india - Aadarsh Himachal

ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय समिति को 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना धैर्य, लगन और समर्पण का कार्य है। शिक्षकों को एक ही विषय बार-बार समझाकर बच्चों की आयु एवं समझ के अनुरूप उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना पड़ता है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल ने तीन बच्चों से अपनी यात्रा शुरू कर आज एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। यह विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को योग्य नागरिक बनाना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करें तथा भविष्य में अपने क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि स्कूल की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

*जुन्गा क्षेत्र का किया जा रहा विकास सुनिश्चित*

ग्रामीण विकास मंत्री ने जुन्गा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसके विकास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं लंबित योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र को सड़क, पानी व बिजली की मूलभूत व आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आईजीएमसी शिमला एवं अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों का चरणबद्ध ढंग से निपटारा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, क्योंथल स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन तारा चंद जी, बीडीसी उपाध्यक्ष मेहतेंद्र, प्रधान जुन्गा पंचायत रामलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

.0.

The post ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत appeared first on Aadarsh Himachal.

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । शिक्षा मंत्री ने 23 वें वार्षिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। यहां केवल हिमाचल के ही नहीं भारत के कोने-कोने से बच्चे पढ़ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे है। बोर्डिंग स्कूल की वजह से बच्चे कई चीजों के निपुण बन रहे हैं और यहां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव यहां मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिंदगी एक संघर्ष है और जिंदगी की चुनौतियों को जिसने पार कर लिया उसने हमेशा इतिहास लिखा है।

उन्होंने कहा कि रूट्स कंट्री स्कूल की सफलता की कहानी दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम, समर्पण और दूरदर्शी सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में मात्र 21 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह विद्यालय आज लगभग 1,000 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विद्यालय के विकास में सुनील और प्रीति रोहटा के योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि बद्दी जैसे क्षेत्र में एक छोटे से प्रयास को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करना असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने पिछले 23 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सीबीएसई परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा को किफायती बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को अवसर प्रदान करने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में विद्यालय को मिली पहचान को भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्राकृतिक एवं शांत वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल है। छात्रावास व्यवस्था बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है और शिक्षकों एवं अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर प्रदान करें। शिक्षा के साथ खेलकूद, संगीत, कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को महत्व देना भी आवश्यक है।

उन्होंने विद्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को *“विविधता में एकता”* का सुंदर उदाहरण बताया। दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत, बंगाल, गुजरात और लद्दाख तक के विद्यार्थियों का एक ही परिसर में शिक्षा ग्रहण करना राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विशेष रूप से लद्दाख से आने वाले विद्यार्थियों की उल्लेखनीय संख्या का जिक्र करते हुए इसे विद्यालय की व्यापक पहुंच और अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक बताया।

हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने साक्षरता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है। उन्होंने नई पीढ़ी को उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक अवसरों का सदुपयोग करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। रूट्स कंट्री स्कूल जैसे संस्थान बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रूट्स कंट्री स्कूल भविष्य में भी इसी समर्पण, दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ नई ऊंचाइयां हासिल करेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने बताया की वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हर क्षेत्र में सुनिश्चित किये जा रहे हैं। आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए स्कूल पदाधिकारियों एवं विभिन्न हाउस के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। रोहठा को हेड बॉय, अर्शिता मिश्रा को हेड गर्ल, स्टैंजिन सिंगे को वाइस हेड बॉय तथा तान्वी भाटिया को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया है।

विद्यालय में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चार हाउस गठित किए गए हैं।

*विक्टर हाउस* : कप्तान समर प्रताप सिंह, उपकप्तान चोकोयंग, स्पोर्ट्स कप्तान अब्दुल फैज के तथा हाउस मैनेजर ममनाजीत कौर।

*वारियर हाउस* : कप्तान अनुराग ठाकुर, उपकप्तान रिया सैनी, स्पोर्ट्स कप्तान अंजेल खोतला तथा हाउस मैनेजर फोरम।

*क्रूसेडर हाउस* : कप्तान अर्शिता यादव, उपकप्तान अदिराज, स्पोर्ट्स कप्तान रोनित वर्मा तथा हाउस मैनेजर कनुष लोहन।

*पायनियर हाउस* : कप्तान सम्राट सैनी, उपकप्तान ऋषि केश्वरवानी, स्पोर्ट्स कप्तान निंगमाई वांगमो तथा हाउस मैनेजर आलोक राणा।

इस मौके पर विद्यालय समिति द्वारा मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान एसडीएम डॉ मनु वर्मा, खंड विकास अधिकारी स्पर्श,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मेहता,  जिला परिषद् सदस्य रेखा चौहान , स्थानीय पंचायत प्रधान हरि प्रकाश शौकटा, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी सुनील ठाकुर पंचायत, लायक राम औसटा, डायरेक्टर सुनील रोहटा, प्रिंसिपल रूट्स कंट्री स्कूल कृति रोहटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

The post रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता appeared first on Aadarsh Himachal.

