Recipes - Aadarsh Himachal

टी. एस. नेगी कॉलेज में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रिकांगपिओ, किन्नौर| टी. एस. नेगी राजकीय महाविद्यालय, रिकांगपिओ में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से आए विद्वान, शोधकर्ता एवं छात्र शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन का उद्घाटन किया।कुलपति ने अपने उद्घाटन भाषण में उच्च शिक्षा में बहुविषयक सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए हाल ही में स्थापित पाँच नए अनुसंधान केंद्रों का परिचय कराया। इनमें ग्रीन एनर्जी, नैनो टेक्नोलॉजी, पहाड़ी संस्कृति, भारतीय गणित और दूरस्थ शिक्षा केंद्र शामिल हैं।

इस सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में प्रो.बी. एस. चौहान ने डिजिटल उपकरणों द्वारा शिक्षा और शोध में नवाचार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपनी पुस्तक Concepts of Longevity of Life के मुख्य विषयों को साझा किया, जिसमें जीवन शैली, तनाव प्रबंधन और दीर्घायु विज्ञान शामिल हैं। रूस की डॉ. इरीना दानिलोवा ने रूस और भारत की वेलनेस परंपराओं का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया, इसके अतिरिक्त, कई अन्य विद्वानों ने वैश्वीकरण, जनजातीय विकास और हिमालयी संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए। इस सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर लगभग 200 प्रतिभागी स्थल पर उपस्थित रहे जबकि 500 से अधिक ऑनलाइन जुड़े, पूर्व-सम्मेलन कार्यशालाओं में 4,000 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

The post टी. एस. नेगी कॉलेज में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ appeared first on Aadarsh Himachal.

वीरेंद्र कंवर ने करवाया कुटलैहड़ का अथाह विकास, प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री: अनुराग ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

ऊना: प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ आज विकास की राह में काफी आगे बढ़ गया है। बड़े-बड़े भवन, आधुनिक सुविधाएं वीरेंद्र कंवर की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विकास का पूरा श्रेय वीरेंद्र कंवर को जाता है, जिन्होंने अपने विस क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात प्रयास किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा जिला ऊना में रेलवे का विस्तार हुआ है तथा अब रेल लाइन को तलवाड़ा तक पहुंचाने का कार्य भी पूरा होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई है। 200 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च कर देश के सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड का वैक्सीन लगवाया गया। कोविड महामारी के दौरान कोई भूखा न सोए, इसके लिए देश के 80 करोड़ लोगों को 28 माह तक फ्री राशन उपलब्ध करवाया गया। यही नहीं प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत निर्धन व्यक्तियों के बैंक खाते खोले गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रति वर्ष किसानों को 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार ने भरपूर मदद की है। बिलासपुर में एम्स बनकर तैयार है तथा जिला ऊना में 550 करोड़ रुपए की लागत से पीजीआई का अस्पताल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ की लागत से ट्रिपल आईटी बनकर तैयार है, जिसका लोकार्पण जल्द ही किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बंगाणा में 25 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनाया जा रहा है और बंगाणा में ही 5 करोड़ रुपए की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गृहिणी सुविधा तथा हिमकेयर जैसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिससे प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है।

कुटलैहड़ बना बड़े-बड़े भवनों का क्षेत्र

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ आज बड़े-बड़े भवनों का क्षेत्र बन गया है। बंगाणा में ही मिनी सचिवालय, बीडीओ कार्यालय, 50 बेड के अस्पताल का नया भवन, थाना कलां अस्पताल का नया भवन, उप रोजगार कार्यालय, फायर सब स्टेशन तथा 13 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बरनोह में पशुओं के लिए जोनल अस्पताल, डंगेहड़ा में मुर्राह प्रजनन फार्म, बसाल में डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र खोला गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने थाना कलां में जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग का मंडल खोला गया है, जबकि बसाल में पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के उपमंडल खोले गए हैं, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से बड़े-बड़े रास्ते, पंचवटी पार्क, मोक्षधाम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर झील बनने के कारण कुटलैहड़ विस क्षेत्र दो भागों में बंट गया था। वर्तमान सरकार ने कुटलैहड़ में पर्यटन के विकास के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का ट्रायल सफल रहा है। चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग का ट्रायल भी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने कुटलैहड़ के विकास को नई दिशा दी है।

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां भी लगाई गई तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही प्रदेश व कुटलैहड़ में हुए विकास पर आधारित वृतचित्र भी दिखाए गए।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिप सदस्य सत्या देवी, चरणजीत शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, सुरेंद्र हटली, मदन राणा, बलवंत ठाकुर, देवराज शर्मा, सुमित शर्मा, इंदु बाला दड़ोच, कैप्टन प्रीतम डढवाल, एमआर दड़ोच, मास्टर रमेश शर्मा, शकुंतला देवी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एव गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post वीरेंद्र कंवर ने करवाया कुटलैहड़ का अथाह विकास, प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री: अनुराग ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

धुंधला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

ऊना: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा बंगाणा ब्लाक के धुंधला गांव में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें युवक मण्डल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर लोगों को जागरूक संदेश दिया।

नेहरू युवा केन्द्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया गया है ताकि देश का हर नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाकर देश के विकास के प्रति अपनी बचनबद्धता का सनकल्प निभाएं। नेहरू युवा केंद्र युवक मण्डल विकासार्थ कार्यक्रम शुरू कर रहा है जिसके तहत 200 गांवो का भृमण किया जाएगा। जिन गांवों में युवक मण्डल नही हैं वहां पर नए युवक मण्डल बनाये जाएंगे।

इस मौके पर गांव धुंधला के आईटीबीपी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर अमरनाथ व बार्ड पंच योगराज, अमरनाथ, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, यूथ लीडर्स रजत, नेहरू युवक मण्डल बुधान से प्रिंस, यूथ लीडर विवेक, भगत सिंह, युवक मण्डल के सदस्य अभिषेक सहित यूथ क्लब के युवा उपस्थित रहे।

The post धुंधला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश appeared first on Aadarsh Himachal.