#5pm #medicalbuletin #kangda #chamba #mandi #coronapositive #newcase Archives - Aadarsh Himachal

कोरोना अपडेट: कांगड़ा में छह साल के बच्चे व पिता-पुत्री सहित तीन जिलों से 11 नए मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 1191
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश में रविवार को तीन जिलों से 11 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमे कांगड़ा जिले में छह, चंबा, ऊना में में दो-दो और मंडी में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। जबकि आज तीन ही जिलों से 16 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमे सर्वाधिक 14 लोग कांगड़ा से और मंडी व चम्बा से एक-एक मरीज शामिल हैं।

मंडी के बल्ह क्षेत्र के कुम्मी गांव में 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती को कोविड सेंटर ढांगसीधार शिफ्ट किया गया है। युवती गुरुग्राम से दो जुलाई को घर लौटी थी। अब मंडी जिला में जहां 39 कुल मामले सामने आए हैं तो वहीं 30 लोगों के ठीक होने के बाद अब एक्टिव मामले सात रह गए हैं।

यह भी पढ़ें: अब सिफारिश से नही सॉफ्टवेयर से होंगे हिमाचल में शिक्षकों के तबादले, अवकाश के दिन मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने देखी प्रेजेंटेशन

दुबई से लौटा चुवाड़ी चंबा का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। केरल से लौटा तारागढ़ चंबा का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं चंबा में तीन कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा में अब कुल संक्रमित मामले 61 पर पहुंच गए हैं जबकि यहां 51 मरीजों के ठीक होने के बाद 9 मामले एक्टिव रह गए हैं।

कांगड़ा के शाहपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। संक्रमित पिता के संपर्क में आने से जवाली की 13 वर्षीय बेटी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। वहीं घार हड़सर का छह साल का बच्चा संक्रमित पिता के संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटी जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यूपी से लौटा बाघ बासा वजीरा का 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

अब कांगड़ा में कुल मामले प्रदेशभर में सर्वाधिक 309 एक्टिव हैं जबकि 234 लोगों के ठीक होने के बाद जिला में अब 35 मामले एक्टिव रह गए है।

ऊना जिले में ट्रिपल आईटी सलोह के निर्माण कार्य में लगा एक कामगार कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इसके अलावा ट्रिपल आईटी का पूरा कैंपस सील कर दिया गया है। वहीं गगरेट के भंजाल में एक उद्योग में कार्यरत ग्वालियर से लौटा कामगार कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसके बाद उद्योग को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर उद्योग के पूरे स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया है।

प्रदेश में आज आए नए मामलों के बाद कुल संक्रमित 1191हो गए हैं जबकि 911 लोगों के ठीक होने के बाद अब 256 मामले प्रदेश में एक्टिव रह गए हैं। अब तक 1,00,314 कुल लोगों के कोविड-19 के टेस्ट लिए गए हैं। इनमे ई 97,770 लोग नेगेटिव पाए गए हैं। अभी 1353 सैम्पल्स के रिजल्ट आना बाकी है। इनमे 21 रिपोर्ट्स पिछले कल के सैम्पल्स की और 1332 रिपोर्ट्स आज के सैम्पल्स की हैं। आज कुल 1947 लोगों के सैम्पल्स लिए गए हैं।

The post कोरोना अपडेट: कांगड़ा में छह साल के बच्चे व पिता-पुत्री सहित तीन जिलों से 11 नए मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 1191 appeared first on Aadarsh Himachal.