पंचायती राज चुनाव - Aadarsh Himachal

जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया, मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर नए चुनाव करवाएं : डॉ. राजीव बिंदल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

नाहन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश और आक्रोशित है। इन चुनाव परिणामों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता अब परिवर्तन चाहती है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश का युवा, बेरोजगार, किसान, बागवान, कर्मचारी, व्यापारी, सेवानिवृत्त वर्ग और समाज का हर वर्ग आज कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान है। यही जनाक्रोश चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है। नगर निगम चुनावों में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार विजय प्राप्त की, वहीं जिला परिषदों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने व्यापक जनसमर्थन हासिल कर अपना दबदबा स्थापित किया है।

उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय भाजपा की नहीं बल्कि जनविश्वास, जनआक्रोश और जनादेश की विजय है। जनता ने विकास, सुशासन और जवाबदेही के पक्ष में मतदान किया है तथा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को नकार दिया है।

डॉ. बिंदल ने सिरमौर जिला का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने 17 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब सिरमौर जिला परिषद में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस केवल तीन सीटों तक सिमट गई जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। उन्होंने कहा कि सिरमौर की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह वर्तमान सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के प्रभाव क्षेत्रों में भाजपा की बड़ी जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। जिन क्षेत्रों को कांग्रेस अपना मजबूत गढ़ मानती थी, वहां भी जनता ने भाजपा को भारी समर्थन देकर सत्ता के अहंकार को जवाब दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हैं, पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, शिक्षा व्यवस्था संकट में है और अनेक संस्थानों पर ताले लगाने की नौबत आ गई है। जनता इन सब परिस्थितियों को देख रही है और उसका असर चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किए गए अपने वादों और गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से किए गए वादे अधूरे हैं। इसी कारण प्रदेश की जनता ने इन चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और अब सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार भी नहीं रखती। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल इस्तीफा दें और प्रदेश में नए विधानसभा चुनाव करवाने का मार्ग प्रशस्त करें ताकि जनता अपने मत से नई सरकार का गठन कर सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और विकास, सुशासन तथा जनसेवा के संकल्प के साथ आगे भी जनता के बीच कार्य करती रहेगी।

The post जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया, मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर नए चुनाव करवाएं : डॉ. राजीव बिंदल appeared first on Aadarsh Himachal.

छौहारा पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे घोषित, कई सीटों पर कांटे की टक्कर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू । पंचायत समिति छौहारा के सभी 15 वार्डों की मतगणना सम्पन्न हुई वार्ड 1 (खाबल) से कपिल देव को 1000, राज किरण को 712, राजेश कुमार को 603 तथा कुलदीप को 602 मत पड़े। कपिल देव 288 मतों से विजयी रहे।

वार्ड 2 (तांगणु-जांगलिख) से बिनता देवी को 1120 तथा सुमन लता को 1040 मत पड़े। बिनता देवी 80 मतों से विजयी हुई।वार्ड 3 (डोडरा) से वीणा देवी को 1003, अंबालिका को 556 तथा नितिका को 425 मत पड़े। वीणा देवी 447 मतों से विजयी हुई।

वार्ड 4 (क्वार) से रेनू को 824, रूबिना को 450, शिव देवी को 428 तथा अंजना को 294 वोट मिले। रेनू 374 मतों से विजयी रही।वार्ड 5 (खरशाली) से विद्या प्रकाश को 781, राम कृष्ण को 676 तथा विनोद कुमार को 526 मत पड़े। विद्या प्रकाश 105 मतों से विजयी हुए।

वार्ड 6 (खशाधार) से दलीप को 921, विनोद को 630 तथा राहुल को 426 वोट मिले। दलीप 291 मतों से विजयी हुए।

वार्ड 7 (ढाकगांव) से कमलेश कुमारी को 771, प्रीति देवी को 737, सुमित्रा को 576 तथा कलावती को 31 वोट पड़े। कमलेश कुमारी 34 मतों से विजेता बनी।

