POLITICS - Aadarsh Himachal

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की राजनीति का चिंताजनक चेहरा : संजीव कटवाल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने वाली बयानबाजी, हिंसा और अराजकता को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो और उनसे जुड़े आरोपों ने कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं, जिनका जवाब पार्टी नेतृत्व को देना चाहिए।

संजीव कटवाल ने कहा कि ‘रेजीम चेंज’ के नाम पर जिस प्रकार की चर्चाएं और कथित योजनाओं के दावे सामने आ रहे हैं, वे गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां सरकार बदलने का एकमात्र संवैधानिक रास्ता जनता का जनादेश है। किसी भी प्रकार की हिंसा, धमकी अथवा असंवैधानिक गतिविधि के माध्यम से सत्ता परिवर्तन की सोच लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्यों को देश के सामने रखा जाना चाहिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सनातन धर्म और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सोच को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान और राजनीतिक गतिविधियां करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी धर्म, आस्था अथवा सांस्कृतिक परंपरा का अपमान उचित नहीं है। राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी सभी धार्मिक आस्थाओं के प्रति समान सम्मान की नीति पर क्यों नहीं चलती दिखाई देती।

कटवाल ने दिल्ली में आयोजित राजनीतिक प्रदर्शनों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि भीड़ जुटाने के लिए लोगों को 6,000 से 10,000 रुपये तक दिए जा रहे हैं तथा काले कोट पहनने जैसी शर्तें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन दावों की स्वतंत्र जांच आवश्यक है। यदि इनमें सच्चाई पाई जाती है तो यह राजनीतिक नैतिकता और जनविश्वास से जुड़ा गंभीर प्रश्न होगा। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन जनता के विश्वास से अर्जित होता है, धनबल से नहीं।

संजीव कटवाल ने एनएसयूआई कार्यकर्ता द्वारा एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों, विशेषकर महिला अधिकारियों, के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेतृत्व ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और कानून के समान अनुपालन का समर्थन करता है।

उन्होंने राजस्थान में दिल्ली पुलिस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से जुड़े आरोपों पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कटवाल ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई पर कानूनी आपत्ति उठाना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन किसी भी मामले में तथ्यों और विधिक प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

अंत में संजीव कटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान, कानून के शासन और शांतिपूर्ण राजनीतिक अभिव्यक्ति के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की कि वह संबंधित वीडियो, प्रदर्शनकारियों को भुगतान के आरोपों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब दे। उन्होंने कहा कि देश की जनता राजनीतिक दलों से जिम्मेदार आचरण, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की अपेक्षा करती है।

The post लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की राजनीति का चिंताजनक चेहरा : संजीव कटवाल appeared first on Aadarsh Himachal.

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज – मुकेश अग्निहोत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण रविवार को सराहन में किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए जबकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चेयरमैन पर्यटन विकास निगम आर एस बाली सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने न केवल हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर राज किया, बल्कि लगभग पांच दशकों तक प्रदेशवासियों के दिलों में भी अपनी विशेष जगह बनाए रखी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक युगपुरुष, दूरदर्शी राजनेता और आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता थे, जिनका प्रदेश के विकास में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह केवल रामपुर अथवा रोहड़ू के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में उनकी समान स्वीकार्यता और लोकप्रियता थी। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में लोग उनका सम्मान करते थे। चाहे ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर हो या कुल्लू, आनी, पांगी, भरमौर तथा लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्र, हर जगह उनका विशेष प्रभाव और लोगों से आत्मीय जुड़ाव था।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का राजनीतिक अनुभव अत्यंत व्यापक था। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह सहित अनेक प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। उनका राजनीतिक जीवन अनुभव, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है।

