NSUI कार्यकर्ताओं की पुलिस और QRT जवानों के साथ हुई धकामुकी

0
42
NSUI के कार्यकर्ताओ की  विश्वविद्यालय   मे  पुलिस और QRT  के जवानों  के साथ झड़प हुई , विश्वविद्यालय मे मंगलवार को NSUI के सदस्यों  ने जब एक बार  फिर से कुलपति महोदय से मिलना चाहा तो कुलपति को   NSUI के  सदस्यों से बात तक करना ठीक नही  लगा, NSUI विश्वविद्यालय के अध्यक्ष  परवीन मिंहास  ने कहा कुलपति महोदय शुरु से ही NSUI के कार्यकर्ताओ के साथ दोगला व्यवहार कर रहे है,  इससे पहले जब पिछले  कल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिए  आशवासन  पर    विश्वविद्यालय की गठित कमेटी  से मिलना चाहा तो पहले प्रशासन ने आनाकानी शुरु कर दी फिर कहा की बिना batch लगाए  हम से मिले इस पर सभी  संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया, NSUI के सदस्यों ने कहा की जब अलग -अलग  छात्र संगठनों से मिलने के लिए  कमेटी बनाई थी तो फिर बिना  batch के क्यो मिले!
बाद मे जब कुलपति प्रशासन से  फिर से बात करनी चाही तो कार्यकर्ताओ को लाठीयां मारी गई, उनको वहा से खदेड़ा गया जिसका NSUI ने कड़ा विरोध किया इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज चौहान ने कहा की  NSUI छात्र विरोधी वि ०वि० प्रशासन और प्रदेश सरकार से तब  तक लड़ती रहेगी जब  तक Entrance नही कराए जाते है, इस मौके पर पूर्व वि० वि० के NSUI के अध्यक्ष वीनू मेहता, रजत  भारद्वाज, मोहित ठाकुर,  रजत राणा, यासीन बट्ट, विशाल, डेनी पंगवाल आदि उपस्थित रहे!