CABINET_MINISTER Archives - Aadarsh Himachal

ली ब्रिज के माध्यम से एनएच-5 एक सप्ताह के भीतर होगा बहाल: विक्रमादित्य सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ठियोग में भूस्खलन के कारण बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग-05 का मौके पर जाकर जायजा लिया। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि एनएच 05 को एक सप्ताह के भीतर वैली ब्रिज के माध्यम से वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल किया जायेगा, जिसकी लंबाई लगभग 100 मीटर होगी। वैली ब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगों को इस सड़क पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि वैली ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए कल तक निर्माण सामग्री उपलब्ध होगी, जिसके उपरांत युद्ध स्तर पर कार्य कर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने एसडीएम एवं डीएसपी ठियोग को वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनके सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि वैली ब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि वैली ब्रिज के निर्माण कार्य के बाद डंगे का कार्य भी आरंभ किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: मनोहर हत्याकांड: शुरूआती जांच में हत्यारोपी के कब्जे से मुक्त करवाई 25 बीघा जमीन, अब तक विभिन्न खातों में मिले दस लाख रूपए

उन्होंने कहा कि ठियोग बाई पास वाली सड़क में बचे कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा ताकि सेब सीजन में इस सड़क को भी प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ठियोग बाई पास सड़क के लिए केंद्र से 8 करोड़ रुपए की मंजूरी प्राप्त की जा चुकी है जिसके उपरांत निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस तरह की अन्य जगहों को भी चिन्हित करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं ताकि अन्य जगहों पर इस तरह की घटना न हो।

इसके बाद उन्होंने ठियोग बाईपास सड़क के धसे हुए हिस्से का भी निरक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि 31 जुलाई से पूर्व सड़क के यातायात को बहाल किया जा सके।

इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर, ईएनसी परियोजना दीपक शर्मा, मुख्य अभियंता एनएच सुरेश कपूर, उपमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र मोहन, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, अधीक्षण अभियंता एनएच आरके वर्मा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा सहित, लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post ली ब्रिज के माध्यम से एनएच-5 एक सप्ताह के भीतर होगा बहाल: विक्रमादित्य सिंह appeared first on Aadarsh Himachal.

सेब सीजन में सड़कों का उचित रखरखाव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। आगामी सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव एवं अन्य कार्यों की समीक्षा के लिए आज यहां लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल फल उत्पादक प्रदेश के रूप में विख्यात है और बागवानी विशेषतौर पर सेब उत्पादन से राज्य में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए की आर्थिकी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि सेब, नाशपाती तथा प्लम इत्यादि की फसल समय पर मण्डियों तथा वहां से आगे बाजार तक पहुंचाई जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में आज सेब सीजन के दृष्टिगत यह बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में सेब सीजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न तैयारियों तथा सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिमला जोन में पांच वृत्तों की 14 सड़कों की त्वरित मरम्मत एवं रखरखाव पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि व्यय की जाएगी, ताकि आढ़ती, लदानी, किसान एवं बागवानों को आगामी सेब सीजन में अपनी फसल की ढुलाई में किसी भी प्रकार की असुुविधा का सामना न करना पड़े।

लोक निर्माण मंत्री ने पराला, रोहड़ू, भट्टाकुफर, सोलन और परवाणु स्थित एपीएमसी मार्किट यार्ड को जोड़ने वाली सड़कों के उचित रखरखाव के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पराला मार्किट यार्ड की सड़क के लिए एपीएमसी के माध्यम से लगभग 3.48 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त डिपोजिट वर्क में भी एपीएमसी से राशि का मामला उठाया गया है ताकि छिटपुट मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण किए जा सकें।

ये भी पढ़ें: जसूर रैली: कांग्रेस का समय ब्लैक स्पॉट था भाजपा का समय है ब्राइट स्पॉट: जेपी नड्‌डा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में भूस्खलन इत्यादि की स्थिति में सड़क यातायात बहाल रखने के लिए प्रत्येक मण्डल में मशीनों इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर की सम्पर्क सड़कों के रखरखाव के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के समन्वय से खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सेब सीजन के लिए अभी लगभग एक माह का समय शेष है और इस अवधि में वे सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। सीजन के दौरान सड़कों के रखरखाव में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेब सीजन शुरू होने से पूर्व जुलाई माह में वे एक बार पुनः इसकी समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन क्षेत्र में आने वाली सड़कों में ब्लैक स्पॉट, तीखे एवं संकरे मोड़ तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में समुचित चेतावनी चिन्ह् भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें पुलिस विभाग से भी समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। बैठक में सेब उत्पादन से जुड़े शिमला, कुल्लू और किन्नौर ज़िलों की प्रमुख सड़कों, पंचायत एवं ग्राम स्तर की सम्पर्क सड़कों, शिमला व ठियोग बाईपास को खुला रखने तथा छैला सड़क मार्ग विस्तारीकरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त ठियोग सहित विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण एवं उप-नियंत्रण कक्ष स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव वित्त अक्षय सूद, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुरेंद्र कुमार जगोता, विभाग के अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंता तथा बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

The post सेब सीजन में सड़कों का उचित रखरखाव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह appeared first on Aadarsh Himachal.

लघु एवं सीमांत बागवान के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही प्रदेश सरकार: रोहित ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत में 3 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन एवं बाघी गांव में 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लघु एवं सीमांत बागवान के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: HIMACHAL NEWS BULLETIN: देखिए आज दिनभर में क्या रही हिमाचल में हलचल

उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और साथ ही शिक्षा के आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ किया जाएगा जिससे ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में संपर्क मार्गों एवं सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा ताकि किसानों की आर्थिकी को संबल प्रदान हो और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा संभव हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से किसानों-बागवानों को आढतियो के शोषण से बचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य में 6000 अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नवीनतम कोर्स शुरू किए जाएंगे और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा तथा उन्हें रोजगार परक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली छात्रों को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इससे पूर्व स्थानीय प्रधान रंजना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, उप मंडल अधिकारी कोटखाई चेतना खड़वाल, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post लघु एवं सीमांत बागवान के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही प्रदेश सरकार: रोहित ठाकुर appeared first on Aadarsh Himachal.