वार्ड 8 (गवास-डिसवानी) से राजपाल को 1084 तथा संदीप को 932 मत पड़े। राजपाल 152 मतों से विजेता बने।

वार्ड 9 (भटवाड़ी-झटवाड़ी) से पप्पू को 480, अनिल कुमार को 360, सर्फू मल को 276, निहाल चंद को 121, राजेश कुमार को 107, जय चंद को 89 तथा मोहन लाल को 85 मत मिले। पप्पू 120 मतों से विजयी हुए।

वार्ड 10 (जांगला) से डिंपल को 930, प्रीया को 841 तथा भारती को 746 वोट मिले। डिंपल 89 मतों से विजयी हुई।वार्ड 11 (भंफड़) से निशा को 1226, सुशीला को 304 तथा सुरेशा को 272 मत पड़े। निशा 922 मतों से विजेता बनी।

वार्ड 12 (टोड़सा) से उत्तम सिंह को 1497, ईश्वर देव को 476, अनित कुमार को 402 तथा राकेश को 222 मत प्राप्त हुए। उत्तम सिंह 1021 मतों से विजयी हुए।

वार्ड 13 (बनोटी-सारीबासा) से पूनम कुमारी को 1248 तथा रिंकी देवी को 1216 मत पड़े। पूनम कुमारी 32 मतों से विजयी रही।

वार्ड 14 (रोहल) से निवेदिका को 917, संधीरा को 806 तथा सरीता को 490 वोट मिले। निवेदिका 111 मतों से विजेता बनी।वार्ड 15 (आंध्रा-धगोली) से बालक राज को 741, दीप चंद को 734 तथा गिरधारी लाल को 528 मत पड़े। बालक राज 7 मतों से विजेता रहे।

The post छौहारा पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे घोषित, कई सीटों पर कांटे की टक्कर appeared first on Aadarsh Himachal.

रोहड़ू पंचायत समिति चुनाव परिणाम: 15 वार्डों में नए जनप्रतिनिधियों का हुआ चयन, कई सीटों पर रही कांटे की टक्कर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू । पंचायत समिति रोहड़ू के अंतर्गत सभी 15 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाई गई।

वार्ड नंबर 01 (दलगांव) से संतोष को 499, सुरुचि को 653 एवं गीता को 1373 वोट प्राप्त हुए। गीता 720 मतों से विजयी रही।वार्ड नंबर 02 (पुजारली नंबर-3) से राजेश्वरी को 558, अनीता कुमारी को 1137, रुचिका को 646 एवं रेवती देवी को 307 वोट प्राप्त हुए। अनीता कुमारी 491 मतों से विजयी रही।

वार्ड नंबर 03 (लोअर कोटी) से रीमा को 710, सुरेखा को 709 एवं रीतू कुमारी को 1348 वोट प्राप्त हुए। रीतू कुमारी 638 मतों से विजयी रही।वार्ड नंबर 04 (शील) से चिराग चौहान को 562, अनित को 552 एवं सुरेश सिंह को 822 वोट प्राप्त हुए। सुरेश सिंह 260 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 05 (कुई) से कुशल कुमार को 687, गगन रुक्टा को 360, संदीप कुमार को 528, प्रेम सिंह को 456 एवं बलवान सिंह को 584 वोट प्राप्त हुए। कुशल कुमार 103 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 06 (भलाडा) से रामलाल झींगटा को 874, शरीफ कुमार को 857, यशपाल को 533 एवं संजीव कुमार को 824 वोट प्राप्त हुए। रामलाल झींगटा 17 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 07 (टिक्कर) से राजेश कुमार को 771, जयवीर को 480 एवं अमन को 1077 वोट प्राप्त हुए। अमन 306 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 08 (सीमा रणटाड़ी) से अरुण कुमार को 690, अशोक कुमार को 1140 एवं दिला राम को 1006 वोट प्राप्त हुए। अशोक कुमार 134 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 09 (करासा) से मनोज कुमार को 890, देशराज को 1248 एवं जोगिंदर को 729 वोट प्राप्त हुए। देशराज 358 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 10 (अढ़ाल) से सुनीता रैटका को 1240, प्रभा को 1272 एवं रोजिला को 742 वोट प्राप्त हुए। प्रभा 32 मतों से विजयी रही।वार्ड नंबर 11 (ब्रासली) से रजा ठाकुर को 1396 एवं ऊषा देवी को 724 वोट प्राप्त हुए। रजा ठाकुर 672 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 12 (धराड़ा) से अंजू देवी को 1463 एवं राजविंता को 977 वोट प्राप्त हुए। अंजू देवी 486 मतों से विजयी रही।वार्ड नंबर 13 (भलूण) से स्वीटी कैथ को 1639 एवं मीरा देवी को 904 वोट प्राप्त हुए। स्वीटी कैथ 735 मतों से विजयी रही।

