हिमाचल प्रदेश news Archives - Aadarsh Himachal

इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया गलत दवाई देने का आरोप
शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में एक बार फिर से लापरवाही का मामला सामने आया है. इस बार मामला बच्चे की मौत को लेकर है. दरअसल, आईजीएमसी में कथित गलत इंजेक्शन की वजह से एक 7 माह के बच्चे की मौत हुई है. यह आरोप बच्चों के माता-पिता ने नर्स पर लगाए है. बच्चों के माता-पिता परीक्षा और त्रिलोक रावत का कहना है कि उनका बच्चा खांसी- बुखार से पीड़ित था. ऐसे में 17 सितंबर को उसे आईजीएमसी अस्पताल (IGMC Hospital) में लाया गया, जहां सोमवार सुबह तक बच्चा ठीक था. लेकिन जैसे ही ड्यूटी में तैनात नर्स ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया वैसे ही उसका शरीर पहले लाल और फिर पीला हो गया. उसके बाद चंद घंटों में बच्चे की मौत हो गई. वहीं, मौत के बाद बच्चे के माता-पिता ने शिशु वार्ड में हंगामा किया और डॉक्टरों से जांच करने की मांग की. लेकिन डॉक्टर और वार्ड में तैनात कर्मचारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की.

बच्चे के माता- पिता ने आरोप लगाया है कि वार्ड में तैनात नर्स ने गलत इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे बच्चे की मौत हो गई. अब इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को शिकायत लिख कर दे दी है. साथ ही बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने की भी बात कही गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा पता उधर, अस्पताल प्रशासन ने मामले की भनक लगते ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए उचित जांच करने का आश्वासन दिया है. डिप्टी एमएस राहुल गुप्ता ने कहा कि 17 सितंबर को रोहड़ू से आईजीएमसी के लिए 7 माह का एक बच्चा उपचार के लिए लाया गया था.जिसे बुखार के साथ खांसी थी. लेकिन सोमवार सुबह इंजेक्शन लगाते समय उसकी तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.

The post इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया गलत दवाई देने का आरोप appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक समेत 6 अन्य घायल
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के विधायक सुरेंद्र शौरी शनिवार को कुल्लू के बंजार क्षेत्र के बहू गांव के पास एक दुर्घटना में चार महिलाओं और दो बच्चों के साथ घायल हो गए.

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरदेव शर्मा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, बंजार विधायक शौरी का वाहन उस समय खाई में लुढ़क गया जब वह बालू पंजो उत्सव से लौट रहे थे.

शौरी सहित अन्य घायलों का बंजार अस्पताल में इलाज चल रहा है. महिलाओं और बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है.

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शौरी के लिए चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

The post हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक समेत 6 अन्य घायल appeared first on Aadarsh Himachal.

केंद्र सरकार पठानकोट-चंबा-तिस्सा-किलर-पांगी-लेह रोड को भारत माला परियोजना में करें शामिल : किशन कपूर
धर्मशाला : कांगड़ा से बीजेपी सांसद किशन कपूर ने केंद्र सरकार से पठानकोट-चंबा-तिस्सा-किलर-पांगी-लेह रोड को भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल करने की अपील की है. कपूर ने कहा कि उनके अनुरोध पर हिमाचल सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल पठानकोट से मनाली होते हुए लेह की दूरी 802 किलोमीटर है. यदि पठानकोट-चंबा-तिस्सा-किलर-पांगी-लेह सड़क बन जाती है, तो पठानकोट और लेह के बीच की दूरी 281 किलोमीटर कम हो सकती है और यह सिर्फ 521 किलोमीटर रह जाएगी.

कपूर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है कि चीन हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सीमा पर अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहा है और अपने सीमा सड़क नेटवर्क को मजबूत कर रहा है. भारत सरकार को भी चीनी सीमा तक अपने सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के लिए हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में चीनी सीमा तक आसान पहुंच हासिल करने के लिए सड़क महत्वपूर्ण साबित होगी.

