#Announcements #Strengthen #Infrastructure #Ensure #Development #Tourism #Govind Singh Thakur #Kullu #CM Jai Ram Thakur #Himachal Archives - Aadarsh Himachal

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से अधोसंरचना होगी मजबूत, पर्यटन का विकास होगा सुनिश्चित: गोविंद सिंह ठाकुर
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने घोषणाओं के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू: शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि बीते दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पतलीकुहल में की गई घोषणाओं और शिलान्यास से क्षेत्र में पर्यटन विकास और अधोसंरचना को बल मिलेगा। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि व्यास कुंड में ब्यास ऋषि की 60 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के पश्चात यह प्रतिमा आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15.19 करोड़ रुपये लागत की छः विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।  जिसमें 6.48 करोड़ रुपये की लागत से तहसील मनाली में मनाली, नसोगी और अन्य गांवों के समूह के लिए जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, गांव बाशिंग के लिए 84 लाख रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना का संवर्धन कार्य, गांव डोभी व शिम के लिए 75 लाख रुपये से बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्य, 3.13 करोड़ रुपये से आईएसबीटी पतलीकुहल, 1.52 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर के लिए विज्ञान प्रयोगशाला और कटराई में 2.47 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग के मनाली मण्डल के आवासीय कवार्टर शामिल हैं।

मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में प्रदेश सरकार ने हमेशा मनाली क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता में शामिल किया है। इसके मध्यनजर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के दो माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालयों, बवेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतलीकुहल में बिस्तरों क्षमता बढ़ाकर 30 बिस्तर करने और निर्वाचन क्षेत्र में तीन नवनिर्मित पंचायतों में तीन पशु औषधालय खोलने की घोषणा की।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मढ़ी में करीब 8 करोड़ की लागत से मार्किट का निर्माण किया गया है। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इसी तरह पर्यटकों की सुविधा के लिए 100 बसों की क्षमता वाला आईएसबीटी तैयार किया जा रहा है जिससे वॉल्वो बस पार्किंग हो सकेंगी। गोविंद ठाकुर ने कहा कि रोहतांग पर पार्किंग की मौजूदा क्षमता को बढ़ाकर 12 सौ वाहनों के लिए करने का प्रस्ताव है।

रोहतांग पास का सौंदर्यीकरण किया जाएगा इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। इसी प्रकार सोलंग नाला से साउथ पोर्टल के मध्य सड़क किनारे की सुविधाओं को सृजित किया जाएगा और इस क्षेत्र में एक बड़े नेचर पार्क के निर्माण का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा  कि प्रदेश सरकार मनाली विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन सहित अन्य आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए कृतसंकल्प है।

The post मुख्यमंत्री की घोषणाओं से अधोसंरचना होगी मजबूत, पर्यटन का विकास होगा सुनिश्चित: गोविंद सिंह ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.