वीरभद्र सिंह की राजनीतिक पाठशाला से मिली जनसेवा की प्रेरणा

उप मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन में वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें उनके मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने ही उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा, “मैं वीरभद्र सिंह की राजनीतिक पाठशाला का विद्यार्थी रहा हूं। उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि मैं पिछले 25 वर्षों से लगातार विधायक के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक विधायकों, सांसदों और नेताओं को तैयार किया। उनके नेतृत्व में राजनीति की बारीकियां सीखने वाले अनेक जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर कौल सिंह और ठाकुर रामलाल जैसे वरिष्ठ नेताओं के राजनीतिक योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई विधानसभा चुनाव जीतकर जनता का विश्वास अर्जित किया। उनका राजनीतिक अनुभव नई पीढ़ी के नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

रामपुर और रोहड़ू क्षेत्र के विकास में वीरभद्र सिंह की दूरदर्शिता का अहम योगदान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर और रोहड़ू क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब प्रदेश की राजनीति के सभी रास्ते रोहड़ू की ओर जाते थे। वीरभद्र सिंह का राजनीतिक प्रभाव और जनाधार इतना व्यापक था कि प्रदेश की राजनीति में उनकी केंद्रीय भूमिका रही।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने रामपुर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन इस क्षेत्र के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित जलविद्युत परियोजनाएं, सड़कों का विस्तार तथा आधारभूत ढांचे का विकास उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आज रामपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देने वाला विकास वीरभद्र सिंह की विकासपरक नीतियों और पहाड़ी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी। उनकी सोच थी कि विकास का लाभ हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे।

डॉ. परमार ने हिमाचल बनाया, वीरभद्र सिंह ने दिया आधुनिक स्वरूप

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में दो महान नेताओं के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इनमें हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यदि डॉ. वाई.एस. परमार नहीं होते तो हिमाचल प्रदेश का गठन संभव नहीं हो पाता और यदि वीरभद्र सिंह नहीं होते तो आज हिमाचल प्रदेश का जो विकसित और आधुनिक स्वरूप दिखाई देता है, उसकी कल्पना करना कठिन होता।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गरीब और जरूरतमंद की सेवा हमेशा रही सर्वोच्च प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के कुशल रणनीतिकार होने के साथ-साथ संवेदनशील जन नेता भी थे। उन्होंने लगभग पांच दशकों तक प्रदेश की राजनीति को दिशा दी, लेकिन उनके राजनीतिक जीवन का मूल उद्देश्य गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना रहा।

उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना वीरभद्र सिंह के एजेंडे में हमेशा सर्वोपरि रहा। यही कारण है कि आज भी प्रदेश के लाखों लोग उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद करते हैं।

वीरभद्र सिंह की विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान और उनकी महान विरासत का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर देश और प्रदेश की महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं और वीरभद्र सिंह का स्थान भी उन्हीं महान व्यक्तित्वों के बीच है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह की आदमकद प्रतिमाओं की स्थापना उनके प्रति जनता के अटूट सम्मान और स्नेह का प्रतीक है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसे जन नेता थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह हिमाचल प्रदेश के इतिहास और प्रदेशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके आदर्श, विचार और दूरदर्शी सोच आने वाली पीढ़ियों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हिमाचल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए – रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के गौरव थे, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की। उनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि कभी विकास के मामले में पिछड़े पहाड़ी राज्यों में गिने जाने वाले हिमाचल प्रदेश की आज एक विकास मॉडल के रूप में पहचान है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास में डॉ. वाई.एस. परमार, ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह जैसे महान नेताओं का अतुलनीय योगदान रहा है। इन नेताओं की दूरदर्शिता, जनसेवा की भावना और विकासपरक नीतियों के कारण ही प्रदेश वर्तमान स्थिति तक पहुंचा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2003 में जब वह और मुकेश अग्निहोत्री पहली बार विधायक बने थे, उस समय वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्हें वीरभद्र सिंह का वह मूल मंत्र आज भी याद है, जिसमें वह *‘सर्वत्र हिमाचल, सर्वत्र विकास’* की भावना पर जोर देते थे। उन्होंने कहा कि यही सोच कांग्रेस सरकार की विकास नीति का आधार रही है और इसी दृष्टिकोण के साथ प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

