News - Aadarsh Himachal

हरित सवारी से डीजल बसों की अपेक्षा निगम को 24 दिन में 19,31,955 रुपए का शुद्ध मुनाफा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला ।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रदेश में स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल के सुपरिणाम अब मंडी में भी नजर आ रहे हैं। जिला के लिए 25 नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। इनके संचालन से जहां यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर की सुविधा मिल रही है, वहीं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आय बढ़ाने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

प्रदेश सरकार ने अगले पांच वर्षों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम की परिचालन लागत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में इससे ऊर्जा लागत में लगभग 12 से 13 रुपये प्रति किलोमीटर तक की बचत हो रही है। ईंधन एवं परिचालन व्यय में कमी के साथ-साथ इससे सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की समग्र दक्षता में भी सुधार हो रहा है।

महत्वपूर्ण रूट पर मिल रही इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से मंडी जिला को 25 ई-बसों की सौगात दी थी। इसके बाद जिला में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अनेक महत्वपूर्ण रूट पर किया जा रहा है। इनमें लंबी दूरी की मंडी-शिमला, मंडी-पालमपुर, मंडी-शिमला-तुलाह, मंडी-चंडीगढ़ के साथ ही लोकल रूट मंडी-सुंदरनगर, मंडी-बटाहर, मंडी-तांदी, मंडी-पाली, मंडी-रोपा, मंडी-रिवालसर-नैनादेवी, मंडी-कोट, मंडी-कोटली, मंडी-माहन तथा मंडी-दुर्गापुर इत्यादि शामिल हैं।

यात्रियों को भा रही शांत और आरामदायक सवारी

इलेक्ट्रिक बसों को लेकर यात्रियों में उत्साह है। मंडी के ज्वालापुर निवासी इंद्र ठाकुर ने मंडी से शिमला की यात्रा इलेक्ट्रिक बस में की और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफर बहुत अच्छा और आरामदायक रहा। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता। राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है, इसके लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार।

वंशिका जम्वाल ने मंडी से दुर्गापुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस में सफर को सुखद अनुभव बताया। यह बस सामान्य बसों की तुलना में काफी बेहतर है और सीटें भी आरामदायक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और अधिक रूट पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा मिल सके।

वहीं जसवंत कुमार ने मंडी से तुलाह तक इलेक्ट्रिक बस में सफर पर कहा कि बस में बैठने के बाद किसी तरह का शोर महसूस नहीं होता और यात्रा काफी आरामदायक रहती है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

कोटली निवासी किरण राणा ने इलेक्ट्रिक बसों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने आम जनता के लिए बहुत अच्छी सुविधा प्रदान की है। सीटें आरामदायक होने से यात्रा अनुभव बेहतर हो जाता है।

मंडी इकाई में ₹11.34 लाख की बचत

निगम  के बेड़े में शामिल पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें अब मुनाफे का सौदा साबित हो रही हैं। हरित राज्य के संकल्प को गति देते हुए निगम की मंडी और सुंदरनगर इकाइयों ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से महज 24 दिनों के भीतर लाखों रुपये की बड़ी वित्तीय बचत दर्ज की है। निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह के अनुसार, 17 अगस्त, 2026 से 10 सितम्बर, 2026 की अवधि में दोनों डिपो में इलेक्ट्रिक बसों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

मंडी डिपो के तहत इस अवधि में 60,060 किलोमीटर की दूरी इन 15 बसों ने तय की, जिस पर कुल चार्जिंग खर्च 7,95,795 रुपए आया।  इन्हीं रूटों पर पहले पारंपरिक डीजल बसें चलाई जा रही थी, तो इतने ही दूरी पर ईंधन का कुल खर्च 19,30,055 रुपए बैठ रहा था। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से मंडी इकाई को 11,34,260 रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

सुंदरनगर इकाई में भी चमका राजस्व

सुंदरनगर डिपो में भी 10 इलेक्ट्रिक बसों ने कुल 35,044 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान बिजली चार्जिंग पर मात्र 2,10,037 रुपए का खर्च आया, जबकि डीजल बसों के संचालन पर ईंधन का व्यय 10,07,732 रुपए हो रहा था। सुंदरनगर इकाई को भी 7,97,695 रुपए का बंपर लाभ प्राप्त हुआ है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता

निगम प्रबंधन के मुताबिक, दोनों इकाइयों को मिलाकर निगम ने इस अल्प अवधि में कुल 19,31,955 रुपए की बचत की है। डीजल के मुकाबले बिजली की कम लागत और शून्य प्रदूषण के कारण ये बसें पर्यावरण अनुकूल भी साबित हो रही हैं। निगम का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों का दायरा बढ़ाना है।

*चार्जिंग ढांचा भी हो रहा मजबूत*

इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए जिले में चार्जिंग अवसंरचना को भी विकसित किया जा रहा है। मंडी बस स्टैंड और मंडी वर्कशॉप तथा सुंदरनगर बस स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं, जबकि जंजैहली में प्रस्तावित है। चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का विस्तार केवल परिवहन सुविधा में सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। इन बसों के संचालन से कार्बन उत्सर्जन कम करने, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने और स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

The post हरित सवारी से डीजल बसों की अपेक्षा निगम को 24 दिन में 19,31,955 रुपए का शुद्ध मुनाफा appeared first on Aadarsh Himachal.

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली स्थित बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। वे गुरुवार को बाबा बोदल शाह छिंज मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने बाबा बोदल शाह मंदिर के भवन, परिसर और हाल के निर्माण की सराहना की और इसके लिए मेला समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंदिर और मेले से जुड़े ऐसे आयोजन क्षेत्र की आस्था और सामाजिक परंपराओं से जुड़े हैं। बाबा बोदल शाह छिंज मेला लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए आपसी मेलजोल का अवसर रहा है। उन्होंने कहा कि छिंज और मेले नई पीढ़ी को भी अपनी लोक परंपराओं से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने दंगल के आयोजन के लिए अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में एक लाख रुपये का चेक मेला समिति को भेंट किया। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए समिति और स्थानीय लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हरोली में विकास का लक्ष्य आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य तैयार करना है। बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और आगे बढ़ने के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आज हरोली में जो सुविधाएं तैयार हो रही हैं, उनका लाभ आने वाले समय में यहां के बच्चों और युवाओं को मिले और वे एक बेहतर हरोली में अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ स्थानीय परंपराओं और सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना भी जरूरी है। हम उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

बाबा बोदल शाह छिंज मेला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल और सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मेले के समापन समारोह में शामिल होने और दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समिति ने स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में एक लाख रुपये देने के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

छिंज मेले में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, हरोली एससी मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल जस्सा, लोअर भदसाली पंचायत के प्रधान सूरम सिंह, अप्पर भदसाली की प्रधान सुषमा, एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

The post बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री appeared first on Aadarsh Himachal.

“नशामुक्त भारत मोदी की गारंटी”—पंजाब पहुंचे जयराम ठाकुर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी का किया आह्वान
,आदर्श हिमाचल ब्यूरों

नंगल/श्री आनंदपुर साहिब/गढ़शंकर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर  पंजाब के दौरे पर रहे। इस दौरान वह नंगल, श्री आनंदपुर साहिब और गढ़शंकर में आयोजित नशा विरोधी यात्राओं में शामिल हुए। श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर जय राम ठाकुर ने दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के तप, त्याग और शौर्य की साक्षी रही धरती श्री आनंदपुर साहिब के पवित्र गुरुद्वारे में शीश नवाकर अरदास की, गुरु का आशीर्वाद लिया एवं सभी देशवासियों के मंगल की कामना की।