वार्ड नंबर 14 (कटलाह) से निर्मला झामटा को 519, कुसुम लता को 1062 एवं रचना को 472 वोट प्राप्त हुए। कुसुम लता 543 मतों से विजयी रही।

वार्ड नंबर 15 (पुजारली नंबर-4) से ज्ञानपति को 1131 एवं सुनील कुमार को 972 वोट प्राप्त हुए। ज्ञानपति 159 मतों से विजयी रही।

The post रोहड़ू पंचायत समिति चुनाव परिणाम: 15 वार्डों में नए जनप्रतिनिधियों का हुआ चयन, कई सीटों पर रही कांटे की टक्कर appeared first on Aadarsh Himachal.

पंचायत चुनावों में हार देख मैदान से भाग गई कांग्रेस – जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी। पंचायतीराज चुनावों में अपनी हार देख कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गई है। स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के बड़े-बड़े झूठे दावे करने के बाद अब कांग्रेस नेता जनता से मुँह छिपाते फिर रहे हैं। सत्ता के इस सेमीफाइनल में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन और विश्वास दिखाया है उससे कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को अपने आवास पर प्रथम चरण में जीत हासिल कर मिलने पहुंचे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आभास हो चुका था कि इस बार पंचायत चुनावों में बुरी तरह पीटेंगे तो इन्होंने चुनाव से दूरी बनाना ही उचित समझा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम निकलते ही झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया लेकिन प्रथम चरण चुनाव में ही उन्हें निराशा मिली।

आनन-फानन में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना चुनाव आयोग को सूचित किये कैबिनेट की बैठक कर डाली और ऐसे निर्णय लेकर लोगों को लुभाने का प्रयास किया ताकि जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करे लेकिन जनता इनकी चालाकी समझ चुकी है। इनके लोकलुभावन फैसलों की परवाह किए बगैर जनता ने भाजपा के साथ चलना स्वीकार किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को झूठ के सहारे जनता के वोट हासिल करने की आदत पड़ गई है लेकिन इस बार जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगने का प्रयास किया था और इस बार फिर स्थानीय निकाय में 50-50 लाख से लेकर एक करोड़ तक में पार्षदों को खरीदने का प्रयास किया।

पंचायत चुनाव में भी मतदान से एक दिन पहले कैबिनेट में कई घोषणाएं और फैसले लेकर जनता को ठगने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इन पैंतरों से अब कोई फायदा उन्हें नहीं मिलने वाला है। जनता ने ठान लिया है कि जिस सरकार ने उनके साथ झूठी गारंटियां देकर छल किया है उस कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें कहीं भी विकास कार्यों में अनदेखी होने नहीं दी जाएगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास को बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में करवाया जाएगा।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें और अपने अपने इलाकों में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएं। हमारा क्षेत्र आपदा के कारण बहुत नुकसान झेल चुका है और लोगों को इस संकट से बाहर निकालने में जुट जाएं।

