prize - Aadarsh Himachal

ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय समिति को 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना धैर्य, लगन और समर्पण का कार्य है। शिक्षकों को एक ही विषय बार-बार समझाकर बच्चों की आयु एवं समझ के अनुरूप उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना पड़ता है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल ने तीन बच्चों से अपनी यात्रा शुरू कर आज एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। यह विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को योग्य नागरिक बनाना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करें तथा भविष्य में अपने क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि स्कूल की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

*जुन्गा क्षेत्र का किया जा रहा विकास सुनिश्चित*

ग्रामीण विकास मंत्री ने जुन्गा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसके विकास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं लंबित योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र को सड़क, पानी व बिजली की मूलभूत व आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आईजीएमसी शिमला एवं अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों का चरणबद्ध ढंग से निपटारा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, क्योंथल स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन तारा चंद जी, बीडीसी उपाध्यक्ष मेहतेंद्र, प्रधान जुन्गा पंचायत रामलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

.0.

The post ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत appeared first on Aadarsh Himachal.

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । शिक्षा मंत्री ने 23 वें वार्षिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। यहां केवल हिमाचल के ही नहीं भारत के कोने-कोने से बच्चे पढ़ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे है। बोर्डिंग स्कूल की वजह से बच्चे कई चीजों के निपुण बन रहे हैं और यहां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव यहां मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिंदगी एक संघर्ष है और जिंदगी की चुनौतियों को जिसने पार कर लिया उसने हमेशा इतिहास लिखा है।

उन्होंने कहा कि रूट्स कंट्री स्कूल की सफलता की कहानी दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम, समर्पण और दूरदर्शी सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में मात्र 21 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह विद्यालय आज लगभग 1,000 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विद्यालय के विकास में सुनील और प्रीति रोहटा के योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि बद्दी जैसे क्षेत्र में एक छोटे से प्रयास को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करना असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने पिछले 23 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सीबीएसई परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा को किफायती बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को अवसर प्रदान करने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में विद्यालय को मिली पहचान को भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्राकृतिक एवं शांत वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल है। छात्रावास व्यवस्था बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है और शिक्षकों एवं अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर प्रदान करें। शिक्षा के साथ खेलकूद, संगीत, कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को महत्व देना भी आवश्यक है।

उन्होंने विद्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को *“विविधता में एकता”* का सुंदर उदाहरण बताया। दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत, बंगाल, गुजरात और लद्दाख तक के विद्यार्थियों का एक ही परिसर में शिक्षा ग्रहण करना राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विशेष रूप से लद्दाख से आने वाले विद्यार्थियों की उल्लेखनीय संख्या का जिक्र करते हुए इसे विद्यालय की व्यापक पहुंच और अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक बताया।

हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने साक्षरता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है। उन्होंने नई पीढ़ी को उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक अवसरों का सदुपयोग करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। रूट्स कंट्री स्कूल जैसे संस्थान बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रूट्स कंट्री स्कूल भविष्य में भी इसी समर्पण, दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ नई ऊंचाइयां हासिल करेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने बताया की वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हर क्षेत्र में सुनिश्चित किये जा रहे हैं। आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए स्कूल पदाधिकारियों एवं विभिन्न हाउस के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। रोहठा को हेड बॉय, अर्शिता मिश्रा को हेड गर्ल, स्टैंजिन सिंगे को वाइस हेड बॉय तथा तान्वी भाटिया को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया है।

विद्यालय में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चार हाउस गठित किए गए हैं।

*विक्टर हाउस* : कप्तान समर प्रताप सिंह, उपकप्तान चोकोयंग, स्पोर्ट्स कप्तान अब्दुल फैज के तथा हाउस मैनेजर ममनाजीत कौर।

*वारियर हाउस* : कप्तान अनुराग ठाकुर, उपकप्तान रिया सैनी, स्पोर्ट्स कप्तान अंजेल खोतला तथा हाउस मैनेजर फोरम।

*क्रूसेडर हाउस* : कप्तान अर्शिता यादव, उपकप्तान अदिराज, स्पोर्ट्स कप्तान रोनित वर्मा तथा हाउस मैनेजर कनुष लोहन।

