car fallen Archives - Aadarsh Himachal

दुर्घटना : NH-5 में सड़क हादसा, 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिरी कार, कनिष्ठ अभियंता की मौत
किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक कार हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल है. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, जिला किन्नौर के पागल नाला के समीप बीती रात को एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सतलुज नदी के किनारे पर जा गिरी. हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल है. राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 से सतलुज नदी के किनारे पर यह गाड़ी गिरी और इसमें दो महिलाएँ सवार थी.हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई थी.

अपडेट

मंगलवार सुबह टापरी थाना के नजदीक एनएच-5 में पागलनाला के समीप एक कार सतलुज नदी में गिरने की ख़बर सामने आई थी. इसी ख़बर में एक अपडेट सामने आई है कि अन्य घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल महिला कि पहचान मीना कुमारी पत्नी धर्मेंद्र चंगाव तहसील निचार (37) भावानगर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घायल महिला को छोल्टू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ रैफर कर दिया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर है.

हादसे में मृतक महिला कि पहचान कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता (30) पुत्री पद्म सिंह निवासी रामनी तहसील निचार के रूप में हुई है. हादसे के दौरान गाड़ी दिव्या मेहता चला रही थी. पुलिस ने बताया है कि दोनों महिला एनएच प्राधिकरण कार्यालय शौलडिंग से टापरी की ओर जा रही थी. इसी बीच कार अनियंत्रित होकर रामनी झूला और पागलनाला के बीच सड़क से दो सौ मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस थाना टापरी डीएसपी भावानगर राजू, थाना प्रभारी किरण कुमारी, एएसआई खमेश शर्मा, एएसआई प्रीतम सिंह, चौकी प्रभारी कड़छम सोहन सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान जारी किया. पुलिस टीम और जेएसडब्लू कंपनी की आपदा प्रबंधन टीम ने रात 9 बजे से लेकर 2 बजे तक रेस्क्यू करके शव को सड़क तक पहुंचाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है.

जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम निचार मनमोहन सिंह ने मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये और घायलों को दस हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर सहयाता राशी दी है. एसपी किन्नौर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

The post दुर्घटना : NH-5 में सड़क हादसा, 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिरी कार, कनिष्ठ अभियंता की मौत appeared first on Aadarsh Himachal.