उन्होंने कहा कि इस सड़क से चंबा जिले के आदिवासी क्षेत्रों को भी लाभ होगा, जो पर्याप्त सड़क बुनियादी ढांचे की कमी के कारण छह महीने से राज्य के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। पांगी राज्य के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में से एक है और वहां पहुंचने के लिए कठिन सच दर्रे को पार करना पड़ता है।

राज्य में सबसे दूरस्थ क्षेत्र

कपूर ने कहा कि अगर केंद्र सरकार भारत माला परियोजना के तहत सड़क को शामिल करने का फैसला करती है तो पांगी, तिसा और लाहौल घाटियों में रहने वाली लगभग 3.5 लाख की आबादी को फायदा होगा.

चंबा जिले में पांगी और तिस्सा हिमाचल प्रदेश के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की सीमा से लगे सबसे दूर के इलाके हैं.

खराब सड़कों के कारण लोग सर्दी के मौसम में मेडिकल इमरजेंसी के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर पर निर्भर हैं.

The post केंद्र सरकार पठानकोट-चंबा-तिस्सा-किलर-पांगी-लेह रोड को भारत माला परियोजना में करें शामिल : किशन कपूर appeared first on Aadarsh Himachal.

वन मंत्री ने पीटर हॉफ में GiZ वित्त पोषित HIMFES (हिम वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा) परियोजना का किया शुभारंभ
शिमला। वन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बुधवार को शिमला के  पीटरहॉफ में  वन विभाग के माध्यम से  GiZ पोषित  HIMFES (हिम वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा) परियोजना का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व सर्वांगीण विकास किया है और उन्हें यह सूचित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे का विकास और गरीबों का उत्थान के क्षेत्रों में असाधारण प्रगति हासिल की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा राज्य पर्यावरण और वनों की सुरक्षा के लिए प्रासंगिक नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में अग्रणी रहा है, जो  जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग 2030 तक कुल भौगोलिक क्षेत्र का 30 प्रतिशत वन आवरण लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक बूटा बेटी के नाम, वन समृद्धि जन समृद्धि, सामुदायिक वन संवर्धन योजना और विद्यार्थी मित्र योजना जैसी कई योजनाओं को लागू कर रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग का वन क्षेत्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसियों के साथ परियोजना को लागू करने का एक लंबा इतिहास रहा है।

बाहरी सहायता प्राप्त परियोजना वन प्रबंधन में वर्तमान चुनौतियों का सामना करने वाले दृष्टि कोणों और मॉडलों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परियोजना पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड  में लागु होगी। परियोजना की लागत 3.85 मिलियन यूरो होगी, जो लगभग 33 करोड़ रुपये के बराबर है। हिमाचल प्रदेश में यह परियोजना कांगड़ा, चंबा और मंडी जिले की चयनित पंचायतों में लागू की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान राकेश पठानिया ने हिमाचल प्रदेश वन विभाग की नई वेबसाइट भी लॉन्च की, जिसे  GiZ के सहयोग से नया रूप दिया गया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान परियोजना द्वारा सतत वन प्रबंधन को वन पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं के रूप में लागू किया जायेगा और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए वनों के प्रबंधन पर पिछली परियोजना के दौरान सीखे गए सबक उत्तराखंड के साथ साझा किए जाएंगे। उनके अनुसार परियोजना जल सेवाओं के लिए वनों के प्रबंधन के उद्देश्य से संसाधनों और क्षमताओं के अभिसरण की तलाश के लिए अन्य सम्बंधित विभागों, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं, निजी क्षेत्र और पंचायती राज संस्थाओं के साथ जुड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन  निशा सिंह ने  संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होगी और आशा व्यक्त की कि राज्य में ग्रामीण समुदाय की मदद के लिए परियोजना से सीख को लागू किया जाएगा।

प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ0 सविता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वन विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं , जिनके फल स्वरूप भारतीय  वन सर्वेक्षणं की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो वर्षों में प्रदेश भर में 333.52 वर्ग  किलो मीटर वन अववरण में वृद्धि आंकी गयी।

उन्होंने राज्य में लागू की जा रही विभिन्न बाहरी परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परियोजना अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम होगी, जिसमें परियोजना क्षेत्रों के वन क्षेत्र के माध्यम से जल संसाधनों को फिर से जीवंत करने के लिए मॉडल के विकसित करने के अतिरिक्त परियोजना स्थलों के समुदायों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में डॉ. बसु सूद, योजना निदेशक, रविंदर सिंह, निदेशक, इंडो-जर्मन जैव विविधता कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश वन विभाग और  GiZ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ उस क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जहां योजना लागू की जाएगी।

The post वन मंत्री ने पीटर हॉफ में GiZ वित्त पोषित HIMFES (हिम वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा) परियोजना का किया शुभारंभ appeared first on Aadarsh Himachal.

