आदर्श हिमाचल सोलन (बीबीएन) :
पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पंजाब की सीमाओं पर निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक दक्षिणी रेंज हिमांशु मिश्रा ने दौरा कर जायजा लिया। हिमाचल पंजाब की सभी सीमाओं व अंतरराज्यीय नाकों का आईजी हिमांशु मिश्रा ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अहम निर्देश भी जारी किए।
इस दौरान एसपी बद्दी मोहित चावला ने व्यवस्थाओं का ब्यौरा पुलिस महानिरीक्षक को दिया और उन्हें आश्वस्त करवाया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से दिन रात नाकों पर पैनी नजर रखे हुए है।
गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य पंजाब में रविवार को विधानसभा चुनाव हैं। जिसके चलते हिमाचल पंजाब की सीमाओं पर सख्त नाकेबंदी की गई है ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम न दिया जा सके। प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पंजाब की सीमाओं से सट्टा है और सीमाओं पर आवाजाही हिमाचल से भी होती है।
ऐसे में पिछले कई दिनों से बीबीएन जिला पुलिस अंतरराज्यीय नाकों व सीमा से सट्टे संपर्क मार्गों पर डेरा जमाए बैठी है। इस रास्तों से आवाजाही करने वालों की वकायदा जांच की जा रही है। रविवार को आईजी हिमांशू मिश्रा बद्दी में ही मौजूद रहेंगे और खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि पंजाब चुनावों के मद्देनजर संवेदनशीलता के चलते पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को सभी हिमाचल पंजाब की सभी सीमाओं व अंतरराज्यीय नाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची गई।











