Adarsh Himachal Desk Archives - Aadarsh Himachal

भा.कि.यू. हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कि मांग कहा इस बार के बजट में किसानों के लिए करे प्रावधान
शिमला: भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से मांग कि है की इस बार के बजट में किसानों के लिए कुछ जरूरी प्रावधान किए जाएं। सरकार किसानों के प्रति कितनी गंभीर है इस पर सभी के निगाहें लगी हुई हैं। हिमाचल में कुल आबादी का 80% किसान और उस से जुड़े मजदूर वर्ग के लोग हैं और सबसे अधिक रोजगार भी यही क्षेत्र पैदा कर रहा है। हिमाचल में कुल घरेलू सकल उत्पाद में 45% हिस्सा कृषि, बागवानी का है जबकि भाजपा नीत जयराम ठाकुर सरकार इस से अनभिज्ञ सी लगती है तभी पिछले चार वर्ष से किसानों बागवानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

किसान यूनियन ने कहा कि 2022 के बजट में पूरे भारतीय किसान यूनियन एक लंबे शोध और चर्चा के बाद हिमाचल सरकार से यह मांग करती है की किसानों बागवानों के लिए निम्नलिखित प्रावधानों को बजट में शामिल किया जाना नितांत आवश्यक है।

1, केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना हिमाचल प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने में पूर्णत विफल रही है इसलिए स्थानीय परिस्थितियों और मौसम को देखते हुए राज्य सरकार अपने स्तर पर फसल बीमा योजना लाए ताकि हिमाचल के किसानों को इसका असली लाभ मिल सके।

2, हिमाचल प्रदेश के किसानों , बागवानों, खासतौर पर ऊपरी क्षेत्र के बागवानों हेतु यूटिलिटी तथा पिकअप जैसे वाहन जो अभी तक *व्यवसायिक श्रेणी* में रखे गए हैं उनको *प्राइवेट रजिस्ट्रेशन* के दायरे में लाया जाए तथा इस पर भी *ट्रैक्टर* की तर्ज पर सरकार सब्सिडी दे क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर से अधिक इन वाहन की जरूरत पड़ती है तथा खेती में उपयोग होने वाली वस्तुओं से लेकर अपनी फसल की ढुलाई के लिए इन वाहनों की सारा साल जरूरत पड़ती है। निजी उपयोग के बावजूद व्यवसायिक श्रेणी में होने के कारण किसानों को *रोड टैक्स, पासिंग और इंश्योरेंस* के रूप में भारी-भरकम पैसा सरकार को भरना पड़ता है।

3, कृषि उपज मंडी समिति की आय का खर्च भी किसानों के लिए होना चाहिए और किसी अन्य मद में इसका पैसा खर्च ना हो। एपीएमसी की आय का एक हिस्सा *कोल्ड स्टोर बनाने और खेती में रिसर्च* हेतु रखा जाए। हिमाचल प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर पर एक नई मंडी बनाई जाए तथा पहले से मौजूद मंडियों की क्षमता और सुविधा बढ़ाई जाए। टमाटर, अदरक, लहसुन,सेब, स्टोन फ्रूट पर आधारित पल्प प्लांट्स को लगाया और बढ़ावा दिया जाए फल सब्जी साथ मटर आदि के कैनिंग यूनिट भी कृषि मंडी में लगाए जाएं।

4, पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सड़क नहीं है वहां फसलों को सड़क तक लाने हेतु छोटे रोपवे पर भी सरकार 80% तक सब्सिडी का प्रावधान करें इससे सुदूर पहाड़ों पर बगीचों में नए होमस्टे भी खुलेंगे तथा किसान पर्यटन के द्वारा भी अपनी आर्थिकी को मजबूत कर पाएंगे।