*पायनियर हाउस* : कप्तान सम्राट सैनी, उपकप्तान ऋषि केश्वरवानी, स्पोर्ट्स कप्तान निंगमाई वांगमो तथा हाउस मैनेजर आलोक राणा।

इस मौके पर विद्यालय समिति द्वारा मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान एसडीएम डॉ मनु वर्मा, खंड विकास अधिकारी स्पर्श,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मेहता,  जिला परिषद् सदस्य रेखा चौहान , स्थानीय पंचायत प्रधान हरि प्रकाश शौकटा, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी सुनील ठाकुर पंचायत, लायक राम औसटा, डायरेक्टर सुनील रोहटा, प्रिंसिपल रूट्स कंट्री स्कूल कृति रोहटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

The post रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता appeared first on Aadarsh Himachal.

शिमला में 500 से अधिक विद्यार्थी बनेंगे ‘विश्व नेता’, 16 से शुरू होगा IIMUN युवा सम्मेलन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । दुनिया के सबसे बड़े युवा-नेतृत्व वाले संगठनों में से एक माने जाने वाले इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आई.आई.एम.यू.एन.) की ओर से शिमला में 16 से 18 अक्तूबर 2026 तक तीन दिवसीय सिटी-लेवल काउंसिल का आयोजन ऑकलैंड हाउस स्कूल में किया जाएगा। कोविड के बाद लंबे अंतराल के पश्चात शिमला लौट रहे इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश भर से 500 से अधिक छात्र प्रतिनिधि एक साझा मंच पर जुटेंगे और स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सम्मेलन में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, प्रधानाचार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। यह आयोजन युवाओं में संवाद, आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संप्रेषण को बढ़ावा देने वाला माहौल तैयार करेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, बहस व चर्चा पर आधारित कमेटी सत्र, समाधान तैयार करने की गतिविधियां, योग, सामाजिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए समापन समारोह शामिल होंगे।

कमेटी सत्रों के दौरान विद्यार्थी विश्व नेताओं की भूमिका निभाएंगे और समाज तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करने वाले ज्वलंत मुद्दों पर व्यवस्थित चर्चा करेंगे। इन विचार-विमर्शों के माध्यम से प्रतिभागियों को अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने, अपनी बात रखने, व्यावहारिक समाधान खोजने तथा अपनी वाक्पटुता और निर्णय क्षमता को निखारने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सम्मेलन का शुभारंभ 16 अक्तूबर को उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसके बाद तीन दिनों तक चर्चाओं और संवादात्मक गतिविधियों का सघन कार्यक्रम चलेगा। 18 अक्तूबर को समापन समारोह में विभिन्न कमेटियों के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को उनकी भागीदारी और योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आई.आई.एम.यू.एन. वर्तमान और भावी नेताओं को सहयोग, संवाद और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य करता है, जिसका आधार भारतीय संस्कृति और मूल्य हैं। संगठन की उपस्थिति 40 देशों के 275 शहरों में है और अपने मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलनों के माध्यम से इसने शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं का एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया है। इसका सम्मेलन प्रारूप विद्यार्थियों को वास्तविक मुद्दों पर विचार करने, आम सहमति की ओर बढ़ने और कार्ययोग्य लक्ष्यों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे कक्षा की पढ़ाई को व्यावहारिक नेतृत्व अनुभव से जोड़ने में मदद मिलती है।

शिमला सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को अलग-अलग पृष्ठभूमि के साथियों से जुड़ने का अवसर देता है। युवाओं को एक साझा मंच पर लाकर यह पहल सूझबूझ भरी चर्चा को प्रोत्साहित करने, दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और आत्मविश्वासी, सामाजिक रूप से जागरूक तथा जिम्मेदार पीढ़ी तैयार करने का प्रयास करती है।

The post शिमला में 500 से अधिक विद्यार्थी बनेंगे ‘विश्व नेता’, 16 से शुरू होगा IIMUN युवा सम्मेलन appeared first on Aadarsh Himachal.