The post पंचायत चुनावों में हार देख मैदान से भाग गई कांग्रेस – जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

सरकार ने कैबिनेट बुलाकर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ी – जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । कैबिनेट बुलाकर सरकार ने किया खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन : जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग से तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए सुक्खू सरकार ने सारी सीमाएं लांघते हुए खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानबूझकर यह दिखावा किया गया कि कैबिनेट की मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी, लेकिन भाजपा के पास पुख्ता जानकारी है कि इन लोकलुभावन फैसलों को खुद मीडिया में लीक किया गया और इन्हें प्रसारित करने के लिए दबाव बनाया गया, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक है।

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन पूरी निडरता और बेशर्मी के साथ झूठ बोलते हैं और उनकी पिछले तीन सालों की दर्जनों बजट घोषणाएं अभी भी सिर्फ कागजों में ही सिमटी हैं, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और नियमों को ताक पर रखकर आनन-फानन में ली गई इन झूठी घोषणाओं पर भारतीय जनता पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी और चुनाव आयोग को इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम तथा इसके पीछे के दोषी लोगों पर तुरंत संज्ञान लेकर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

The post सरकार ने कैबिनेट बुलाकर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ी – जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

विकास खण्ड धर्मपुर में कुल 36869 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – मनमोहन शर्मा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन । ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड धर्मपुर की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 36869 मतदाता हैं। इनमें 18927 पुरुष तथा 17942 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला में कुल 1574 मतदाता हैं। इनमें 812 पुरुष तथा 762 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बनसार में कुल 937 मतदाता हैं। इनमें 518 पुरुष तथा 419 महिला मतदाता है।

ग्राम पंचायत चामों में कुल 1005 मतदाता हैं। इनमें 510 पुरुष तथा 495 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत धर्मपुर में कुल 3539 मतदाता हैं। इनमें 1779 पुरुष तथा 1760 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गुलहाड़ी में कुल 1389 मतदाता हैं। इनमें 717 पुरुष तथा 672 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत हुडंग में कुल 1345 मतदाता हैं। इनमें 673 पुरुष तथा 672 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत जाबली में कुल 1692 मतदाता हैं। इनमें 867 पुरुष तथा 825 महिला मतदाता हैं।

ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब में कुल 1511 मतदाता हैं। इनमें 764 पुरुष तथा 747 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कोटला में कुल 1232 मतदाता हैं। इनमें 621 पुरुष तथा 611 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत मेहलों में कुल 909 मतदाता हैं। इनमें 473 पुरुष तथा 436 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत नारायणी में कुल 1075 मतदाता हैं। इनमें 574 पुरुष तथा 501 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत प्राथा में कुल 954 मतदाता हैं। इनमें 504 पुरुष तथा 450 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में कुल 1366 मतदाता हैं। इनमें 717 पुरुष तथा 649 महिला मतदाता हैं।

ग्राम पंचायत अम्बोटा में कुल 1000 मतदाता हैं। इनमें 530 पुरुष तथा 470 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत चामियां में कुल 857 मतदाता हैं। इनमें 450 पुरुष तथा 407 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गांगुड़ी में कुल 1233 मतदाता हैं। इनमें 621 पुरुष तथा 612 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गनोल में कुल 1081 मतदाता हैं। इनमें 556 पुरुष तथा 525 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में 1464 मतदाता हैं। इनमें 722 पुरुष तथा 742 महिला मतदाता हैं।

ग्राम पंचायत जंगेशु में कुल 1869 मतदाता हैं। इनमें 975 पुरुष तथा 894 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कामली में कुल 1444 मतदाता हैं। इनमें 730 पुरुष तथा 714 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में कुल 2267 मतदाता हैं। इनमें 1130 पुरुष तथा 1137 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कोट में कुल 1305 मतदाता हैं। इनमें 665 पुरुष तथा 640 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कोटबेजा में कुल 1714 मतदाता हैं। इनमें 897 पुरुष तथा 817 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत नाहरी में कुल 1295 मतदाता हैं। इनमें 649 पुरुष तथा 646 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सनवारा में कुल 1331 मतदाता हैं। इनमें 665 पुरुष तथा 666 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत टकसाल में कुल 1481 मतदाता हैं। इनमें 808 पुरुष तथा 673 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक मतदान होगा।

The post विकास खण्ड धर्मपुर में कुल 36869 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – मनमोहन शर्मा appeared first on Aadarsh Himachal.