5, गेहूं के साथ मक्की हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक बोई जाने वाली फसल है, इसलिए सरकार 2022 वर्ष से मक्की की फसल की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद सुनिश्चित करे तथा हिमाचल प्रदेश की मक्की का आटा पूरे भारत में सबसे अधिक पौष्टिक तथा गुणवत्ता वाला है इसलिए सरकारी डिपो में गेहूं के साथ-साथ मक्की का आटा भी उपलब्ध करवाया जाए ताकि हिमाचल प्रदेश में खरीदी गई *मक्की का आटा हिमाचल प्रदेश में ही रसोई घरों* तक पहुंचे।

6, हिमाचल प्रदेश में किसानों की सुविधा तथा फसलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर चेन के लिए उचित बजट का प्रावधान हो तथा हिमाचल प्रदेश में *कोल्ड स्टोर कॉरपोरेशन* की स्थापना करके अलग से विभाग बनाया जाए।

7, भांग व अफीम के औषधीय और औद्योगिक उपयोग के लिए सरकार इसकी खेती को कानूनी दर्जा जल्द से जल्द प्रदान करें।

8, इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद में किसानों को बहुत दिक्कत आई जिसका मुख्य कारण किसी प्रादेशिक एजेंसी का मध्यस्थ ना होना रहा है अतः सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन व कृषि उपज मंडी समिति को खरीद में मध्यस्थ नियुक्त किया जाए तथा टोकन की व्यवस्था को और सरल किया जाए।

9, जिला सिरमौर स्थित धौलकुआं में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की स्थापना हो ताकि किसानों के बच्चे कृषि के विषय में पढ़ाई कर सकें।इसके अतिरिक्त स्कूली पाठ्यक्रम में भी कृषि बागवानी को दसवीं तक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

10, बड़े शहरों में किसान हाट हेतु जगह उपलब्ध करवाई जाए जहां किसान अपने उत्पाद सीधे बेच पाए और उपभोक्ता को भी ताजे फल सब्जी सीधे सस्ते मिलें।

11, दिल्ली चंडीगढ़ देहरादून जैसे शहरों हिमाचल के फलों और सब्जी के अपने आउटलेट हों और हिमाचली ब्रांड के तहत सीधे किसानों से खरीद कर कृषि विभाग वहां फल सब्जी बेचे।

किसानों से बेरुखी के नतीजे सरकार उपचुनाव में देख ही चुकी है इसलिए अभी भी आम चुनाव में समय शेष है और किसानों के हित में सरकार स्पेशल पैकेज की घोषणा करे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा तो फुस्स साबित हुआ है और केंद्रीय बजट में भी किसानों को बुरी तरह निराश किया है। अब सबकी नजर हिमाचल सरकार के बजट पर हैं।

किसान यूनियन ने आगे चताते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के विरोध से जितना डरती है अब उतना ही किसानों से भी डरना शुरू करे क्योंकि अब किसान भी 13 महीने की ट्रेनिंग दिल्ली मोर्चे से लेकर आया है और आगे भी किसानों की मांगों को भारतीय किसान यूनियन पुरजोर तरीके से बुलंद करती रहेगी।

The post भा.कि.यू. हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कि मांग कहा इस बार के बजट में किसानों के लिए करे प्रावधान appeared first on Aadarsh Himachal.

क्राइम: 6.14 ग्राम चिट्टे के साथ 55 वर्षीय महिला हुई गिरफ्तार
डमटाल: नूरपुर नारकोटिक्स सैल ने थाना डमटाल के तहत गांव भदरोआ में एक महिला को 6.14 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार नूरपुर नारकोटिक्स सैल टीम के प्रभारी हामिद मोहम्मद के नेतृत्व में टीम गांव भदरोआ में रूटीन गश्त पर थी. इस दौरान टीम ने एक महिला के हाथों में प्लास्टिक का लिफाफा देखा. पुलिस टीम को देख महिला ने हाथों में पकड़ा लिफाफा झाड़ियों में फैंक दिया. महिला पर शक होने पर टीम ने फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला की पहचान परमजीत उर्फ गोशा (55 वर्षीय) निवासी गांव दोदवा तहसील व जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है. महिला वर्तमान में थाना डमटाल के तहत गांव भदरोआ में रह रही है. महिला के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

The post क्राइम: 6.14 ग्राम चिट्टे के साथ 55 वर्षीय महिला हुई गिरफ्तार appeared first on Aadarsh Himachal.

