#5pm #medicalbulletin #newcase #coronapositive #kangda #bilaspur #kullu #solan #sirmaur #shimla #acshealth Archives - Aadarsh Himachal

कोरोना अपडेट: दो सेना के जवानों सहित हिमाचल में पांच जिलों से आए 29 नए मामले, कुल आंकड़ा पंहुचा 1660
कोरोना से 10वीं मौत, सोलन अस्पताल का लेबर रूम और ओटी सील

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/कुल्लू/सोलन/सिरमौर/बिलासपुर। प्रदेश में मंगलवार शाम तक पांच जिलों से कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सिरमौर से 13, सोलन-कांगड़ा से सात-सात और बिलासपुर व कुललू जिला से एक-एक नया मरीज शामिल है। इसके अलावा आज कांगड़ा से एक व्यक्ति ठीक भी हुआ है। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नाहन के  गोविंदगढ़ मोहल्ला से मंगलवार सुबह 10 और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कल भेजे गए सैंपल में से 51 की रिपोर्ट आज आई। इसमें 41 की रिपोर्ट निगेटिव और 10 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। संक्रमितों में दो आठ और 11 वर्षीय बच्चे ,पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। शाम को तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले आए। संक्रमितों में दो गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन और एक शिलाई से है।

आज जिला में 283 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 190 की रिपोर्ट निगेटिव और तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 90 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि शिलाई क्षेत्र से एक 31 वर्षीय पुरुष और गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन से 34 वर्षीय और 52 वर्षीय महिलाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 83 एक्टिव मामले हैं। जिला कुल्लू के मनाली में भी कोरोना का मामला आया है। शुरू गांव की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एमबीबीएस कर रही युवती 11 जुलाई को मनाली पहुंची और अपने घर में होम क्वारंटीन थी।  जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे लें कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ, पर्यटन विकास निगम ले रहा आनलाइन आर्डर

बिलासपुर में सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। कंदरौर क्षेत्र का देलग निवासी सैनिक छुट्टी पर घर आया था जिसे होम क्वारंटीन किया गया था। जम्मू में17 जुलाई को सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। यह सूचना जम्मू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिलासपुर के उपायुक्त व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को एंबुलेंस के माध्यम से शिवा आयुर्वेद कॉलेज चांदपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। कांगड़ा जिले में बियारा अंदरेटा, जमानाबाद, जयसिंहपुर, रक्कड़ और बासा गुडियाला से सात कोरोना मामले आए हैं। इनमें नालागढ़ से लौटा सेना के एक जवान समेत दंपती और उनका आठ साल का बेटा भी शामिल है।  सोलन जिले में भी सात नए मामले आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1656 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 561 हो गए हैं। 1068 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 10 की मौत हो चुकी है। 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

प्रदेश के मंडी में कोरोना से 10वीं मौत

हिमाचल में कोरोना वायरस से 10वीं मौत हो गई है। मंडी जिले की तहसील सरकाघाट के चौलथरा में 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा ने आधी रात को दम तोड़ दिया है। 16 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बुजुर्ग महिला को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दाखिल किया गया था। मृतक मधुमेह व किडनी की रोगी  भी थी।तबीयत और बिगड़ने के बाद रात को महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला का अंतिम संस्कार मंगलवार को नेरचौक में ही किया जाएगा। मृतक की बहू भी पॉजिटिव पाई गई थी। सास और बहू दोनों एक ही दिन पॉजिटिव पाई गई थी तथा मेडिकल कॉलेज में दाखिल की गई थी । मेडिकल कॉलेज नरचौक के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहन ने कोरोना से वृद्धा की मौत की पुष्टि की है।

सोलन अस्पताल का लेबर रूम और ओटी सील

उधर, नालागढ़ से सोलन इलाज करने आई प्रसुता शिमला में कोरोना पाॅजिटिव निकलने के बाद अस्पताल का लेबर रूम और ओटी को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रसुता सोलन अस्पताल में अपना इलाज करने आई थी लेकिन बाद मे उसे शिमला रेफर कर दिया गया था। यहां पर वह कोरोना पॉज़िटिव निकली । इसकी जानकारी मिलने के बाद अब सोलन अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया है।

The post कोरोना अपडेट: दो सेना के जवानों सहित हिमाचल में पांच जिलों से आए 29 नए मामले, कुल आंकड़ा पंहुचा 1660 appeared first on Aadarsh Himachal.