#Bhartiya Janata Party #CM Jairam Thakur #Vinod Thakur #health #Corona #Shimla #by election #Himachal Archives - Aadarsh Himachal

हिमाचल की जनता जानती है पैसा किसने खाया, पेशी कौन भुगत रहा : विनोद
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

• भाजपा प्रत्याशी पर निजी हमला करने से बाज आएं कांग्रेस

• कहा, भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति बन चुकी है

• एक सेना पर आरोप लगाने से पहले तत्कालीन यूपीए सरकार के काले कारनामों को झांके

शिमला:  मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पर निजी हमला करने वाले कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को प्रदेश भाजपा ने करारा जवाब दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह को ब्रिगेडियर पर व्यक्तिगत बयानबाजी करने से बाज आने की चेतावनी दी है। दरअसल, कांग्रेस विधायक ने ब्रिगेडियर पर अटल टनल और फोरलेन के नाम पर पैसे खाने का आरोप लगाया था। भाजपा के प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के रग-रग में भ्रष्टाचार की परंपरा बसी है।

पिछली कांग्रेस की सरकारों में ही पैसे खाने का धंधा बन चुका था, जिसे विक्रमादित्य भूल चुके हैं। शराब माफिया, वन माफिया, खनन माफिया और रोजगार माफिया से विख्यात तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कटघरे में खड़ा कर दिया था। विक्रमादित्य सिंह को सफाई देनी चाहिए कि उस समय पैसे किसने खाए और पेशी कौन भुगत रहा है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह आज भूल चुके हैं कि तत्कालीन यूपीए और तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुए काले कारनामें क्या थे। एक सैनिक के चरित्र पर उंगली उठाने से पहले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस नेताओं की चाल, चरित्र और चेहरे को समझें। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने सेना में रहकर देश की रक्षा की और अब जनसेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन वीरभद्र सरकार तो जमानत पर थी और हर सप्ताह पेशी के लिए दिल्ली की दौड़ लगाया करती थी। भाजपा नेता ने कहा कि आज मंडी संसदीय उपचुनाव में प्रतिभा सिंह का हार सामने देख विक्रमादित्य सिंह भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पर निजी हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका जवाब दो नवंबर को निकलने वाले परिणाम में 17 विधानसभा क्षेत्रों की जनता देगी। भाजपा नेता ने विक्रमादित्य को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें छेड़ना मत, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व से पूरी तरह डर चुके हैं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता का दर्द समझते है और प्रत्येक व्यक्ति के साथ आत्मयता रखते है ।

उन्होंने कहा हम मुकेश अग्निहोत्री को बता दें कि इस बार नहीं बल्कि बार-बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने वाले है तो वह अनावश्यक ब्यानबाजी बंद करे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शासनकाल में पूरे हिमाचल का संतुलित विकास हुआ है मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र के लिए अनेकों विकास कार्य योजनाओं को बल दिया है जिससे जनता को अनेकों सुविधाएं प्राप्त हुई है। कांग्रेस केवल घोषणाएं करती है पर भाजपा घोषणा भी करती है और उनको पूरा भी करती है।

कांग्रेस भ्रस्टाचार की जननी है जिसके कारण देश और प्रदेश कक आर्थिक स्तिथि बिगड़ी थी आज भजापा सरकारों के समय देश सुदृण हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि सुदृण हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कांग्रेस जनता को गुमराह नहीं कर सकती। कांग्रेस ने प्रदेश पर कितना कर्ज़ छोड़ा था वो जग जाहिर है।

The post हिमाचल की जनता जानती है पैसा किसने खाया, पेशी कौन भुगत रहा : विनोद appeared first on Aadarsh Himachal.