मतदान केंद्र से मतगणना कक्ष तक महिलाओं के हाथों में चुनावी कमान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू । नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव इस बार महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बनने जा रहा है। मतदान से लेकर मतगणना तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिला कर्मचारियों को सौंपी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू, धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि महिला कर्मचारी पूरी चुनाव प्रक्रिया का सफल एवं व्यवस्थित संचालन करेंगी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव की मतगणना भी इस बार पूर्णतः महिलाओं द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। मतगणना कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए कुल 6 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जिनमें एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। इनमें से तीन टीमें मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष रूप से तैनात रहेंगी, जबकि तीन टीमों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत तैनात किया जा सके।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए तैनात महिला कर्मचारियों के लिए आज विशेष रिहर्सल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, परिणाम तैयार करने तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि मतगणना कार्य निष्पक्ष, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि यह पहल महिला कर्मचारियों की दक्षता, अनुशासन एवं प्रशासनिक क्षमता को दर्शाती है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा चुनाव जैसे जिम्मेदार लोकतांत्रिक कार्यों का सफल संचालन कर समाज को एक सकारात्मक संदेश प्रदान कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इस बार नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव में मतदान प्रक्रिया भी पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी। नगर परिषद् रोहड़ू के 9 वार्डों में स्थापित सभी मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगी। इसके लिए लगभग 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

रिटर्निंग अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि महिला कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

The post मतदान केंद्र से मतगणना कक्ष तक महिलाओं के हाथों में चुनावी कमान appeared first on Aadarsh Himachal.

लाहौल में पंचायती राज चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 429 नामांकन पत्र दाखिल – उपायुक्त किरण भड़ाना
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग ।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के लाहौल उपमण्डल में पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के लिए निर्धारित तिथियों में कुल 429 प्रतियाशियों ने जिला परिषद पंचायत समीति, पंचायत प्रधान, उप-प्रधान एवं वार्ड सदस्य के पदों के लिए अपने नामांकन भरे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड उदयपुर तथा कोलोंग, त्रिलोकनाथ से प्रत्येक से दो-दो प्रतियाशियों, वार्ड जहालमा, केलंग सिस्सू तथा वारपा सेे एक -एक प्रत्याशियों ने जिला परिषद पद के लिए नामांकन दर्ज करवाया है। उन्होेंने बताया कि पंचायत समिति के लिए उदयपुर तथा तिंगरट, मूरिंग, जहालमा, केलंग में प्रत्येक से एक -एक प्रत्याशी , पंचायत समिति त्रिलोकनाथ, गोशाल कोलोंग प्रत्येक से दो – दो प्रत्याशी, पंचायत समिति तिन्दी व कारदंग प्रत्येक से तीन -तीन प्रत्याशी व गोहरमा पंचायत समिति के अंतर्गत 4 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा है।

उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 67, दूसरे दिन 167 तथा तीसरे दिन 195 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 429 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों में लाहौल विकास खंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 21, विभिन्न पंचायतों से प्रधान पद के लिए 15, उप-प्रधान पद के लिए 35 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

The post लाहौल में पंचायती राज चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 429 नामांकन पत्र दाखिल – उपायुक्त किरण भड़ाना appeared first on Aadarsh Himachal.