रैंप वॉक से रॉक बैंड तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा प्रतिभाओं का शानदार संगम
आदर्श हिमाचल बयूरों

शिमला ।  ऑडिटोरियम में कहानियों, दृष्टिकोणों और आवाज़ों की एक टेपेस्ट्री जीवंत हो उठी, जब “वर्ड वीव 2026” ने सांस्कृतिक प्रदर्शन और अकादमिक उत्सव के एक जीवंत कार्यक्रम के साथ अपने दो दिवसीय उत्सव का समापन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत के साथ हुई। संस्थागत परंपराओं के अनुसार, उत्सव के दूसरे दिन की मुख्य अतिथि, डा मीनाक्षी फेथ पॉल, सेवानिवृत्त प्राचार्या, राजीव गांधी सरकार के योग्य प्राचार्य डॉ गोपाल चौहान को सम्मानित करने के लिए एक औपचारिक रोसेट पिनिंग और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य, डा शालिनी चौहान, डा अनुप्रिया शर्मा, डॉ. अंशू कौशल, निर्णायकों के सम्मानित पैनल, सेंट बीडीस महाविद्यालय से डॉ. दीप्ति पठानिया, आरकेएमवी, शिमला से डॉ. उपमा शर्मा और राजकीय महाविद्यालय संजौली से डॉ. हरीश भारद्वाज, विशेष अतिथि, आरकेएमवी, शिमला से डॉ. संध्या शर्मा और भाग लेने वाले संस्थानों के समर्पित प्रभारी शिक्षक, जिन्होंने कार्यक्रम के समन्वय का मार्गदर्शन किया, इन सभी का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी की प्रेसिडेंट एवं उत्सव की मुख्य समन्वयक डा पूनम किमता चौहान ने स्वागत भाषण दिया, जिससे दिन के लिए गर्मजोशी भरा और जश्न का माहौल तैयार हो गया।

सांस्कृतिक प्रदर्शन में प्रस्तुतियों का जीवंत मिश्रण प्रस्तुत किया गया। रैंप वॉक के दो राउंड ने मंच पर रंग और ऊर्जा ला दी, जबकि कैप्शन लेखन, मोनोलॉग, एकल नृत्य, संगीत प्रदर्शन और एक समूह गीत ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को उजागर किया। दर्शकों ने एक अंग्रेजी नाटक, एक हिंदी नाटक और एक वृत्तचित्र स्क्रीनिंग का भी आनंद लिया। रॉक बैंड प्रदर्शन, बॉल डांस और पंजाबी फ्यूजन डांस ने कार्यक्रम में और विविधता ला दी।

मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण समारोह से पहले सभा को संबोधित किया, जिसमें प्रतिभागियों की उपलब्धियों को मान्यता दी गई और उनका जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का समापन डा अंशु कौशल के धन्यवाद ज्ञापन, एक जोशीले नाटी प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वर्ड वीव 2026 के दूसरे दिन साहित्य, संस्कृति और प्रदर्शन का एक यादगार उत्सव पेश किया गया, जिसमें उत्सव की एकीकृत थीम के तहत आवाज़ों और प्रतिभाओं की एक समृद्ध श्रृंखला को एक साथ लाया गया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय चौरा मैदान के अन्य शिक्षक, डा यश देश डुलता, डा पी अल वर्मा, डा स्नेह, डा राजीव शर्मा, डा निखिल सरता, डा सुधीर, डा शिल्पा चौहान, डा सुमित गुप्ता, डा अजय, डा अंजू शर्मा, डा किशोरी लाल, डा दिव्या चौहान, डा कमलेश, डा कामिनी शांडिल, डा रीना डोगरा, डा नेहा कटोच, मिस प्रगति कश्यप, मिस प्रतिभा, मिस अंजना एवं ग़ैर शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

इस दो दिवसीय लिटरेरी फेस्टिवल के सफल आयोजन में अंग्रेजी विभाग के सभी शिक्षक डा पूनम किमता चौहान, प्रेसीडेंट, इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी, डा अंशु कौशल, डा प्रियंका विनता, डा वीना शर्मा, मिस मिताली धरियोला, मिस रितिका धतवालिया, मिस सुष्मिता नेगी एवं इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी के छात्र सदस्य नमन ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट, श्रुति,सेक्रेट्री, शैव्या, ज्वाइंट सेक्रेट्री, कुणाल, ट्रेजरर, हर्षिनी, साक्षी, खुशी, वेंकटेश, दिग्विजय सिंह कंवर का कुशल सहयोग रहा।