*महान नेताओं की स्मृतियों को संजोना हमारा नैतिक दायित्व*

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अमर नहीं होता, लेकिन समाज और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान नेताओं के विचार और आदर्श हमेशा जीवित रहते हैं। ऐसे जननायकों का स्मरण करना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसे नेताओं ने हिमाचल प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। डॉ. वाई.एस. परमार के समय से लेकर वीरभद्र सिंह के कार्यकाल तक प्रदेश ने विकास के विभिन्न पड़ाव तय किए और अपनी अलग पहचान बनाई। समय के साथ परिवर्तन आवश्यक है, लेकिन विकास की मूल भावना, सिद्धांतों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि यदि हम अपने महान नेताओं की विचारधारा से दूर हो जाएंगे, तो हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट पहचान भी प्रभावित होगी। इसलिए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करना आवश्यक है।

लोक निर्माण विभाग में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए महत्वपूर्ण कार्य

शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने विभाग में अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय स्वीकृतियां और बजट आवंटन प्राप्त हुए हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में झाकड़ी क्षेत्र के लिए लगभग 127 करोड़ रुपये की राशि से संबंधित स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़कें प्रदेश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण संपर्क और पर्यटन विकास की आधारशिला हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित होने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलती है। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजकों, युवा नेता राहुल सैनी, मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों और सभी सहयोगियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महान नेताओं के योगदान को याद करने और उनकी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि वीरभद्र सिंह सहित प्रदेश के महान नेताओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। शिक्षा मंत्री ने सभी लोगों से महान नेताओं के आदर्शों को अपनाने और हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पूरा हिमाचल प्रदेश वीरभद्र सिंह की कर्मस्थली और जन्मभूमि रहा – विक्रमादित्य सिंह

इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह को किसी विशेष स्थान तक सीमित नहीं किया जा सकता। पूरा हिमाचल प्रदेश उनकी कर्मस्थली और जन्मभूमि रहा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह मां भीमाकाली को सदैव अपनी आराध्य शक्ति मानते थे और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद मां भीमाकाली का आशीर्वाद लेते रहे।

उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली के प्रांगण में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सभी लोगों की सामूहिक भावना थी। उनकी जन्मस्थली सराहन में इस प्रतिमा का अनावरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि अष्टमी का दिन इस आयोजन के लिए सबसे उपयुक्त था, क्योंकि मुख्यमंत्री रहते हुए भी वीरभद्र सिंह प्रदेश के किसी भी कोने में हों, अष्टमी के दिन मां भीमाकाली का आशीर्वाद लेने सराहन अवश्य आते थे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने पूरे कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश का चौमुखी विकास सुनिश्चित किया। वह छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उनके नेतृत्व में विकास की मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वीरभद्र सिंह की सोच को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। विशेष रूप से रामपुर विधानसभा क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के विकास को आगे ले जाना सभी का दायित्व है।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास कार्य प्रगति पर

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों के माध्यम से अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। उनका प्रयास रहा है कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ क्षेत्र को मिले तथा अधिक से अधिक सड़कों का उन्नयन किया जाए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़क उन्नयन के कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुविधा बेहतर होगी और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि झाकड़ी के ब्रॉनी खड्ड पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित थी। उन्होंने कई बार दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस विषय में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिन उनके जन्मदिन के अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र को यह शुभ उपहार मिला और पुल निर्माण के लिए 127 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखना उनका दायित्व है। प्रदेश के विकास के लिए वह निरंतर इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे।

युग पुरुष को हमेशा याद रखा जाएगा – आर एस बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आर एस बाली ने कहा कि इतिहास के पन्नों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण लिखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग के लिए हमेशा अपना जीवन दिया है। उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश का युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन प्रदेश की सेवा और विकास के लिए समर्पित किया। उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने हर बुजुर्ग, महिला, युवा और बच्चे की समस्याओं को अपनी समस्या समझा तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

