नालागढ़ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

आदर्श हिमाचल ब्यरो

Ads

नालागढ़ : संविधान दिवस के अवसर पर उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई गई। मिनी सचिवालय परिसर नालागढ़ में एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर (भा प्र से) द्वारा दिलवाई गई। शपथ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान की अनुपालना तथा सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि संविधान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमों का पालन करें और देश तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। इस अवसर पर मिनी सचिवालय सहित उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।