परिणाम:

निबंध लेखन प्रतियोगिता

तीसरा: काश्वी अधिकारी- राजकीय महाविद्यालय संजौली

दूसरा: साक्षी- राजीव गांधी महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: तन्वी- आरकेएमवी, शिमला

वैकल्पिक समापन लेखन प्रतियोगिता

तीसरा: आंचल सिंह-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

दूसरा: सुनिधि शर्मा- राजकीय महाविद्यालय संजौली

प्रथम: अनन्या शर्मा- सेंट बीड्स कॉलेज

भाषण प्रतियोगिता

तीसरा: दीया- राजीव गांधी महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

दूसरा: पल्लवी शर्मा-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: सृजन शर्मा: सेंट बीड्स कॉलेज

काव्य पाठ प्रतियोगिता

तीसरा: अक्षरा हैट्टा- आरकेएमवी, शिमला

दूसरा: वेदांशु वर्मा- राजकीय महाविद्यालय संजौली

प्रथम: कुणाल-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता

तीसरा: सलोनी-राजकीय महाविद्यालय संजौली

दूसरा: ममता-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: तनुज ठाकुर-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

पुस्तक/साहित्यिक ट्रेलर प्रतियोगिता

तीसरा: आर्यन-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

दूसरा: मोहित-राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

प्रथम: हर्षनी: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान

The post रैंप वॉक से रॉक बैंड तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा प्रतिभाओं का शानदार संगम appeared first on Aadarsh Himachal.

शूलिनी विवि में 29 सितंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय मीडिया फेस्ट, 14 से अधिक प्रतियोगिताओं में युवा दिखाएंगे
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन। दो दिवसीय मीडिया फेस्ट में 14 से अधिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा

शूलिनी यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस 29 से 30 सितंबर तक मार्वल शूलिनी इंटरनेशनल मीडिया फेस्ट’ के चौथे संस्करण का आयोजन करेगा। दो दिवसीय इस फेस्ट में भारत और पड़ोसी देशों के लगभग 200 से अधिक युवा मीडिया प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं, रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संवादात्मक सत्रों में हिस्सा लेंगे।

फेस्ट में भारत, बांग्लादेश, नेपाल और अन्य देशों के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रमुख राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र भी भाग लेंगे। यह आयोजन उभरते पत्रकारों, फिल्म निर्माताओं, फोटोग्राफरों, कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों और संचार के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभागियों के साथ संवाद का अवसर देगा।

फेस्ट के दौरान 14 से अधिक प्रतियोगिताएं  आयोजित की जाएंगी। इनमें न्यूज़ एंकरिंग, फोटोग्राफी, शॉर्ट फिल्म, रील मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, स्टैंड-अप कॉमेडी सहित मीडिया और संचार से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक विधाएं शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर अपनी व्यावहारिक, रचनात्मक और संचार कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

फेस्ट के दौरान विद्यार्थी मीडिया प्रोफेशनल्स, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों के साथ संवाद भी करेंगे। इससे पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, डिजिटल कम्युनिकेशन, फोटोग्राफी और मीडिया उद्योग में उभरते रुझानों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। 2023 में 10 संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह फेस्ट अब अपने चौथे संस्करण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है।

शूलिनी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ मीडिया एंड लिबरल आर्ट्स की डीन, फेस्ट डायरेक्टर, ट्रस्टी एवं मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस की डायरेक्टर प्रो. निष्ठा शुक्ला आनंद ने कहा कि यूनिवर्सिटी विभिन्न देशों और संस्थानों से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मीडिया फेस्ट ऐसा मंच उपलब्ध कराएगा, जहां रचनात्मकता, सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संगम होगा। इससे युवा मीडिया प्रतिभाओं को एक-दूसरे से सीखने के साथ विभिन्न संस्थानों और देशों के दृष्टिकोणों को समझने का अवसर मिलेगा।

प्रोफ निष्ठां ने  कहा कि फेस्ट में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को शूलिनी यूनिवर्सिटी के कैंपस जीवन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और प्राकृतिक परिवेश को करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय के साथ संवाद को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभागियों को कैंपस और आसपास के क्षेत्रों से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

The post शूलिनी विवि में 29 सितंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय मीडिया फेस्ट, 14 से अधिक प्रतियोगिताओं में युवा दिखाएंगे appeared first on Aadarsh Himachal.

ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और उपलब्धियों का दम
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल, कला और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम दो चरणों—वैरायटी एंटरटेनमेंट प्रोग्राम और सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस—में आयोजित किया गया। फॉर्म III से V के विद्यार्थियों ने ‘द विजार्ड ऑफ ओज़’ की संगीतमय प्रस्तुति, पियानो वादन, कोयर प्रस्तुतियों तथा कश्मीर, हरियाणा और संबलपुर के लोकनृत्यों के माध्यम से दर्शकों की सराहना बटोरी।

मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटक ‘पानी आ गया’ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रहा। नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रस्तुत किया गया।

सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती स्मारकी सामंतरॉय की रिपोर्ट से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और समग्र विकास पर विद्यालय के प्रयासों को रेखांकित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती स्मारकी सामंतरॉय ने कहा, “स्पीच डे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उत्सव है। हमारे विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्य अतिथि डॉ. दीपाली धौल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं संस्कृत विभाग की चेयरपर्सन, ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की।

डॉ. धौल ने कहा, “शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने का आत्मविश्वास, समझने की संवेदनशीलता और अपनी बात रखने का साहस विकसित करती है। आज की प्रस्तुतियों में अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान, धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

The post ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और उपलब्धियों का दम appeared first on Aadarsh Himachal.

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय द्वारा टैलेंट हंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके समग्र विकास के लिए एक मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मंच पर आकर नृत्य, गायन, मॉडलिंग और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की मंच झिझक को दूर करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत से ही उन्हें विश्वविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ना रहा।

टैलेंट हंट में नए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आपस में संवाद करने, टीम के रूप में कार्य करने तथा संचार, टीमवर्क और मंच प्रस्तुति कौशल विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी समन्वयकों—जानवी रंजन, पीयूष, आर्य रतन, अदिति, सेजल, मेहक और शालिनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को तैयार करने, उनका उत्साह बढ़ाने और कार्यक्रम के विभिन्न चरणों के समन्वय में निरंतर सहयोग दिया।

वहीं, मीडिया टीम के अरमान, पवन सिंह और संचित ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, सहभागिता और उत्साह को कैमरे में दर्ज करने के साथ कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में सहयोग किया।

डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने विद्यार्थी समन्वयकों, मीडिया टीम और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संचार कौशल और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए भी अवसर प्रदान करता है।

टैलेंट हंट 2026 का समापन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सराहना के साथ हुआ। नए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के मंच पर अपने सफर की शुरुआत आत्मविश्वास और उत्साह के साथ की तथा अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

The post एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच appeared first on Aadarsh Himachal.

रचनात्मकता के रंगों से सजा तीन दिवसीय युवा महोत्सव, कोटशेरा में समापन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला ‌। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा, चौड़ा मैदान, शिमला में आयोजित तीन दिवसीय (16-18 सितंबर) हिमाचल प्रदेश अंतर-कॉलेज युवा महोत्सव (ग्रुप-1 रचनात्मकता) का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त अधिवक्ता जनरल ,मोहिंदर जेरेक, राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा, भौतिकी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बृजेश चौहान तथा कोटशेरा कॉलेज के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. राजेश चौहान, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा पीटीए (PTA) सदस्य चंपा, उर्मिला तोमर, अंजू तोमर और मनीषा कुमारी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान का वक्तव्य: समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने युवा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य सफलता दिलाने के लिए पीटीए (PTA), राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि इस युवा महोत्सव में भाग लेकर जो सीखने का अनुभव मिला है, वह प्रतियोगिता जीतने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यक्रम को दिन-रात मेहनत कर सफल बनाने वाले एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), रोवर्स एंड रेंजर्स (R&R) तथा अन्य सभी छात्र स्वयंसेवकों की जमकर सराहना की और विभिन्न महाविद्यालयों से आए दल प्रभारियों (Contingent Incharges) का भी आभार जताया। साथी उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, इंडियन बैंक एमबीडी ग्रुप तथा Minchy’s जूस कंपनी का भी हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया|