नशा विरोधी यात्रा के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई की तैयारी है और इस लड़ाई को जनआंदोलन का रूप देकर ही नशे के खिलाफ प्रभावी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने सभी लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़कर नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने का आह्वान किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्त भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल की है, उसी तरह नशे के खिलाफ भी प्रभावी लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक देशवासी को अपनी भूमिका निभानी होगी। नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज श्री आनंदपुर साहिब समेत अन्य स्थानों पर आयोजित नशा विरोधी यात्रा में लोगों का उत्साह देखकर स्पष्ट है कि पंजाब की जनता नशे के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। नशा हारेगा और देश जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत और नशामुक्त पंजाब का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो युवाओं को नशे से दूर रखने में भी मदद मिलेगी। लेकिन वर्तमान की पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। यह तभी संभव होगा जब पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार होगी। पंजाब में रोजगार और विकास को गति देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, जिसमें भगवंत मान की सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जब वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो गृह विभाग की बैठक में यह तथ्य सामने आया कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में नशे की तस्करी के मामलों में बंद आरोपियों में बड़ी संख्या अन्य राज्यों के लोगों की भी थी। यह स्पष्ट था कि नशे की समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है और इसके लिए अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई आवश्यक है। इसी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली की सरकारों के साथ मिलकर संयुक्त टीमें गठित कीं। इन संयुक्त प्रयासों का व्यापक प्रभाव देखने को मिला और नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई को मजबूती मिली। सीमावर्ती राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, नशे के तस्करों पर कठोर कार्रवाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

The post “नशामुक्त भारत मोदी की गारंटी”—पंजाब पहुंचे जयराम ठाकुर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी का किया आह्वान appeared first on Aadarsh Himachal.

भारत की युवा शक्ति से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था: हेलसिंकी अध्ययन प्रवास पर विधानसभा अध्यक्ष पठानियां
आदर्श हिमाचल ब्यूरो,

शिमला। अध्ययन प्रवास को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां गत रात्रि इटली के प्रसिद्ध शहर मिलान से वायुमार्ग द्वारा फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी पहुँचे। पठानियां 21 से 25 सितंबर तक मिलान के अध्ययन प्रवास पर रहे।

मिलान फैशन, डिजाइन, खूबसूरती, इतिहास और आर्थिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे विश्व की फैशन एवं डिजाइन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। अपने प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं एवं विकास मॉडल का अध्ययन किया तथा भारत और हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उनका तुलनात्मक अवलोकन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि मिलान सपनों से भी अधिक सुंदर शहर है। उन्होंने कहा कि इस शहर को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने में यहां के वास्तुकारों और शिल्पकारों का अतुलनीय योगदान रहा है।

अध्ययन प्रवास के दौरान पठानियां ने भारतीय समुदाय के लोगों तथा स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। भारतीय समुदाय से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उनका मूल देश है और विदेशों में अर्जित धन का निवेश देश में किया जाना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और देश में युवाओं की बड़ी आबादी हमारी महत्वपूर्ण ताकत है। इस युवा शक्ति का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करते हुए भारत को समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश को विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष 23 से 24 सितंबर तक फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद उनका फिनलैंड के प्रसिद्ध शहर रोवानीमी जाने का कार्यक्रम है। रोवानीमी को फिनलैंड के लैपलैंड क्षेत्र की राजधानी माना जाता है तथा इसे सांता क्लॉज के आधिकारिक गृह नगर के रूप में भी जाना जाता है। आर्कटिक सर्कल के निकट स्थित यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, उत्तरी रोशनी और विशिष्ट पर्यटन आकर्षणों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

पठानियां 25 और 26 सितंबर को रोवानीमी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे।

The post भारत की युवा शक्ति से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था: हेलसिंकी अध्ययन प्रवास पर विधानसभा अध्यक्ष पठानियां appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचली जनता त्रस्त और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ₹35,555 करोड़ के ऋण लेने मे मस्त : कुमार सुमीत शर्मा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

ऊना । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले और वित्तीय कुप्रबंधन वाले मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2026 तक बकाया ऋण ₹1,01,863 करोड़ पहुंच चुका था। अभी तक का ऋण 1.10 लाख करोड़ पार कर चुका है।

सुमीत ने बताया कि हाल ही में विधानसभा सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने लिखित जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्ष में उनकी सरकार ने ₹35,555 करोड़ का नया ऋण उठाया है। मायने जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री सहित उनके मित्र मस्त हैं।

सुमीत ने आंकड़ों सहित सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ये आंकड़े प्रदेश की आर्थिक स्थिति की गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी उधारी लेने के बावजूद हिमाचल की जनता को मिला क्या? कितने नए उद्योग लगे, कितने बड़े अस्पताल बने, कितने नए शिक्षण संस्थान खुले, कितने स्थायी रोजगार पैदा हुए और कितनी महिलाओं को समाजिक योजना के तहत 1500 प्रति महीना आर्थिक लाभ दिया और किसान की आय को बढ़ाने के लिए कहाँ दूध कहे हुए दाम पर खरीदा यही नहीँ आधारभूत ढांचा सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए कौन से विकास कार्य शुरू किए और प्रदेश की आय बढ़ाने वाली कितनी नई परिसंपत्तियां खड़ी हुईं?

