CM Jayaram Archives - Aadarsh Himachal

भा.कि.यू. हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कि मांग कहा इस बार के बजट में किसानों के लिए करे प्रावधान
शिमला: भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से मांग कि है की इस बार के बजट में किसानों के लिए कुछ जरूरी प्रावधान किए जाएं। सरकार किसानों के प्रति कितनी गंभीर है इस पर सभी के निगाहें लगी हुई हैं। हिमाचल में कुल आबादी का 80% किसान और उस से जुड़े मजदूर वर्ग के लोग हैं और सबसे अधिक रोजगार भी यही क्षेत्र पैदा कर रहा है। हिमाचल में कुल घरेलू सकल उत्पाद में 45% हिस्सा कृषि, बागवानी का है जबकि भाजपा नीत जयराम ठाकुर सरकार इस से अनभिज्ञ सी लगती है तभी पिछले चार वर्ष से किसानों बागवानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

किसान यूनियन ने कहा कि 2022 के बजट में पूरे भारतीय किसान यूनियन एक लंबे शोध और चर्चा के बाद हिमाचल सरकार से यह मांग करती है की किसानों बागवानों के लिए निम्नलिखित प्रावधानों को बजट में शामिल किया जाना नितांत आवश्यक है।

1, केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना हिमाचल प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने में पूर्णत विफल रही है इसलिए स्थानीय परिस्थितियों और मौसम को देखते हुए राज्य सरकार अपने स्तर पर फसल बीमा योजना लाए ताकि हिमाचल के किसानों को इसका असली लाभ मिल सके।

2, हिमाचल प्रदेश के किसानों , बागवानों, खासतौर पर ऊपरी क्षेत्र के बागवानों हेतु यूटिलिटी तथा पिकअप जैसे वाहन जो अभी तक *व्यवसायिक श्रेणी* में रखे गए हैं उनको *प्राइवेट रजिस्ट्रेशन* के दायरे में लाया जाए तथा इस पर भी *ट्रैक्टर* की तर्ज पर सरकार सब्सिडी दे क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर से अधिक इन वाहन की जरूरत पड़ती है तथा खेती में उपयोग होने वाली वस्तुओं से लेकर अपनी फसल की ढुलाई के लिए इन वाहनों की सारा साल जरूरत पड़ती है। निजी उपयोग के बावजूद व्यवसायिक श्रेणी में होने के कारण किसानों को *रोड टैक्स, पासिंग और इंश्योरेंस* के रूप में भारी-भरकम पैसा सरकार को भरना पड़ता है।

3, कृषि उपज मंडी समिति की आय का खर्च भी किसानों के लिए होना चाहिए और किसी अन्य मद में इसका पैसा खर्च ना हो। एपीएमसी की आय का एक हिस्सा *कोल्ड स्टोर बनाने और खेती में रिसर्च* हेतु रखा जाए। हिमाचल प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर पर एक नई मंडी बनाई जाए तथा पहले से मौजूद मंडियों की क्षमता और सुविधा बढ़ाई जाए। टमाटर, अदरक, लहसुन,सेब, स्टोन फ्रूट पर आधारित पल्प प्लांट्स को लगाया और बढ़ावा दिया जाए फल सब्जी साथ मटर आदि के कैनिंग यूनिट भी कृषि मंडी में लगाए जाएं।

4, पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सड़क नहीं है वहां फसलों को सड़क तक लाने हेतु छोटे रोपवे पर भी सरकार 80% तक सब्सिडी का प्रावधान करें इससे सुदूर पहाड़ों पर बगीचों में नए होमस्टे भी खुलेंगे तथा किसान पर्यटन के द्वारा भी अपनी आर्थिकी को मजबूत कर पाएंगे।

5, गेहूं के साथ मक्की हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक बोई जाने वाली फसल है, इसलिए सरकार 2022 वर्ष से मक्की की फसल की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद सुनिश्चित करे तथा हिमाचल प्रदेश की मक्की का आटा पूरे भारत में सबसे अधिक पौष्टिक तथा गुणवत्ता वाला है इसलिए सरकारी डिपो में गेहूं के साथ-साथ मक्की का आटा भी उपलब्ध करवाया जाए ताकि हिमाचल प्रदेश में खरीदी गई *मक्की का आटा हिमाचल प्रदेश में ही रसोई घरों* तक पहुंचे।

6, हिमाचल प्रदेश में किसानों की सुविधा तथा फसलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर चेन के लिए उचित बजट का प्रावधान हो तथा हिमाचल प्रदेश में *कोल्ड स्टोर कॉरपोरेशन* की स्थापना करके अलग से विभाग बनाया जाए।

7, भांग व अफीम के औषधीय और औद्योगिक उपयोग के लिए सरकार इसकी खेती को कानूनी दर्जा जल्द से जल्द प्रदान करें।

8, इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद में किसानों को बहुत दिक्कत आई जिसका मुख्य कारण किसी प्रादेशिक एजेंसी का मध्यस्थ ना होना रहा है अतः सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन व कृषि उपज मंडी समिति को खरीद में मध्यस्थ नियुक्त किया जाए तथा टोकन की व्यवस्था को और सरल किया जाए।

9, जिला सिरमौर स्थित धौलकुआं में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की स्थापना हो ताकि किसानों के बच्चे कृषि के विषय में पढ़ाई कर सकें।इसके अतिरिक्त स्कूली पाठ्यक्रम में भी कृषि बागवानी को दसवीं तक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

10, बड़े शहरों में किसान हाट हेतु जगह उपलब्ध करवाई जाए जहां किसान अपने उत्पाद सीधे बेच पाए और उपभोक्ता को भी ताजे फल सब्जी सीधे सस्ते मिलें।

11, दिल्ली चंडीगढ़ देहरादून जैसे शहरों हिमाचल के फलों और सब्जी के अपने आउटलेट हों और हिमाचली ब्रांड के तहत सीधे किसानों से खरीद कर कृषि विभाग वहां फल सब्जी बेचे।

किसानों से बेरुखी के नतीजे सरकार उपचुनाव में देख ही चुकी है इसलिए अभी भी आम चुनाव में समय शेष है और किसानों के हित में सरकार स्पेशल पैकेज की घोषणा करे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा तो फुस्स साबित हुआ है और केंद्रीय बजट में भी किसानों को बुरी तरह निराश किया है। अब सबकी नजर हिमाचल सरकार के बजट पर हैं।

किसान यूनियन ने आगे चताते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के विरोध से जितना डरती है अब उतना ही किसानों से भी डरना शुरू करे क्योंकि अब किसान भी 13 महीने की ट्रेनिंग दिल्ली मोर्चे से लेकर आया है और आगे भी किसानों की मांगों को भारतीय किसान यूनियन पुरजोर तरीके से बुलंद करती रहेगी।

The post भा.कि.यू. हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कि मांग कहा इस बार के बजट में किसानों के लिए करे प्रावधान appeared first on Aadarsh Himachal.

CM जयराम ने इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का किया उद्घाटन
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पीएचडी चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित शिमला में लिफ्ट के समीप कार पार्किंग एवं कमर्शियल परिसर में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया.

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया और इस दौरान उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां उत्पादों को लोकप्रिय बनाने और उत्पादों को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घरों के समीप सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है.

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

The post CM जयराम ने इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का किया उद्घाटन appeared first on Aadarsh Himachal.