आर एस बाली ने प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की विचारधारा, जनसेवा की भावना और विकास की विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की सेवा करेंगे।

पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौहान, हिमफैड चेयरमैन महेश्वर चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, पूर्व यूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोनिका भारती, पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, जैनब चंदेल, अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट रमेश चौहान, युवा नेता विकास कल्टा, निदेशक पर्यटन निगम यशपाल सोनी, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, जिला परिषद सदस्य रौनी राणा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा, निदेशक कैलाश फेडरेशन त्रिलोक भूलनी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, महेंद्र स्तान, स्थानीय नेता बृज लाल, डॉ अमरीन कौर सेखों, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरि किशन हिमराल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, जय सिंह मेहता, संजीव सोनी, शेर सिंह, राहुल सोनी, दीपक सूद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

The post वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज – मुकेश अग्निहोत्री appeared first on Aadarsh Himachal.

ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय समिति को 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना धैर्य, लगन और समर्पण का कार्य है। शिक्षकों को एक ही विषय बार-बार समझाकर बच्चों की आयु एवं समझ के अनुरूप उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना पड़ता है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल ने तीन बच्चों से अपनी यात्रा शुरू कर आज एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। यह विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को योग्य नागरिक बनाना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करें तथा भविष्य में अपने क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि स्कूल की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

*जुन्गा क्षेत्र का किया जा रहा विकास सुनिश्चित*

ग्रामीण विकास मंत्री ने जुन्गा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसके विकास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं लंबित योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र को सड़क, पानी व बिजली की मूलभूत व आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आईजीएमसी शिमला एवं अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों का चरणबद्ध ढंग से निपटारा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, क्योंथल स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन तारा चंद जी, बीडीसी उपाध्यक्ष मेहतेंद्र, प्रधान जुन्गा पंचायत रामलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

.0.

The post ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत appeared first on Aadarsh Himachal.

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । शिक्षा मंत्री ने 23 वें वार्षिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। यहां केवल हिमाचल के ही नहीं भारत के कोने-कोने से बच्चे पढ़ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे है। बोर्डिंग स्कूल की वजह से बच्चे कई चीजों के निपुण बन रहे हैं और यहां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव यहां मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिंदगी एक संघर्ष है और जिंदगी की चुनौतियों को जिसने पार कर लिया उसने हमेशा इतिहास लिखा है।

उन्होंने कहा कि रूट्स कंट्री स्कूल की सफलता की कहानी दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम, समर्पण और दूरदर्शी सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में मात्र 21 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह विद्यालय आज लगभग 1,000 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विद्यालय के विकास में सुनील और प्रीति रोहटा के योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि बद्दी जैसे क्षेत्र में एक छोटे से प्रयास को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करना असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने पिछले 23 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सीबीएसई परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा को किफायती बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को अवसर प्रदान करने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में विद्यालय को मिली पहचान को भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्राकृतिक एवं शांत वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल है। छात्रावास व्यवस्था बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है और शिक्षकों एवं अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर प्रदान करें। शिक्षा के साथ खेलकूद, संगीत, कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को महत्व देना भी आवश्यक है।

उन्होंने विद्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को *“विविधता में एकता”* का सुंदर उदाहरण बताया। दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत, बंगाल, गुजरात और लद्दाख तक के विद्यार्थियों का एक ही परिसर में शिक्षा ग्रहण करना राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विशेष रूप से लद्दाख से आने वाले विद्यार्थियों की उल्लेखनीय संख्या का जिक्र करते हुए इसे विद्यालय की व्यापक पहुंच और अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक बताया।

हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने साक्षरता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है। उन्होंने नई पीढ़ी को उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक अवसरों का सदुपयोग करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। रूट्स कंट्री स्कूल जैसे संस्थान बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रूट्स कंट्री स्कूल भविष्य में भी इसी समर्पण, दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ नई ऊंचाइयां हासिल करेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने बताया की वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हर क्षेत्र में सुनिश्चित किये जा रहे हैं। आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए स्कूल पदाधिकारियों एवं विभिन्न हाउस के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। रोहठा को हेड बॉय, अर्शिता मिश्रा को हेड गर्ल, स्टैंजिन सिंगे को वाइस हेड बॉय तथा तान्वी भाटिया को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया है।