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “मैं एक वाइस चांसलर से पहले एक शोधकर्ता हूँ।” उन्होंने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उनके 33 वर्षों के शोध करियर में मिली असफलताएं उनकी सफलता का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा कि असफलता या हार आपको रोकती नहीं है, बल्कि यह सीखने का एक पड़ाव (learning curve) है। संघर्ष ही जीवन है।

प्राचार्य. डॉ. गोपाल चौहान के साथ अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कुलपति ने भावुक अंदाज़ में कहा, “गोपाल जी मेरे दिल में बसते हैं।” कोटशेरा महाविद्यालय से अपने लगाव को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “कोटशेरा महाविद्यालय मेरे लिए दूसरे घर की तरह है, जहाँ आते ही एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा (positive vibe) का अहसास होता है।

जनरेशन जी (GenZ) के युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और आपस में प्रतिस्पर्धा करने के बजाय एक-दूसरे के साथ मिलकर काम (collaborate) करना चाहिए। उन्होंने स्वयं भौतिकी (Physics) का स्वास्थ्य, कानून, सामाजिक विज्ञान और संचार जैसे क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया है तथा शिमला की जल प्रबंधन प्रणाली पर भी शोध कार्य किया है।

उन्होंने आंतरिक शक्ति (inner strength) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में 5 अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और 6वें को स्वीकृति मिल चुकी है।

आयोजन सचिव डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय महाकुंभ में प्रदेश के लगभग 60 महाविद्यालयों से आए करीब 600 छात्र-छात्राओं ने 11 विभिन्न रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विस्तृत परिणाम इस प्रकार रहे:

• 1. क्विज़ (Quiz): क्विज़ के फाइनल राउंड में 5 टीमों ने भाग लिया।

o प्रथम: हितेश कुमार, रोहित ठाकुर, राहुल देवल (राजकीय महाविद्यालय चंबा)

o द्वितीय: सुनील कुमार, ज़यार हुसैन, पायल (पीजी सेंटर शिमला)

o तृतीय: ईशा ठाकुर, नैतिक शर्मा, कार्तिक (राजकीय महाविद्यालय शाहपुर)

• 2. वाग्मिता (Vagmita):

o प्रथम: मिशल (राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला-4)

o द्वितीय: अनमोल शर्मा (राजकीय महाविद्यालय ऊना)

o तृतीय: नितिका (एसवी राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं)

• 3. आशुभाषण अंग्रेजी (Elocution English):

o प्रथम: निधि (राजकीय डिग्री कॉलेज नोहराधार)

o द्वितीय: सृजन शर्मा (सेंट बेड्स कॉलेज)

o तृतीय: सूर्यांश पुंडीर (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला)

• 4. वाद-विवाद (Vaad Vivaad):

o प्रथम: नितिन, आंचल (राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू)

o द्वितीय: अजय, अंशिका ठाकुर (राजकीय महाविद्यालय सोलन)

o तृतीय: उमेश कुमार, मुकेश कुमार (राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला-4) एवं अनाइता शर्मा, वृंदा (जीसी धर्मशाला)

• 5. डिबेट (Debate):

o प्रथम: स्वप्निल सूर्यान, अभिषेक (पीजी सेंटर शिमला)

o द्वितीय: अर्किता, अर्पिता (जीडीसी नगरोटा बगवां, कांगड़ा)

• 6. ऑन द स्पॉट पेंटिंग (On the Spot Painting):

o प्रथम: विनीत कश्यप (राजकीय महाविद्यालय सोलन)

o द्वितीय: हंस जोशी (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला-11)

o तृतीय: केतन कुमार (पीजी सेंटर शिमला)

• 7. क्ले मॉडलिंग (Clay Modelling):

o प्रथम: प्रोमिला देवी (पीजी सेंटर शिमला)

o द्वितीय: प्रीत (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

o तृतीय: अक्षित कुमार (अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय डिग्री कॉलेज सुन्नी, शिमला)

• 8. कॉलाज मेकिंग (Collage Making):

o प्रथम: तनुज (राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला-4)

o द्वितीय: गौतम (जीसी धर्मशाला)

o तृतीय: आशिष कुमार (पीजी सेंटर शिमला)

