विश्व हिंद परिषद Archives - Aadarsh Himachal

लव जिहाद को लेकर विश्व हिन्दु परिषद् ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। विश्व हिन्दु परिषद् ने प्रदेश में बढ़ रहे लव-जिहाद के मामले को लेकर अतिरिक्त जिलाधीश अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विहिप के जिला संगठन मंत्री कुशल चंद के नेतृत्व में जिलाधीश को सांैपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में लवजिहाद को लेकर प्रशासन लापरवाह बना हुआ है जिस कारण इस प्रकार की घटनायें लगातार घटती जा रही है। उन्होंने छोटा शिमला में घटी लवजिहाद की ताजा घटना पर प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के बारे में जिलाधीश को अवगत कराया।

विहिप जिला संगठन मंत्री कुशल चंद ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छोटा शिमला में आरोपी मुस्लिम हिन्दु बनकर लड़की को धोखा देता रहा और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इसके बाद जब लड़की को युवक की असलियत पता चली तो उसने उससे अलग होने की कोशिश की। लेकिन युवक ने उसको मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। उसके बाद धर्मांतरण के इरादे से लड़की को गौमांस खिलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसके परिवार ने पीड़ित लड़की को कलमा पढ़ाना और रोजा रखने के लिए मजबूर किया । जब कश्मीरी युवक के अत्याचारों से तंग आ गयी तो उसने पुलिस की सहायता लेनी चाही लेकिन पुलिस ने 6 दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की।

बाद में विहिप के दबाव में पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन इसको मामूूली धाराओं में केस दर्ज किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि पुलिस की इसी लचर प्रणाली के कारण पहले भी ऐसे मामले लगातार दबते रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस पीड़ित लड़की को न्याय देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेताया  है कि अगर प्रशासन इस पीड़ित को न्याय नहीं दिला पाया तो इसके विश्व हिन्दु परिषद् प्रदेश में राज्यव्यापी आंदोलन खड़ा करेगी जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय विहिप के शिमला विभाग अध्यक्ष आशुतोष, जिला अध्यक्ष अमर वर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णदयाल शर्मा, जिला मातृशक्ति संयोजिका सुरक्षा शर्मा, प्रांत गोरक्षा संवर्धन अध्यक्ष राजंेद्र राणा, धर्मप्रसार प्रमूुख अश्वनी और विजय अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post लव जिहाद को लेकर विश्व हिन्दु परिषद् ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन appeared first on Aadarsh Himachal.