America Archives - Aadarsh Himachal

गतके की सफलता के लिए हरजीत ग्रेवाल और दीप सिंह को अमेरिका में किया गया सम्मानित
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंडीगढ़ । वर्ल्ड गतका फेडरेशन और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा गतका खेल को भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने के बाद अब अगला लक्ष्य इसे एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक खेलों में शामिल करवाना है। इसके अलावा उनकी योजना अंतरराष्ट्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ गतका प्रशिक्षण एवं अनुसंधान अकादमी स्थापित करने की भी है।

गतका खेल की समृद्धि के लिए अपने विश्व दौरे पर अमेरिका पहुंचे विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने यह घोषणा गुरुद्वारा साहिब शहीद अकाली बाबा फूला सिंह जी, प्लेनफील्ड, इंडियाना में एक बैठक के दौरान की, जिसमें अन्य गणमान्य लोगों के अलावा विश्व गतका फेडरेशन के महासचिव डॉ. दीप सिंह और भाई मुख्तियार सिंह मुखी टोडरवाल, बाबा मनमोहन सिंह बारन पटियाला, स. अमरदीप सिंह चेयरमैन गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब, ग्रीनवुड, इंडियाना और श्सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर हरजीत सिंह ग्रेवाल और डॉ. दीप सिंह को उनकी अथक सेवाओं और गतके को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सम्मानित भी किया गया।

बातचीत के दौरान ग्रेवाल ने कहा कि नेशनल गतका एसोसिएशन की पहल के कारण भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने गतका को एक खेल के रूप में मान्यता देकर इसे 37वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया है। इससे पहले गतका खेल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स और नेशनल स्कूल गेम्स में भी शामिल करवाया जा चुका है।

यह भी पढ़े:- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निरीक्षण के बाद कुल्लू शहर के लिए सोमा पेयजल योजना से वैकलिप्क आपूर्ति शुरू

गतका प्रमोटर ग्रेवाल, जो नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि गतका के पंजाब खेल ग्रेडेशन सूची में शामिल होने के कारण अभी गतका खिलाड़ी भी सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के समय 3 प्रतिशत खेल कोटा के तहत लाभ पाने के पात्र हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों की जानकारी के लिए स्कूली पाठ्यक्रम की पांचवीं और दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में गतके पर पाठ शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस विदेश दौरे के दौरान विभिन्न देशों और राज्यों में गतका अखाड़ों और गुरु घरों के प्रबंधकों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है ताकि अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जा सके और गतका खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जा सके।

इस अवसर पर बात करते हुए वर्ल्ड गतका फेडरेशन के महासचिव डॉ. दीप सिंह ने खुलासा किया कि गतका फेडरेशन यूएसए द्वारा अमेरिका के सभी राज्यों में राज्य स्तरीय गतका एसोसिएशन बनाई जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न अमेरिकी गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों के सहयोग से वहां नए गतका प्रशिक्षण केंद्र/अखाड़े शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने गतका फेडरेशन अमेरिका को हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

The post गतके की सफलता के लिए हरजीत ग्रेवाल और दीप सिंह को अमेरिका में किया गया सम्मानित appeared first on Aadarsh Himachal.

SFI ने संजौली कालेज कैंपस में हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
शिमला: एसएफआई संजौली इकाई द्वारा शुक्रवार को कैंपस में अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर किए गया अटैक और संजौली कालेज में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर काले बिल्ले और काली पट्टी लगा कर धरना प्रदर्शन किया गया।

ईकाई सचिव नीतीश ने कहा कि 6 अगस्त का दिन पूरी दुनिया के इतिहास में एक महान घटना से जुड़ा होने के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के जनवादी छात्र आंदोलन के इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।

अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को साम्राज्यवादी अमेरिका द्वारा जापान के तत्कालीन बहुत ही प्रसिद्ध व विकसित शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था जिसमे लाखो लोगो की जाने गई थी व लाखो ही लोग शारिरिक रूप से अपंग हो गए थे। सयुंक्त राष्ट्र की एक जानकारी अनुसार इस हमले में इस्तेमाल केमिकल इतने जहरीले थे कि आज भी जापान के इस क्षेत्र में नई पीढ़ी के लोगो मे इस केमिकल का असर देखा जा सकता है अधिकतर लोग पैदाइशी अपंग हो जाते है। यह मानवता पर एक बहुत बड़ा हमला था। अमेरिका आज भी कमजोर व अल्पविकसित देशों पर अपनी नीतियों को थोपने के लिए व उनपर व्यापारिक समझौते थोपने के लिए इसी नीति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है । जिसको अंजाम देने के लिए अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों के बीच या तो सैन्य गतिरोध पैदा किया जा रहा है या फिर सैन्य दबाव बनाकर अपने साम्राज्य वादी एजेंडे को जबरन लागू करने का प्रयास किया जा रहा है । जिसका SFI पुरजोर विरोध करती है।

दूसरी महत्वपूर्ण घटना हिमाचल प्रदेश के जनवादी छात्र आंदोलन से जुड़ी है ।आज से 3 दशक पहले 1988 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान सरकार के द्वारा केंद्रीय छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाया गया था व महाविद्यालयों में भारी मात्रा में फीस बढ़ोतरी करने की कोशिश की गई थी जिसके खिलाफ SFI ने पूरे प्रदेश में एक विशाल छात्र आंदोलन खड़ा कर सरकार की नींद हराम कर दी थी ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बड़ी चालाकी से प्रदेश के एकमात्र उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली में छात्र संघ के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से करवाने का फैसला लिया। जिसके खिलाफ SFI राज्य कमेटी ने विश्वविद्यालय व शिमला शहर के तमाम छात्रों को संगठित कर संजोली महाविद्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन को कुचलने के लिए प्रदेश सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए तथा तत्कालीन SFI राज्य नेतृत्व की टांगे व बाजुएं तक भी लाठीचार्ज में टूट गई थी इस लाठीचार्ज के बाद छात्र आंदोलन रुका नही बल्कि ओर तेजी से पूरे प्रदेश में भड़क उठा जिसका नतीजा यह हुआ कि उसी वर्ष सरकार को छात्र संघ चुनाव को प्रत्यक्ष रूप से करवाने का फैसला लेना पड़ा।

ईकाई अध्यक्ष साहिल ठाकुर ने कहा इन्ही दो महत्वपूर्ण घटनाओं को याद करते हुए आज एसएफआई संजौली इकाई द्वारा काली पट्टी और काले बिल्ले लगा लगा कर धरना प्रदर्शन किया गया।साहिल ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर साम्राज्यवादी ताकते अपना रुख कर रही है। इन साम्राज्यवादी ताकतो देश से निकल कर एक ऐसे समाज की स्थापना करेगे जिसमे सभी को एक समान जीने का अधिकार हो । साहिल ने कहा कि आज किसान आंदोलन को 8 महीने हो चुके है और सरकार किसानों की बातो को सुन नहीं रही है और जो तीन बिल है उन्हे वापिस नही कर रही ।आज साफ दिखता है जो साम्राज्यवादी ताकते हैं वो किस तरह अपनी जड़े जमाए बैठे हैं । भगत सिंह ने भी इन साम्राज्यवादी ताकते का डटकर विरोध किया और आज हम इन ताकतो को देश से निकलकर अच्छे समाज का निर्माण करेगे।

The post SFI ने संजौली कालेज कैंपस में हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर किया विरोध प्रदर्शन appeared first on Aadarsh Himachal.