फोरलेन टनल निर्माण कार्य की नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट के लिए गठित की कमेटी
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला अनुपम कश्यप ने  फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन भूमिगत टनल से संजौली-भटाकुफर-ढली के आवासीय इलाकों के भवनों में आई दरारों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा फोरलेन कम्पनियों को दिए गए निर्देशों की अनुपालना न करने बारे विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में फोरलेन टनल की ब्लास्टिंग से आवासीय इलाकों में आई दरारों के कारण टनल का निर्माण कार्य बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की की टीम को फोरलेन टनल से प्रभावित क्षेत्र तथा क्षतिग्रस्त भवन, जिनमें दरारें आई हुई है, के निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त किया गया है जिसने टनल व आसपास के क्षेत्र का एक बार दौरा कर लिया है। यह टीम आगामी एक हफ्ते के भीतर अपनी विस्तृत रिर्पोट जिला प्रशासन को सौंप देगी, उसी आधार पर टनल निर्माण से संबंधित आगामी निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के दौरान फोरलेन कम्पनी द्वारा चोरी-छिपे किए जा रहे टनल के निर्माण कार्य का मामला भी प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया, जिस पर उपायुक्त द्वारा दोनों अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई जिसमें सदस्य के रूप में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी वृत तथा तहसीलदार शिमला ग्रामीण शामिल किए गए है। इस कमेटी को फोरलेन टनल निर्माण कार्य की नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिए 22 अक्टूबर को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में एडीएम कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज, फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post फोरलेन टनल निर्माण कार्य की नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट के लिए गठित की कमेटी appeared first on Aadarsh Himachal.

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
केलांग  । उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में पीएसी (PAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के साथ-साथ लाहौल-स्पीति जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत सीवरेज व्यवस्था, कृषि विभाग के अंतर्गत करगा में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना, केलांग में अग्निशमन केंद्र, त्रिलोकीनाथ मैदान के सौंदर्यीकरण तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त एसकेटीटी भूमि अधिग्रहण, सीमा सड़क संगठन (BRO) से संबंधित कार्यों, सड़क किनारे यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास तथा हेलिपोर्ट निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (FRA) और वन संरक्षण अधिनियम (FCA) से संबंधित स्वीकृतियों के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कुकुमसेरी कॉलेज मैदान, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति तथा उदयपुर सिविल अस्पताल से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। वन संरक्षण अधिनियम (FCA) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से पौध सामग्री उपलब्ध करवाने की योजना तथा संबंधित परियोजना की स्वीकृति के विषय पर चर्चा की गई। सर्दियों के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोंधला में शीतकालीन जलापूर्ति व्यवस्था तथा प्रत्येक घर तक एंटी-फ्रीज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिले के 60 विद्यालयों में सोलर पैनल स्थापित करने की योजना की समीक्षा की गई। इसके अलावा तिंदी में पर्यटक सूचना केंद्र के निर्माण एवं उसके पूर्ण होने के बाद संचालन, जिस्पा में क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण, विद्यालयों के लिए ईंधन लकड़ी की व्यवस्था तथा काजा में उच्च ऊंचाई प्रशिक्षण एवं खेल केंद्र (High Altitude and Sports Centre) से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सिस्सू में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना तथा गुस्ख्यार में वन स्टॉप सेंटर भवन के निर्माण से संबंधित विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे।

बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस बैठक में विधायक अनुराधा राणा, एसडीएम कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर ओम प्रकाश, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, डीएसपी केडी शर्मा, तहसीलदार विकास कुमार, नायब तहसीलदार शेर सिंह, बीडीओ मनीष राय, अधिशाषि अभियंता जलशक्ति विभाग अजय गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अश्वनी गुलेरिया, अधिशाषि अभियंता विद्युत विभाग सूर्या शर्मा,सहित राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा appeared first on Aadarsh Himachal.