शिमला: गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जन्मोत्सव पूजा के लिए जुड़े मंदिर के फेसबुक पेज पर लाइव
132 सालों से हो रहा है सफल आयोजन, बीते साल नही हो सका था कोरोना के कारण कार्यक्रम

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमलाः देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बेहद हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है. शिमला के मशहूर राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया. श्री राधा कृष्ण मंदिर में 132 साल से भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया जा रहा है.

श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद ने बताया कि बीते 132 सालों से लगातार भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल भी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन इस साल को कोरोना की वजह से भक्तों को मंदिर में बैठने की अनुमति नहीं दी गई है. भक्त केवल दर्शन ही कर सकते हैं. दर्शन के बाद भक्तों को बैठने की अनुमति नहीं है. इसके अलावा मंदिर परिसर में बिना मास्क भक्तों को प्रवेश नहीं दिया गया. मंदिर में आने-जाने के लिए अलग द्वार बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टैंसिंग सही तरह से हो सके. बीते साल भी कोरोना की वजह से कार्यक्रम नहीं हो सका था.

मान्यताओं के अनुसार भाई कंस के अत्याचार सहते हुए कारागार में बंद माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. भगवान ने पृथ्वी को कंस के आतंक से मुक्त कारने के लिए अवतार लिया था. इसी मान्यता के अनुसार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है. यही कारण है कि यह पर्व विशेष महत्व रखता है. भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए इस दिन लोग उपवास रखने के साथ विधि-विधान से पूजा और भजन करते हैं. मंदिरों में विशेष सजावट करके भगवान की प्रक्टोत्सव को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है. कुछ स्थानों में दही-हांडी का भी उत्सव रखा जाता है. मध्यरात्रि के समय भगवान के जन्मोत्सव के समय सभी लोग मंदिरों में एकत्रित होकर विशेष पूजा करते हैं.

The post शिमला: गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जन्मोत्सव पूजा के लिए जुड़े मंदिर के फेसबुक पेज पर लाइव appeared first on Aadarsh Himachal.

नाथपा झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति का ऐलान: एसजेवीएन से जल्द समस्या सुलझाएं सरकार नहीं तो प्रभावित 16 पंचायतें करेंगी लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार
शिमला : नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना विस्थापित कल्याण समिति ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उन की लम्बित समस्या एसजेवीए से पूर्ण नही कराती है तो, प्रभावित 16 पंचायते लोक सभा उप चुनाव का बहिष्कार करेंगे. साथ ही समिति ने राज्य स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक भी जल्द बुलाने की मांग उठाई है. पांच सूत्रीय मांग पत्र को समिति ने हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री को भी भेजा है. समिति ने रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान ये बड़ा खुलासा किया है.

हिमाचल प्रदेश के  देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी क्षेत्र के लोग मांगो को ले कर अब लामबंद होने लगे हैं. नाथपा झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति के बैनर तले आज चूहाबाग में समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार  वार्ता  के दौरान बताया की परियोजना प्रभावित 16 पंचायतो के लोग उन की समस्याएं और मांगो पर गौर न होने पर रोष में है. भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में भी 9 वे नंबर पर मुद्दा रखा था उस के बाद मुख्य मंत्री ने स्वयं भी परियोजना प्रभावितो की समस्याओं को सुलझाने की बात कही थी. परियोजना प्रभावित 16 पंचायतो की प्रमुख मांग में कुल बिजली उत्पादन का एक  फीसदी  रॉयल्टी  की मांग भी है. इसी तरह अन्य कई मांगे भी लंबित पड़ी है चाहे वह रोजगार से जुड़ा हो या फिर भूमिहीनों को दी गई भूमि का मालिकाना हक़ एवं स्थाई रोजगार हो. विस्थापित कल्याण समिति के लोगो ने बताया की वर्ष 2017 से अब तक राज्य स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक भी सरकार ने नहीं कराई है. ऐसे में प्रभावित समस्याएं किस मंच से उठाएंगे. अब लोगो के पास एक ही रास्ता बचा है कि आने वाले लोक सभा उपचुनाव का प्रभावित क्षेत्र की 16 पंचायते बहिष्कार करे.

