दूर दराज क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों को समय पर उपलब्ध कराई जाए डिग्री- एबीवीपी

कहा....समय पर विद्यार्थियों को डिग्री उपलब्ध नहीं करवा रहा विश्वविद्यालय प्रशासन  

0
33
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कल से ही समाज हित देश हित छात्र हित में काम करती आई है। ऐसे ही आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रजिस्टर का घिराव किया गया जिसमें कुछ प्रमुख मांगे विद्यार्थी परिषद ने उनके समक्ष रखी।
इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा की प्रदेश पर के छात्र दूर दराज से अपने डिग्री सर्टिफिकेट लेने विश्वविद्यालय आते हैं लेकिन से डेट में उन्हें डिग्री सर्टिफिकेट प्रधान नहीं किया जाता कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ही खामियां हैं जो कि प्रदेश का छात्र सह रहा है। कुछ छात्र अपनी पार्ट टाइम जॉब कर रहे हैं कुछ छात्र अपने अलग-अलग जगह में कोचिंग ले रहे हैं और अपने-अपने घरों से दूर है कह सकते हैं कि वह विश्वविद्यालय से भी काफी दूर है लेकिन फिर भी अपने डिग्री सर्टिफिकेट लेने और शिमला आते हैं और जब विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह करते हैं कि उनकी डिग्री सर्टिफिकेट उन्हें प्रदान की जाए तो प्रशासन द्वारा उन्हें समय दे दिया जाता है की  तीन चार दिन बाद कर आपकी डिग्री बनकर तैयार होगी उसके बाद आप पुनः इसे लेने विश्वविद्यालय आए।
इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने विश्वविद्यालय कुलसचिव से प्रश्न करते हुए पूछा की जो छात्र दूर दराज से अपना डिग्री सर्टिफिकेट लेने विश्वविद्यालय आ रहे हैं और उन्हें ऐसे प्रशासन द्वारा तीन-चार दिन का समय दे दिया जाता है तो कहीं ना कहीं यह छात्रों का शोषण प्रशासन द्वारा किया जा रहा है विद्यार्थी परिषद या मांग करती है की डिग्री सर्टिफिकेट बनाने का जो निर्धारित समय है उसे घटाकर छात्रों को सेम डेट में उनकी डिग्री दे दी जाए।
ऐसे ही अविनाश शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द विद्यार्थी परिषद की यह छात्र हित में मांग को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।