CM jay ram thakur Archives - Aadarsh Himachal

मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल ग्रहण की
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

मुख्यमंत्री ने 1971 युद्ध सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया

मंडी: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  ने आज मंडी के सेरी मंच में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल को ग्रहण किया। विजय मशाल यात्रा के स्वागत के लिए ऐतिहासिक सेरी मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल 1971 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार विजय की याद दिलाता है, बल्कि यह बांग्लादेश के जन्म की कहानी भी बताता है। उन्होंने कहा कि यह विजय भारतीय सैनिकों के सामरिक कौशल और वीरता का जीता-जागता दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 दिसम्बर, 2020 को विजय मशाल जलाकर स्वर्ण विजय वर्ष समारोह आरम्भ किया गया और तब से विजय मशाल देशभर की यात्रा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को वीरभूमि का गौरव दिलाने में प्रदेश के वीर सपूतों ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से हिमाचल के लगभग 1700 वीरों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जवानों की वीरता इस बात से प्रदर्शित होती है कि राज्य के सपूतों को 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 11 महावीर चक्र और 23 कीर्ति चक्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 1111 सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हिमाचल के 261 वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य में आज 121944 भूतपूर्व सैनिक, 923 वीर नारियां और 36731 अन्य सैन्य विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हिमाचल के 52 वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य को गौरवान्वित किया था। इस युद्ध के दौरान राज्य के सैनिकों ने 2 परमवीर चक्र, 6 वीर चक्र और 12 सेना पदक और एक मेन्शन-इन-डिस्पैच प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के भूतपूर्व सैनिकों और सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 1971 के युद्ध शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने साइक्लिंग अभियान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री और लेफ्टिनेंट जनरल पी.एन. अनन्थानारायणन ने मंडी में शहीद स्मारक का दौरा किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

16वीं राइजिंग स्टार काॅर्पस योल के जनरल आॅफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी.एन. अनन्थानारायणन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 1971 का युद्ध भारत के लिए निर्णायक क्षण था क्योंकि इस युद्ध द्वारा भारत ने पाकिस्तान पर अपना वर्चस्व स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देवभूमि है, बल्कि एक वीर भूमि भी है। राज्य के लाखों युवा देश के सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर सेना के जवानों एवं अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मुख्यमंत्री की पत्नी और हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की प्रदेश रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर, लेफ्टिनेंट जनरल पी.एन. अनन्थानारायणन की पत्नी अर्पणा अनंथ, जल शक्ति एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, अनिल शर्मा, कर्नल इंद्र सिंह और प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष मंडी पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अरिन्दम चैधरी, ब्रिगेडियर संदीप शारदा, कर्नल अनूप अलगराजन और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल ग्रहण की appeared first on Aadarsh Himachal.

हमीरपुर के 27 वर्षीय जवान कश्मीर में शहीद, 3 माह में होनी थी शादी, परिवार के थे इकलौते बेटे
हमीरपुर: हमीरपुर जिले के लगमनवी क्षेत्र के घुमारवी गांव में मातम छा गया जब लोगों को यह खबर मिली कि उनके 27 वर्षीय बेटे सिपाही कमल देव वैद्य पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में ऑपरेशन ड्यूटी में नियंत्रण रेखा पर माइन ब्लास्ट होने से शहीद हो गए. यह जानकारी जिला प्रशासन को फोन के जरिए सेना द्वारा दी गई है.

जिला प्रशासन को दी गई जानकारी में भारतीय सेना की प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटनावश नियंत्रण रेखा के माइन विस्फोट में सिपाही कमल गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हे तुरंत निकटतम चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने शनिवार को कहा कि कमल देव एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और ईमानदार सैनिक थे. प्रवक्ता ने कहा कि सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा कमल देव का ऋणी रहेगा. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री पीके धूमल ने भी सिपाही कमल देव की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्हें कहा है कि देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शहीद कमल देव की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शहीद के माता पिता के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है.