उन्होंने बताया देश बड़ी भूमिगत परियोजना 1500 मेगावाट की नाथा झाकड़ी निर्माण के लिए 2803 बीघा लोगो की भूमि अधिगृहित की गई. 480 परिवार तब परियोजना से प्रभावित हुए 362 रिहायशी मकान चपेट में आये. लेकिन उन्हें परियोजना निर्माताओं से वाजिब हकों की जगह उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ा है. ऐसे में उन्होंने इस मामले को देश के प्रधानमंत्री तक भी पहुंचाया है साथ ही सहयोग और हस्तक्षेप की मांग उठाई है. बैठक विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष भगत राम भारती, कोषाध्यक्ष जीवानंद ,मुख्य सलाहकार बीरबल कश्यप, प्रेस सचिव मोहन मेहता, कानूनी सलाहकार विनय मेहता, उपाध्यक्ष बाबूराम ,सचिव सुरेंद्र ठाकुर, आदि अब प्रभावित क्षेत्र के लोग आंदोलन के मूड में है और समिति अब अगली रणनीति बना रही है.

नाथपा झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष भगत राम भारती ने बताया कि नाथपा झाकड़ी परियोजना से जो लोग विस्थापित हुए हैं उन्हें

कुल बिजली उत्पादन का 1%  क्यों नहीं दिया गया है, जबकि रामपुर परियोजना में दिया जा रहा है. 16 पंचायतें  प्रभावित हुई है. उनकी हजारों बीघा

भूमि अधिकृत हुई है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते राज्य स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक नहीं कराती है तो 16 पंचायतों के लोग आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं उन्होंने बताया कि इस मामले में हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री को भी लिखा है.

The post नाथपा झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति का ऐलान: एसजेवीएन से जल्द समस्या सुलझाएं सरकार नहीं तो प्रभावित 16 पंचायतें करेंगी लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार appeared first on Aadarsh Himachal.

हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग व विश्विद्यालय प्रशासन में हुए घोटाले को लेकर निकली रोष रैली
बिलासपुर: प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस निगम भण्डारी के निर्देशानुसार आज जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में आज परिधि गृह बिलासपुर से लेकर जिला मुख्यालय तक रोष रैली निकाली गई. इस रैली में सदर अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु, नैना देवी अध्यक्ष कुलवीर भड़ोल, झंडूता युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल गौतम,घुमारवीं युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष आचार्य व झंडूता युवा कांग्रेस महासचिव कार्तिक चंदेल उपस्थित रहे।