एसआईआर पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर बात करे कांग्रेस – राकेश जमवाल
‌आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों, आंकड़ों और प्रमाणों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर जनता के बीच भ्रम और आशंकाएं पैदा कर रही है, जबकि मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जमवाल ने कहा कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं लेखक सुरजीत एस. भल्ला ने अंग्रेजी दैनिक द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने विश्लेषण में एसआईआर से जुड़े आंकड़ों और दावों पर महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार वर्ष 2024 में ही लगभग 7.3 करोड़ युवा मतदाता पंजीकृत नहीं थे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया में पहले से मौजूद कमियों को भी गंभीरता से समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों में लगभग 13 करोड़ नाम चिह्नित होने या शामिल नहीं होने के दावे को सीधे तौर पर इतने ही नागरिकों के मताधिकार से वंचित होने का प्रमाण बताना उचित नहीं है। प्रारूप सूची और अंतिम मतदाता सूची में स्पष्ट अंतर होता है। इस दौरान दावे, आपत्तियां, दस्तावेजों का सत्यापन और नियमानुसार सुधार की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण होती है।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि एसआईआर की प्रक्रिया में वास्तव में कितने पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए, ऐसे मामलों के प्रमाण क्या हैं और संबंधित शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटना गंभीर विषय है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच तथा नियमानुसार सुधार सुनिश्चित होना चाहिए।

जमवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग, ईवीएम और मतदाता सूचियों जैसे विषयों पर लगातार राजनीतिक विवाद खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आरोपों की विश्वसनीयता के लिए ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और अपात्र, मृत अथवा दोहरे पंजीकरण जैसी त्रुटियों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत सुधारा जाना चाहिए। मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से होना चाहिए।

जमवाल ने कहा कि कांग्रेस को एसआईआर के संबंध में उठाई गई अपनी आपत्तियों का तथ्यात्मक आधार जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रियाओं पर विश्वास, संस्थागत जवाबदेही और प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा आवश्यक है। राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे जनता को सही जानकारी दें और चुनावी सुधारों पर सार्थक संवाद को प्राथमिकता दें।

The post एसआईआर पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर बात करे कांग्रेस – राकेश जमवाल appeared first on Aadarsh Himachal.

विधायक हरीश जनारथा ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। शिमला शहरी विधायक  हरीश जनारथा ने राजीव गांधी खेल परिसर, संजौली (पुराना एसपीएम ग्राउंड) में रोटारैक्ट, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों ने विधायक हरीश जनारथा से मुलाकात कर खेल परिसर में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया था। विद्यार्थियों के आग्रह पर विधायक ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरबा और डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा भी उपस्थित रहे।

The post विधायक हरीश जनारथा ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह appeared first on Aadarsh Himachal.

शिमला में 500 से अधिक विद्यार्थी बनेंगे ‘विश्व नेता’, 16 से शुरू होगा IIMUN युवा सम्मेलन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । दुनिया के सबसे बड़े युवा-नेतृत्व वाले संगठनों में से एक माने जाने वाले इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आई.आई.एम.यू.एन.) की ओर से शिमला में 16 से 18 अक्तूबर 2026 तक तीन दिवसीय सिटी-लेवल काउंसिल का आयोजन ऑकलैंड हाउस स्कूल में किया जाएगा। कोविड के बाद लंबे अंतराल के पश्चात शिमला लौट रहे इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश भर से 500 से अधिक छात्र प्रतिनिधि एक साझा मंच पर जुटेंगे और स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सम्मेलन में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, प्रधानाचार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। यह आयोजन युवाओं में संवाद, आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संप्रेषण को बढ़ावा देने वाला माहौल तैयार करेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, बहस व चर्चा पर आधारित कमेटी सत्र, समाधान तैयार करने की गतिविधियां, योग, सामाजिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए समापन समारोह शामिल होंगे।

