#सुक्खू Archives - Aadarsh Himachal

‘सुक्खू सर’ के नाम से लोकप्रिय हो रहे मुख्यमंत्री, बच्चों के प्रति दिखा गहरा लगाव
जंगली गांव की बच्चियां भी पहुंची मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कार्य करने की अपनी विशिष्ट शैली से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी वर्गों को प्रभावित कर रहे हैं, विशेष रूप से बच्चों के बीच वह ‘सुक्खू सर’ के नाम से लोकप्रिय हो रहे हैं। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर नादौन पहुंचे मुख्यमंत्री से हर वर्ग के लोग मिलने आ रहे हैं, और इनमें काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं जो उन्हें ‘सुक्खू सर’ के नाम से पुकारते हैं।

सेरा विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गांव की बच्चियां कृतिका, ईशू, आरुषि, रिया और रिद्धिमा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची, फोटो खिंचवाई और उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री के साथ भेंट कर सभी बच्चियां उत्साहित नजर आई। उन्होंने बताया कि ‘सुक्खू सर’ ने सबसे पहले उनका परिचय प्राप्त किया और मिठाई खिलाई। उन्हें  अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर फैसले ले रहे हैं और इसी से प्रभावित होकर वे यहां उनसे मिलने पहुंची हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार ने एक प्रतिशत ब्याज पर शैक्षणिक ऋण उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में उच्च व व्यवसायिक शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। जल्द ही शिक्षा में किए जा रहे सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

इससे पूर्व भी कई बार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ विशेष लगाव देखने को मिला है और बच्चे उनसे प्रभावित दिखे हैं।

The post ‘सुक्खू सर’ के नाम से लोकप्रिय हो रहे मुख्यमंत्री, बच्चों के प्रति दिखा गहरा लगाव  appeared first on Aadarsh Himachal.

हमीरपुर के जसकोट में बनेगा हेलीपोर्ट, भूमि चिन्हित
कंपनी आगामी 15 दिनों में तैयार करेगी ओएलआर रिपोर्ट

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पवन हंस कंपनी के डीजीएम एस.पी. चौहान के साथ नादौन के सेरा विश्राम-गृह में आयोजित बैठक में हमीरपुर के जसकोट में प्रस्तावित हेलीपोर्ट परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और यहां एक हैंगरयुक्त हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा जहां एक समय में तीन हेलीकॉप्टर पार्क किए जा सकेंगे। पवन हंस कंपनी इस परियोजना के लिए आवश्यक सलाह प्रदान कर रही है और प्रदेश सरकार इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि का प्रबंध करेगी।

यह भी पढ़े:- शांडिल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वाकनाघाट के भवन निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हवाई संपर्क सेवा को सुदृढ़ करने तथा पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एसपी चौहान ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि कंपनी द्वारा आगामी 15 दिनों में ओएलआर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी और शीघ्र ही कंपनी के पायलटों का एक दल प्रस्तावित स्थल का दौरा भी करेगा। कंपनी ने यह भी आश्वस्त किया कि हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अप्रैल माह के अंत तक तैयार कर ली जाएगी।

The post हमीरपुर के जसकोट में बनेगा हेलीपोर्ट, भूमि चिन्हित  appeared first on Aadarsh Himachal.

पर्यटन की अपार संभावनाएं, कांगड़ा बनेगी पर्यटन राजधानी-सुक्खू
बोले…. आधुनिक सुविधाओं के आधार पर विकसित होगा पर्यटन क्षेत्र का आधारभूत ढांचा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार ने कांगड़ा जिला में विभिन्न परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है ताकि पर्यटकों का अनुभव देवभूमि के प्रति और बेहतर हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सुंदर धौलाधार पर्वत, ऐतिहासिक मंदिर और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। राज्य सरकार जिला कांगड़ा में पारम्परिक पर्यटक स्थलों में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए एशियन डिवेल्पमेंट बैंक द्वारा स्वीकृत 390 करोड़ रुपये व्यय करेगी। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

यह भी पढ़े:- नगर निगम शिमला चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी करेंगी रणनीति तैयार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला के धरोहर गांव परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया है। पालमपुर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिसमें एक उन्नत किस्म का रिजॉर्ट, 24 घंटे के लिए पर्यटन गांव, एक आधुनिक रोलर स्केटिंग रिंक और एक वेलनेस सेंटर का निर्माण करना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में 180 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है, जिसमें एक आधुनिक चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके लिए  300 करोड़ की अनुमानित लागत पर आधारित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने में धर्मशाला में पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फाउंटेन, कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट और पार्किंग  की सुविधा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पौंग बांध में हाउस बोट, क्रूज, याच और जलक्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय भी लिया है। नूरपुर और नगरोटा बगवां क्षेत्र में सड़क किनारे आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देकर साहसिक पर्यटन के व्यवसाय को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नई मंजिल नई राहें योजना’ के तहत जिला कांगड़ा में 20.59 करोड़ रुपये, ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 46 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। लाखों लोगों की आस्था के प्रतीक आदि हिमानी मंदिर से चामुंडा मंदिर तक रोपवे के निर्माण के लिए भी राज्य सरकार प्रयास कर रही है। जिला में फूड क्राफ्ट संस्थान धर्मशाला को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में उन्नत करने के लिए 11.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दो चरणों में कांगड़ा हवाई अड्डे के रन-वे की लम्बाई 1376 से बढ़ाकर 3010 मीटर करने की योजना बना रही है। साथ ही रक्कड़ में हेलीपोर्ट बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए एफसीए केस अपलोड किया जा चुका है।

The post पर्यटन की अपार संभावनाएं, कांगड़ा बनेगी पर्यटन राजधानी-सुक्खू  appeared first on Aadarsh Himachal.