विद्यालय में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चार हाउस गठित किए गए हैं।

*विक्टर हाउस* : कप्तान समर प्रताप सिंह, उपकप्तान चोकोयंग, स्पोर्ट्स कप्तान अब्दुल फैज के तथा हाउस मैनेजर ममनाजीत कौर।

*वारियर हाउस* : कप्तान अनुराग ठाकुर, उपकप्तान रिया सैनी, स्पोर्ट्स कप्तान अंजेल खोतला तथा हाउस मैनेजर फोरम।

*क्रूसेडर हाउस* : कप्तान अर्शिता यादव, उपकप्तान अदिराज, स्पोर्ट्स कप्तान रोनित वर्मा तथा हाउस मैनेजर कनुष लोहन।

*पायनियर हाउस* : कप्तान सम्राट सैनी, उपकप्तान ऋषि केश्वरवानी, स्पोर्ट्स कप्तान निंगमाई वांगमो तथा हाउस मैनेजर आलोक राणा।

इस मौके पर विद्यालय समिति द्वारा मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान एसडीएम डॉ मनु वर्मा, खंड विकास अधिकारी स्पर्श,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मेहता,  जिला परिषद् सदस्य रेखा चौहान , स्थानीय पंचायत प्रधान हरि प्रकाश शौकटा, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी सुनील ठाकुर पंचायत, लायक राम औसटा, डायरेक्टर सुनील रोहटा, प्रिंसिपल रूट्स कंट्री स्कूल कृति रोहटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

The post रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता appeared first on Aadarsh Himachal.

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
केलांग  । उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में पीएसी (PAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के साथ-साथ लाहौल-स्पीति जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत सीवरेज व्यवस्था, कृषि विभाग के अंतर्गत करगा में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना, केलांग में अग्निशमन केंद्र, त्रिलोकीनाथ मैदान के सौंदर्यीकरण तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त एसकेटीटी भूमि अधिग्रहण, सीमा सड़क संगठन (BRO) से संबंधित कार्यों, सड़क किनारे यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास तथा हेलिपोर्ट निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (FRA) और वन संरक्षण अधिनियम (FCA) से संबंधित स्वीकृतियों के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कुकुमसेरी कॉलेज मैदान, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति तथा उदयपुर सिविल अस्पताल से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। वन संरक्षण अधिनियम (FCA) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से पौध सामग्री उपलब्ध करवाने की योजना तथा संबंधित परियोजना की स्वीकृति के विषय पर चर्चा की गई। सर्दियों के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोंधला में शीतकालीन जलापूर्ति व्यवस्था तथा प्रत्येक घर तक एंटी-फ्रीज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिले के 60 विद्यालयों में सोलर पैनल स्थापित करने की योजना की समीक्षा की गई। इसके अलावा तिंदी में पर्यटक सूचना केंद्र के निर्माण एवं उसके पूर्ण होने के बाद संचालन, जिस्पा में क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण, विद्यालयों के लिए ईंधन लकड़ी की व्यवस्था तथा काजा में उच्च ऊंचाई प्रशिक्षण एवं खेल केंद्र (High Altitude and Sports Centre) से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सिस्सू में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना तथा गुस्ख्यार में वन स्टॉप सेंटर भवन के निर्माण से संबंधित विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे।

बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस बैठक में विधायक अनुराधा राणा, एसडीएम कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर ओम प्रकाश, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, डीएसपी केडी शर्मा, तहसीलदार विकास कुमार, नायब तहसीलदार शेर सिंह, बीडीओ मनीष राय, अधिशाषि अभियंता जलशक्ति विभाग अजय गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अश्वनी गुलेरिया, अधिशाषि अभियंता विद्युत विभाग सूर्या शर्मा,सहित राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा appeared first on Aadarsh Himachal.

