संगठन महामंत्री पवन राणा के बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कांगडा। ज्वालामुखी, भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना जी ने संगठन महामंत्री पवन राणा के बहनोई जगदीश के निधन पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तली गांव में उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव शर्मा जिला महामंत्री अभिषेक पाधा, ओबीसी कमिशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन रामलोक धनोतिया और भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील बंसल भी मौजूद रहे।
Ads