#43 new cases corona together district Chamba out 40 related Mohalla Dhadog Archives - Aadarsh Himachal

जिला चंबा में एक साथ आए कोरोना के 43 नए मामले जिनमें से 40 मोहल्ला धड़ोग से संबंधित
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक साथ शनिवार को कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 40 मामले मोहल्ला धड़ोग से हैं। अन्य तीन मामले मंगला और किलाड़ से हैं। हमीरपुर जिले में चार महिलाओं समेत कुल आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैंए जबकि एक 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सहित दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग पहले से ही गृह संगरोध में रह रहे थे।

यह भी पढ़ेंः- जानिए, कृष्ण जन्माष्टमी के वत्र में क्या-क्या बरतें सावधानियां

इनमें हमीरपुर तहसील के गांव नेरी का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वह 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से आया था। 29 जुलाई को चंडीगढ़ से आई बीड़ बगेहड़ा क्षेत्र के गांव बाहरू की 53 वर्षीय महिलाए 25 जुलाई को जालंधर से आया चौरी क्षेत्र के गांव स्पाहल का 32 वर्षीय व्यक्ति और 31 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर से आया जंगलबैरी क्षेत्र के समोना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।

गांव गलोट कलां डाकघर चंगेर का 57 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वह एक अगस्त को लुधियाना से आया था। इनके अलावा धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल की तीन महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 22ए 56 और 32 वर्षीय ये तीनों महिलाएं 31 जुलाई को गाजियाबाद से आई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए दो लोगों में भोरंज तहसील के गांव डबरेहड़ा की 18 वर्षीय युवती और गांव घरान डाकघर बगवाड़ा का 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है।

ये दोनों एनआईटी स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे।

जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 348 हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 291 लोग ठीक भी हो गए हैं। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 54 एक्टिव मामले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के विभिन्न चिकित्सा खंडों से नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न ब्लॉकों से कुल 251 सैंपल लिए गए। इनमें से भोरंज से 45, बड़सर 41, टौणी देवी 14, सुजानपुर टीहरा 80, नादौन 46, गलोड़ 20 और मेडिकल कालेज अस्पताल से 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा, उनके पिता, कुक, ड्राइवर समेत काम करने वाले स्टाफ के 10 सदस्यों के लिए कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बीते दिन एक सैनिक दूल्हा कोरोना पॉजिटिव आया था। दूल्हे की बहन नड्डा के घर की केयरटेकर है। एहतियातन तौर पर इनके सैंपल लिए गए हैं। इसकी पुष्टि झंडूता एसडीएम विकास शर्मा ने की है।

The post जिला चंबा में एक साथ आए कोरोना के 43 नए मामले जिनमें से 40 मोहल्ला धड़ोग से संबंधित appeared first on Aadarsh Himachal.