नौणी विश्वविद्यालय आज मना रहाअपना 37वां स्थापना दिवस  

भाविता जोशी। सोलन

Ads

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, 1 दिसंबर को अपना 37वां स्थापना दिवस मनाएगा। हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेगें। 

हिमाचल प्रदेश सरकार के बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल और वन मंत्री राकेश पठानिया विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

समारोह के दौरान प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, विश्वविद्यालय के मेधावी एवं भूतपूर्व छात्र समेत वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रकाशनों का विमोचन भी कार्यक्रम में किया जाएगा। पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।

इस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग विश्वविद्याल के फ़ेसबूक और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

औपचारिक रूप से तो विवि की स्थापना 1 दिसम्बर,1985 में हुई लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा, शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से औद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।