Ameer Sahil Archives - Aadarsh Himachal

देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है सपना: आमिर साहिल
सोलन: सोलन शहर का युवा आमिर साहिल इजिप्ट (मिस्र) में होने वाली इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगा. आमिर साहिल का सपना है कि वह भी देश के लिए मेडल जीतकर लाए और इसके लिए वह प्रतिदिन सोलन के जिम में पसीना भी बहा रहा है. उन्होंने कहा कि मिस्र में होने वाली इंटरनेशनल प्रतियोगिता में वह हिमाचल के इकलौते खिलाड़ी है, जिसका चयन हुआ है. उन्होंने कहा कि वह अपने कोच इकबाल मलिक के मार्गदर्शन में किक बॉक्सिंग में देश के लिए मेडल जीतना चाहते हैं. यह प्रतियोगिता 18 से 24 अक्टूबर 2021 तक मिस्र में होगी.

इससे पहले ये मेडल अपने नाम कर चुके हैं आमिर..

सोलन के रबौण निवासी 23 वर्षीय आमिर साहिल के पिता मो.अकरम सरकारी ठेकेदार हैं. आमिर मैकेनिकल इंजीनियर हैं और सोलन की बाहरा यूनिवर्सिटी से उन्होंने बी.टेक किया है. आमिर की आरंभिक शिक्षा सनातन धर्म स्कूल सोलन में हुई. आमिर साहिल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में किक बॉक्सिंग व कराटे शुरू किया. आमिर ने बताया कि वर्ष 2018 में में राजा वीरभद्र सिंह स्टेडियम कुमारहट्टी में आयोजित 12वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में 65-69 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया था. छटी जिला किक बॉक्सिंह में सिल्वर मेडल, पंजाब के पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी चैंपियनशिप में आमिर ने बाहरा यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया. स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी 60से 65 किलोग्राम में सिल्वर मेडल, छटी जिला किक बाक्सिंग में 60 से 65 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रांज मेडल अपने नाम किया.

राजेश कश्यप ने दी आमिर को बधाई

आमिर साहिल ने मंगलवार को अपने पिता के साथ सोलन के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने भेंट की और उन्हें अपने इवेंट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. डॉ. राजेश कश्यप ने आमिर को बधाई दी और आशा जताई कि मिस्र में होने वाली प्रतियोगिता में आमिर देश के लिए पदक जीतकर लाएगा. इस मौके पर एडवोकेट अभिषेक ठाकुर, एडवोकेट नीरज भी मौजूद रहे.

The post देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है सपना: आमिर साहिल appeared first on Aadarsh Himachal.