आशीष ठाकुर ने बताया कि यह रोष रैली हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग व विश्विद्यालय प्रशासन में हुए घोटाले को लेकर किया गया।रोष प्रदर्शन में प्रदेश सरकार,पशुपालन विभाग व विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई,आशीष ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में 99.17 लाख रुपये और विश्विद्यालय प्रशासन में 1.15 करोड़ का घोटाला हुआ है जिसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है,आशीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लोग हिंदुओ के नाम पर राजनीति करते आये है पर जब आज हिन्दू धर्म मे गौ माता के चारे के नाम पर पशुपालन विभाग में घोटाला हुआ है तो आज भाजपा के लोग इस बात पर क्यों चुपी साधे हुए है,आशीष ठाकुर ने कहा कि इस बात से पता चलता है कि भाजपा की कथनी व करनी में ज़मीन आसमान का अंतर है,आशीष ठाकुर ने कहा कि छात्रों को विश्विद्यालय में शिक्षा दी जाती है कि देश हित मे कार्य करे पर जब आज विश्विद्यालय प्रशासन ही घोटाला करने पर उतारू हो गया है, इससे विश्विद्यालय की छवि धूमिल हुई है और छात्रों का विश्वास विश्विद्यालय प्रशासन से उठ चुका है आशीष ठाकुर ने कहा कि भविष्य में अगर दोषी अफसरों के ऊपर कारवाही नही होगी तो आने वाले समय मे हर विभाग में इस तरह की घटनाएं आम हो जाएगीं, धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद आशीष ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश पंकज राय से मिला और उनके माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया,ज्ञापन के माध्यम से बिलासपुर युवा कांग्रेस ने मांग की है कि राज्यपाल महोदय खुद इस मामले में हस्तक्षेप करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो ताकि निकट भविष्य में कोई भी अधिकारी इस तरह का कृत न कर सके।इस मौके पर पंकज ठाकुर,वसीम मूसा,नरेश कुमार,नीटू,सोनू ठाकुर,आशीष चंदेल,सुरेश,दिनेश,राहुल धीमान,रोहित,मनीष,कमल,वीरेंद्र कटवाल,गोल्डी,अंक राज ठाकुर,सन्तोष कुमार,अंकुश दुर्वासा,अभिषेक,शिवांक व अन्य युवा उपस्थित रहे।

The post हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग व विश्विद्यालय प्रशासन में हुए घोटाले को लेकर निकली रोष रैली appeared first on Aadarsh Himachal.

टीबी के नए रोगियों का पता लगाने के लिए बनाईं 598 टीमेंः सीएमओ
ऊना: जिला में टीबी के नए रोगियों की पहचान की जाएगी, ताकि जिला ऊना को टीबी से मुक्त किया जा सके. यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऊना जिला में 01 से 31 अगस्त तक क्षय रोग सक्रिय मामला खोज अभियान (टीबी एक्टिव केस फाइडिंग कैंपेन) चलाया जाएगा. सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 31 अगस्त, 2021 तक क्षय रोग मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 598 टीमें गठित की हैं, जो घर-घर जाकर क्षय रोग के मामलों का पता लगाएगीं. उन्होंने कहा कि क्षय रोग एक्टिव केस अभियान के तहत ऊना जिले की 5,50,000 जनसंख्या की जांच की जाएगी. इस अभियान का उद्देश्य जिले में क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाकर उनको समुचित उपचार उपलब्ध करवाना है.

उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान के तहत क्षय रोग के लक्षणों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. इस अवसर पर डॉ. अजय अत्री भी प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित रहे.

The post टीबी के नए रोगियों का पता लगाने के लिए बनाईं 598 टीमेंः सीएमओ appeared first on Aadarsh Himachal.

ठूंड में स्थित देव जुन्गा के प्राचीन मंदिर का होगा जीर्णोद्धार: विजय ज्योति सेन
शिमला: 22 देवताओं के स्थान  ठूंड में स्थित देव जुन्गा (चंद) के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार करके इसे पहाड़ी शैली का भव्य मंदिर निर्मित किया जाएगा जिसका निर्माण कार्य शुभ मुर्हूत में शीघ्र  किया जाएगा . ताकि इस प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का सरंक्षण व संवर्धन हो सके. यह बात कसुंपटी की भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन ने मंगलवार को जुन्गा राजमहल में आयोजित मंदिर निर्माण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी . उन्होने कहा कि मंदिर निर्माण बारे प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के साथ प्रभावी ढंग से मामला उठाया जाएगा ताकि मंदिर निर्माण के लिए सरकार की ओर से  धनराशि स्वीकृत हो सके . उन्होने समिति सदस्यों से आग्रह किया  कि इस कार्य के लिए लोगों का भी योगदान भी सुनिश्चित करें ताकि इस मंदिर को सही परिप्रेक्ष्य में पुनरूद्धार हो सके.

