिखर के निकट स्थित एक छोटी मौसमी झील के नाम पर पड़ा है, जो वर्ष के अधिकांश समय बर्फ से ढकी रहती है।

कसोल से शुरू होकर पार्वती घाटी के बरशैणी में समाप्त होने वाला यह ट्रेक घने देवदार के जंगलों, पारंपरिक हिमाचली गांवों, हरे-भरे बुग्यालों, विशाल बर्फीले मैदानों और प्रसिद्ध स्नो-स्लाइड मार्ग से होकर गुजरता है। यही विशेषताएं इसे साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती हैं।

इस अवसर पर राजेश जोगपाल ने कहा कि साहसिक गतिविधियों और ट्रेकिंग के अवसर सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध होने चाहिए, चाहे उनकी शारीरिक स्थिति कैसी भी हो। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, दृढ़ता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं तथा उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

The post दिव्यांगजनों के लिए वाईएचएआई चंडीगढ़ की सर पास ट्रेकिंग टीम कुल्लू पहुंची appeared first on Aadarsh Himachal.