दुर्घटना: शिमला में बर्फ पर स्किड होकर ट्रक से टकराई बस, 10 यात्री घायल
शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला में बर्फबारी के बाद सामान्य होते ही सड़क पर जमी बर्फ के चलते हादसे भी पेश आ रहे हैं. ताजा मामला शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी के साथ लगते गलू में दोपहर बाद उस समय पर आया जब ट्रक और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर हो गई और बस में सवार लगभग 10 यात्री घायल हो गए. उक्त यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग में भर्ती किया गया है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

The post दुर्घटना: शिमला में बर्फ पर स्किड होकर ट्रक से टकराई बस, 10 यात्री घायल appeared first on Aadarsh Himachal.

दुखद: अरुणाचल में हिमस्खलन में शहीद 7 सैन्यकर्मियों में से 2 हिमाचल प्रदेश के बेटे
धर्मशाला: अरुणाचल प्रदेश में आए बर्फीले तूफ़ान में बीते कल 7 जवान शहीद हो गए थे. इन जवानों में हिमाचल के दो बेटों ने अपनी जान गंवाई है.

हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं निवासी अंकेश भारद्वाज इस हादसे में शहीद हुए हैं और कांगड़ा जिला स्थित बैजनाथ (कंदराल) के रहने वाले 26 वर्षीय राकेश सिंह भी देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा बैठे. बता दें कि राकेश सिंह भी अंकेश की तरह ही 19 जैक बटालियन में तैनात थे.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेना के जवानों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया था.

सेना की पूर्वी कमान के अनुसार, सात सैनिकों में शामिल हैं- जुगल किशोर, अरुण कट्टल, अक्षय पठानिया, विशाल शर्मा, राकेश सिंह, अंकेश भारद्वाज और गुरबाज सिंह.

इनमें अंकेश भारद्वाज (21) और राकेश सिंह (26) हिमाचल प्रदेश के हैं. कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल ने बुधवार को बताया कि पूर्व बिलासपुर जिले के घुमारवीं अनुमंडल की सौ पंचायत का निवासी था और दूसरा कांगड़ा जिले के बैजनाथ अनुमंडल के महेशगढ़ गांव का रहने वाला था.

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, राकेश सिंह के पिता भी सेना में कार्यरत थे, इसलिए वह अपने पिता से देश की सेवा करने के लिए प्रेरित हुए और सेना में शामिल हो गया.

राकेश सिंह की शादी अंजलि देवी से हुई थी और दंपति का एक छह महीने का बच्चा है.

The post दुखद: अरुणाचल में हिमस्खलन में शहीद 7 सैन्यकर्मियों में से 2 हिमाचल प्रदेश के बेटे appeared first on Aadarsh Himachal.

हादसा: चलती कार में लगी आग, कार में सवार थे दो व्यक्ति
मंडी: मंडी के उपमंडल गोहर के चैलचौक सब्जी मण्डी के बाहर एक निजी कार के अगले हिस्से ने अचानक आग पकड़ी ली व देखते ही देखते कार के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई. चलती कार में सवार दो व्यक्तियों ने घटना को भांपते हुए कार से बाहर निकलने में मुस्तैदी दिखाकर अपनी जान बचाई. इसके बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया. कार का लगभग 2 लाख रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है.

घटना रविवार रात कि है जब कार मालिक सरदार हंसपाल निवासी गोहर ने रात करीब साढे नौ बजे अपने साथी के साथ मण्डी से गोहर अपने घर जा रहे थे. जैसे ही कार चौलचौक सब्जी मंडी के पास पहुँची तो कार के अगले हिस्से ने अचानक आग पकड़ ली. हंसपाल ने बताया कि वह अपने साथी पिंकू सहित तुरंत कार से बाहर निकले व देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. आग लगने की सूचना पास लगते एक ट्रक चालक ने अग्निशमन विभाग को तुरंत दी. अग्निशमन विभाग के कर्मचारीयों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन भयंकर आग ने देखते ही देखते कार के आगे बाले हिस्से को पूरा जला डाला.