• 9. पोस्टर मेकिंग (Poster Making):

o प्रथम: हर्ष कुमार (राजकीय महाविद्यालय सोलन)

o द्वितीय: मोनिका (जीसी रामपुर बुशहर)

o तृतीय: मुस्कान (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

• 10. रंगोली (Rangoli):

o प्रथम: खुशनुमा मलिक (पीजी सेंटर शिमला)

o द्वितीय: राघव नाहर (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला-11)

o तृतीय: रिया (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

• 11. कार्टूनिंग (Cartooning):

o प्रथम: विशाल (एनएससीबीएम कॉलेज हमीरपुर)

o द्वितीय: अखिल (जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स कॉलेज, शिमला-11)

o तृतीय: स्वाति (राजकीय कन्या महाविद्यालय)

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।|

The post रचनात्मकता के रंगों से सजा तीन दिवसीय युवा महोत्सव, कोटशेरा में समापन appeared first on Aadarsh Himachal.

14 साल की कामयाबी का जश्न, एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शिक्षकों को मिला सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपने 14वें स्थापना दिवस के साथ शिक्षक दिवस भी उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान तथा विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में योगदान देने वाले लोगों के अभिनंदन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इसके बाद आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी एकत्रित हुए और संस्थान की 14 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का उत्सव मनाया।

समारोह का मुख्य संदेश सराहना, सम्मान और योगदान की पहचान रहा। विश्वविद्यालय की यात्रा के सफल और चुनौतीपूर्ण दोनों चरणों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यह संदेश विशेष रूप से उभरकर सामने आया—

“एक मजबूत संगठन तब मजबूती से खड़ा रहता है, जब उसके नेतृत्वकर्ता उन लोगों को पहचानते और सम्मान देते हैं, जो उसकी नींव को मजबूत बनाते हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने 14 वर्षों के सफर में अनेक चुनौतियों और उपलब्धियों का सामना किया है, लेकिन इसकी शैक्षणिक प्रगति निरंतर जारी रही। उन्होंने कहा कि शिमला विश्वविद्यालय आज न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षा का पसंदीदा केंद्र बनकर उभरा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में विश्वविद्यालय का विशेष फोकस अनुसंधान, रोजगार, रोजगार सृजन तथा विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के विकास पर रहेगा।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के लिए उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र, पदक एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त कुलपति प्रो. डॉ. देविंदर शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी और समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नाटी, पंजाबी और कांगड़ी नृत्य के साथ-साथ ‘सुस्वागतम’ स्वागत प्रस्तुति देकर समारोह में हिमाचली एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रत्येक सांस्कृतिक टीम को उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन एवं समारोह में योगदान के लिए ₹5,100 की नकद राशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. आर.एल. शर्मा ने शिक्षा संस्थान के विकास में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों का समर्पित योगदान विश्वविद्यालय की 14 वर्षों की यात्रा की मजबूत रीढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार किया है।

कार्यक्रम का समापन डीन फैकल्टी डॉ. अश्वनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा संस्थान की विकास यात्रा से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा।

इस अवसर पर प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. रमेश चौहान, सलाहकार इंजीनियर सुमन विक्रांत, डीन फैकल्टी डॉ. अश्वनी शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आनंद मोहन शर्मा, एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. ज्योत्सना, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. नीलम शर्मा, डीन फॉरेंसिक साइंस डॉ. टीना शर्मा, डीन मैनेजमेंट डॉ. नीति नाग, डायरेक्टर एडमिशन उषा चौहान, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन अफजल खान सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post 14 साल की कामयाबी का जश्न, एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शिक्षकों को मिला सम्मान appeared first on Aadarsh Himachal.

