apple farmers Archives - Aadarsh Himachal

आक्रोश में किसान-बागवान: प्रदेशभर में सेब और सब्जी के उचित और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर हुए धरना प्रदर्शन
5 हजार करोड़ की अर्थव्यवस्था पर सरकार की नीतियों ने लगाया ग्रहण:  डॉ. ओंकार शाद

शिमला : संयुक्त किसान मंच की अनदेखी पर किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ सोमवार को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किए.  इसी प्रकार सेब उत्पादक खण्ड, तहसील और उपमण्डल स्तर पर एकत्र हुए और अपना रोष प्रकट किया.

शिमला में विभिन्न संगठनों ने मिलकर शेर.ए.पंजाब होटल से जुलूस निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा. मंच के घटक सदस्य हिमाचल किसान सभा के महासचिव डॉ0 ओंकार शाद ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के साथ सांठ गांठ करके किसानों को लूटने का काम कर रही है.  डॉ0् शाद ने कहा कि एपीएमसी भी किसानों के हक बचाने में नाकाम है. सरकार की किसान-बागवान विरोधी नीतियों की वजह से प्रदेश की 5 हजार करोड़ की सेब की आर्थिकी को ग्रहण लग गया है. सरकार की नीतियों की मार सबसे ज्यादा मार छोटे बागवानों पर पड़ रही है. ओंकार शाद ने कहा कि लागत मूल्य कई गुणा हो चुका है. दवाईए खाद, यातायात, भण्डारण, पैकेजिंग हर चीज के दाम बढ़ चुके हैं. खाद में नौ गुणा और दवाइयों में 20 गुणा तक की मूल्यवृद्धि हो चुकी है.

इस मौके पर हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह तँवर ने कहा कि भाजपा हमेशा एक देश एक विधान का राग तो अलापती है मगर किसानों-बागवानों को समर्थन मूल्य देने में भेदभाव करती है. डॉ तँवर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सालों से 60 रुपये 44 रुपये और 24 रुपये के हिसाब से मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सेब की सरकारी खरीद हो रही है जबकि हिमाचल में सरकार सिर्फ कल्ड सब ही खरीदती है जिसकी कीमत साढ़े नौ रुपये है, लेकिन अफसोस की बात यह कि यह पैसा भी सरकार बागवानों को समय पर नहीं देती. डॉ तँवर ने कहा कि सब्जी उत्पादक भी इसी तरह से खस्ता हालत में हैं हर साल एक न एक सब्जी का शून्य दाम मिलता है. टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च, बीन में कई बार इतना कम मूल्य मिलता है जिससे मण्डी तक पहुंचाने का खर्च भी पूरा नहीं पड़ता.

डॉ तँवर ने कहा कि बात-बात पर केरल से अपनी तुलना करने वाली हिमाचल सरकार को ज्ञात होना चाहिए कि केरल ने फल-सब्जी के अपने 30 उत्पादों के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य निर्धारित किया है जिसका लाभ यह हुआ है कि केरल के किसान का उत्पाद अब मण्डी में भी अच्छे दामों में बिक रहा है. आढ़तियों को मजबूर होकर किसानों को सही दाम देना पड़ रहा है.

प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवान पुण्डीरए गोविन्द चतरान्टाए कृष्णानन्दए जयशिव ठाकुरए सुरेशए डॉण् रीना सिंहए सीमा चौहान, हिमी देवी, अनिल ठाकुर, गुलाब सिंह नेगी, अनिल पंवर, जगमोहन ठाकुर, सुनील वशिष्ठ, डॉ0 विजय कौशल, पवन शर्मा, बलबीर पराशर, अनोखी राम, मस्त राम, रति राम सहित किसानों ने भाग लिया.

The post आक्रोश में किसान-बागवान: प्रदेशभर में सेब और सब्जी के उचित और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर हुए धरना प्रदर्शन appeared first on Aadarsh Himachal.

प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धः सुरेश भारद्वाज
शिमला : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को सेब बागवानों को मार्किट से संबंधित जानकारी समय से पहुंचाने के निर्देश दिए. इसके लिए सोशल मीडिया, व अन्य साधनों का उपयोग किया जाएगा.

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को बागवानों की समस्या का त्वरित निदान करने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा ना होने की स्थिति में बागवान उच्च अधिकारी को या सीधा मंत्री को शिकायत कर सकता है, जिस पर तुरंत कार्यवाही होगी. उन्होंने कहा कि वे स्वयं अधिकारियों के साथ बागवानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे.

शहरी विकास मंत्री ने गत दिवस पराला मंडी का दौरा किया. शहरी विकास मंत्री 31 अगस्त, 2021 को मेहंदली, रोहड़ू का दौरा कर बागवानों और अन्य हितधारकों से मिलेंगे.

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सेब के 48 लाख बाॅक्स बिक चुके हैं जबकि बागवान सेब के लगभग 1 करोड़ बाॅक्स प्रदेश के बाहर भेज चुके हैं. राजनीतिक दलों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति करने के लिए प्रदर्शन व तथ्यहीन ब्यानबाजी की जा रही है. प्रदेश का बागवान भी इससे अवगत है.

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती हैं कि सेब को अधिक से अधिक दाम मिलें और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कीमत तय होने में मांग और आपूर्ति की बहुत बड़ी भूमिका होती है. गत दिवस भी शिमला एवं किन्नौर मार्किट कमेटी की मंडी में अच्छे सेब को 2250 रुपये प्रति बाॅक्स का दाम मिला जबकि सोलन मंे 2000 रुपये प्रति बाॅक्स का दाम मिला.

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खरीददारों व अन्य हितधारकों से भी बात की गई है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि बागवानों के साथ अन्याय न हो.

इसके अतिरिक्त बागवानों के हितों की रक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यापरियों व ऐसे गतिविधियांे में साथ देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए.

The post प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धः सुरेश भारद्वाज appeared first on Aadarsh Himachal.