brahamkumaris Archives - Aadarsh Himachal

सुन्नी सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारीज़ ने राज्यपाल से भेंट की
शिमला: शिमला जिला के अंतर्गत सुन्नी सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारीज़ ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की. राज्यपाल ने इस अवसर पर सुन्नी केंद्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली. ब्रह्माकुमारीज़ के साथ आध्यात्मिक चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह संगठन मानवता कल्याण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

आज हर व्यक्ति शांति की खोज में है जो भौतिक और बाहरी वस्तुओं से नहीं मिल सकती है. अध्यात्म शांति प्राप्त करने का उच्चतम और सर्वाेत्तम उपाय है. आध्यात्मिक मार्ग हमें सहजता से उचित और नैतिक आचरण की ओर ले जाता है और यह सभी धार्मिक मार्गों की परिणति है. उन्होंने सामाजिक चेतना और आध्यात्मिकता की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ के योगदान की सराहना की.

उन्होनें कहा कि यह एक आध्यात्मिक संगठन है जो विभिन्न प्रकार के मानवीय समाज सेवा गतिविधियों से जुड़ा हुआ है. त्याग और सेवा के आदर्शों से प्रेरित इस मिशन ने बिना किसी भेदभाव से लाखों लोगों की सेवा की है.

सुन्नी सेवा केंद्र के निदेशक बीके रेवा दास, केंद्र प्रमुख बीके शकुंतला, सहायक प्रभारी बीके मिताली व अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे. रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला के सचिव स्वामी तन्महिमानंद ने भी राज्यपाल से भेंट की. इसके उपरान्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची, महानिदेशक राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी सुनील दाधे तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की.

The post सुन्नी सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारीज़ ने राज्यपाल से भेंट की appeared first on Aadarsh Himachal.