ऑकलैंड हाउस स्कूल के सीनियर सेक्शन स्पोर्ट्स डे में पुरातन छात्रा डीएसपी गीतांजलि ठाकुर रहीं मुख्य अतिथि
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । ऑकलैंड हाउस स्कूल, शिमला के सीनियर सेक्शन में बुधवार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे बड़े उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिष्ठित पुरातन छात्रा एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा आईजीपी, सदर्न रेंज की स्टाफ ऑफिसर सुश्री गीतांजलि ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अपने पुराने विद्यालय में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल सुश्री स्मारकी सामंतराय तथा ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ के प्रिंसिपल श्री रूबेन जॉन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को औपचारिक स्वागत के साथ आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण चारों हाउस मैथ्यू, ड्यूरेंट, लेफ्रॉय और फ्रेंच का शानदार मार्च पास्ट रहा। विद्यार्थियों ने अनुशासन और तालमेल का परिचय देते हुए विद्यालय के पाइप बैंड द्वारा प्रस्तुत “स्कॉटलैंड द ब्रेव” और “सारे जहां से अच्छा” की धुनों पर कदमताल की। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स की प्रभावशाली प्रस्तुति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

स्पोर्ट्स डे के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग और शारीरिक दक्षता से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। डम्बल, लेजियम और रंग-बिरंगी रिबन लगी स्टिक्स के साथ पीटी डिस्प्ले ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक, योग, एरोबिक्स और कराटे में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं में ग्रुप ए के लिए ऑब्स्टेकल रेस और स्किपिंग रिले, जबकि ग्रुप बी और सी के लिए बैटन रिले और बॉल रिले आयोजित की गईं। कार्यक्रम में अभिभावकों और अतिथियों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

स्पेशल लेडीज़ रेस में सुश्री स्वाति चौहान दत्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुश्री पूनम बिरता दूसरे और सुश्री कुसुम शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, स्पेशल जेंटलमैन रेस में श्री हेमंत मेहता विजेता बने। श्री जनेश गुप्ता ने दूसरा तथा श्री अमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की एक अन्य रोमांचक प्रतियोगिता स्टूडेंट्स वर्सेज टीचर्स रही, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पराजित कर जीत दर्ज की। इस मुकाबले ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में रियाना नेगी को ग्रुप ए का बेस्ट जिम्नास्ट घोषित किया गया। वहीं, शबदीता चौहान और माधवी शर्मा को क्रमशः ग्रुप बी और ग्रुप सी में बेस्ट जिम्नास्ट का पुरस्कार मिला।

अन्य विशेष पुरस्कारों में रुहिन चौहान को पाइप बैंड, वैष्णवी शांडिल को एनसीसी तथा एंजल रतन को योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

प्रतिष्ठित अंकुर चौहान मेमोरियल ट्रॉफी फॉर बेस्ट एथलीट संयुक्त रूप से अलवीना हरीश और आराधना ठाकुर को प्रदान की गई। वहीं, शबदीता चौहान को प्रतियोगिता का विक्टर लुडोरम घोषित किया गया।

इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं में मैथ्यू हाउस ने सीनियर और जूनियर दोनों बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की। ड्यूरेंट हाउस ने सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता जीती, जबकि फ्रेंच हाउस ने जूनियर टेबल टेनिस के साथ-साथ सीनियर और जूनियर दोनों बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार जीत हासिल की।

मैथ्यू हाउस ने मेजर जनरल एंड मिसेज आई. पी. सिंह अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन फुटबॉल के साथ-साथ वॉलीबॉल कप भी अपने नाम किया। लेफ्रॉय हाउस ने शतरंज प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में मैथ्यू हाउस ने 6 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। ड्यूरेंट हाउस 4 अंकों के साथ दूसरे और लेफ्रॉय हाउस 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

ओवरऑल परिणामों में मैथ्यू हाउस ने 103 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। लेफ्रॉय हाउस 83 अंकों के साथ दूसरे, ड्यूरेंट हाउस 69 अंकों के साथ तीसरे, जबकि फ्रेंच हाउस 35 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

पूरे खेल सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैथ्यू हाउस ने प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स शील्ड और प्रोफिशिएंसी कप दोनों पर कब्जा कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने अपने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, दृढ़ता, मेहनत, संकल्प और खेल भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मजबूत चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक, ट्रॉफियां और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ ऑकलैंड हाउस स्कूल के सीनियर सेक्शन का यह भव्य स्पोर्ट्स डे खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना की यादगार मिसाल बनकर संपन्न हुआ।

The post ऑकलैंड हाउस स्कूल के सीनियर सेक्शन स्पोर्ट्स डे में पुरातन छात्रा डीएसपी गीतांजलि ठाकुर रहीं मुख्य अतिथि appeared first on Aadarsh Himachal.