#145 new drinking water schemes created under Water Life Mission District Kullu - DPR Archives - Aadarsh Himachal

जिला कुल्लू में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 145 नई पेयजल योजनाओं की बनाई गई डीपीआर – उपायुक्त
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक उपायुुक्त डा. ऋचा वर्मा की अध्यक्षता में उनके चैंबर में आयोजित की गई जिसमें जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला में जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को प्रदान की जा रही नल सुविधाओं को लेकर प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिला में कुल 1,19,131 घरों में से 59,979 घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान करे 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। शेष 59,152 घरों को 31 दिसम्बर 2021 तक कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता के.आर. कुल्लवी ने बैठक में अवगत करवाया कि जिला में कुल 357 गांव है जिनमें से 71 गांवों को शत-प्रतिशत पेयजल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। ग्यारह गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक घरों में यह सुविधा प्रदान की गई है, 14 गांवों में 80 प्रतिशत तथा 34 गांवो में 75 प्रतिशत कवरेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है और तय समय सीमा में लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के लिए 145 नई पेयजल योजनाओं की डीपीआर बनाई गई है और इनमें से अधिकांश स्वीकृत की जा चुकी हैं।

जल जीवन मिशन भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2019 को शुरू किया गया था तथा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर-परिवार में नल स्थापित कर वर्ष 2024 तक पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना है। योजना के तहत देशभर में 3.60 लाख करोड़ रूपए व्यय किया जाएगा। योजना के तहत जल स्त्रातों की लंबे समय तक क्षमता को बढ़ाने, रिचार्ज रखने , जल संरक्षण तथा जल संग्रहण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत सामुदायिक स्तर पर लोगों को पेयजल के सदुपयोग को लेकर सूचना, शिक्षा तथा संप्रेषण के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला में 204 पंचायतों में ग्राम स्तर पर विलेज वाटर सेनीटेशन कमेटियों का गठन किया गया है। जल जीवन मिशन एक समयबद्ध कार्यक्रम है जिसमें 90 प्रतिशत फंडिंग केन्द्र सरकार तथा 10 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को मिशन मोड में निर्धारित अवधि में पूरा करें ताकि जिला का हर गांव हर परिवार लाभान्वित हो सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस.के. पराशर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील चन्द्र, वन मण्डलाधिकारी मनोज कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बलवंत ठाकुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत ठाकुर, अधिशाषी अभियंता रविन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा, सीता राम, खनन अधिकारी सुरेश कुमार व जिला कृषि अधिकारी डाॅ.आर.पी. शर्मा उपस्थित रहे।

The post जिला कुल्लू में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 145 नई पेयजल योजनाओं की बनाई गई डीपीआर – उपायुक्त appeared first on Aadarsh Himachal.