एसआईआर पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर बात करे कांग्रेस – राकेश जमवाल
‌आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों, आंकड़ों और प्रमाणों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर जनता के बीच भ्रम और आशंकाएं पैदा कर रही है, जबकि मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जमवाल ने कहा कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं लेखक सुरजीत एस. भल्ला ने अंग्रेजी दैनिक द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने विश्लेषण में एसआईआर से जुड़े आंकड़ों और दावों पर महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार वर्ष 2024 में ही लगभग 7.3 करोड़ युवा मतदाता पंजीकृत नहीं थे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया में पहले से मौजूद कमियों को भी गंभीरता से समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों में लगभग 13 करोड़ नाम चिह्नित होने या शामिल नहीं होने के दावे को सीधे तौर पर इतने ही नागरिकों के मताधिकार से वंचित होने का प्रमाण बताना उचित नहीं है। प्रारूप सूची और अंतिम मतदाता सूची में स्पष्ट अंतर होता है। इस दौरान दावे, आपत्तियां, दस्तावेजों का सत्यापन और नियमानुसार सुधार की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण होती है।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि एसआईआर की प्रक्रिया में वास्तव में कितने पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए, ऐसे मामलों के प्रमाण क्या हैं और संबंधित शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटना गंभीर विषय है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच तथा नियमानुसार सुधार सुनिश्चित होना चाहिए।

जमवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग, ईवीएम और मतदाता सूचियों जैसे विषयों पर लगातार राजनीतिक विवाद खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आरोपों की विश्वसनीयता के लिए ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और अपात्र, मृत अथवा दोहरे पंजीकरण जैसी त्रुटियों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत सुधारा जाना चाहिए। मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से होना चाहिए।

जमवाल ने कहा कि कांग्रेस को एसआईआर के संबंध में उठाई गई अपनी आपत्तियों का तथ्यात्मक आधार जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रियाओं पर विश्वास, संस्थागत जवाबदेही और प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा आवश्यक है। राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे जनता को सही जानकारी दें और चुनावी सुधारों पर सार्थक संवाद को प्राथमिकता दें।

The post एसआईआर पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर बात करे कांग्रेस – राकेश जमवाल appeared first on Aadarsh Himachal.

विधायक हरीश जनारथा ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। शिमला शहरी विधायक  हरीश जनारथा ने राजीव गांधी खेल परिसर, संजौली (पुराना एसपीएम ग्राउंड) में रोटारैक्ट, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों ने विधायक हरीश जनारथा से मुलाकात कर खेल परिसर में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया था। विद्यार्थियों के आग्रह पर विधायक ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरबा और डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा भी उपस्थित रहे।

The post विधायक हरीश जनारथा ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह appeared first on Aadarsh Himachal.

टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वादा पूरा, केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया था मामला – जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंबा । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करवाने का वादा करते हुए उन्होंने 28 अगस्त को प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन का अनशन समाप्त करवाया था। आज यह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से जो संभव था, वह किया और केंद्र सरकार के समक्ष टैक्सी ऑपरेटरों की पूरी बात रखी। प्रदेश सरकार यदि पहले से ही पूरी ईमानदारी और गंभीरता से प्रयास करती, तो यह काम बिना किसी आंदोलन और अनशन के भी हो सकता था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन आधारित राज्य है और पर्यटन को बढ़ावा देने में टैक्सी ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना काल में जब पाबंदियों के कारण पर्यटन ठप पड़ गया था, टैक्सियां नहीं चल रही थीं और परिवहन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, तब उनकी सरकार ने ऑपरेटरों की समस्याओं को समझते हुए टैक्सियों, बसों और ट्रकों का दो साल का टैक्स माफ किया था। इतना ही नहीं, जिन ऑपरेटरों ने पहले ही टैक्स जमा करवा दिया था, उन्हें उनका पैसा वापस भी किया गया था।

