ADM Archives - Aadarsh Himachal

आम लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक अधिकारी : ADM
हमीरपुर : हमीरपुर जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित की गई. एडीएम जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही की समीक्षा के अलावा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इस अवसर पर एडीएम ने सभी बैंकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न बैंकिंग, ऋण एवं अनुदान योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई सब्सिडी योजनाएं आरंभ की हैं. सभी बैंक अधिकारी इन योजनाओं के लिए पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मंजूर करें और अगर इन लोगों को कोई दिक्कत आ रही है तो उनका मार्गदर्शन भी करें. जितेंद्र सांजटा ने कहा कि जिला के सभी पात्र लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भी बैंक अधिकारी तेजी से कार्य करें.

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में की पहली तिमाही की समीक्षा

एडीएम ने बताया कि बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के दौरान जिला में सभी बैंकों की जमा राशि 11699.23 करोड़ रुपये और ऋण की राशि 2602.66 करोड़ रही. जिला में पहली तिमाही के दौरान विभिन्न बैंकों ने 221.53 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए. उन्होंने कहा कि जिला का सीडी अनुपात बढक़र 22.24 प्रतिशत हो गया है, लेकिन इसमें अभी भी बहुत ज्यादा सुधार की आवश्यकता है. इस दिशा में सभी बैंक अधिकारी त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं.

बैठक के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के हमीरपुर मंडल के प्रमुख विनीष चावला और जिला मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने एडीएम तथा अन्य सभी अधिकारियों का स्वागत किया. उन्होंने पहली तिमाही के संबंध में जिला की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के डीजीएम पितांबर अग्रवाल, लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर स्वर ग्रोवर, नाबार्ड के डीडीएम सतपाल चौधरी, आरसेटी के निदेशक रजनीश कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया.

The post आम लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक अधिकारी : ADM appeared first on Aadarsh Himachal.