75th Independence Day Archives - Aadarsh Himachal

डाॅ. राजीव सैजल ने आजादी के अमृत उत्सव के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को झण्डी दिखा किया रवाना
सोलन: देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोलन के चिल्ड्रन पार्क से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आजादी के अमृत उत्सव’ के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को झण्डी दिखाकर रवाना किया। केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया गया।

फिट इंडिया फ्रीडम रन चिल्ड्रन पार्क सोलन से मालरोड सोलन होते हुए चम्बाघाट तथा चम्बाघाट से पुनः वापिस चिल्ड्रन पार्क सोलन में समाप्त हुई। बारिश के बावजूद इस दौड़ में सैकड़ो युवाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सभी को फिट इंडिया की शपथ दिलाई. इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत उत्सव’ के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ इस कार्यक्रम का मुख्या उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करना तथा उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा वही मैराथॉन में दौड़ने आई प्रतिभागियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते आज युवावर्ग सब उत्साहित है। और अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा सभी के दिल में है। उन्होंने कहा कि देश के इस गौरवमई स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर अपना योगदान देने आया है। यदि हम तंदरुस्त रहगे तभी देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।

The post डाॅ. राजीव सैजल ने आजादी के अमृत उत्सव के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को झण्डी दिखा किया रवाना appeared first on Aadarsh Himachal.

स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर विद्यार्थी परिषद ने “एक गांव एक तिरंगा” अभियान के तहत प्रदेश 6275 गांवों में फहराया तिरंगा
शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश के अलग अलग 6275 स्थानों में तिरंगा फहराने का कार्य किया गया है. अभाविप के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए असंख्य वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया था तथा अपने प्राणों की आहुतियां दी थी जिसके परिणाम स्वरूप देश आजाद हुआ था. इन सब बलिदानों को याद करते हुए आजादी के 75 वर्ष का एहसास देश के लिए ऐतिहासिक पर्व के रूप में रहा.

तत्पश्चात इस ऐतिहासिक पर्व को मनाने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निरंतर हिमाचल प्रदेश के अनेकों जिला ग्रामों में आम समाज को प्रेरित करते हुए इस देशहित के कार्य हेतु जागरूक करने का कार्य कर रहे थे.

आज देश में देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास करने वाली बुरी शक्तियां भी सक्रिय हो गई है जो आए दिन देश के बड़े बड़े नेताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को तिरंगा न फहराने की धमकियां दें रहे थे.

विद्यार्थी परिषद ने 15 अगस्त के दिन एक ही समय में एक साथ प्रदेश के 6275 स्थानों में तिरंगा फहरा कर खालिस्तानियों और देशद्रोहियों को उनके नापाक मंसूबों को ध्वस्त किया है.

हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान तथा बलिदान की परंपराओं से अपनी नई पीढ़ी को अवगत करवाएं. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए “भारत माता की जय” केवल एक नारा नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है भारत के लिए जीने की. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश में 7500 गांव में तिरंगा फहराने का जिम्मा उठाया था.

विशाल वर्मा ने कहा कि देश में जब जब भी किसी ने देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की बात की है विद्यार्थी परिषद ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है इस से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देश के अनेकों स्थानों से 10000 छात्रों को एकत्रित कर 1990 में कश्मीर के लाल चौक में भी “जहां हुआ तिरंगा का अपमान वहीं करेंगे तिरंगे का सम्मान” के नारे के साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की थी.

इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत में प्रत्येक जिला की 128 इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6275 स्थानों में तिरंगा फहराने का कार्य किया है, जिसमें कुल 97,246 जनों की उपस्तिथि रही और कार्यकर्ताओं को समाज के अनेकों वर्गों से सहयोग मिला है.

ये सभी कार्यक्रम शासन और प्रशासन से अलग विद्यार्थी परिषद ने अपने स्तर पर आयोजित किए थे.

ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया और देश की उन महान विभूतियों को याद किया गया जिनके सर्वस्व त्याग और बलिदान के कारण देश आजाद हुआ है.

कार्यक्रम के पश्चात प्रत्येक स्थानों पर मिष्ठान वितरण भी किया गया.

The post स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर विद्यार्थी परिषद ने “एक गांव एक तिरंगा” अभियान के तहत प्रदेश 6275 गांवों में फहराया तिरंगा appeared first on Aadarsh Himachal.

काजा में रही 75 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लाहुल-स्पीती: 75 वें स्वतंत्रता दिवस को काजा प्रशासन ने बड़ी धूमधाम से मनाया. एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, सलामी और राष्ट्रगान के साथ की गई. इसके बाद चिचिम गांव के रहने वाले शहीद रिंगजिन दोरजे के सुपुत्र को मुख्य तिथि ने सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि आज भारत आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ बना रहा है. आज भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में खड़ा है. हर क्षेत्र में भारत अपना लोहा मनवा रहा है. भारत की आजादी में जिन क्रांतिकारियों ने भूमिका निभाई थी उन्हे हमेशा याद रखना चाहिए.

इस बार स्पीति के बच्चों ने क्वांग के पहाड़ पर 60 × 40 मीटर के दो तिरंगे बनाएं है. स्पीति के बच्चों ने आइस हॉकी में अपना नाम देश में रोशन किया है.यह सब बदलते भारत की पहचान है. मैं सभी स्पीति वासियों को आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं . इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काजा की छात्राओं ने देश भक्ति नृत्य पेश किया. मुनस्लिंग स्कूल की छात्राओं ने भी देश भक्ति के गाने पर नृत्य पेश करके दर्शकों का मनोरंजन किया. मुनस्लिंग स्कूल की छात्रा खंडों ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण भी दिया. मानसी एंड ग्रुप ने कोरो ना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए डांस पेश किया. सोनम योडोन और दिकीत ने राजस्थानी नृत्य पेश किया.

काजा पब्लिक स्कूल की नन्ही छात्राओं ने स्पीति का लोक नृत्य प्रस्तुत करके खूब तालियां बटौरी. एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों के कर्मचारियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर डीएसपी रोहित मृग पूरी, डीएफओ हरदेव नेगी, नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी, एक्स इन लोक निर्माण विभाग ज्ञामचो, एक्स इन जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, टी ए सी सदस्य राजेंद्र और पलजोर बोध, बीडीसी चेयरमैन टा शी डोलकर , वाइस चेयरमैन टाकपा, सोनिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें.

The post काजा में रही 75 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन appeared first on Aadarsh Himachal.

स्‍वतंत्रता दिवस पर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में स्‍वतंत्रता दिवस पर भारी बारिश के आसार बन रहे हैं, यह पूर्वानुमान मौसम विभाग ने  15 अगस्त यानी की रविवार के लिए जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पुरे दिन  भारी बारिश के साथ बदल गरजने के असार हैं. साथ ही कल नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी और  अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा.

उल्लेखनीय है कि राज्‍यस्‍तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्येक्रम रविवार को मंडी के सेरी मंच में आयोजित किया जायेगा. आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर प्रदेश के हर जिला व तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

स्थानीय प्रशासन समेत गैर-सरकारी विभिन्न संगठनों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर तेज बारिश होने की पूर्वानुमान से सब में यहीं चिंता है कि कहीं बारिश की वजह से इस उत्साह का कहीं रंग फ़ीका न पड़ जाए.

बता दें कि कांगड़ा में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में प्रस्तावित किया गया है. जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.

The post स्‍वतंत्रता दिवस पर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी appeared first on Aadarsh Himachal.