The post हादसा: चलती कार में लगी आग, कार में सवार थे दो व्यक्ति appeared first on Aadarsh Himachal.

दुखद: नाले में मिली शनिवार से लापता सुरेश की लाश, पत्नी व तीन बेटियां हुई बेसहारा
सिरमौर: सराहां के पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत बागपशोग पंचायत में नाले में 47 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मृतक कथाड़ पंचायत के चकरावन गांव का स्थाई निवासी था. सोमवार को पशाेग गांव की महिलाएं जब जंगल में घास के लिए जा रही थी तो उन्होंने जंगल के बीचो बीच पानी के नाले के पास गिरा हुआ व्यक्ति देखा. महिलाओं ने इसकी जानकारी बागपशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा को दी, जिसके बाद राजेश्वरी शर्मा ने इसकी सूचना थाना पच्छाद को दी. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची.

मौके पर पहुंचने पर पुलिस व ग्रामीणों के इकट्ठे होने पर पता चला की यह व्यक्ति चकरावन गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़े भाई हरीश शर्मा को दी. हरीश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को वो करीब 4 बजे के करीब सराहां से कुछ खाद्य सामग्री लेकर घर गया था. हरीश शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियां छोड़ गए है. डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है.

The post दुखद: नाले में मिली शनिवार से लापता सुरेश की लाश, पत्नी व तीन बेटियां हुई बेसहारा appeared first on Aadarsh Himachal.

लापता: स्कूल में ऑनलाइन पेपर जमा करवाने गई 13 वर्षीय छात्रा रास्ते से हुई गायब
हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में अपने घर से ऑनलाइन पेपर जमा करवाने स्कूल गई एक 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने की खबर सामने आई है. मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित नादौन उपमंडल के तहत आते गांव जोल का है. अपनी इकलौती बेटी के लापता होने पर माता-पिता ने शक जाहिर करते हुए संदिग्ध व्यक्ति पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है.

5 जनवरी से है लापता

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची बीते 5 जनवरी को सुबह के समय बच्ची ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सरकारी स्कूल बड़ा में अपने ऑनलाइन पेपर जमा करवाने जा रही है. स्कूल में पेपर सबमिट करने के बाद वह करीब 10:30 बजे एक निजी बस में सवार होकर घर की ओर निकल आई. इस दौरान वह रास्ते में कहीं गायब हो गई.

दोपहर तक भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले. परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चला. इसके उपरांत बच्ची के परिजनों ने शनिवार शाम के समय नादौन पुलिस थाना में दर्ज करवाई. लापता बच्ची के पिता पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं उन्होंने बताया कि यह बच्ची उनकी इकलौती संतान हैं. उन्होंने पुलिस से बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है. बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि सभी थानों में इसकी सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में जांच की जा रही है. आपने भी यदि बच्ची को कहीं देखा है तो आप इस मोबाइल नंबर 98170-53813 पर संपर्क कर सकते हैं. आपकी छोटी सी मदद से माता- पिता को उनकी बच्ची वापस मिल सकती है.

The post लापता: स्कूल में ऑनलाइन पेपर जमा करवाने गई 13 वर्षीय छात्रा रास्ते से हुई गायब appeared first on Aadarsh Himachal.

दुखद: 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, घर से हॉस्टल आ उठाया कदम
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच ताजा मामला सूबे के बिलासपुर जिले से रिपोर्ट किया गया है, जहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के होस्टल में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

जान गंवाने वाले युवक की पहचान चमन लाल (20) पुत्र रघुवीर निवासी मैहल्लां के रूप में की गई है. हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सुसाइड नोट मिला

बताया जा रहा है कि आज ही युवक अपने घर से बिलासपुर कॉलेज के होस्टल में आया था, क्योंकि कल यानी 7 फरवरी से कॉलेज खुल रहे थे. ऐसे में युवक अपने घर से होस्टल आ गया था. स्थानीय युवकों का कहना है कि जब वह होस्टल आया तो उसने किसी से भी बात नहीं की और सीधे अपने रूम में चला गया.