The post टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वादा पूरा, केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया था मामला – जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सीमा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने का दावा करने वाली कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह भारत में किस प्रकार की राजनीतिक व्यवस्था चाहती है। उन्होंने कहा कि जेएनयू की छात्रा एवं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोहरा के बांग्लादेश संबंधी कथित बयान ने कांग्रेस की राजनीतिक दिशा और उसके विरोध प्रदर्शनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के सम्मेलन के लिए जारी वीडियो संदेश में नेहा वोहरा ने कथित तौर पर कहा कि बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन ने उन्हें रास्ता दिखाया और आंदोलनकारियों को लाल सलाम भेजा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ऐसे विचारों से सहमत हैं? यदि नहीं, तो कांग्रेस नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक घटनाक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के आकलन के अनुसार उस दौरान लगभग 1,400 लोगों की मौत हुई हो सकती है। हजारों लोग घायल हुए और अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आईं। ऐसे घटनाक्रम से जुड़े आंदोलन को भारत के युवाओं के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना गंभीर चिंता का विषय है।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ‘पॉलिटिकल रेजिस्टेंस’ की बात करते हैं, लेकिन राजनीतिक प्रतिरोध और अराजकता में स्पष्ट अंतर है। भारत में सत्ता परिवर्तन का रास्ता जनता के जनादेश और संवैधानिक प्रक्रियाओं से होकर गुजरता है, न कि हिंसा और अव्यवस्था से।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव आयोग के विरुद्ध हुए विरोध प्रदर्शनों में नेहा वोहरा की भागीदारी और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी की उपस्थिति को लेकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले ठोस प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है। संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर निराधार सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में नहीं है।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि विभिन्न देशों के आंदोलनों में इस्तेमाल हुए प्रतीकों और नारों को लेकर भी चर्चा हो रही है। ऐसे प्रतीकों का प्रयोग अपने आप में किसी साजिश का प्रमाण नहीं है, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण और कानूनसम्मत रहें।

उन्होंने प्रशांत भूषण से जुड़े कथित हिंसात्मक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी प्रकार के खून-खराबे की वकालत अस्वीकार्य है। ऐसे बयानों की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए और हिंसा का समर्थन करने वाले किसी भी विचार की स्पष्ट निंदा की जानी चाहिए।

डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस तीन सवालों का जवाब दे—क्या वह बांग्लादेश जैसे हिंसक घटनाक्रम को भारत के लिए आदर्श मानती है, क्या राहुल गांधी नेहा वोहरा के कथित बयान से सहमत हैं और क्या कांग्रेस शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक विरोध के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है?

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक विरोध का सम्मान करती है, लेकिन हिंसा और अराजकता का महिमामंडन स्वीकार नहीं करेगी। भारत का लोकतंत्र संविधान, जनादेश और कानून के शासन से मजबूत होगा, न कि राजनीतिक अस्थिरता से।

The post बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.

गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सुक्खू सरकार, अब फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में जुटी सरकार: जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचर ब्यूरों

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर आयोग बनाकर कांग्रेस सरकार सिर्फ चुनाव से पहले इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि उसे अच्छी तरह पता है कि वर्तमान में पूरे देश में जनगणना का काम चल रहा है। जनगणना के दौरान किसी भी तरह की रेवेन्यू यूनिट क्रिएट नहीं की जा सकती, क्योंकि परिसीमन फ्रीज होता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा का क्या स्टैंड होगा, इस पर पार्टी चर्चा कर फैसला लेगी। हमारी सरकार में भी इस बारे में काफी विश्लेषण हुआ था, लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हम आगे नहीं बढ़े। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार चुनाव पूर्व दी गई अपनी गारंटियों पर फेल हो गई है। अब लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है, इसलिए चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बदलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता अब इन तरीकों से वाकिफ हो चुकी है।

The post गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सुक्खू सरकार, अब फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में जुटी सरकार: जयराम ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.