कमेटी सत्रों के दौरान विद्यार्थी विश्व नेताओं की भूमिका निभाएंगे और समाज तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करने वाले ज्वलंत मुद्दों पर व्यवस्थित चर्चा करेंगे। इन विचार-विमर्शों के माध्यम से प्रतिभागियों को अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने, अपनी बात रखने, व्यावहारिक समाधान खोजने तथा अपनी वाक्पटुता और निर्णय क्षमता को निखारने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सम्मेलन का शुभारंभ 16 अक्तूबर को उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसके बाद तीन दिनों तक चर्चाओं और संवादात्मक गतिविधियों का सघन कार्यक्रम चलेगा। 18 अक्तूबर को समापन समारोह में विभिन्न कमेटियों के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को उनकी भागीदारी और योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आई.आई.एम.यू.एन. वर्तमान और भावी नेताओं को सहयोग, संवाद और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य करता है, जिसका आधार भारतीय संस्कृति और मूल्य हैं। संगठन की उपस्थिति 40 देशों के 275 शहरों में है और अपने मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलनों के माध्यम से इसने शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं का एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया है। इसका सम्मेलन प्रारूप विद्यार्थियों को वास्तविक मुद्दों पर विचार करने, आम सहमति की ओर बढ़ने और कार्ययोग्य लक्ष्यों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे कक्षा की पढ़ाई को व्यावहारिक नेतृत्व अनुभव से जोड़ने में मदद मिलती है।

शिमला सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को अलग-अलग पृष्ठभूमि के साथियों से जुड़ने का अवसर देता है। युवाओं को एक साझा मंच पर लाकर यह पहल सूझबूझ भरी चर्चा को प्रोत्साहित करने, दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और आत्मविश्वासी, सामाजिक रूप से जागरूक तथा जिम्मेदार पीढ़ी तैयार करने का प्रयास करती है।

The post शिमला में 500 से अधिक विद्यार्थी बनेंगे ‘विश्व नेता’, 16 से शुरू होगा IIMUN युवा सम्मेलन appeared first on Aadarsh Himachal.

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सीमा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने का दावा करने वाली कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह भारत में किस प्रकार की राजनीतिक व्यवस्था चाहती है। उन्होंने कहा कि जेएनयू की छात्रा एवं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोहरा के बांग्लादेश संबंधी कथित बयान ने कांग्रेस की राजनीतिक दिशा और उसके विरोध प्रदर्शनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के सम्मेलन के लिए जारी वीडियो संदेश में नेहा वोहरा ने कथित तौर पर कहा कि बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन ने उन्हें रास्ता दिखाया और आंदोलनकारियों को लाल सलाम भेजा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ऐसे विचारों से सहमत हैं? यदि नहीं, तो कांग्रेस नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक घटनाक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के आकलन के अनुसार उस दौरान लगभग 1,400 लोगों की मौत हुई हो सकती है। हजारों लोग घायल हुए और अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आईं। ऐसे घटनाक्रम से जुड़े आंदोलन को भारत के युवाओं के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना गंभीर चिंता का विषय है।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ‘पॉलिटिकल रेजिस्टेंस’ की बात करते हैं, लेकिन राजनीतिक प्रतिरोध और अराजकता में स्पष्ट अंतर है। भारत में सत्ता परिवर्तन का रास्ता जनता के जनादेश और संवैधानिक प्रक्रियाओं से होकर गुजरता है, न कि हिंसा और अव्यवस्था से।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव आयोग के विरुद्ध हुए विरोध प्रदर्शनों में नेहा वोहरा की भागीदारी और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी की उपस्थिति को लेकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले ठोस प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है। संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर निराधार सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में नहीं है।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि विभिन्न देशों के आंदोलनों में इस्तेमाल हुए प्रतीकों और नारों को लेकर भी चर्चा हो रही है। ऐसे प्रतीकों का प्रयोग अपने आप में किसी साजिश का प्रमाण नहीं है, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण और कानूनसम्मत रहें।

उन्होंने प्रशांत भूषण से जुड़े कथित हिंसात्मक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी प्रकार के खून-खराबे की वकालत अस्वीकार्य है। ऐसे बयानों की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए और हिंसा का समर्थन करने वाले किसी भी विचार की स्पष्ट निंदा की जानी चाहिए।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस तीन सवालों का जवाब दे—क्या वह बांग्लादेश जैसे हिंसक घटनाक्रम को भारत के लिए आदर्श मानती है, क्या राहुल गांधी नेहा वोहरा के कथित बयान से सहमत हैं और क्या कांग्रेस शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक विरोध के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है?

