ca_store Archives - Aadarsh Himachal

ननखड़ी में खुलेगा सीए स्टोर, बागवानों को मिलेगी सुविधा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि क्षेत्र के किसानों को सेब के भंडारण के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो। यह बात लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र एक सेब बाहुल्य क्षेत्र है और इस दृष्टि से यहां पर सेब भंडारण के लिए सीए स्टोर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही यहां पर सीए स्टोर को स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो कहती है वह कर के दिखाती है। चुनाव से पूर्व इसी स्थान पर टिक्कर खमाड़ी सड़क के कार्य को एक माह के भीतर शुरू करने का वादा किया था, जिसके पहले चरण का कार्य राज्य बजट के अंतर्गत शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से इस सड़क के लिए 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर इस सड़क के निर्माण कार्य में और अधिक गति प्रदान होगी।

उन्होंने कहा कि 52 किलोमीटर की टिक्कर खमाड़ी सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र की लगभग 20 पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि एक साल के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र को नई बुलंदियों पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान यहां के महाविद्यालय का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। उन्होंने भवन के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर जारी कर जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि यहां पर लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने की मांग प्राप्त हुई है और इस विषय में भी सरकार संवेदनशील है। आने वाले समय में इस विषय पर सारी चीजों को ध्यान में रख कर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की रूपरेखा तैयार कर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि यहां के बागवानों को उनके उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि यहां पर अन्य मांगे भी प्राप्त हुई हैं जिन पर गंभीरता से विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सड़क शैली ननखड़ी को लोक निर्माण विभाग के अधीन लिया जाएगा ताकि उस सड़क का सुधारीकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने विश्राम गृह ननखड़ी में लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है ताकि लोगों को घर द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल एवं युवक मंडलों ने अपनी समस्याओं को लोक निर्माण मंत्री के समक्ष रखा।

The post ननखड़ी में खुलेगा सीए स्टोर, बागवानों को मिलेगी सुविधा  appeared first on Aadarsh Himachal.

एचपीएमसी सीए स्टोर में सेब के भंडारण की दरें निर्धारित, जानिए क्या रहेगी इस बार की दरें
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने  बताया कि आगामी सेब सीजन-2023 के लिए एचपीएमसी सीए स्टोर में सेब के भंडारण की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों और सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए, सेब को स्वयं के डिब्बे अथवा क्रेट में 1.60 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह रखने की दर निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त जो सेब उत्पादक एचपीएमसी द्वारा प्रदान किए गए डिब्बे एवं क्रेट्स का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए दर 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य बेहतर भंडारण सुनिश्चित करते हुए बेहतर विकल्पों के साथ सेब उत्पादकों का समर्थन करना है।

यह भी पढ़े:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने योग को दैनिक जीवनचर्या में अपनाने पर दिया बल

सेब व्यापार में बेहतर योगदान के लिए पहचानी जाने वाली निजी कंपनियों और फर्मों को सेब को अपने खुद के डिब्बे या क्रेट्स में रखने की सुविधा 1.90 प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर पर मिलेगी। इसके अलावा, जो लोग निगम के डिब्बे या क्रेट्स चुनते हैं, उनके लिए यह दर 2.00 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये दरें सेब की ताजगी और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली भंडारण सुविधाओं के मूल्य को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि भंडारण प्रक्रिया को और अधिक कारगर बनाने के लिए यह निर्देश दिए गए हैं कि निगम के सभी सीए स्टोरों में सेब के भंडारण के लिए केवल क्रेट या डिब्बे का उपयोग किया जाए। उन्होंनेे कहा कि निगम के प्रयासों से सेब उत्पादकों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निगम सेब उत्पादकों, निजी कंपनियों और फर्मों सहित सभी हितधारकों के लिए एक निष्पक्ष और लाभकारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत है।

The post एचपीएमसी सीए स्टोर में सेब के भंडारण की दरें निर्धारित, जानिए क्या रहेगी इस बार की दरें  appeared first on Aadarsh Himachal.