9 Archives - Aadarsh Himachal

कोरोना अपडेट: हिमाचल में आये रिकॉर्ड तोड़ 445 मामले, 9229 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल में शनिवार को कोरोना वायरस ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 11 जिलों से आज तक के सबसे ज्यादा 445 मामले दर्ज किए हैं। इनमे सबसे ज्यादा मंडी जिला से 91 नए मामले शामिल है। इसके अलावा कांगड़ा 87,  ऊना 58, सोलन 61, सिरमौर में 48, किन्नौर 5, कुल्लू में 2, चंबा 9, हमीरपुर 6, बिलासपुर 35 और शिमला में 43 मामला आए हैं।

इसके अलावा आज दस जिलों से 123 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें सिरमौर से 43, सोलन में 27, ऊना व चंबा में 14-14,  कांगड़ा में 12, कुल्लू से सात, शिमला से तीन, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल स्पीति से एक-एक मरीज आज ठीक हुआ है।

कुल्लू जिले में सेना के जवान समेत सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चार मामले कराड़सू गांव और एक अस्पताल में उपचाराधीन मरीज शामिल है। मरीज को उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल के लिए शिफ्ट किया गया है।  बिलासपुर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खांसी, जुकाम जैसे लक्षण आने पर खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करवाएं। मंडी जिले में बीएमओ रोहांडा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी समेत 55 पॉजिटिव मामले आए हैं।

ऊना जिले में शनिवार को पांच पुलिस कर्मियों समेत रिकॉर्ड 58 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चार पत्रकार, एक भाजपा युवा नेता, एक स्वास्थ्य कर्मी व नप की कर्मचारी भी शामिल हैं। कांगड़ा में 85 मरीज आए हैं और 12 ठीक हुए हैं।

वहीं, शिमला जिले में शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक कुल 43 मामले आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान (आईजीएमसी) में  शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के फ्लू ओपीडी के बाहर घूमने से हड़कंप मच गया। मरीज का चिकित्सकों ने जब टेस्ट किया, तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद मरीज को यहां से शिफ्ट कर आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया।

बताया जा रहा है कि यह मरीज बीमार था और फ्लू ओपीडी के बाहर घूम रहा था। वहीं अस्पताल प्रबंधन को जब इसकी सूचना मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए और इसके बाद  व्यक्ति जहां-जहां गया था, उस जगह को सैनिटाइज करवाया।   वहीं एक अन्य मामले 108 एंबुलेंस के कर्मचारी एक मरीज को फ्लू ओपीडी के बाहर छोड़ कर चले गए। टेस्ट करवाया तो वह भी संक्रमित निकला। हालांकि इस मरीज के साथ कोई व्यक्ति नहीं था। बाद में इसकी जांच की गई तो पता चला कि वह बिहार का मूल निवासी है और सोलन में काम करता है। इसके अलावा देर रात आई रिपोर्ट में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग का क्लर्क भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विभागाध्यक्ष ने क्लर्क के पॉजिटिव आने के बाद एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय को सैनिटाइज किया है। जबकि कैंसर अस्पताल में भी एक मरीज वार्ड में पॉजिटिव आया है। इसे शनिवार सुबह आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि आईजीएमसी के यूरोलॉजी विभाग से एक प्राथमिक संपर्क में आने से पॉजिटिव केस आया है। जबकि केएनएच में मंडी से भेजी गई एक महिला का सैंपल भी पॉजिटिव आया।

4 व्यक्ति न्यू शिमला से पॉजिटिव आए। वहीं फ्लू ओपीडी में लांगवुड के दो व्यक्ति पॉजिटिव आए है। इसके अलावा न्यू शिमला से एक, नाभा से एक, शोघी से एक, चक्कर से एक और एक व्यक्ति सचिवालय से संक्रमित पाया गया है। सीएमओ शिमला डॉ.  सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार देर रात 45 और पॉजिटिव केस आए थे।

आज आए नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9229 और सक्रिय मामले 3194 हो गए हैं। अभी तके 5947 लोग ठीक हो चुके है। जबकि आज हुई दो मौतों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 71 पर पहुंच गई है।

The post कोरोना अपडेट: हिमाचल में आये रिकॉर्ड तोड़ 445 मामले, 9229 हुई कुल संक्रमितों की संख्या appeared first on Aadarsh Himachal.