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक विरोध का सम्मान करती है, लेकिन हिंसा और अराजकता का महिमामंडन स्वीकार नहीं करेगी। भारत का लोकतंत्र संविधान, जनादेश और कानून के शासन से मजबूत होगा, न कि राजनीतिक अस्थिरता से।

The post बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

विश्व शरीर रचना दिवस पर एम्स बिलासपुर ने देहदान संकल्पकर्ताओं को किया सम्मानित
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

बिलासपुर । शरीर रचना विभाग ने विश्व शरीर रचना दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए देहदान का संकल्प लेने वाले व्यक्तियों के सम्मान में ‘देहदानी वंदन समारोह’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में 34 देहदान संकल्पकर्ताओं के साथ उनके परिजनों, संकाय सदस्यों और एमबीबीएस विद्यार्थियों ने भाग लिया।

एम्स बिलासपुर की ओर से कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह ने समाज के प्रति इस योगदान के लिए देहदान संकल्पकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शरीर रचना विभागाध्यक्ष

डॉ. निधि पुरी ने चिकित्सा विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना समझने तथा मानव शरीर के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान संकल्पकर्ताओं ने अपने अनुभव और देहदान का निर्णय लेने के बाद सामने आई सामाजिक चुनौतियाँ साझा कीं। उन्होंने मृत्यु के बाद भी समाज की सेवा करने की इच्छा व्यक्त करते हुए देहदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उनके अनुभवों ने इस संकल्प में निहित उदारता और जनसेवा की भावना को उजागर किया।

एम्स बिलासपुर में स्वैच्छिक देहदान कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में देहदान समिति के गठन के साथ हुई थी। तब से अब तक 79 व्यक्ति देहदान का संकल्प ले चुके हैं।

शरीर रचना विभाग के अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. संजय शर्मा ने संकल्पकर्ताओं की प्रतिबद्धता और उनके परिवारों के महत्वपूर्ण सहयोग की सराहना की। उन्होंने स्वैच्छिक देहदान के प्रति समाज में जागरूकता और समझ बढ़ाने का आह्वान किया।

The post विश्व शरीर रचना दिवस पर एम्स बिलासपुर ने देहदान संकल्पकर्ताओं को किया सम्मानित appeared first on Aadarsh Himachal.

ड्रोन निर्माण, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष-समय के मॉडल और एआई आधारित भूस्खलन चेतावनी प्रणाली रहे आकर्षण का केंद्र
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला ।  ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं नवोन्मेषी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।

जयपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JUIT), वाकनाघाट, सोलन के कुलपति राजेंद्र कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए ड्रोन, रोबोटिक हाथ, इंटरैक्टिव ड्रोन एरिना, वॉर्टेक्स टनल और ब्रह्मांडीय पैमाने से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने एक लचीली शीट के माध्यम से अंतरिक्ष-समय के मुड़ने की अवधारणा को प्रदर्शित किया। इसके अलावा वार्प स्पेस, डार्क मैटर, डार्क एनर्जी, बाह्य ग्रहों और अंतरिक्ष में मानव जीवन की संभावनाओं से जुड़े विषयों को भी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्वायत्त स्वार्मिंग तकनीक, क्वांटम कंप्यूटिंग, चिकित्सा में नैनो टेक्नोलॉजी, पीजोइलेक्ट्रिक ऊर्जा उत्पादन और हाइड्रोपोनिक्स पर आधारित परियोजनाओं ने विद्यार्थियों की तकनीकी समझ को प्रदर्शित किया। एआई आधारित प्रारंभिक भूस्खलन चेतावनी प्रणाली विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिसमें आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने जीन एडिटिंग और जीन नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रकाश, गति, चुंबकत्व, मानव शरीर और ग्रहों से संबंधित सरल एवं संवादात्मक प्रयोग प्रस्तुत किए, जबकि बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने तंत्रिका तंत्र, स्मार्ट मशीनों और उन्नत इंजीनियरिंग जैसे जटिल विषयों पर काम किया। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिक प्रयोगों से जोड़ने तथा अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा को नए आयाम देने का अवसर प्रदान किया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपने वैज्ञानिक ज्ञान, बल्कि मॉडल निर्माण, टीमवर्क, प्रस्तुतीकरण और समस्या समाधान की क्षमता का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पोलो हॉकी मैच का आयोजन भी किया गया, जिसने विज्ञान और नवाचार के साथ खेल भावना तथा सर्वांगीण विकास के महत्व को रेखांकित किया।

The post ड्रोन निर्माण, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष-समय के मॉडल और एआई आधारित भूस्खलन चेतावनी प्रणाली रहे आकर्षण का केंद्र appeared first on Aadarsh Himachal.