सोलन नगर निगम चुनाव में नेता प्रतिपक्ष ने संभाली प्रचार की कमान, सुक्खू सरकार पर साधा तीखा निशाना
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन । पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन नगर निगम चुनाव के मद्देनजर गंज बाजार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान और चुनाव प्रचार की कमान पूरी मजबूती से संभाली, जहां जनता से मिले अपार स्नेह और उत्साह को उन्होंने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक स्पष्ट जनादेश करार दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है और अब लोकतांत्रिक तरीके से सत्तापक्ष को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि भाजपा हमेशा विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ जनता के बीच खड़ी रही है।

उन्होंने पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सोलन, मंडी और पालमपुर को नगर निगम का दर्जा लोगों की मांग पर ही इसी सोच के साथ दिया था कि केंद्र से मिलने वाले बजट के माध्यम से इन शहरों का कायाकल्प किया जा सके, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही विकास की गति रोकने के साथ-साथ मर्ज एरिया के लोगों पर टैक्स का भारी बोझ डाल दिया, जबकि भाजपा ने पांच वर्ष तक रियायत देने का वादा किया था।

जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार को ‘एक साल का मेहमान’ बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस केवल झूठ के सहारे टिकी है और चुनाव टालने की हरसंभव कोशिश के बाद अब हार के डर से बौखलाई हुई है, यहाँ तक कि हाईकोर्ट के आदेशों और न्यायपालिका की टिप्पणियों को भी नजरअंदाज करने का प्रयास किया गया। उन्होंने सोलन शहर की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तेजी से बढ़ते इस शहर में कांग्रेस शासित निगम कूड़े के ढेर तक नहीं हटा पाई और प्रदेश सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जारी बजट को भी वापस ले लिया, जिससे आधारभूत ढांचे का विकास पूरी तरह ठप हो गया है।

जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जहां भी प्रचार करने जाते हैं, वहां भाजपा को फायदा होता है, जैसा कि बंगाल और असम के चुनाव परिणामों ने सिद्ध कर दिया है जहाँ कांग्रेस की जमानतें जब्त हुईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने पंचायती राज जैसी लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई को कुचलने का काम किया है और अब झूठे घोषणापत्र के साथ जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि विकास की निरंतरता के लिए भाजपा की निगम बनाई जाए ताकि भविष्य में प्रदेश और केंद्र सरकार के समन्वय से सोलन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। उन्होंने निगम के सभी 17 प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए जनता से समर्थन मांगा और दावा किया कि अबकी बार सोलन में भाजपा की नगर निगम होगी।

इस महत्वपूर्ण चुनावी अभियान के दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, महामंत्री संजीव कटवाल, जिलाध्यक्ष रत्नपाल, पूर्व प्रत्याशी कश्यप और नेत्री रश्मिधर सूद सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में कांग्रेस को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

The post सोलन नगर निगम चुनाव में  नेता प्रतिपक्ष ने संभाली प्रचार की कमान, सुक्खू सरकार पर साधा तीखा निशाना appeared first on Aadarsh Himachal.

शहरी निकायों में चुनाव प्रक्रिया तेज, ईवीएम भेजी गईं
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन ।  शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आज पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) ज़िला के विभिन्न शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए स्थानांतरित की गई।

इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने दी।

राहुल जैन ने कहा कि गत दिवस सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण की गई थी। उन्होंने कहा कि आज राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों के अनुसार इन ई.वी.एम. को पूरी सुरक्षा के साथ स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ई.वी.एम. भी साथ ही स्थानांतरित की गई हैं। राहुल जैन ने कहा कि सोलन के लिए 73, कण्डाघाट के लिए 20, नालागढ़ के लिए 19, परवाणू के लिए 18 तथा अर्की के लिए 16 ई.वी.एम. भेजी गई हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त शर्मा तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत एवं दिनेश शुक्ला तथा बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक कमला शर्मा तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

The post शहरी निकायों में चुनाव प्रक्रिया तेज, ईवीएम भेजी गईं appeared first on Aadarsh Himachal.