blp_meeting Archives - Aadarsh Himachal

भाजपा विधायक दल बैठक: पार्टी व सरकार के कोविड काल में किए काम जनता के बीच ले जाएं विधायक
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज राज्य अतिथि गृह पीटर आफ में भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा ने अपने विधायकों को जनता के बीच सरकार व पार्टी की उपलब्धियों को ले जाने का निर्णय किया गया है। वीरवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को कोविड काल के दौरान पार्टी व सरकार की तरफ से किए गए कामों को सीधे जनता के बीच ले जाने का फैसला किया गया।

भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने यहां प्रदेश भाजपा द्वारा प्रकाशित ‘सेवा ही संगठन’ ई-बुक को जारी किया। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता भाग्यशाली है, क्योंकि वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य है।

भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत इस संकट के समय के दौरान प्रदेश के लोगों की परेशानियां को दूर करने के लिए पार्टी द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न गतिविधियों को लेकर इस ई-बुक का प्रकाशन किया है। उन्होंन कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करें कि इस महामारी के कारण प्रदेश का कोई भी नागरिक बिना भोजन के न सोएं। उन्होंने कहा कि हालांकि हिमाचल प्रदेश एक छोटा पहाड़ी राज्य है, लेकिन इसने हमेशा देश के बड़े राज्यों का मार्गदर्शन किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने भी कोविड आपदा के दौरान सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने न केवल फेस मास्क बनाए और वितरित किए, बल्कि लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदांे को भोजन भी उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि ई-बुक प्रदेश में पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को दर्शाने का बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली है कि प्रदेश का धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा पार्टी का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली है।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस ई-बुक में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से की गई पहल की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 50 लाख से अधिक मास्क तैयार कर लोगों में बांटे, जबकि पीएम केयर्ज और सीएम कोविड फंड 15 करोड़ रुपये का अंशदान किया। उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार के विभिन्न कदमों की सराहना भी की।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और ई-बुक के समन्वयक सुनील देवधर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया है कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में जरूरतमंद लोगों को सेवाएं प्रदान करें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश में करोड़ों मास्क, सेनेटाइजर और भोजन की किट्स वितरित की। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान देश के लगभग 10 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया है। भाजपा संगठनात्मक सचिव पवन राणा और महासचिव त्रिलोक कपूर ने भी इस समारोह में आॅनलाइन हिस्सा लिया।मंत्रिगण, विधायकगण, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक जम्वाल और बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

इसके साथ ही शुक्रवार को दस दिवसीय मानसून सत्र समाप्त होने जा रहा है। सत्र की समाप्ति के बाद कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।  माना जा रहा है कि सत्र की समाप्ति के बाद कैबिनेट बैठक में और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

The post भाजपा विधायक दल बैठक: पार्टी व सरकार के कोविड काल में किए काम जनता के बीच ले जाएं विधायक appeared first on Aadarsh Himachal.