सुमीत ने कहा कि कर्ज लेने की रफ्तार चालू वित्त वर्ष में भी नहीं रुकी। जुलाई 2026 तक सरकार ₹2,800 करोड़ का ऋण उठा चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीति “कर्ज लो,मित्रों को लाभ दो और अगली पीढ़ी पर बोझ छोड़ जाओ” बनकर रह गई है।

सुमीत ने कहा कि सरकार यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कि पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं यह तर्क दे चुके हैं कि पूर्व सरकार से मिले ऋण की किस्तें चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को नया ऋण उठाना पड़ रहा है। लेकिन इससे यह सवाल समाप्त नहीं होता कि प्रदेश की आय बढ़ाने और कर्ज पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए।

सुमीत ने कहा कि हिमाचल की जनता के नाम पर लिया गया प्रत्येक रुपया जनता का दायित्व है। आज लिया गया ऋण आने वाली सरकारों और प्रदेश की भावी पीढ़ियों को ब्याज सहित चुकाना पड़ेगा।

प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकार को आंकड़ों से भागने के बजाय जनता को हिसाब देना चाहिए—इतना कर्ज लेने के बाद हिमाचल को आखिर मिला क्या?

The post हिमाचली जनता त्रस्त और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ₹35,555 करोड़ के ऋण लेने मे मस्त : कुमार सुमीत शर्मा appeared first on Aadarsh Himachal.

शूलिनी यूनिवर्सिटी ने सनहोल पंचायत के साथ मिलकर बड़े पर पौधारोपण अभियान चलाया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी ने सनहोल ग्राम पंचायत के साथ मिलकर एक बड़ा पौधारोपण अभियान चलाया, जिसमें 300 से ज़्यादा छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अभियान का मकसद एक हरा-भरा और सेहतमंद माहौल बनाना था; इसके तहत सनहोल में अलग-अलग तरह के 600 से ज़्यादा पौधे लगाए गए।

यूनिवर्सिटी की लैंडस्केपिंग टीम ने, जिसकी अगुवाई सुरेश शर्मा कर रहे थे, इस पहल में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्थानीय माहौल के हिसाब से सही पौधों को चुना और पौधारोपण के लिए सही जगहें तय करने में मदद की। छात्रों ने पौधे लगाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी और समुदाय से जुड़ाव का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

सनहोल ग्राम पंचायत की प्रधान, शारदा देवी ने गाँव को सहयोग देने के लिए शूलिनी यूनिवर्सिटी का आभार जताया और छात्रों व फैकल्टी सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, शूलिनी यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर (सस्टेनेबिलिटी) श्रीमती पूनम नंदा ने कहा, “यह इस सेमेस्टर का पहला पौधारोपण अभियान था, और हमारे छात्रों ने जो ज़बरदस्त उत्साह दिखाया, वह वाकई हौसला बढ़ाने वाला है। उनकी सक्रिय भागीदारी पर्यावरण और हमारे आस-पास के समुदायों के प्रति बढ़ती ज़िम्मेदारी की भावना को दर्शाती है।

इस अभियान ने छात्रों को क्लासरूम की पढ़ाई से हटकर पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास पर केंद्रित पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने का मौका भी दिया।

The post शूलिनी यूनिवर्सिटी ने सनहोल पंचायत के साथ मिलकर बड़े  पर पौधारोपण अभियान चलाया appeared first on Aadarsh Himachal.

गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते MDR-66 मार्ग पर रात्रिकालीन यातायात रहेगा बंद
मालविका सिंह

शिमला। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत आदेश जारी करते हुए MDR-66 मार्ग पर RD 03/965 स्थित कोम्बरमेयर ब्रिज (लिफ्ट के समीप) को 23 सितंबर और 24 सितंबर, 2026 की रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह मार्ग ब्रिज गर्डर की लॉन्चिंग/स्थापना के कार्य के चलते बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के शिमला शहरी मंडल द्वारा मार्ग बंद करने का अनुरोध किया गया था, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला की संस्तुति के बाद जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

मार्ग बंद रहने के दौरान वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों, जिसमें विक्ट्री टनल और टॉलैंड मार्ग शामिल हैं, से यातायात पुलिस के निर्देशानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

उपायुक्त ने संबंधित कार्यदायी एजेंसी को मार्ग बंद करने के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव चेतावनी संकेत, ब्लिंकर/फ्लैशर, कोन तथा अन्य यातायात नियंत्रण उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पर्याप्त श्रमिक, फ्लैगमैन, वॉचमैन और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आदेश में कार्यदायी एजेंसी को यातायात पुलिस, स्थानीय प्रशासन तथा संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और आपातकालीन वाहनों, जिसमें एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं पुलिस वाहन शामिल हैं, की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कार्य अवधि के अतिरिक्त सड़क पर मशीनरी, निर्माण सामग्री अथवा अन्य किसी प्रकार का अवरोध अनावश्यक रूप से न रखा जाए। मार्ग बंद होने की सूचना MLA क्रॉसिंग, विक्ट्री टनल, टॉलैंड और रैवन्सवुड सहित प्रमुख स्थानों पर अग्रिम रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं आम जनता से यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

The post गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते MDR-66 मार्ग पर रात्रिकालीन यातायात रहेगा बंद appeared first on Aadarsh Himachal.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में विकास के सारे काम रोके, चौतरफा अराजकता और बदहाली : जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

