#9pm #medicalbulletin #newcase #coronapisitive #himachal Archives - Aadarsh Himachal

कोरोना अपडेट: ऊना में अपनी माँ संग आया प्रदेश का सबसे छोटा दो माह का मरीज, कुल संक्रमित मामले हुए 1521
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/सोलन/सिरमौर/कांगड़ा/ऊना/हमीरपुर/मंडी। प्रदेश में रविवार को छह जिलों से कोरोना संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सोलन जिले में एक साथ 25, सिरमौर के गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन में 26, कांगड़ा में 5, ऊना में चार, हमीरपुर में 2 और मंडी में 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

आज जिला ऊना से प्रदेश।की सबसे छोटी मरीज दो माह की बच्ची अपनी माँ संग पॉजिटिव निकली है। इसके अलावा आज पांच जिलों से 29 लोग ठीक भी हुए हैं। उनमें सर्वाधिक 17 लोग जिला सोलन से है। इसके अलावा पांच कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी से तीन-तीन और ऊना से एक मरीज रविवार जो ठीक हुआ है।

नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। एक गर्भवती महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहल्ला में की जा रही सैंपलिंग में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: किन्नौर के सांगला के समीप खराला में आई बाढ़ की चपेट में आये बगीचे तबाह, बाल-बाल बचे नेपाली मजदूर

रविवार को मोहल्ला के ही 26 नए लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।

वहीं, नाहन शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। जबकि अकेले गोविंदगढ़ मोहल्ला में ही कुल 38 एक्टिव केस हो गए हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने 26 नए मामले आने की पुष्टि की है।

तीन दिन पहले डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चेकअप को पहुंची गोविंदगढ़ मोहल्ला की एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए तो दस लोग पॉजिटिव पाए गए। शनिवार रात भी यहां का एक युवक पॉजिटिव पाया गया था।

एक साथ इतनी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है। जबकि नाहन शहर भी बंद कर दिया गया है। मोहल्ला में बड़े पैमाने पर सैंपलिंग हो रही है। शनिवार को लिए गए सैंपलों की रविवार शाम को पहुंची रिपोर्ट ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

लैब से आई रिपोर्ट में एक साथ 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी लोग गोविंदगढ़ मोहल्ला के रहने वाले हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष बताई जा रही है। पॉजिटिव आए मामलों में नौ महिलाएं और 15 पुरूष हैं। 26 मामलों की उम्र दो साल से लेकर 57 साल के बीच है।

सोलन जिले में एक साथ 25 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। नालागढ़ और करूआणा के दो लोग रैंडम सैंपलिंग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड-19 व्यक्ति के संपर्क में आने से चार लोग भी संक्रमित हो गए हैं। सात लोग पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दस लोग संस्थागत क्वारंटीन थे जिनके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

कांगड़ा जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। हैदराबाद से लौटा पालमुपर क्षेत्र का रहने वाला सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से लौटा जवाली का 26 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा कांगड़ा तहसील का 23 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटी बैजनाथ की 28 वर्षीय युवती और सूरत गुजरात से लौटा पालमपुर का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कांगड़ा में आज 9 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हमीरपुर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दिल्ली से लौटी मियूल कसवाड़ की 60 वर्षीय महिला और झारखंड से लौटा बड़सर का रहने वाला 36 वर्षीय सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है।

वहीं ऊना में रविवार को चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र से लौटी हरोली के बाथू की 28 वर्षीय महिला और उसकी दो माह की बेटी संक्रमित पाई गई हैं। वहीं तीसरी पॉजिटिव भी इसी परिवार की 27 साल की युवती है जोकि संस्थागत क्वारंटीन थी। चौथा पॉजिटिव बिहार से लौटा 26 वर्षीय प्रवासी युवक है जोकि संस्थागत क्वारंटीन था। दो माह की बच्ची प्रदेश में अब तक का सबसे छोटा मरीज है।

आज आये 63 नए मामलों के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमण का मामले बढ़कर 1521 तक पहुंच चुके हैं जबकि 1059 लोगों के ठीक हों यकेँ बाद अब प्रदेश में एक्टिव मामले 436 रह गए है ।

The post कोरोना अपडेट: ऊना में अपनी माँ संग आया प्रदेश का सबसे छोटा दो माह का मरीज,  कुल संक्रमित मामले हुए 1521 appeared first on Aadarsh Himachal.