all bodies recovered Archives - Aadarsh Himachal

किन्नौर भूस्खलन: मिले 3 और शव, मरने वालों की संख्या हुई 28, सर्च अभियान हुआ समाप्त
शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में हुई भूस्खलन के 7 वें दिन जारी सर्च ऑपरेशन में तीन और शव बरामद किए गए हैं. जिससे मृतकों की संख्या 25 से बढ़कर 28 हो गई है. बतौर रिपोर्ट्स, मंगलवार को सुबह चार बजे अभियान फिर से सुचारू किया गया था जिसमें सभी लापता लोगों के शव बरामद कर लिए गए है और सर्च अभियान को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है.

बता दें कि घटना वाले दिन, 10 शव बरामद किए गए और 13 लोगों को बचाया गया. इससे पहले बीते बुधवार को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक टैक्सी में आठ शव मिले थे. गुरुवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए. इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए. वहीं सोमवार को मलबे के बीच दो और शव मिले थे. आज तीन और शव मिल जाने से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हैं, जिनका उपचार जिला किन्नौर, रामपुर के खनेरी चिकित्सालय में चल रहा है.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा था. सभी शव मिल जाने की वजह से राहत बचाव अभियान को रोक दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि आज सर्च आपरेशन के दौरान जब सेना व एनडीआरएफ ने अपने हाथ खड़े कर दिए तब हिमाचल पुलिस होमगार्ड जवान ने अपनी जान को जोखिम में डालकर गहरी खाई में रस्सी के सहारे उतर कर आज के सर्च अभियान को अंत किया.

The post किन्नौर भूस्खलन: मिले 3 और शव, मरने वालों की संख्या हुई 28, सर्च अभियान हुआ समाप्त appeared first on Aadarsh Himachal.