खबर लिखे जाने तक पुलिस सारे मामले की जांच कर रही थी और जानकारी प्राप्त हुई है कि युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, लेकिन अभी तक पुलिस इस सोसाइड नोट के बारे में नहीं बता रही है.

पंखे के साथ रस्सी से फंदा लगा उठाया कदम

बताया गया कि युवक द्वारा यह खौफनाक कदम उठाए जाने के बाद मामले को लेकर युवक के परिजनों को भी अवगत करवाया गया. वहीं, मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार चमन रविवार को ही कॉलेज होस्टल में पहुंचा था.

बतौर रिपोर्ट्स, इस युवक ने होस्टल के कमरे में पंखे के साथ रस्सी से फंदा लगा लिया. इसकी जानकारी होस्टल के ही छात्रों द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई. वहीं, सूचना पाकर डीएसपी (हेडक्वार्टर) राजकुमार भी मौके पर पहुंचे. बताया गया कि छात्र बीसीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था.

The post दुखद: 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, घर से हॉस्टल आ उठाया कदम appeared first on Aadarsh Himachal.

खुलासा: गठरियों में मिले महिलाओं के शवों की हुई पहचान, एक ऊना जबकि दूसरी… पढ़ें पूरी ख़बर
सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग -5 पर कोटी के समीप बुधवार शाम सड़क के नीचे दो गठरियों में मिले महिलाओ के शवों की पहचान हो गई है. यह खुलासा शव के पांच दिन बाद मिलने पर हुई है. पहचान होने से यह मामला और उलझ गया है क्यूंकि दोनों महिलाएं अलग अलग मूल से तालुकात रखती है.

महिलाओं कि पहचान:

पांचवें दिन उन दोनों मृतक महिलाओं के शवों की पहचान हो गई है. अब इसमें 31 वर्षीय गीता पत्नी जसपाल सिंह निवासी गांव महमासवाई, तहसील घोहनियाना मंडी, जिला बठिंडा, पंजाब जबकि दूसरी 27 वर्षीय निशा देवी पत्नी सन्नी ठाकुर निवासी बहरान भटेड़, तहसील अम्ब, जिला ऊना के रूप में पहचान हुई है.

The post खुलासा: गठरियों में मिले महिलाओं के शवों की हुई पहचान, एक ऊना जबकि दूसरी… पढ़ें पूरी ख़बर appeared first on Aadarsh Himachal.

वायरल वीडियो: गुहार लगाते बनवाया वीडियो गई जान, पडोसी पर ज़हर देने का लगाया आरोप
ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां स्थित उपमंडल बंगाणा के तहत पड़ते गांव बडूहा के रहने वाले एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वहीं, मौत के बाद उस शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है.

पडोसी पर ज़हर देकर पानी पिलाने का आरोप

वायरल हो रहे इस वीडियो में जान गंवाने वाला शख्स बालकृष्ण पुत्र दरमेज सिंह ने उसे पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ दिए जाने का आरोप जड़ा है. इसके साथ ही शख्स ने अपने लिए इंसाफ की गुहार भी लगाई है. वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बार-बार जज को संबोधित करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है.

बताया गया कि जब शनि-रविवार की रात बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपना वीडियो बनवाया. इस वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने उसे जबरन कोई दवा खिला दी है, जिसके बाद उसे पानी भी पिलाया गया. इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसकी जान चली गई.

हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू

वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है.

The post वायरल वीडियो: गुहार लगाते बनवाया वीडियो गई जान, पडोसी पर ज़हर देने का लगाया आरोप appeared first on Aadarsh Himachal.