कांगड़ा/बैजनाथ । विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला सुक्खू सरकार में पूरी तरह बदहाल है। नए काम तो छोड़िए, पूर्व सरकार के समय के जो काम थे, उन्हें भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उनका बजट रोक दिया गया या डायवर्ट कर दिया गया। जो सड़कें टूटी हुई थीं, वे आज भी टूटी हुई हैं। जो काम जहां था, वहीं ठहरा हुआ है। कांगड़ा के लिए पूर्व सरकार में जो भी योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई थीं, वे बंद हैं। पूर्व सरकार के समय बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक मुल्क राज प्रेमी ने जो भी मांगा, वह दिया गया। स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, जिसकी मांग की गई, सब कुछ मिला। लेकिन तालाबंदी में माहिर मुख्यमंत्री ने सत्ता में आते ही ज्यादातर संस्थानों को डीनोटिफाई कर दिया। आईटीआई सकड़ी का भवन बनकर तैयार है, लेकिन ताला अभी तक लगा है। छोटा भंगाल में मिनी सचिवालय बनकर तैयार है, लेकिन वहां पर भी ताला लटका हुआ है। बस अड्डे का काम रोका गया है। आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला बंद होने के कगार पर है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में जहां देखो, वहां व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार की तालाबंदी नजर आती है। इसका कारण है कि यह सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना और तालाबंदी की नीयत के साथ ही आगे बढ़ रही है। जब हमारी सरकार आई थी तो हमने अपनी पहली कैबिनेट में वृद्धावस्था पेंशन का दायरा बढ़ाने के लिए बुजुर्गों की आयु और आय सीमा हटाई थी, जिसकी वजह से प्रदेश में चार लाख नए पेंशनर जुड़े और सामाजिक सुरक्षा पर हर साल 1400 करोड़ रुपए खर्च हुए। सहारा, शगुन, स्वावलंबन, गृहिणी जैसी योजनाएं चलाईं। बिजली और पानी के बिल माफ किए। बसों में मातृशक्ति के लिए किराया आधा किया। चुनाव से पहले हमने किसी भी चीज की गारंटी नहीं दी थी, लेकिन जो प्रदेशवासियों के हित के लिए, मातृशक्ति के भले के लिए और बुजुर्गों के स्वाभिमान के लिए जरूरी था, वह हमने किया, क्योंकि हमारी नीयत में हर प्रदेशवासी को सुख, समृद्धि, स्वाभिमान और स्वावलंबन देने की थी। हमने किया, जिसकी वजह से बेसहारा लोगों को सहारा मिला और बीमार लोगों को इलाज से नया जीवन। कितनी बेशर्मी की बात है कि मुख्यमंत्री इसे भी रेवड़ी कहकर अपनी निम्न स्तर की सोच का प्रदर्शन करते हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी हार निश्चित देखकर यह तय कर लिया था कि पंचायत चुनाव नहीं करवाएंगे। उसके लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक साजिशें कीं। हमने भी तय किया कि पंचायत चुनाव करवाकर रहेंगे। इसके लिए हमने उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी। हमने पंचायत के चुनाव कोविड जैसी महामारी के दौरान भी करवाए, क्योंकि लोकतंत्र की इस मौलिक इकाई का हम गला नहीं घोंट सकते। न्यायालय ने हमारी बात मानी और सुक्खू सरकार को 2026 से पहले सभी चुनाव संपन्न करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव हुए, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की चौतरफा जीत हुई और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जीत प्रदेशवासियों के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है। नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा पड़ा है। बड़े अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के समय में जो भारत की अर्थव्यवस्था ‘फ्रैजाइल फाइव’ थी, वह ‘टॉप फोर’ तक पहुंची। देश नक्सल मुक्त हुआ, धारा 370 हटी, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। हम सभी चंद्रयान से लेकर गगनयान तक की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साक्षी बने। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को धूल चटाई, बल्कि भारत की रणनीतिक कुशलता और आत्मरक्षा प्रणाली में हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए पूर्व सरकार द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ, बस प्रदेश सरकार को 30 करोड़ रुपए जमा करने हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वह पैसे नहीं जमा कर रहे हैं। दूसरी तरफ अपने लिए 50 करोड़ से हाई-फाई कार्यालय बनवा रहे हैं। काम करने के लिए कार्यालय नहीं, सही नीयत और सकारात्मक दृष्टिकोण चाहिए। दुर्भाग्य से वह मुख्यमंत्री के अंदर नहीं है। इसी कार्यालय में बैठकर हमने पिछली सरकार में हजारों संस्थान खोले, जनहित की दर्जनों योजनाएं चलाकर प्रदेश के लाखों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। उसी कार्यालय से मुख्यमंत्री सुक्खू ने हजारों की संख्या में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बंद किए और सैकड़ों की संख्या में शराब के नए ठेके खोले।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी हमें रुकना नहीं है। एकजुट होकर सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का इसी तरह सूपड़ा साफ करना है। यह पता चले कि हिमाचल में झूठी गारंटियां देने वालों और झूठ बोलने वालों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। इस दौरान कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तथा सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी रहे मुल्क राज प्रेमी, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री लोकेंद्र कपूर, जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक घनश्याम शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में विकास के सारे काम रोके, चौतरफा अराजकता और बदहाली : जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और उपलब्धियों का दम
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल, कला और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम दो चरणों—वैरायटी एंटरटेनमेंट प्रोग्राम और सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस—में आयोजित किया गया। फॉर्म III से V के विद्यार्थियों ने ‘द विजार्ड ऑफ ओज़’ की संगीतमय प्रस्तुति, पियानो वादन, कोयर प्रस्तुतियों तथा कश्मीर, हरियाणा और संबलपुर के लोकनृत्यों के माध्यम से दर्शकों की सराहना बटोरी।

मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटक ‘पानी आ गया’ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रहा। नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रस्तुत किया गया।

सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती स्मारकी सामंतरॉय की रिपोर्ट से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और समग्र विकास पर विद्यालय के प्रयासों को रेखांकित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती स्मारकी सामंतरॉय ने कहा, “स्पीच डे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उत्सव है। हमारे विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्य अतिथि डॉ. दीपाली धौल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं संस्कृत विभाग की चेयरपर्सन, ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की।

डॉ. धौल ने कहा, “शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने का आत्मविश्वास, समझने की संवेदनशीलता और अपनी बात रखने का साहस विकसित करती है। आज की प्रस्तुतियों में अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान, धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

The post ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और उपलब्धियों का दम appeared first on Aadarsh Himachal.

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमरा ने  अपने 49 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में 60 छात्राओं को नोटबुक भेंट की ।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा भी उनके साथ उपस्थित रही,विद्यालय की प्रधानाचार्य व स्टाफ ने स्कूल की तरफ से हिमांशु कुमरा का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया व उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

The post जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक appeared first on Aadarsh Himachal.