विजय ज्योति सेन ने बताया  कि ठूंड स्थित देव जुन्गा का मंदिर प्रदेश के प्राचीन मंदिरों मे से एक है. जिसका इतिहास  जुन्गा रियायत के राजपरिवार से जुड़ा हुआ है और विशेष पर्व पर प्राचीन जुन्गा रियासत के  राज परिवार के सदस्य मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते हैं. उन्होने कहा कि  इस प्रचीन मंदिर को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में  विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे ताकि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बन सके.  श्रद्धालुओं के अतिरिक्त पर्यटक स्थल चायल, कूफरी सिलोनबाग आने वाले  सैलानी  भी यहां आकर  मंदिर के दर्शन व  प्रकृति की अनुपम छटा का आन्नद ले सके.

देव जुन्गा के प्रमुख पुजारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि कालांतर से ठंूड गांव 22 देवता के स्थान के नाम से प्रसिद्ध है . देव जुन्गा देवचंद की मान्यता  क्योंथल रियासत के अतिरिक्त जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाती है और देव जुन्गा को 22 गोत्र के लोग अपना कुल देवता मानते हैं . उन्होने बताया कि  देवठण अर्थात प्रबोधनी एकादशी  और दसूणी के अवसर पर पूरे क्षेत्र के देवता देवचंद, पंजाल के कुंथली देवता, धार के मनूणी देवता, भनोग के जुन्गा देवता सहित 22 देवता ठूंड में एकत्रित होते है जहां पर लोग मनौती पूर्ण होने पर देवता को भेंट अर्पित करते हैं.

बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत पीरन किरण शर्मा, मनोहर सिंह ठाकुर , प्रीतम सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर, प्रदीप ब्रागटा  सहित अन्य कार्यकारी सदस्यों ने भाग लिया.

The post ठूंड में  स्थित  देव जुन्गा के प्राचीन मंदिर का होगा जीर्णोद्धार: विजय ज्योति सेन appeared first on Aadarsh Himachal.

हर जिले में बनाया जाएगा एक आदर्श प्राकृतिक खेती गांव: डॉ अजय शर्मा
शिमला: प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की समीक्षा बैठक सचिव कृषि, डॉ. अजय शर्मा की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय, शिमला में आयोजित हुई. बैठक में कृषि सचिव ने प्राकृतिक खेती के प्रसार की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती तेजी से बढ़ रही है तथा हमें परिवर्तन की इस बयार को और तेज करना होगा. उन्होंने कहा कि किसान समुदाय को प्राकृतिक खेती तकनीक से जोड़ने के लिए हर जिले में एक आदर्श प्राकृतिक खेती गांव बनाया जाएगा जो जिला के किसानों को इस विधि से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा. कृषि सचिव ने कहा कि प्राकृतिक विधि से तैयार उत्पाद की मार्केटिंग के लिए लंबे समय से मांग उठ रही है और इसके लिए रणनीति बनाकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. डॉ. अजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राकृतिक खेती छोड़ने वाले किसानों के बारे में डेटा तैयार किया जाए ताकि उनके इस खेती को छोड़ने के कारणों के बारे में पता चल सके.

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, आगामी रणनीति पर भी हुआ मंथन

बैठक के दौरान प्राकृतिक खेती के राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने कहा कि फील्ड में जुटे अधिकारी इस परियोजना की रीढ़ हैं और इसे मूर्त रूप दे रहे हैं. इसी का नतीजा है कि प्रदेशभर के 1 लाख 22 हजार से ज्यादा किसान 7,120 हैक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती से विविध फसलें उगा रहे हैं. उन्होंने सभी जिला के अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए. परियोजना के कार्यकारी निदेशक प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल ने बैठक में प्राकृतिक खेती पर एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इस खेती के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा. इस दौरान प्राकृतिक खेती के प्रमाणीकरण और भविष्य की रणनीति के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस बैठक में कृषि सचिव, राज्य परियोजना निदेशक, कार्यकारी निदेशक, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई के अधिकारी एवं सभी जिलों के निदेशक, उपनिदेशक आतमा मौजूद रहे.

The post हर जिले में बनाया जाएगा एक आदर्श प्राकृतिक खेती गांव: डॉ अजय शर्मा appeared first on Aadarsh Himachal.