बता दें कि कमल देव डोगरा रेजीमेंट में सिपाही की पोस्ट पर कार्यरत थे. अप्रैल माह में छुट्टी काट कर वह घर से लौटे थे. वहीं अक्टूबर माह में उनकी शादी तय हुई थी, जिसकी घर परिवार में तैयारी चल रही थी. अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे और उनके दो विवाहित बहने हैं, जिन्हें वह अपने पीछे छोड़ गए हैं. मामले की सूचना मिलते ही उनके इलाके में शोक की लहर है. शहीद के आवास पर उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

The post हमीरपुर के 27 वर्षीय जवान कश्मीर में शहीद, 3 माह में होनी थी शादी, परिवार के थे इकलौते बेटे appeared first on Aadarsh Himachal.

CM जयराम ने विपक्ष को तीखे स्वर में कहा: कम बोलता हूँ तो मतलब ये नही की जानकर नही
मंडी:  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने गृहक्षेत्र सिराज पहुंचे. सराज के सरोआ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए CM ने विरोधियों पर जनसभा के माध्यम से जमकर जुबानी तीर छोड़े. उन्होंने कहा कि अगर मैं कम बोलता हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि कम जानकार हूं. शालीनता और सहजता के साथ काम करना मेरा स्वभाव है और ऐसे स्वभाव से किसी को कम नहीं आंकना चाहिए. शालीनता और सहजता हिमाचल की संस्कृति का परिचायक है और मैं उसी के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं.

जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि उनकी सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी दल को एक भी मुद्दा नहीं मिल पाया है, इसलिए आज विपक्षी नेताओं को सरकार पर उंगली उठाने के लिए मौका नहीं मिल रहा है. इसे पूर्व में सरकारें बनने के चार-छ महीनों के भीतर ही विपक्ष को सरकार के खिलाफ दुनियाभर के मुद्दे मिल जाते थे चाहे वो कांग्रेस की सरकार का समय रहा हो या भाजपा का.

पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से हुआ विकास

जयराम ठाकुर ने विरोधियों को सीधे-सीधे इंगित करते हुए कहा कि आज उन लोगों को सिर्फ सिराज का ही विकास ही नजर आ रहा है जबकि पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास हो रहा है. अभी हाल ही में उनकी सरकार ने दूसरे कई विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े कार्यालय खोलने का निर्णय भी लिया है. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सिराज से वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं तो मुखिया के रूप में वह अपना दायित्व निभा रहे हैं. ऐसे में विरोधियों को उन पर निशाना साधना पूर्ण रूप से अमान्य है.

विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने सरोआ में उठाउ सिंचाई योजना लाटोगली तथा सांबला का उदघाटन करने के उपरांत, धरोट में वन विश्राम गृह, उठाउ पेयजल योजना बस्सी धरोट, बहाव सिंचाई योजना चंद्रोधार से धरोट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डडोह के अतिरिक्त भवन और रेशमकीट पालकों को कीटें प्रदान करने जैसी सेवाओं का उदघाटन किया. साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी साथ ही उनके समाधान करने का आश्वासन भी दिया.

The post CM जयराम ने विपक्ष को तीखे स्वर में कहा: कम बोलता हूँ तो मतलब ये नही की जानकर नही appeared first on Aadarsh Himachal.

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का शिमला पहुंचने पर हुआ अभिंनदन, कल लेंगे राज्यपाल की शपथ
शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) राजेंद्र विश्वनाथ अलंकर सोमवार शाम को शिमला पहुंच गए हैं। वह कल 13 जुलाई, 2021 को सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचली टोपी और शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सहित शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, डीजीपी संजय कुंडू, कुलपतियों और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने राजभवन पहुंच कर उनका स्वागत किया।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोवा विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ वह गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।

The post राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का शिमला पहुंचने पर हुआ अभिंनदन, कल लेंगे राज्यपाल की शपथ appeared first on Aadarsh Himachal.